Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ : चंद्र

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ ,

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ Hindi Kshitij Bhag 1 Chapter 14 , चंद्र गहना से लौटती बेर कक्षा 9 MCQ ,

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ

चंद्र गहना से लौटती बेर MCQ

Note –

  1. चंद्र गहना से लौटती बेर” पाठ का भावार्थ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. चंद्र गहना से लौटती बेर” कविता के प्रश्न उत्तर पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  3. चंद्र गहना से लौटती बेर” कविता के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।   YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ Questions,

  1. “चंद्र गहना से लौटती बेर” कविता के कवि कौन हैं – केदारनाथ अग्रवाल जी
  2. कविता में किसका सजीव चित्रण मिलता है – ग्रामीण प्राकृतिक सौंदर्य का
  3. “चंद्र गहना से लौटती बेर” कविता में , कवि का किसके प्रति प्रेम उजागर होता है –  प्रकृति के
  4. “चंद्र गहना से लौटती बेर” कविता में कवि ने कौन सी ऋतु का बहुत सुंदर वर्णन किया हैं – बसंत ऋतु का (फाल्गुन माह)
  5. कवि ने कौन से गाँव से लौटते वक्त “चंद्र गहना से लौटती बेर” कविता लिखी – “चन्द्र गहना”
  6. चंद्र गहना गांव से लौटते वक्त , खेतों के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर कवि को क्या आभास होता है – जैसे प्रकृति ने किसी स्वयंवर का आयोजन किया हो।
  7. कवि के अनुसार , प्रकृति ने किसके स्वयंवर का आयोजन किया हैं – चने और सरसों के
  8. कवि को खेतों के पास कैसा दृश्य दिखाई देता हैं – स्वयंवर सभा के जैसा
  9. ठिगने (छोटा) चने के पौधे की लंबाई कितनी हैं  – बीते या बालिस्त भर (22.5 सेंटीमीटर)
  10. कवि चने के पौधे को किस रूप में देखते हैं – दूल्हे के
  11. दूल्हे चने ने किस रंग की पगड़ी बांधी है – गुलाबी
  12. चने ने किसका मुरैठा बांध रखा है  – गुलाबी फूल का
  13. चने के पौधे पर कैसे फूल सुशोभित हैं – गुलाबी फूल
  14. चने के पौधे पर खिले गुलाबी फूल को देखकर कवि को कैसा प्रतीत होता हैं – जैसे कोई नाटा आदमी अपने सिर पर गुलाबी पगड़ी बांधे दूल्हा बनकर खड़ा हो।
  15. “यह हरा ठिगना चना , बाँधे मुरैठा शीश पर , छोटे गुलाबी फूल का , सजकर खड़ा है” , इस पंक्ति की विशेषता बताइये – चने के पौधे का मानवीकरण किया हैं।
  16. अलसी का पौधा कहाँ उगा हैं – चने के पौधे के पास में
  17. कवि अलसी के पौधे को किस रूप में देखते हैं – नवयुवती के रूप में
  18. दुबली पतली अलसी स्वभाव से कैसी है – हठीली
  19. अलसी के लिए किस “विशेषण” का प्रयोग किया गया है – हठीली
  20. अलसी के पौधे में खिला फूल कैसा हैं – नीले रंग का
  21. पतला शरीर और लचीली कमर किसकी हैं – अलसी के पौधे की
  22. नवयुवती अलसी ने अपने बालों में कैसे रंग का फूल सजा रखा हैं – नीले रंग का
  23. कविता में “हठीली” किसे कहा गया है – अलसी को
  24. “पास ही मिलकर उगी है , बीच में अलसी हठीली , देह की पतली, कमर की है लचीली” , इस पंक्ति की विशेषता बताइये – अलसी के पौधे का मानवीकरण किया हैं।
  25. कवि ने अलसी को “हठीली” क्यों कहा हैं – क्योंकि उस समय अलसी की खेती नहीं की जाती थी। यह खुद-ब-खुद उग जाती थी।
  26. कवि के अनुसार , नवयुवती अलसी अपने बालों में नीले रंग का फूल सजाकर क्या कहती हैं –    जो इस नीले फूल को सबसे पहले छुएगा , मैं उसको अपना हृदय (दिल) दे दूंगी।
  27. अलसी क्या दान करना चाहती हैं  – अपना हृदय
  28. कवि ने किसे विवाह योग्य सयानी कन्या माना है – सरसों को
  29. सरसों को “सयानी” कह कर कवि क्या कहना चाहते हैं  – सरसों की फसल पक कर तैयार हो चुकी हैं।
