Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Question Answers
Question Answers Of Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Hindi Kshitij Bhag 1 , NCERT Solutions Of Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 , Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 NCERT Solutions , Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Prashn Uttar , साँवले सपनो की याद कक्षा 9 हिन्दी क्षितिज भाग 1 , साँवले सपनो की याद कक्षा 9 के प्रश्न उत्तर
Question Answers Of Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9
साँवले सपनो की याद कक्षा 9 के प्रश्न उत्तर
Note – “साँवले सपनो की याद” पाठ का सारांश पढ़ने के लिए Link में Click करें — NextPage
प्रश्न 1.
किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया ?
उत्तर-
सालिम अली जब छोटे बच्चे थे तब उनके मामाजी ने उन्हें एक एयर पिस्टल लाकर दी। एक बार खेल-खेल में ही उन्होंने अपनी छत पर बैठी गौरेया पर उस एयर पिस्टल से निशाना लगा दिया। जिससे घायल होकर गौरेया नीचे गिर पड़ी।
घायल गौरैया को देखकर सलीम अली को बहुत दुख हुआ। और उन्होंने धायल गौरैया की बहुत देखभाल की। इसके बाद उनकी रूचि पक्षियों के बारे में जानने को हुई और वो इस तरह धीरे-धीरे बर्ड वाचर बन गए।
प्रश्न 2.
सालिम अली ने पूर्व प्रधानमंत्री के सामने पर्यावरण से संबंधित किन संभावित खतरों का चित्र खींचा होगा कि जिससे उनकी आँखें नम हो गई थीं ?
उत्तर-
सालिम अली ने “साइलेंट वैली” को रेगिस्तानी तूफ़ान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि रेगिस्तानी तूफान के आने के बाद पक्षी उस जगह का रुख नहीं करेंगे और वहां बसने वाले पशु पक्षी भी वहां से पलायन कर जाएंगे।
रेगिस्तानी तूफान के कारण धीरे-धीरे वहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी खत्म हो जाएगा और एक दिन वह पूरी घाटी ही वीरान हो जाएगी। इसीलिए उसे समय रहते बचाना जरूरी है। साइलेंट वैली को होने वाले नुकसान के बारे में सुनकर व सालिम अली का प्रकृति व पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम और चिंता देख प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आँखें नम हो गईं।
प्रश्न 3.
लॉरेंस की पत्नी फ्रीडा ने ऐसा क्यों कहा होगा कि ‘‘मेरी छत पर बैठने वाली गौरैया लॉरेंस के बारे में ढेर सारी बातें जानती है”?
उत्तर–
दरअसल लॉरेंस प्रकृति व पक्षी प्रेमी थे। और वो अपना अधिकांश समय अपने छत पर बैठी गौरैया के साथ बिताते थे। गौरैया भी उनसे काफी धुली मिली थी। और यह बात लॉरेंस की पत्नी फ्रीडा अच्छी तरह से जानती थी। इसीलिए फ्रीडा ने ऐसा कहा होगा।
प्रश्न 4.
आशय स्पष्ट कीजिए।
(क)
वो लॉरेंस की तरह , नैसर्गिक जिंदगी का प्रतिरूप बन गए थे।
उत्तर–
दरअसल लॉरेंस प्रकृति प्रेमी थे। वो शहर की भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच अपना अधिकतर समय बिताते थे। प्रकृति व पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयासरत रहना , यही उनके जीवन का उद्देश्य था।
इसी तरह सालिम अली भी प्रकृति व पक्षियों से बेहद प्यार करते थे। उनका अधिकतर समय पक्षियों के बारे में जानना , उनको निहारना और उनको बचाने में ही बीतता था।
(ख)
कोई अपने जिस्म की हरारत और दिल की धड़कन देकर भी उसे लौटाना चाहे तो , वह पक्षी अपने सपनों के गीत दोबारा कैसे गा सकेगा।
उत्तर–
दरअसल मृत्यु एक ऐसा सत्य है जिसे कोई नहीं टाल सकता और एक बार व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त हो जाता है तो कोई भी व्यक्ति , चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो , उसे अपने दिल की धड़कन या जिस्म की हरारत देकर जीवित करना चाहे , तो भी वह नहीं कर सकता है।
इसीलिए लेखक कहते हैं कि सालिम अली के मृत्यु की गोद में जाने के बाद , वो फिर कभी दुबारा गले में दूरबीन डाले पक्षियों को निहारते हुए नजर नहीं आएंगे।
(ग)
सालिम अली प्रकृति की दुनिया में एक टापू बनने की बजाए अथाह सागर बनकर उभरे थे।
उत्तर–
टापू एक छोटा सा भू–भाग होता है जिसकी अपनी निश्चित सीमायें होती हैं जबकि सागर विशाल होता है। और सारी नदियों आकर उसमें समा जाती हैं। इसी तरह सालिम अली भी प्रकृति और पक्षियों के बारे अथाह जानकारी रखते थे। वो पक्षियों के अचार-व्यवहार ,रहन-सहन , भाषा , बोली व गीतों से परिचित थे। इसीलिए पक्षियों के बारे में उनकी जानकारी को देखकर ही लेखक ने उनकी तुलना सागर से की है।
प्रश्न 5.
