Megh Aaye Class 9 MCQ : मेघ आए कक्षा 9 MCQ

Megh Aaye Class 9 MCQ ,

Megh Aaye Class 9 MCQ Hindi kshitij Bhag 1 Chapter 15 , मेघ आए कक्षा 9 MCQ ,

Megh Aaye Class 9 MCQ

मेघ आए MCQ

Note –

  1. मेघ आए” पाठ का भावार्थ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. मेघ आए” कविता के प्रश्न उत्तर पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  3. मेघ आए” के सारांश को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।   YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Megh Aaye Class 9 MCQ Questions ,

  1. “मेघ आए” , कविता के कवि कौन हैं –  सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
  2. “मेघ आए” , कविता में किस परिवेश को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया हैं – ग्रामीण सांस्कृतिक परिवेश को
  3. “मेघ आए” , कविता में किस ऋतु का वर्णन किया हैं – वर्षा ऋतु का
  4. वर्षा ऋतु के आगमन पर आकाश किससे सुशोभित हो जाता हैं – मेघों से
  5. “मेघ आए” , कविता में मेघ कैसे आये हैं – बन सँवर कर
  6. “बड़े बन- ठनके” , में कौन सा अलंकार हैं – अनुप्रास अलंकार
  7. “बन ठन के” , का क्या अर्थ होता हैं – पूरी तैयारी के साथ
  8. “मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के” , में कौन सा अलंकार हैं – मानवीकरण अलंकार
  9. “मेघ आए” , कविता में कवि ने बादलों की तुलना किससे की हैं – सजे -सँवरे दामाद से (बेटी का पति)
  10. गाँव में सजे -सँवरे पाहुन कहाँ से पधारे हैं – शहर से
  11. दामाद शहर से कितने समय बाद अपने ससुराल पहुंचा हैं – लंबे समय बाद
  12. पाहुन का क्या अर्थ हैं – मेहमान
  13. दामाद के ससुराल आने की खबर उसके गांव पहुंचने से पहले ही कौन दौड़ती-भागती गांव वालों को दे देती हैं – गांव की किशोरियों
  14. गांव वाले अपने घरों की खिड़कियों और दरवाजे गली की तरफ खोल कर किसे देखने लगते हैं – शहर से आए अपने उस दामाद को
  15. बादलों के आकाश में छाने से पहले तेज हवायें चलने लगती हैं , जो क्या संकेत देती है  – काले धने बादलों के आकाश में छाने का
  16. मेघों के आगे कौन नाचती गाती हुई चल रही हैं – तेज हवा (बयार) 
  17. आकाश में छाये काले धने बादलों को देखकर लोगों के मन किससे भर जाते हैं – उल्लास व प्रसन्नता से
  18. “आगे-आगे नाचती-गाती बयार चली” , में कौन सा अलंकार हैं – मानवीकरण अलंकार
  19. बारिश होने से पहले पूरे आकाश में बादल कैसे छा जाते हैं – सधन होकर 
  20. “पाहुन ज्यों आए हों गाँव में शहर के” , में कौन सा अलंकार हैं – उत्प्रेक्षा अलंकार
  21. “गली – गली” , में कौन सा अलंकार हैं – पुनरुक्ति अलंकार 
  22. कवि ने पेड़ों की तुलना किससे की हैं  – गांव के लोग से
  23. मेघों के स्वागत में कौन झुक गए हैं – पेड़
  24. पेड़ किस कारण नीचे की तरफ झुक गए थे – तेज हवा के बहने के कारण
  25. बादल रूपी मेहमान को गरदन उचका – उचका कौन देख रहे थे – पेड़ रूपी गांव के लोग
  26. “पेड़ झुक झाँकने लगे गरदन उचकाए” , में कौन सा अलंकार हैं – मानवीकरण 
  27. कवि ने , तेज आंधी आने के कारण एक जगह से उड़ कर तेजी से दूसरी जगह जाने वाली धूल की तुलना किससे की हैं – अपना घागरा उठा कर तेजी से भागती हुई गांव की किशोरी से
  28. “आंधी चली , धूल भागी घाघरा उठाये” , में कौन सा अलंकार हैं – मानवीकरण 
  29. अपना घागरा उठा कर तेजी से कौन भागा  – गांव की किशोरी रूपी धूल
  30. नदी के ठिठकने का क्या कारण था  – दामाद रूपी बादल को देखना
  31. “मेघ आए” , कविता में कवि नदी को किस रूप में देखते हैं – गांव की बहू
