Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer :
Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer
मेरे संग की औरतें कक्षा 9 के प्रश्न उत्तर
Note –
- “मेरे संग की औरतें” पाठ का सारांश पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
- “मेरे संग की औरतें” पाठ के MCQ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
प्रश्न 1.
लेखिका ने अपनी नानी को कभी देखा भी नहीं फिर भी वो उनके व्यक्तित्व से क्यों प्रभावित थीं ?
उत्तर-
लेखिका की नानी की मृत्यु लेखिका की मां की शादी से पहले हो गई थी। इसीलिए लेखिका ने अपनी नानी को कभी नहीं देखा लेकिन उनके बारे में सुना अवश्य था। उनकी नानी चाहती थी कि उनकी बेटी की शादी अंग्रेजों का अनुसरण करने वाले किसी व्यक्ति के बजाय किसी स्वतंत्रता सेनानी से हो।
इसीलिए जीवन भर पर्दे में रहने वाली महिला ने अपने जीवन के अंतिम समय में पर्दा छोड़कर एक साहसिक कदम उठाया और अपने पति के स्वतंत्रता सेनानी मित्र प्यारेलाल शर्मा जी से मिलने का फैसला किया। प्यारेलाल शर्मा जी से मिलने के बाद नानीजी ने उनसे यह वादा भी लिया कि वो उनकी बेटी की शादी किसी आजादी के सिपाही से करा देंगे।इससे पता चलता हैं कि भारत की आजादी का सपना नानीजी के दिल में भी पलता था।
दूसरी बात नानीजी अपने पति के अंग्रेजी तौर तरीकों को अपनाने के बजाय अपने भारतीय आदर्शों पर दृढ रही और जीवन भर उनका ही पालन करती रही। इन्ही गुणों के कारण लेखिका उनके व्यक्तित्व से प्रभावित थीं।
प्रश्न 2.
लेखिका की नानी की आज़ादी के आंदोलन में किस प्रकार की भागीदारी रही ?
उत्तर-
लेखिका की नानी ने आजादी के आंदोलन में प्रत्यक्ष रूप से तो भाग नहीं लिया लेकिन दो कारणों से पता चलता है कि वो भी भारत को आजाद देखना चाहते थी।
- उन्होंने अपनी बेटी की शादी की जिम्मेदारी अपने पति के स्वतंत्रता सेनानी मित्र को दी।
- वह अपने दामाद के रूप में भी एक ऐसे व्यक्ति को चाहती थी जो आजादी का सिपाही हो। उनेक मन में स्वतंत्रता सेनानियों व क्रांतिकारियों के लिए अत्यधिक सम्मान था।
प्रश्न 3.
लेखिका की माँ परंपरा का निर्वाह न करते हुए भी सबके दिलों पर राज करती थी। इस कथन के आलोक में। ……..
(क)
लेखिका की माँ की विशेषताएँ लिखिए ?
उत्तर
लेखिका की मां स्वतंत्र विचारों वाली बहुत ही सुंदर महिला थी। वो कभी झूठ नहीं बोलती थी और दूसरे की गोपनीय बातों को अपने तक ही सीमित रखती थीे।चाटुकारिता उनके स्वभाव में नही थी। हालांकि अन्य भारतीय महिलाओं की तरह लेखिका की मां ने कभी अपने बच्चों की परवरिश नहीं की और ना ही उन्हें भले-बुरे की शिक्षा दी।
उनका अधिकांश समय किताबें पढ़ने व संगीत सुनने में ही बीतता था।फिर भी घर के हर जरूरी काम में उनकी राय अवश्य ली जाती थी और उसे घर के सभी सदस्यों द्वारा स्वीकारा भी जाता था।
(ख)
लेखिका की दादी के घर के माहौल का शब्द-चित्र अंकित कीजिए ?
उत्तर-
लेखिका की दादी के घर का माहौल एकदम सौहार्दपूर्ण था। जहां लोग अमन , चैन व आनंद से अपना जीवन व्यतीत करते थे। घर में सभी सदस्यों को पूर्ण स्वतंत्रता थी। कोई भी व्यक्ति अपने विचारों को घर के किसी अन्य सदस्य पर लाद नहीं सकता था। इसका फायदा उठाकर लेखिका के छह भाई-बहनों में से तीन ने लेखन कार्य आरंभ किया।
लेखिका की दादी के ही व्यक्तित्व का प्रभाव था कि लड़की होने के बावजूद भी लेखिका के मन में किसी प्रकार की हीन भावना नहीं थी। घर के सभी बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी घर के बड़े लोगों के ऊपर थी।
प्रश्न 4.