इस पाठ के आधार पर लेखक की भाषा-शैली की चार विशेषताएँ बताइए ?
उत्तर-
इस पाठ की भाषा-शैली की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।
-
भाषा एकदम सरल और सहज है।
-
पाठ में हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी और उर्दू शब्दों का भी प्रयोग किया गया है।
-
पाठ की शैली चित्रात्मक है। क्योंकि पाठ को पढ़ते समय ऐसा लगता है कि जैसे मानो सब कुछ सामने ही घट रहा हो।
-
अपने विचारों की अभिव्यक्ति करने के लिए लेखक ने अभिव्यक्ति शैली का प्रयोग भी किया है।
-
इस पाठ में उपमा , रूपक अलंकारों का प्रयोग किया गया हैं।
प्रश्न 6.
इस पाठ में लेखक ने सालिम अली का जो चित्र खींचा है , उसे अपने शब्दों में लिखिए ?
उत्तर –
सलीम अली प्रकृति एवं पक्षी प्रेमी थे। वो स्वभाव से बेहद सरल व सीधे-साधे थे। और भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के करीब रहना उन्हें बेहद प्रिय था। लेखक उन्हें दुनिया का सबसे प्रसिद्ध “बर्डवाचर” कहते हैं।
सलीम अली के मन में पक्षियों के बारे में सब कुछ जान लेने की जिज्ञासा थी। वो लंबी-लंबी यात्राएं करते थे।और धुमक्क्डी जीवन बिताते थे। इसी कारण वो अपने जीवन के अंतिम समय में काफी थक गए थे और कमजोर हो गए थे। दूर आसमान में उड़ते परिंदे को देखना , नए नए पक्षियों को ढूढ़ निकलना , उनकी सुरक्षा के उपाय ढूंढना , उनको बहुत पसंद था।
प्रश्न 7.
“साँवले सपनों की याद” शीर्षक की सार्थकता पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर-
यह एक संस्करण है जो लेखक ने अपने मित्र सालिम अली की मृत्यु के तुरंत बाद लिखा था। लेखक सालिम अली को बहुत करीब से जानते थे। और वो उनके सपनों से भी परिचित थे। लेखक जानते थे कि सालिम अली अपना अधिकतर समय परिंदों को निहारने में ही बिताते हैं। वो नए-नए परिंदों को ढूंढना व उनके बारे में हर बात जानना चाहते थे। और उन्होंने अपना पूरा जीवन इसी कार्य में बिताया।
लेखक यहां पर उन सपनों के बारे में बात कर रहे हैं जो सालिम अली की आँखों में हरदम बसते थे। लेकिन अब जब सालिम अली इस दुनिया में नहीं रहे तो , ये सपने लेखक को सिर्फ दुखी ही करते हैं। इसीलिए उन्होंने सांवला शब्द सपनों के साथ जोड़ा है जिसका अभिप्राय दुख से है। इसीलिए “साँवले सपनों की याद” शीर्षक इस पाठ के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।
रचना और अभिव्यक्ति
प्रश्न 8.
प्रस्तुत पाठ सालिम अली की पर्यावरण के प्रति चिंता को भी व्यक्त करता है। पर्यावरण को बचाने के लिए आप कैसे योगदान दे सकते हैं ?
उत्तर –
- अपने आसपास को साफ , सुथरा व स्वच्छ रख सकते हैं।
- हरे भरे पेड़-पौधों की कटाई को रोक सकते हैं।
- हर साल नए पौधों को लगा कर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।
- प्लास्टिक के सामान का कम से कम प्रयोग कर सकते हैं।
- खेती के लिए रसायनों खादों का कम से कम प्रयोग कर हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं।
- फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पदार्थों का सुरक्षित निस्तारीकरण कर सकते हैं।
Question Answers Of Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9
YouTube channel link – ( Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)
You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.
यह भी पढ़ें……
गद्य खंड –
दो बैलों की कथा पाठ के प्रश्न उत्तर कक्षा 9
Question Answer of Do Bailon Ki Katha Class 9
Question Answers of Lhasa Ki Aur Class 9
Question Answers Of Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9
Upbhoktavad Ki Sanskriti Class 9 Summary (उपभोक्तावाद की संस्कृति सारांश )
Question Answers Of Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9
Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Summary
Question Answers Of Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9
Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Summary
Question Answers Of Premchand ke Phate Jute Class 9
Premchand Ke Phate Jute Class 9 Summary
Mere Bachpan Ke Din Class 9 Summary
Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Summary
Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Question Answers
काव्य खंड –
Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Full Explanation
Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Question Answers
Full Explanation Of vaakh (वाख) Class 9
Question Answer Of vaakh (वाख) Class 9
Gram Shree Class 9 Question Answer
Gram Shree Class 9 Explanation
Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer
Kaidi Aur Kokila Class 9 Full Explanation
Raskhan Ke Savaiye Class 9 Question Answers
Raskhan Ke Savaiye Class 9 Explanation
Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9
Yamraj Ki Disha Class 9 Explanation
Megh Aaye Class 9 Question Answer
Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Question Answer
Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Explanation And Summary