  32. गांव की बहू दामाद की एक झलक पाने के लिए उसे कैसे देखती है –  अपने घुंघट को थोड़ा सरका कर , तिरछी निगाहों से
  33. “बाँकी चितवन उठा, नदी ठिठकी, घूंघट सरके” , में कौन सा अलंकार हैं – मानवीकरण 
  34. पीपल के पेड़ को “बूढा” क्यों कहा हैं –  क्योंकि पीपल के पेड़ की बहुत लंबी उम्र होती है
  35. कवि ने पीपल के पेड़ की तुलना किससे की हैं – गांव के बड़े -बुजुर्ग से
  36. बूढ़े पीपल रूपी बुजुर्ग ने झुक कर किसको प्रणाम कर उसका स्वागत किया – बादल रूपी दामाद का
  37. “बरस बाद सुधि लीन्हीं” , यह पंक्ति किसने कही – बूढ़े पीपल ने 
  38. “सुधि लेना” , का क्या अर्थ हैं – खैर खबर लेना
  39. “बूढ़े पीपल ने आगे बढ़कर जुहार की” ,  में कौन सा अलंकार हैं – मानवीकरण अलंकार
  40. बूढ़े पीपल के पेड़ से लिपटी लता (बेल) को कवि ने क्या माना हैं – घर की बेटी
  41. घर की बेटी ,  घर आये मेहमान को किसकी ओट से देखती है – किवाड़ की
  42. लता रूपी घर की बेटी ने बादल रूपी मेहमान को किस कारण दरवाजे की ओट से देखा – लज्जा के कारण
  43. भीषण गर्मी में प्यासी लता किसके आने से बेहद खुश हैं – बादलों के आने से
  44. लता ने मेहमान रूपी बादल से क्या शिकायत की – कि पूरे एक साल के बाद तुमने मेरी खबर ली
  45. “बोली अकुलाई लता , ओट हो किवार की” , में कौन सा अलंकार हैं – मानवीकरण 
  46. “हरसाया ताल” , परात में क्या भर लाया  – पानी
  47. ताल परात में पानी क्यों भरकर लाया – मेहमान के पैर धोने के लिए
  48. पुराने समय में दामाद के घर आने पर उसका स्वागत कैसे किया जाता था – घर के किसी सदस्य द्वारा परात में उसके पैर धोये जाते थे।
  49. कवि ने , दामाद के पैर धोकर उसका स्वागत करने वाले घर के सदस्य के रूप में किसे माना हैं –  तालाब को
  50. बरसात में पानी से कौन भर जाते हैं – तालाब
  51. बादल के स्वागत के लिए तालाब कैसे खड़ा था – पानी से लबालब भर कर
  52. क्षितिज पर छाये बादलों को देखकर कौन बेहद प्रसन्न हैं – धरती
  53. क्षितिज पर छाये बादलों को देखकर धरती का कौन सा भ्रम टूट जाता हैं – वर्षा नही होगी का
  54. नायक और नायिका के मिलन के अवसर पर क्या ढरके – आंसू
  55. “क्षितिज अटारी” , में कौन सा अलंकार हैं – रूपक अलंकार
  56. “बाँध टूटा झर-झर मिलन के अश्रु ढरके” , में “अश्रु ढरके” का क्या अर्थ हैं – बादलों का बरसना
  57. “बाँध टूटा झर-झर मिलन के अश्रु ढरके” , में कौन सा अलंकार हैं – रूपक अलंकार
  58. “बांध टूटना” , का क्या अर्थ हैं  – धैर्य समाप्त होना
  59. बादल और बिजली के मिलन से किसका आँचल भीग जाता हैं – धरती का
  60. “दामिनी दमकी “, में कौन सा अलंकार हैं – रूपक अलंकार
  61. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म कब हुआ – 15 सितंबर 1927 को (उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में)
  62. सर्वेश्वर दयाल सक्सेनाजी कौन सी पत्रिका के संपादक रहे – पराग
  63. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना कौन सी पत्रिका के उपसंपादक रहे – दिनमान
  64. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का निधन कब हुआ  – संन 1983 में
  65. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के काव्य संग्रह कौन – कौन से हैं –  खूँटियों पर टंगे लोग , काठ की घंटियों , बांस का पल , एक सूनी नाव , गर्म हवाएं , जंगल का दर्द आदि
  66. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के लघु उपन्यास का नाम बताइये – पागल कुत्तों का मसीहा
  67. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के नाटक का नाम बताइयेबकरी
  68. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना को “साहित्य अकादमी पुरस्कार” कब मिला – सन 1983 में

