Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer : प्रश्न उत्तर

Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer :

Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer

कैदी और कोकिला कक्षा 9 के प्रश्न उत्तर

Note –

  1. कैदी और कोकिला” पाठ के MCQ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. कैदी और कोकिला” पाठ का भावार्थ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  3. “कैदी और कोकिल” पाठ के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

प्रश्न 1.

कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी ?

उत्तर-

कोयल की कूक सुनकर कवि को ऐसा लगता है कि कोयल अवश्य ही उनके लिए कोई महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई है। इसीलिए वह इस अंधकारमय मध्य रात्रि में बोल रही है।

प्रश्न 2.

कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई ?

उत्तर-

  1. कोयल अवश्य ही उनके लिए कोई महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई है।
  2. कोयल कैदियों को ढाँढस बँधाने आई होगी। 
  3. कोयल ने शायद जंगल में लगी भयानक आग को देख लिया होगा जिससे डर कर वह चिल्ला रही है।
  4. शायद कोयल पागल हो गई हो। 
  5. कोयल देशवासियों के मन में विद्रोह के बीज बोना चाहती हो। 
  6. जेल में कैदियों की दुर्दशा देखकर वह दुःख और क्रोध से चीख रही हो। 

प्रश्न 3.

किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों ?

उत्तर-

ब्रिटिश हुकूमत की तुलना तम के प्रभाव से की गई।

कवि एक राजनैतिक बंदी थे लेकिन उनके साथ भी अपराधियों के जैसा ही व्यवहार किया जाता था। पूरी अंग्रेजी शासन प्रणाली अत्याचारी व अन्यायपूर्ण थी। उन्होंने भारतीयों के अधिकारों को छीन कर उनका शोषण किया।  इसीलिए कवि ने ब्रिटिश हुकूमत की तुलना अंधकार से की हैं। क्योंकि अंधेरे में सिर्फ बुराइयां ही पनपती हैं। 

प्रश्न 4.

कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

ब्रिटिश शासन काल में भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। उनको ऊंची-ऊंची दीवारों के बीच बनी बहुत छोटी व अंधेरी कालकोठरियों में जंजीरों से बांधकर रखा जाता था। और उनको अनेक तरह की यातनाएं दी जाती थी।

खाने को भरपेट भोजन भी नहीं दिया जाता था और दिन भर कोल्हू चलाने , पत्थर तोड़ने या मोट के द्वारा कुँए से पानी निकालने जैसे कार्य कराए जाते थे। उनके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया जाता था।

भाव स्पष्ट कीजिए। 

प्रश्न 5.

(क) 

मृदुल वैभव की रखवाली-सी , कोकिल बोलो तो !

उत्तर-

कोयल अपने सुरीले कंठ के लिए जानी जाती हैं। लेकिन जब वह अर्धरात्रि में चीखती है तो कवि को उसके स्वर में एक वेदना या दर्द महसूस होता है। इसीलिए कवि कोयल से पूछते हैं कि इतने मीठे स्वर में गाने वाली सखी (कोयल) तुम्हारे आवाज में इतनी वेदना क्यों है ? कोयल कुछ तो बताओ। 

(ख) 

हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ , खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ।

उत्तर-

कवि के पेट में जुआ बाँध कर मोट द्वारा कुएं से पानी खींचवाया जाता था। लेकिन कवि इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं है। बल्कि वो कहते हैं कि इससे ना उनकी हिम्मत टूटेगी और ना ही उनके मन में देशप्रेम की भावना कम होगी।

कवि कहते हैं कि वो , उनके मनोबल को तोड़ने के ब्रिटिश हुकूमत के किसी भी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे और उनकी अकड़ एक दिन तोड़ कर ही रहेंगे। 

प्रश्न 6.

अर्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है ?

उत्तर-

अर्धरात्रि में यूं कोयल की चीख सुनकर कवि तरह- तरह के कयास लगाते हैं। सबसे पहले तो वो कहते हैं कि शायद वह कोई महत्वपूर्ण संदेशा लेकर आई हो या फिर वह किसी जंगल में लगी भयंकर आग को देखकर डर गई हो।

ऐसा भी हो सकता हैं कि वह पागल हो गई है या फिर कैदियों पर होने वाले अत्याचार से दुखी होकर यूं चीख रही हो। और यह भी हो सकता हैं कि कोयल लोगों के मन में विद्रोह के बीज बोना चाहती हो। 

प्रश्न 7.

