Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer :
Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer
बच्चे काम पर जा रहे हैं कक्षा 9 प्रश्न उत्तर
Note –
- “बच्चे काम पर जा रहे हैं ” कविता के MCQ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
- “बच्चे काम पर जा रहे हैं ” कविता का भावार्थ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
- “बच्चे काम पर जा रहे हैं ” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)
प्रश्न 1.
कविता की पहली दो पंक्तियों को पढ़ने तथा विचार करने से आपके मन-मस्तिष्क में जो चित्र उभारता है। उसे लिखकर व्यक्त कीजिए ?
उत्तर-
कविता की पहली दो पंक्तियां पढ़ने व विचार करने के बाद , कड़कड़ाती ठंड में और घने कोहरे के बीच सड़क के किनारे-किनारे काम पर जाते हुए छोटे-छोटे बच्चों का एक चित्र मन-मस्तिष्क पर स्वत: ही उभर जाता है , जो खेलने-कूदने की उम्र में मजबूरी बस बाल मजदूरी करने को विवश है।
प्रश्न 2.
कवि का मानना है कि बच्चों के काम पर जाने की भयानक बात को विवरण की तरह न लिखकर सवाल के रूप में पूछा जाना चाहिए कि ‘काम पर क्यों जा रहे हैं बच्चे?’ कवि की दृष्टि में उसे प्रश्न के रूप में क्यों पूछा जाना चाहिए ?
उत्तर-
कवि के अनुसार यह एक गंभीर समस्या है और सिर्फ कागजों में ही आंकड़ों को दिखाकर खानापूर्ति करने के बजाए इस पर उचित सोच-विचार होना चाहिए और समस्या का हल निकाला जाना चाहिए।
इसीलिए सरकार व प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोगों से “स्कूल जाने के बजाय , काम पर क्यों जा रहे हैं बच्चे” इस बारे में सवाल-जवाब करना भी आवश्यक है और इस प्रश्न का जबाब ढूंढ़ना भी आवश्यक हैं। नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। बातचीत व ठोस योजनाओं को धरातल पर उतारने से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है।
प्रश्न 3.
सुविधा और मनोरंजन के उपकरणों से बच्चे वंचित क्यों हैं ?
उत्तर-
इसका मुख्य कारण है बच्चों के परिवारों के आर्थिक हालात। इन बच्चों के माता-पिता आर्थिक रूप से काफी कमजोर होते हैं। उनके लिए अपने बच्चों को दो वक्त की रोटी मुहैया कराना भी कभी- कभी काफी मुश्किल हो जाता है।
इसीलिए ये बच्चे अपने माता-पिता को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए और दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए मजबूरी बस बाल मजदूरी करते हैं। ऐसे में इन बच्चे के लिए सुविधा और मनोरंजन के उपकरणों के बारे में सोचना तो दूर की बात है।
प्रश्न 4.
दिन-प्रतिदिन के जीवन में हर कोई बच्चों को काम पर जाते देख रहा / रही है। फिर भी किसी को कुछ अटपटा नहीं लगता। इस उदासीनता के क्या कारण हो सकते हैं ?
उत्तर-
हमारे संविधान में शिक्षा को मौलिक अधिकार माना गया है जिसके तहत छोटे बच्चों को स्कूल भेजना अनिवार्य है। लेकिन निम्न तबके से आने वाले बच्चों के माता-पिता को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती हैं।
दूसरा आज के बदलते सामाजिक परिवेश में व्यक्ति सामाजिक होने के बजाय आत्म केंद्रित व स्वार्थी हो गया है।मानवीय मूल्यों का ह्रास हुआ है। दया , करुणा , प्रेम जैसी भावनाएं मनुष्य के दिल से कम हुई है। जिसका परिणाम उदासीनता हैं।
प्रश्न 5.
आपने अपने शहर में बच्चों को कब-कब और कहाँ-कहाँ काम करते हुए देखा है ?
उत्तर-
दुकान , होटल , रेस्टोरेंट में काम करते हुए या फिर घरों में साफ-सफाई का काम करते हुए बच्चे अक्सर दिख जाते हैं। निर्माणाधीन मकानों में बाल मजदूरी करते हुए बच्चे हर रोज ही दिखाई देते हैं।
प्रश्न 6.
बच्चों का काम पर जाना , धरती के एक बड़े हादसे के समान क्यों है ?