  30. किसके अपने हाथ पीले कर लिए हैं – सरसों ने
  31. अपने हाथ खुद ही पीले कर और दुल्हन के जैसे सजधज कर सरसों कहाँ पहुंच गई हैं – ब्याह मंडप में 
  32. “और सरसों की न पूछो , हो गयी सबसे सयानी ,  हाथ पीले कर लिए हैं , ब्याह-मंडप में पधारी ” , इस पंक्ति की विशेषता बताइये – सरसों के पौधे का मानवीकरण किया हैं।
  33. फाग क्या होते हैं – शादी ब्याह के वक्त गाये जाने वाले शगुन गीत
  34. कौन सा महीना फाग गाते हुए सरसों और चने के ब्याह में शामिल होने आया है – फाल्गुन का महीना
  35. “फाग गाता मास फागुन ,  आ गया है आज जैसे ” , इस पंक्ति की विशेषता बताइये – फाल्गुन मास का मानवीकरण किया हैं।
  36. कौन अपना प्रेम भरा आंचल हिलाकर चने और सरसों को अपना आशीर्वाद दे रही हैं – प्रकृति
  37. प्रकृति का आंचल कैसा है – अनुराग भरा
  38. कवि ने किस भूमि को “प्रेम की प्रिय भूमि” कहा है  – गांव की भूमि या प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह को 
  39. कवि के अनुसार , किस जगह में प्रेम का अभाव है – शहर की भीड़भाड़ में 
  40. कवि को कौन से स्थान की “प्रेम की भूमि” बहुत अधिक उपजाऊ नजर आती है – निर्जन स्थान की 
  41. कवि को कहाँ “प्रेम ही प्रेम” दिखायी दे रहा है – एक निर्जन स्थान के प्राकृतिक वातावरण में  बीच 
  42. कवि जिस जगह पर बैठे हैं वहाँ से नीचे की ओर क्या हैं – एक छोटा सा पोखर (तालाब) 
  43. पोखर के पानी के बीचो-बीच पडने वाली सूरज की किरणें , कवि को कैसी प्रतीत होती है  – चांदी के खंभे की तरह 
  44. पोखर के जल में “चांदी का बड़ा सा गोल खंभा” किसे कहा गया है – सूर्य के प्रतिबिंब को
  45. पोखर के तले में किस रंग की घास उगी हुई है – भूरी
  46. पोखर के जल के ऊपर कौन उड़ रहे है – पक्षी
  47. कवि के अनुसार , वर्षों से पोखर के किनारे पड़े -पड़े कौन चुपचाप पानी पीते जा रहे हैं  – पत्थर
  48. “हैं कई पत्थर किनारे ,  पी रहे चुप चाप पानी ” , इस पंक्ति की विशेषता बताइये – यहाँ पत्थरों का मानवीकरण किया हैं।
  49. बगुला ध्यान व निद्रा मुद्रा में किस कारण खड़ा है  – शिकार को भ्रमित करने के लिए
  50. बगुला अपनी टांग पानी में डुबाये कैसी अवस्था में खड़ा है – ध्यान मग्न
  51. बगुला अपनी ध्यान व निद्रा मुद्रा को कब त्यागता हैं – मछली दिखाई देने पर
  52. कौन झपट्टा मारकर एक सफेद चतुर मछली को अपनी पीली चोंच में दबाकर दूर आसमान में उड़ जाती है – काले माथे वाली एक चालक चिड़िया
  53. “काले माथे और सफ़ेद पंखों वाली चिड़िया” , किस प्रकार के व्यक्तित्व का प्रतीक है – दोहरे चरित्र वाले लोगों का
  54. कवि को सामने कौन सी पहाड़ियां दिखाई दे दी हैं -चित्रकूट की
  55. चित्रकूट की पहाड़ियां कैसी हैं – उबड़ – खाबड़ , चौड़ी लेकिन कम ऊंचाई वाली
  56. चित्रकूट की भूमि को “बंजर या बाँझ भूमि” क्यों कहा गया है – क्योंकि वहां न कोई फसल  उगती है और न ही हरियाली हैं।
  57. चित्रकूट की बंजर भूमि पर किसके कांटेदार और बेहद बदसूरत पेड़ दिखाई देते हैं – रीवा के
  58. कवि ने किसे बेहद बदसूरत या कुरूप बताया है  – रीवा के पेड़ों को
  59. कवि को तोते का मधुर स्वर कैसा सुनाई देता है – टें- टें
  60. सारस का स्वर कैसा हैं – कर्कश (टिरटों – टिरटों)
  61. सारस का स्वर कवि को कैसा प्रतीत होता है – जंगल का सीना चीरता हुआ
  62. सारस हमेशा कैसे रहते हैं – जोड़े में
  63. कवि का मन क्या कर रहा हैं – सारस के साथ उड़कर उस जगह जाना चाहता हैं जहां सारस अपनी जोड़ीदार के साथ रहते हैं।
  64. कवि किसकी मधुर प्रेम कहानी सुनना चाहते हैं – सारस की
  65. कवि ने कविता में किस -किस का मानवीकरण किया है – फाल्गुन माह , प्रकृति , चना , सरसों , अलसी और पत्थर  