कवि को कोयल से ईष्र्या क्यों हो रही है ?

उत्तर-

कोयल को देखकर कवि के मन में ईष्या का भाव उत्पन्न होता है क्योंकि कवि एक कैदी की जिंदगी जी रहे हैं जबकि कोयल आजाद हैं। हरे-भरे पेड़ों की डालियों में बैठ सकती है। खुले आसमान में उड़ सकती है और अपने मीठे कंठ से सुरीला गाना भी गा सकती है। जबकि कवि एक छोटी सी अंधेरी कालकोठरी में अपना जीवनयापन कर रहे हैं जहां रोना भी गुनाह है। 

प्रश्न 8.

कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है ?

उत्तर-

कोयल सुरीले कंठ की मालकिन होती है। उसके मधुर गीतों को सुनकर लोग आनंदित होते हैं। कवि के स्मृति पटल पर भी कोयल के मीठे व सुरीले स्वर में गाए गीत अंकित है। लेकिन यहां पर कोयल बड़े ही कर्कश स्वर में चीख रही है जो कवि को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। 

प्रश्न 9.

हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है ?

उत्तर-

कवि को स्वतन्त्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण जेल में डाल दिया गया और उनके हाथों में हथकड़ियां पहना दी गई। लेकिन वो उन हथकड़ियों को मुसीबत के बजाय गहना समझकर खुशी-खुशी पहनना स्वीकार करते हैं। क्योंकि वो मानते हैं कि इन्हीं परेशानियों से गुजर कर एक दिन भारत आजादी का सूरज देखेगा। और उस आजादी को पाने में उनका भी योगदान होगा। जो उनके लिए वाकई गर्व की बात है। 

प्रश्न 10.

“काली तू …. ऐ आली !” इन पंक्तियों में “काली” शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए ?

उत्तर-

काली तू रजनी भी काली ,
शासन की करनी भी काली ,
काली लहर कल्पना काली ,
मेरी काल कोठरी काली ,
टोपी काली, कमली काली ,
मेरी लौह श्रृंखला काली ,
पहरे की हुंकृति की व्याली ,
तिस पर है गाली ए आली। 

इस पूरे काव्य खंड में “काली” शब्द का प्रयोग नौ बार किया गया है लेकिन हर बार इसका अर्थ अलग-अलग है। काली शब्द का प्रयोग कोयल के रंग , अंग्रेजों के अन्यायपूर्ण और अत्याचारी शासन , कल्पना व सपनों का धूमिल हो जाना , काल कोठरी के अंधकार , टोपी व कंबल के रंग , हथकड़ियों के रंग के लिए किया गया है।

“काली” शब्द कवि के अंदर के निराशा , दुख और वेदना के भाव को भी दर्शाता है। 

प्रश्न 11.

काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए ?

(क) 

किस दावानल की ज्वालाएँ हैं दीखीं ?

उत्तर-

कवि यहां पर कोयल से प्रश्न पूछकर उसकी व्यथा का अनुमान लगा रहे हैं। इसीलिए यहां पर प्रश्नात्मक शैली का प्रयोग बड़ी ही सरलता और सहजता के साथ किया गया हैं। 

(ख) 

तेरे गीत कहावें वाह , रोना भी है मुझे गुनाह !

देख विषमता तेरी-मेरी, बजा रही तिस पर रणभेरी !

उत्तर-

कवि ने यहां पर अपनी और कोयल की जिंदगी की तुलना की है। काव्य की इन पंक्तियों में सरल व सहज भाषा में अच्छी तुकबंदी की गई है 

रचना एवं अभिव्यक्ति

प्रश्न 12.

कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला से ही बात क्यों की है ?

उत्तर-

कोयल हमेशा दिन में अपने मधुर कंठ से सुरीला गीत गाती है लेकिन वह अपना मधुर गीत रात में नहीं गाती हैं। इसीलिए आधी रात के वक्त कोयल की वेदना भरी चीख सुनकर कवि के मन में कई आशंकाएं जन्म लेती हैं और वो उससे बातें करने लग जाते हैं। 

प्रश्न 13.

आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा ?

उत्तर-

ब्रिटिश शासन काल में अंग्रेजों ने भारतीयों के लिए अपने हिसाब से ही नियम-कानून तय किए थे।  उनकी नजर में स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों में कोई खास फर्क नहीं था। वो दोनों को ही अपना अपराधी मानते थे।

वो भारत में अपनी सत्ता की जड़ों को मजबूती से जमाये रखना चाहते थे। इसीलिए वो किसी भी विद्रोह को दबाने का पूरा प्रयास करते थे और विद्रोह करने वालों पर तरह-तरह के अत्याचार करते थे ताकि उनका मनोबल तोड़ा जा सके  और आगे से उनके खिलाफ कोई विद्रोह करने की हिम्मत ना कर पाए। 

Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer

“कैदी और कोकिल” पाठ के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 9 (गद्य खंड) हिंदी कृतिका

  1. Is Jal Pralay Mein Class 9 Summary
  2. Is Jal Pralay Mein Class 9 Question Answer
  3. Is Jal Pralay Mein Class 9 MCQ
  4. Mere Sang Ki Auraten Class 9 Summary
  5. Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer
  6. Mere Sang Ki Auraten Class 9 MCQ
  7. Reedh Ki Haddi Class 9 Summary
  8. Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer
  9. Reedh Ki Haddi Class 9 MCQ
  10. Mati Wali Class 9 Summary
  11. Mati Wali Class 9 Question Answer
  12. Mati Wali Class 9 MCQ 
  13. Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Summary
  14. Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Question Answer
  15. Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya MCQ 

हिंदी क्षितिज कक्षा 9(गद्य खंड)

  1. Do Baion Ki Katha summary
  2. Do Bailon Ki Katha Question Answer
  3. Do Bailon Ki Katha MCQ
  4. Lhasa Ki Aur Class 9 Summary
  5. Lhasa Ki Aur Class 9 Question Answers
  6. Lhasa Ki Aur Class 9 MCQ
  7. Upbhoktavad Ki Sanskriti Class 9 Summary
  8. Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 Question Answers
  9. Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 MCQ
  10. Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Summary
  11. Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Question Answers
  12. Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 MCQ
  13. Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Summary
  14. Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Question Answers
  15. Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya MCQ
  16. Premchand Ke Phate Jute Class 9 Summary
  17. Premchand ke Phate Jute Class 9 Question Answers
  18. Premchand ke Phate Jute Class 9 MCQ
  19. Mere Bachpan Ke Din Class 9 Summary
  20. Mere Bachpan Ke Din Class 9 Question Answer
  21. Mere Bachpan Ke Din Class 9 MCQ
  22. Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Summary
  23. Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Question Answer
  24. Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 MCQ

हिंदी क्षितिज कक्षा 9(काव्य खंड)

  1. Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Full Explanation
  2. Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Question Answers
  3. Sakhiyan Avam Sabad Class 9 MCQS
  4. Vaakh Class 9 Full Explanation
  5. Vaakh Class 9 Question Answer
  6. Vaakh Class 9 MCQS 
  7. Raskhan Ke Savaiye Class 9 Explanation
  8. Raskhan Ke Savaiye Class 9 Question Answers
  9. Raskhan Ke Savaiye Class 9 MCQ
  10. Kaidi Aur Kokila Class 9 Full Explanation
  11. Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer
  12. Kaidi Aur Kokila Class 9 MCQ
  13. Gram Shree Class 9 Explanation
  14. Gram Shree Class 9 Question Answer
  15. Gram Shree Class 9 MCQ
  16. Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Explanation And Summary
  17. Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Question Answer
  18. Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ
  19. Megh Aaye Class 9 Explanation
  20. Megh Aaye Class 9 Question Answer
  21. Megh Aaye Class 9 MCQ
  22. Yamraj Ki Disha Class 9 Explanation
  23. Yamraj Ki Disha Class 9 Question Answer
  24. Yamraj Ki Disha Class 9 MCQ
  25. Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Summary And Explanations
  26. Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer
  27. Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 MCQ