आप अपनी कल्पना से लिखिए कि परदादी ने पतोहू के लिए पहले बच्चे के रूप में लड़की पैदा होने की मन्नत क्यों माँगी ?
उत्तर-
संभवतः इसके दो कारण रहे होंगे।
- दादी जी के मन में लड़का और लड़की का भेद नहीं रहा होगा। वो लड़का और लड़की को एक बराबर समझती होंगी।
- खानदान में सभी बहूओं के पहली संतान बेटा ही होता आ रहा था। घर में कन्या का ना होना शायद दादीजी को खलता हो। और वो अपने घर आंगन में किसी कन्या को खेलते हुए देखना चाहती हो।
प्रश्न 5.
डराने-धमकाने , उपदेश देने या दबाव डालने की जगह सहजता से किसी को भी सही राह पर लाया जा सकता है। पाठ के आधार पर तर्क सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर-
डराने-धमकाने , उपदेश देने या दबाव डालने की जगह , सहजता से किसी को भी सही राह पर लाया जा सकता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण पाठ में उसकी परदादी द्वारा चोर के साथ किया गया व्यवहार है। परदादी को जब अपने घर में घुस आए चोर का पता चला। तो उन्होंने बड़ी ही होशियारी व सहजता के साथ उससे कुँए से एक लोटा पानी मंगवाया। जिसमें से आधा खुद पिया और आधा चोर को पिला दिया।
और फिर उससे बड़े ही सरल शब्दों में कहा कि आज से तुम और मैं , मां-बेटे हो गए हैं। अब तुम चाहो तो चोरी करो या फिर खेती करो। इन शब्दों से चोर का हृदय परिवर्तन हो गया और उसने हमेशा के लिए चोरी छोड़कर खेती करनी शुरू कर दी। परदादी चाहती तो शोर मचा कर चोर को पकड़वा सकती थी। उसे पिटवा सकती थी। लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।
दूसरा उदाहरण लेखिका की नानी भी है जिन्होंने अपने पति के विलायती तौर तरीकों , रहन-सहन पर नानाजी से कभी कोई सवाल जवाब नहीं किया। लेकिन उन्होंने अपना जीवन पूरी आजादी के साथ अपने आदर्शों पर चलकर सहजता के साथ जिया और समय आने पर अपनी बेटी के लिए भी एक साहसिक निर्णय लिया।
प्रश्न 6.
“शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है”। इस दिशा में लेखिका के प्रयासों का उल्लेख कीजिए ?
उत्तर-
शिक्षा बच्चों का जन्म सिद्ध अधिकार है। यह बात लेखिका को तब समझ में आई जब लेखिका के दो छोटे बच्चों की उम्र स्कूल जाने लायक हुई। उस समय लेखिका कर्नाटक के एक छोटे से कस्बे में रहती थी जहां पर कोई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाला प्राइमरी स्कूल नहीं था।
लेखिका ने एक साहसिक निर्णय लिया और अपने दम पर छोटे बच्चों के लिए एक प्राइमरी स्कूल की शुरुआत की। जहां पर अंग्रेजी , कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में पढ़ाई की जाती थी। उस स्कूल में लेखिका के स्वयं के बच्चों , कस्बे के अन्य बच्चों के अलावा अधिकारियों के बच्चों ने भी शिक्षा ग्रहण की। जिन्होंने आगे चलकर शहर के अलग-अलग अच्छे स्कूलों में प्रवेश लिया।
प्रश्न 7.
पाठ के आधार पर लिखिए कि जीवन में कैसे इंसानों को अधिक श्रद्धा भाव से देखा जाता है ?
