Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer:प्रश्नोत्तर

Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer ,

Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer Hindi Kritika Bhag 1 Chapter 3 , रीड की हड्डी कक्षा 9 पाठ के प्रश्न उत्तर हिन्दी कृतिका भाग 1 पाठ 3 ,

Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer

रीड की हड्डी कक्षा 9 प्रश्न उत्तर

Note –

  1. रीड की हड्डी” पाठ का सारांश पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. रीड की हड्डी” पाठ के MCQS पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page

प्रश्न 1.
रामस्वरूप और गोपाल प्रसाद बात-बात पर “एक हमारा ज़माना था…” कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं। इस प्रकार की तुलना करना कहाँ तक तर्कसंगत है ?
उत्तर-

समय परिवर्तनशील है और समय के साथ-साथ देश और समाज में परिस्थितियां भी बदलती रहती है।व्यक्ति हर समय नई चीजों की ढूंढ खोज में लगा रहता है और नए-नए आविष्कारों को जन्म देता है जिससे उसके रहन-सहन व जीवनशैली में निश्चित रूप से परिवर्तन आता है। इसीलिए एक जमाने की तुलना दूसरे जमाने से करना तर्कसंगत नहीं है।

प्रश्न 2.
रामस्वरूप की अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना , यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है ?
उत्तर-

रामस्वरूप प्रगतिशील विचारों के व्यक्ति हैं। जिनकी नजर में एक सम्मानीय व गरिमामई जीवन जीने के लिए बेटियों को शिक्षित करना आवश्यक है। लेकिन जिस समाज में वो रहते हैं , उस समाज में उनके विचारों का समर्थन करने वाले लोग बहुत कम है। इसीलिए उन्हें “अपनी बेटी की शादी की चिंता की विवशता” ने झूठ बोलना को मजबूर किया।

प्रश्न 3.
अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं। वह उचित क्यों नहीं है ?
उत्तर-

रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप अपनी बेटी से अपेक्षा कर रहे थे कि वह सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग कर अपनी सुंदरता को निखार लें ताकि लड़का उसे तुरंत पसंद कर ले। और साथ ही साथ वो यह भी चाहते थे की उमा लड़के वालों की हर बात को आंख मूँद कर मान ले। जो बिल्कुल गलत है।

सबसे ज्यादा दुःख तब होता हैं जब रामस्वरूप खुद अपनी पढ़ी-लिखी बेटी को कम पढ़ा लिखा साबित करने की कोशिश कर रहे थे। रामस्वरूप यह भूल रहे थे कि बेटियों की भी अपनी इच्छाएं , अपने सपने होते हैं। उनकी भी अपनी पसंद -नापसंद होती है। और बेटा और बेटी दोनों बराबर होते हैं। 

प्रश्न 4.
गोपाल प्रसाद विवाह को “बिज़नेस” मानते हैं और रामस्वरूप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा छिपाते हैं। क्या आप मानते हैं कि दोनों ही समान रूप से अपराधी हैं ? अपने विचार लिखें।
उत्तर-

हां , मेरे विचार से दोनों ही समान रूप से अपराधी हैं। क्योंकि गोपाल प्रसाद शादी जैसे पवित्र बंधन की तुलना बिजनेस यानी व्यवसाय से करते हैं। वो लड़की के गुणों व उसकी काबिलियत को देखने के बजाय लड़की के परिवार से मिलने वाले दान दहेज के बारे में ज्यादा सोच रहे थे।

दूसरी तरफ रामस्वरूप आधुनिक विचारों वाले व्यक्ति होते हुए भी गोपाल प्रसाद जैसे रूढ़िवादी व संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्ति के आगे झुक जाते हैं।  जबकि उन्हें अपनी बेटी के साथ बिना कोई समझौता किये मजबूती के साथ खड़े होकर उसके सम्मान की रक्षा करनी चाहिए थी। लेकिन वो अपनी बेटी की पढाई-लिखाई के बारे में छुपा कर परिस्थितियों से समझौता करने में लगे हुए थे।

प्रश्न 5.
“…आपके लाड़ले बेटे की रीढ़ की हड्डी भी है या नहीं…” । उमा इस कथन के माध्यम से शंकर की किन कमियों की ओर संकेत करना चाहती है ?
उत्तर-

उमा इस कथन के माध्यम से शंकर की निम्न कमियों की ओर संकेत करना चाहती है।

  1. शंकर एक चरित्रहीन व आवारा किस्म का लड़का है जो लड़कियों का पीछा करते हुए उनके हॉस्टल तक पहुंच जाता था।। जहां से उसे शर्मिंदा कर भगाया जाता था।
  2. शंकर हमेशा झुक कर बैठता है जो उसके बुरे स्वास्थ्य की तरफ इशारा करता हैं।
  3. शंकर पढ़ा-लिखा लड़का होने के बावजूद भी अपने पिता की संकीर्ण मानसिकता में उनका साथ देता है। जब उसके पिता उमा से उटपटांग बातें पूछ रहे थे तो शंकर चुपचाप बैठा सुन रहा था। उसने अपने पिता का किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया यानी शंकर अपने पिता पर पूरी तरह से आश्रित था।उसकी अपनी कोई मर्जी नहीं थी।

