Dadi Maa Class 7 Question Answer

Dadi Maa Class 7 Question Answer :

Dadi Maa Class 7 Question Answer

दादी माँ कक्षा 7 प्रश्न उत्तर

Dadi Maa Class 7 Question Answer

प्रश्न 1 .

लेखक को अपनी दादी मां की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है ?

उत्तर –

लेखक को जब पता चलता है कि उनकी दादी मां की मृत्यु हो चुकी है तो उन्हें दादी के साथ बिताया अपना पूरा बचपन याद आ जाता हैं। बदबू भरे जलाशयों में उछल कूद करना फिर बीमार पड़ जाना , बीमारी के दौरान दादी माँ का रात – दिन उनकी सेवा करना , उधार वापस न करने पर दादीमाँ का रामी की चाची पर गुस्सा होना , किशन भैया की शादी पर महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले गीत और अभिनय के समय चादर ओढ़ कर सोना , दादीमाँ द्वारा अपने सोने के कंगन पिताजी को देकर उनकी परेशानी को दूर करना आदि बातें याद आती हैं। 

प्रश्न 2.

दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की स्थिति क्यों खराब हो गई थी ?

उत्तर –

दादाजी की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति इसलिए खराब हो गई क्योंकि उनके पिताजी और उनके भैया ने अपनी धन – सम्पति का सही इस्तेमाल नहीं किया। गलत लोगों की संगति में रहकर अपना सारा धन खत्म कर दिया। दादीमां के मना करने के बाद भी उनके पिता ने दादाजी के श्राद्ध में बहुत अधिक धन वर्बाद किया।

प्रश्न 3.

दादी मां के स्वभाव का कौन सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों ?

उत्तर –

दादीमां स्वभाव से बहुत सरल , दयालु , परोपकारी व दूरदर्शी महिला थी। उनमें अनेक खूबियों थी लेकिन उनका दयालु व परोपकारी स्वभाव मुझे सबसे अच्छा लगा। कभी -कभी वो थोड़ा कड़वा बोलती थी परंतु घर के सदस्यों तथा दूसरे लोगों की आर्थिक मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थी। रामी की चाची का पूरा कर्ज माफ कर उन्होंने उसे 10 रूपये की आर्थिक मदद भी दी ताकि उसकी बेटी की शादी अच्छे से हो सके। लेखक के पिता को दादी ने अपने सोने के कंगन दे दिए ताकि वो उसे बेचकर अपना काम चला सकें।

वो लेखक को भी हमेशा छोटी – बड़ी मुसीबतों से आसानी से बचा लेती थी। वो अपने सरल स्वभाव के कारण बड़ी अपनी आसानी से दूसरों का दिल जीत लेती थी।

भाषा की बात

प्रश्न 1.

नीचे दी गई पंक्तियों पर ध्यान दीजिए ?

“जरा सी कठिनाई पडते ही , अनमना – सा हो जाता है। सन – से सफेद”।  समानता का बोध कराने के लिए सा , सी , से का प्रयोग किया जाता है। ऐसे पांच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य प्रयोग कीजिए ?

उत्तर –

  1. मिश्री – सी  –  मेरे भतीजे की तोतली मिश्री – सी बातें मुझे बहुत भाती हैं।
  2. फूल -सी  –  ये बच्ची बड़ी प्यारी फूल – सी कोमल हैं। 
  3. नीला – सा  – आज आकाश कुछ नीला – सा दिखाई दे रहा है।
  4. शहद -सा  –  ये आम तो खाने में शहद -सा मीठा हैं
  5. पत्थर -सा  –  दादाजी के जाने के बाद दादी का दिल पत्थर – सा कठोर हो गया था। 

प्रश्न 2.

कहानी में “छू -छूकर ज्वर का अनुमान करती” , “पूछ पूछकर घरवालों को परेशान कर देती”,  जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को जोर देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे “वहां जा -जाकर थक गया” , “उसे ढूंढ -ढूंढकर देख लिया”। इस प्रकार के पांच और वाक्य बनाइए ?

उत्तर –

  1. जंगल में हमारे सिवाय दूर -दूर तक कोई नही था। 
  2. नंदनी जोर -जोर से हंस रही थी। 
  3. दिल्ली में हमें कदम -कदम पर अनेक परेशनियों का सामना करना पड़ा। 
  4. टीचर के बार -बार कहने के बाबजूद भी रमेश ने अपना होमवर्क नही किया। 
  5. तुमने इस बच्चे को मार – मार कर ढीट बना दिया हैं। इसीलिए अब ये तुम्हारी नही सुनता हैं। 

लघु उत्तरीय प्रश्न 

Dadi Maa Class 7 MCQ  

प्रश्न 1.