उत्तर-
बच्चे देश का सुनहरा भविष्य होते हैं। और उन्हीं के हाथों में देश के सर्वांगीण विकास की चाबी होती है। अगर बच्चे ही अनपढ़ होंगे तो स्वयं उनका और उस देश का भविष्य निश्चय ही अंधकार पूर्ण होगा और आने वाली पीढ़ी भी निरक्षर ही होगी। बच्चों का सर्वागींण विकास भी नहीं हो पायेगा।
दुनिया में ज्ञान से बड़ा कोई धन नहीं हैं। इसीलिए बच्चों का काम पर जाना , धरती के एक बड़े हादसे के समान है।
रचना और अभिव्यक्ति
प्रश्न 8.
आपके विचार से बच्चों को काम पर क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए ? उन्हें क्या करने के मौके मिलने चाहिए ?
उत्तर-
शिक्षा हर बच्चे का बुनियादी अधिकार है। इसलिए हर बच्चे को शिक्षा अवश्य मिलनी चाहिए। बच्चों को खेलने-कूदने , खाने-पीने , मौज-मस्ती करने के लिए व शिक्षा ग्रहण करने के भरपूर अवसर मिलने चाहिए।
क्योंकि यही उम्र होती है जब बच्चे किसी चीज को बहुत जल्दी सीखते हैं। उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसीलिये बच्चों को उनके सभी अधिकार दिए जाने आवश्यक हैं। बाल मजदूरी या किसी भी तरह से बच्चों का शोषण करना अपराध हैं जिसके लिए कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer
“बच्चे काम पर जा रहे हैं ” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)
Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel (Padhai Ki Batein /पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।
You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.
यह भी पढ़ें……
कक्षा 9 (गद्य खंड) हिंदी कृतिका
- Is Jal Pralay Mein Class 9 Summary
- Is Jal Pralay Mein Class 9 Question Answer
- Is Jal Pralay Mein Class 9 MCQ
- Mere Sang Ki Auraten Class 9 Summary
- Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer
- Mere Sang Ki Auraten Class 9 MCQ
- Reedh Ki Haddi Class 9 Summary
- Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer
- Reedh Ki Haddi Class 9 MCQ
- Mati Wali Class 9 Summary
- Mati Wali Class 9 Question Answer
- Mati Wali Class 9 MCQ
- Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Summary
- Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Question Answer
- Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya MCQ
हिंदी क्षितिज कक्षा 9 (गद्य खंड)
- Do Baion Ki Katha summary
- Do Bailon Ki Katha Question Answer
- Do Bailon Ki Katha MCQS
- Lhasa Ki Aur Class 9 Summary
- Lhasa Ki Aur Class 9 Question Answers
- Lhasa Ki Aur Class 9 MCQS
- Upbhoktavad Ki Sanskriti Class 9 Summary
- Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 Question Answers
- Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 MCQS
- Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Summary
- Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Question Answers
- Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 MCQS
- Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Summary
- Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Question Answers
- Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya MCQS
- Premchand Ke Phate Jute Class 9 Summary
- Premchand ke Phate Jute Class 9 Question Answers
- Premchand ke Phate Jute Class 9 MCQ
- Mere Bachpan Ke Din Class 9 Summary
- Mere Bachpan Ke Din Class 9 Question Answer
- Mere Bachpan Ke Din Class 9 MCQS
- Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Summary
- Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Question Answer
- Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 MCQS
हिंदी क्षितिज कक्षा 9(काव्य खंड)
- Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Full Explanation
- Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Question Answers
- Sakhiyan Avam Sabad Class 9 MCQS
- Vaakh Class 9 Full Explanation
- Vaakh Class 9 Question Answer
- Vaakh Class 9 MCQS
- Raskhan Ke Savaiye Class 9 Explanation
- Raskhan Ke Savaiye Class 9 Question Answers
- Raskhan Ke Savaiye Class 9 MCQ
- Kaidi Aur Kokila Class 9 Full Explanation
- Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer
- Kaidi Aur Kokila Class 9 MCQ
- Gram Shree Class 9 Explanation
- Gram Shree Class 9 Question Answer
- Gram Shree Class 9 MCQ
- Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Explanation And Summary
- Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Question Answer
- Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ
- Megh Aaye Class 9 Explanation
- Megh Aaye Class 9 Question Answer
- Megh Aaye Class 9 MCQ
- Yamraj Ki Disha Class 9 Explanation
- Yamraj Ki Disha Class 9 Question Answer
- Yamraj Ki Disha Class 9 MCQ
- Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Summary And Explanations
- Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer
- Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 MCQ