प्रश्न 6.
शंकर जैसे लड़के या उमा जैसी लड़की , समाज को कैसे व्यक्तित्व की ज़रूरत है ? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर-

निश्चित रूप से आज हमारे समाज को उमा जैसी पढ़ी-लिखी व स्वाभिमानी लड़की की जरूरत हैं जो अपने इरादों की पक्की हो और जो अपने सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करती हो।ऐसी ही लड़कियां समाज को रूढ़िवादी मानसिकता से बाहर निकालने में मदद करती हैं और पढ़-लिख कर अपना जीवन गरिमामई ढंग से जीती हैं। साथ में दूसरी लड़कियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनकर उभरती हैं।

दूसरी ओर शंकर जैसे चरित्रहीन लड़के समाज के लिए कलंक है जिनकी अपनी कोई सोच नहीं होती है। जो खुद दूसरों पर आश्रित रहते हैं , वो भला किसी और को क्या सहारा देंगे। ऐसे लोग समाज के लिए निरर्थक है।

प्रश्न 7.
“रीढ़ की हड्डी” शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-

इस एकांकी के लिए “रीड की हड्डी “शीर्षक उपयुक्त हैं।

“रीड की हड्डी” इंसान के शरीर का मुख्य हिस्सा होती है जिसमें इंसान का पूरा शरीर टिका रहता है और संतुलित भी रहता हैं। और इसके लचीलेपन के कारण इन्सान अपने सभी कार्य आसानी से कर पाते हैं।

ठीक उसी प्रकार हमारे समाज में कुछ पुराने रीति रिवाज व परंपराएं भी हैं। जिनका समय के हिसाब से और इन्सान के भले के लिए बदलना व लचीला आवश्यक होना आवश्यक हैं।ऐसी ही एक रूढ़िवादी परंपरा जो बरसों से हमारे देश में चली आ रही हैं। वह हैं लड़की देखने के नाम पर लड़की के स्वभिमान को चोट पहुंचाना और लड़की के पिता की हैसियत को आंकना आदि।ऐसी परंपराएं अब बंद होनी चाहिए।

दूसरी ओर उमा एक पढ़ी-लिखी व स्वाभिमानी लड़की हैं जो अपने आत्मसम्मान व सपनों के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं। वह अपने दृढ इरादों से गोपाल प्रसाद जैसे संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्ति को सबक सीखा देती हैं। एकांकी में “रीड की हड्डी” को स्वाभिमान व आत्मसम्मान का प्रतीक भी बताया गया हैं।

जबकि शंकर के पास “रीड की हड्डी” नहीं हैं। यानि शंकर पढ़ा लिखा लड़का होने के बावजूद भी अपने पिता की संकीर्ण मानसिकता में उनका साथ देता है और चुपचाप बैठ कर तमाशा देखता रहता है। उमा के गुणों के आगे शंकर कही नहीं ठहरता हैं। उसका अपना कोई मत भी नहीं है। वह पूरी तरह से अपने पिता पर निर्भर हैं।

प्रश्न 8.
कथावस्तु के आधार पर आप किसे एकांकी का मुख्य पात्र मानते हैं और क्यों ?
उत्तर-

उमा इस पूरे एकांकी की मुख्य पात्र है और पूरी कहानी उसी के आसपास घूमती हैं। उमा के द्वारा कहे गए संवाद प्रत्येक इंसान को सोचने पर मजबूर करते हैं। क्योंकि आज भी हमारे समाज में रामस्वरूप और गोपाल प्रसाद जैसे व्यक्ति मौजूद हैं। उमा नारी सम्मान का प्रतीक है जो बताती है कि महिलाएं भी आत्मसम्मान के साथ जीना चाहती हैं। और अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं।

लेखक ने कहानी की नायिका उमा को पढ़ी-लिखी और स्वाभिमानी लड़की के रूप में दिखाया है।वह अपने सम्मान के साथ समझौता नहीं करना चाहती हैं। और उसने जो भी किया , वह उसके भविष्य के लिए न्यायोचित हैं।

प्रश्न 9.
एकांकी के आधार पर रामस्वरूप और गोपाल प्रसाद की चारित्रिक विशेषताएँ बताइए ?
उत्तर-

लेखक ने रामस्वरूप के माध्यम से शादी के वक्त बेटियों के पिता की मजबूरी को दिखाया है। भले ही पिता अपनी बेटियों को कितना भी पढ़ा-लिखा लें। लेकिन शादी के वक्त उन्हें किसी न किसी कारण लड़के वालों के आगे झुकना ही पड़ता है।

हालाँकि रामस्वरूप आधुनिक और प्रगतिशील विचारधारों वाले सरल व्यक्ति हैं।लेकिन लड़के वालों के सामने अपनी बेटी की पढ़ाई लिखाई के सच को छुपाने का प्रयास करते हैं जो उनकी विवशता को प्रकट करती है।