“दादी माँ” पाठ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर –

शिवप्रसाद सिंह।

प्रश्न 2.

यह पाठ किस विधा में लिखा हैं ?

उत्तर –

यह एक संस्मरण हैं।

प्रश्न 3.

लेखक का मन कब अनमना हो जाता हैं ?

उत्तर –

जरा सी कठिनाई या समस्या के आते ही।

प्रश्न 4.

लेखक ने किस माह में गांव के तालाबों में पानी के भरने की बात की हैं ?

उत्तर –

क्वार यानि आश्विन माह में (सितंबर – अक्टूबर)।

प्रश्न 5.

आषाढ़ में लेखक को क्या खाने को मिलता था ?

उत्तर –

आम और जामुन।

प्रश्न 6.

अगहन में लेखक क्या खाते थे ?

उत्तर –

चिउड़ा और गुड़।

प्रश्न 7.

चैत्र में लेखक क्या खाते थे ?

उत्तर –

लाई के साथ गुड़।

प्रश्न 8.

क्वार के दिनों में लेखक क्या करते थे ?

उत्तर –

तालाब के बदबूदार पानी में उछल -कूद।

प्रश्न 9.

दादी बुखार होने का अनुमान कैसे लगती थी ?

उत्तर –

शरीर को छूकर। 

प्रश्न 10.

बीमारी के समय दादी मां सबसे अधिक किस बात का ध्यान रखती थी?

उत्तर –

साफ सफाई का।

प्रश्न 11.

लेखक के बड़े भाई का क्या नाम था ?

उत्तर –

किशन।

प्रश्न 12.

दादी मां को गांव में मिलने वाली कितनी किस्म की दवाइयां के नाम पता थे।

उत्तर –

पच्चास (50)।

प्रश्न 13.

बीमारी में लेखक को दिन भर क्या-क्या खाने को मिलता था ?

उत्तर –

नींबू और साबू।

प्रश्न 14.

दादी मां से रुपए उधार मांगने कौन आई थी ?

उत्तर –

रामी की चाची।

प्रश्न 15.

क्या दादी ने रामी की चाची की मदद की ?

उत्तर –

हां।

प्रश्न 16.

दादी ने रामी की चाची को बेटी की शादी के लिये कितने रूपये दिए ?

उत्तर –

दस (10/-) ।

प्रश्न 17.

“दूधों – नहाओ , पूतो – फलो “, का आशीर्वाद कौन किसको दे रहा था ?

उत्तर –

रामी की चाची ने लेखक की दादी मां को दिया।

प्रश्न 18.

लेखक के मेमरे भाई का क्या नाम था ?

उत्तर –

राघव।

प्रश्न 19.

दादी मां का स्वभाव कैसा था ?

उत्तर –

सरल व दूसरों का सुख- दुख बांटने वाला दयालु व परोपकारी।

प्रश्न 20.

लेखक अपने भाई किशन की शादी में क्यों नही जा पाया ?

उत्तर –

बीमार होने के कारण।

प्रश्न 21.

पाठ में दादी ने छोटे लड़के की तुलना किस की थी ?

उत्तर –

ब्रह्मा से। 

प्रश्न 22.

किसकी अचानक मृत्यु से दादी उदास रहने लगी ?

उत्तर –

दादाजी यानि अपने पति की।

प्रश्न 23.

दादी मां बीमार को दिए जाने वाले पानी को किस वृक्ष की छाल का छोंका लगवाती थी ?

उत्तर –

पीपल के। 

प्रश्न 24.

अपने संदूक से निकाल कर दादी ने पिताजी को क्या दिया ?

उत्तर –

अपने सोने के कंगन।

प्रश्न 25.

दादी के पास दादाजी की आखिरी निशानी क्या थी ?

उत्तर –

दादाजी दवारा दादीमाँ को भेंट किये सोने के कंगन। 

प्रश्न 26.

किशन भैय्या ने पत्र में कौन सा दुखद समाचार लिखा था।

उत्तर –

दादी माँ की मृत्यु का।

Dadi Maa Class 7 Question Answer

“मेरी प्रिय पुस्तक” , निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के  हिन्दी  विषय  के  सभी Chapters   से  संबंधित videos  हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया  एक  बार  अवश्य  हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

बसंत -2