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ

चंद्र गहना से लौटती बेर” कविता के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।   YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 9 (गद्य खंड)

हिंदी कृतिका

Is Jal Pralay Mein Class 9 Summary

Is Jal Pralay Mein Class 9 Question Answer

Is Jal Pralay Mein Class 9 MCQ

Mere Sang Ki Auraten Class 9 Summary

Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer

Mere Sang Ki Auraten Class 9 MCQ 

Reedh Ki Haddi Class 9 Summary

Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer

Reedh Ki Haddi Class 9 MCQ 

Mati Wali Class 9 Summary

Mati Wali Class 9 Question Answer

Mati Wali Class 9 MCQ 

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Summary

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Question Answer

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya MCQ 

हिंदी क्षितिज कक्षा 9

(गद्य खंड)

Do Baion Ki Katha summary

Do Bailon Ki Katha Question Answer

Do Bailon Ki Katha MCQS

Lhasa Ki Aur Class 9 Summary

Lhasa Ki Aur Class 9 Question Answers

Lhasa Ki Aur Class 9 MCQS

Upbhoktavad Ki Sanskriti Class 9 Summary

Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 Question Answers

Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 MCQS 

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Summary

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Question Answers

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 MCQS 

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Summary

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Question Answers

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya MCQS 

Premchand Ke Phate Jute Class 9 Summary

Premchand ke Phate Jute Class 9 Question Answers

Premchand ke Phate Jute Class 9 MCQ

Mere Bachpan Ke Din Class 9 Summary

Mere Bachpan Ke Din Class 9 Question Answer

Mere Bachpan Ke Din Class 9 MCQS 

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Summary

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Question Answer

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 MCQS 

हिंदी क्षितिज कक्षा 9

(काव्य खंड)

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Full Explanation

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Question Answers

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 MCQS

Vaakh Class 9 Full Explanation

Vaakh Class 9 Question Answer

Vaakh Class 9 MCQS 

Raskhan Ke Savaiye Class 9 Explanation

Raskhan Ke Savaiye Class 9 Question Answers

Raskhan Ke Savaiye Class 9 MCQ

Kaidi Aur Kokila Class 9 Full Explanation

Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer

Kaidi Aur Kokila Class 9 MCQ

Gram Shree Class 9 Explanation

Gram Shree Class 9 Question Answer

Gram Shree Class 9 MCQ

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Explanation And Summary

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Question Answer

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ

Megh Aaye Class 9 Explanation

Megh Aaye Class 9 Question Answer

Megh Aaye Class 9 MCQ

Yamraj Ki Disha Class 9 Explanation

Yamraj Ki Disha Class 9 Question Answer

Yamraj Ki Disha Class 9 MCQ

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Summary And Explanations

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 MCQ