दूसरी तरफ रामगोपाल बेहद चालाक , लालची और संकीर्ण मानसिकता के व्यक्ति हैं जो विवाह जैसे पवित्र बंधन को एक व्यवसाय मानते हैं। लड़की के गुणों से ज्यादा उन्हें दान दहेज की चिंता रहती हैं जिस कारण वो उमा के घर पहुंचते ही उसके पिता की हैसियत को आँकने लगते हैं। उनके लड़के में लाख बुराइयां थी लेकिन फिर भी वो उमा में बुराईयों को ढूंढने की कोशिश करते हैं।

बेटियों को अधिक पढ़ाना-लिखाना उनकी नजर में अच्छा नहीं है जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को प्रदर्शित करता है। 

प्रश्न 10.
इस एकांकी का क्या उद्देश्य है ? लिखिए।
उत्तर-

इस एकांकी में मुख्य रूप से समाज में महिलाओं की दशा व सामाजिक समस्या “दहेज प्रथा” पर कड़ा प्रहार किया गया है। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य भी इस एकांकी में छुपा है।एकांकी में महिलाओं के लिए शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण हैं। इस बात को भी स्पष्ट किया गया है।

प्रश्न 11.
समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन-कौन से प्रयास कर सकते हैं ?
उत्तर-

समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु निम्न प्रयास किये जा सकते हैं।

  1. महिलाओं को शिक्षित करना आवश्यक है ताकि वो समाज में एक गरिमामय व सम्मानीय जीवन जी सकें और उन्हें आर्थिक रूप से किसी पर आश्रित न होना पड़े।
  2. हर समय , हर कही , हर व्यक्ति द्वारा महिलाओं का सम्मान करना आवश्यक है।
  3. महिलाओं को उनकी इच्छा अनुसार किसी भी क्षेत्र में काम करने की स्वतंत्रता देना जरूरी है।
  4. उन्हें अपने जीवन के निर्णय लेने की आजादी मिलनी चाहिए।
  5. समाज में महिलाओं की बराबर रूप से भागीदारी आवश्यक है।
  6. विवाह से जुड़े पुराने रीति-रिवाज जैसे लड़की दिखाना या दहेज देना। यह सब बंद होने आवश्यक है।

Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer ,

हमारे YouTube channel  से जुड़ने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 9 (गद्य खंड)

हिंदी कृतिका

Is Jal Pralay Mein Class 9 Summary

Is Jal Pralay Mein Class 9 Question Answer

Is Jal Pralay Mein Class 9 MCQ

Mere Sang Ki Auraten Class 9 Summary

Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer

Mere Sang Ki Auraten Class 9 MCQ 

Reedh Ki Haddi Class 9 Summary

Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer

Reedh Ki Haddi Class 9 MCQ 

Mati Wali Class 9 Summary

Mati Wali Class 9 Question Answer

Mati Wali Class 9 MCQ 

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Summary

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Question Answer

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya MCQ 

हिंदी क्षितिज कक्षा 9

(गद्य खंड)

Do Baion Ki Katha summary

Do Bailon Ki Katha Question Answer

Do Bailon Ki Katha MCQS

Lhasa Ki Aur Class 9 Summary

Lhasa Ki Aur Class 9 Question Answers

Lhasa Ki Aur Class 9 MCQS

Upbhoktavad Ki Sanskriti Class 9 Summary

Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 Question Answers

Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 MCQS 

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Summary

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Question Answers

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 MCQS 

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Summary

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Question Answers

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya MCQS

Premchand Ke Phate Jute Class 9 Summary

Premchand ke Phate Jute Class 9 Question Answers

Premchand ke Phate Jute Class 9 MCQ

Mere Bachpan Ke Din Class 9 Summary

Mere Bachpan Ke Din Class 9 Question Answer

Mere Bachpan Ke Din Class 9 MCQS 

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Summary

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Question Answer

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 MCQS

हिंदी क्षितिज कक्षा 9

(काव्य खंड)

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Full Explanation

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Question Answers

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 MCQS

Vaakh Class 9 Full Explanation

Vaakh Class 9 Question Answer

Vaakh Class 9 MCQS 

Raskhan Ke Savaiye Class 9 Explanation

Raskhan Ke Savaiye Class 9 Question Answers

Raskhan Ke Savaiye Class 9 MCQ

Kaidi Aur Kokila Class 9 Full Explanation

Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer

Kaidi Aur Kokila Class 9 MCQ

Gram Shree Class 9 Explanation

Gram Shree Class 9 Question Answer

Gram Shree Class 9 MCQ

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Explanation And Summary

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Question Answer

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ

Megh Aaye Class 9 Explanation

Megh Aaye Class 9 Question Answer

Megh Aaye Class 9 MCQ

Yamraj Ki Disha Class 9 Explanation

Yamraj Ki Disha Class 9 Question Answer

Yamraj Ki Disha Class 9 MCQ

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Summary And Explanations

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 MCQ