Megh Aaye Class 9 MCQ  , 

मेघ आए” के सारांश को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।   YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note –Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel   (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 9 (गद्य खंड)

हिंदी कृतिका

Is Jal Pralay Mein Class 9 Summary

Is Jal Pralay Mein Class 9 Question Answer

Is Jal Pralay Mein Class 9 MCQ

Mere Sang Ki Auraten Class 9 Summary

Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer

Mere Sang Ki Auraten Class 9 MCQ 

Reedh Ki Haddi Class 9 Summary

Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer

Reedh Ki Haddi Class 9 MCQ 

Mati Wali Class 9 Summary

Mati Wali Class 9 Question Answer

Mati Wali Class 9 MCQ 

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Summary

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Question Answer

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya MCQ 

हिंदी क्षितिज कक्षा 9

(गद्य खंड)

Do Baion Ki Katha summary

Do Bailon Ki Katha Question Answer

Do Bailon Ki Katha MCQS

Lhasa Ki Aur Class 9 Summary

Lhasa Ki Aur Class 9 Question Answers

Lhasa Ki Aur Class 9 MCQS

Upbhoktavad Ki Sanskriti Class 9 Summary

Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 Question Answers

Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 MCQS 

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Summary

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Question Answers

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 MCQS 

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Summary

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Question Answers

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya MCQS 

Premchand Ke Phate Jute Class 9 Summary

Premchand ke Phate Jute Class 9 Question Answers

Premchand ke Phate Jute Class 9 MCQ

Mere Bachpan Ke Din Class 9 Summary

Mere Bachpan Ke Din Class 9 Question Answer

Mere Bachpan Ke Din Class 9 MCQS 

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Summary

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Question Answer

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 MCQS 

हिंदी क्षितिज कक्षा 9

(काव्य खंड)

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Full Explanation

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Question Answers

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 MCQS

Vaakh Class 9 Full Explanation

Vaakh Class 9 Question Answer

Vaakh Class 9 MCQS 

Raskhan Ke Savaiye Class 9 Explanation

Raskhan Ke Savaiye Class 9 Question Answers

Raskhan Ke Savaiye Class 9 MCQ

Kaidi Aur Kokila Class 9 Full Explanation

Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer

Kaidi Aur Kokila Class 9 MCQ

Gram Shree Class 9 Explanation

Gram Shree Class 9 Question Answer

Gram Shree Class 9 MCQ

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Explanation And Summary

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Question Answer

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ

Megh Aaye Class 9 Explanation

Megh Aaye Class 9 Question Answer

Megh Aaye Class 9 MCQ

Yamraj Ki Disha Class 9 Explanation

Yamraj Ki Disha Class 9 Question Answer

Yamraj Ki Disha Class 9 MCQ

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Summary And Explanations

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 MCQ