उत्तर-
इस पाठ के आधार पर कहा जा सकता है कि लोग उन लोगों को अधिक सम्मान देते हैं जो झूठ नहीं बोलते , सत्य और ईमानदारी के साथ जीते हैं। चुगल खोरी करने से बचते हैं और दूसरे की गोपनीय बातों को अपने तक सीमित रखते हैं यानी सरल , सहज , ईमानदार और मजबूत इरादे वाले लोगों को लोग ज्यादा पसंद करते हैं और उनका आदर सम्मान करते हैं।
प्रश्न 8.
“सच, अकेलेपन का मज़ा ही कुछ और है”।इस कथन के आधार पर लेखिका की बहन एवं लेखिका के व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर-
लेखिका और उनकी बहन दोनों ही मजबूत इरादों व स्वतंत्र विचारों वाली महिलाएं थी। लेखिका और उनकी बहन , दोनों ही एकांत प्रिय थी। जो लेखन कार्य के लिए आवश्यक हैं। लेखक / लेखिका अक्सर एकांत में शांति से बैठ कर , एकाग्र होकर अपनी रचनाओं को रचते हैं।उन्हें अकेले में ही अपनी कल्पनाओं को कविता या कहानी का रूप देने में मजा आता हैं। उस समय उन्हें किसी साथ की आवश्यकता महसूस नहीं होती हैं। लेखिका और उनकी बहन , दोनों को ही लेखन कार्य में अत्यधिक रूचि थी। दोनों ने ही लेखन कार्य में खूब प्रसिद्धि पाई।
Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer ,
You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.
यह भी पढ़ें……
कक्षा 9 (गद्य खंड) हिंदी कृतिका
- Is Jal Pralay Mein Class 9 Summary
- Is Jal Pralay Mein Class 9 Question Answer
- Is Jal Pralay Mein Class 9 MCQ
- Mere Sang Ki Auraten Class 9 Summary
- Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer
- Mere Sang Ki Auraten Class 9 MCQ
- Reedh Ki Haddi Class 9 Summary
- Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer
- Reedh Ki Haddi Class 9 MCQ
- Mati Wali Class 9 Summary
- Mati Wali Class 9 Question Answer
- Mati Wali Class 9 MCQ
- Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Summary
- Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Question Answer
- Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya MCQ
हिंदी क्षितिज कक्षा 9(गद्य खंड)
- Do Baion Ki Katha summary
- Do Bailon Ki Katha Question Answer
- Do Bailon Ki Katha MCQ
- Lhasa Ki Aur Class 9 Summary
- Lhasa Ki Aur Class 9 Question Answers
- Lhasa Ki Aur Class 9 MCQ
- Upbhoktavad Ki Sanskriti Class 9 Summary
- Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 Question Answers
- Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 MCQ
- Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Summary
- Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Question Answers
- Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 MCQS
- Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Summary
- Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Question Answers
- Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya MCQ
- Premchand Ke Phate Jute Class 9 Summary
- Premchand ke Phate Jute Class 9 Question Answers
- Premchand ke Phate Jute Class 9 MCQ
- Mere Bachpan Ke Din Class 9 Summary
- Mere Bachpan Ke Din Class 9 Question Answer
- Mere Bachpan Ke Din Class 9 MCQ
- Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Summary
- Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Question Answer
- Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 MCQ
हिंदी क्षितिज कक्षा 9(काव्य खंड)
- Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Full Explanation
- Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Question Answers
- Sakhiyan Avam Sabad Class 9 MCQ
- Vaakh Class 9 Full Explanation
- Vaakh Class 9 Question Answer
- Vaakh Class 9 MCQ
- Raskhan Ke Savaiye Class 9 Explanation
- Raskhan Ke Savaiye Class 9 Question Answers
- Raskhan Ke Savaiye Class 9 MCQ
- Kaidi Aur Kokila Class 9 Full Explanation
- Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer
- Kaidi Aur Kokila Class 9 MCQ
- Gram Shree Class 9 Explanation
- Gram Shree Class 9 Question Answer
- Gram Shree Class 9 MCQ
- Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Explanation And Summary
- Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Question Answer
- Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ
- Megh Aaye Class 9 Explanation
- Megh Aaye Class 9 Question Answer
- Megh Aaye Class 9 MCQ
- Yamraj Ki Disha Class 9 Explanation
- Yamraj Ki Disha Class 9 Question Answer
- Yamraj Ki Disha Class 9 MCQ
- Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Summary And Explanations
- Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer
- Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 MCQ