Mati Wali Class 9 Question Answer :माटी वाली प्रश्नोत्तर

Mati Wali Class 9 Question Answer,

Mati Wali Class 9 Question Answer Hindi Kritika Bhag 1 Chapter 4 , माटी वाली कक्षा 9 के प्रश्न उत्तर 

Mati Wali Class 9 Question Answer

माटी वाली कक्षा 9 प्रश्न उत्तर

Note –

  1. माटी वाली” पाठ का सारांश पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. माटी वाली” पाठ के MCQS पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page

प्रश्न 1.
“शहरवासी सिर्फ माटी वाली को नहीं , उसके कंटर को भी अच्छी तरह पहचानते हैं”। आपकी समझ से वो कौन से कारण रहे होंगे जिनके रहते “माटी वाली” को सब पहचानते थे ?
उत्तर-

पूरे शहर के हर घर में सिर्फ वही माटी वाली ही लाल मिट्टी देने का काम करती थी। माटी वाली के अलावा दूसरा कोई और व्यक्ति शहर के किसी घर में लाल मिट्टी नहीं पहुंचाता था।

हर रोज हर घर में चूल्हे चौके की लिपाई पुताई के लिए लाल मिट्टी की आवश्यकता होती थी जिस वजह से पूरा शहर उसका ग्राहक था । इसलिए शहरवासी माटी वाली और उसके बिना ढक्क्न के कंटर को अच्छी तरह से पहचानते थे।

प्रश्न 2.
माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय क्यों नहीं था ?
उत्तर-

माटी वाली की दिनचर्या बहुत ही व्यस्त थी। वह हर रोज सुबह जल्दी घर से निकलकर सीधे माटखान जाती थी। वहां से लाल मिट्टी की खुदाई कर उसे कंटर में भरती और फिर उसे शहर में अपने ग्राहकों के घरों तक पहुंचाती। इस काम में उसका पूरा दिन यूं ही निकल जाता था।

शाम होते-होते जब वह अपने घर पहुंचती थी तो , उसे अपने बीमार व बूढ़े पति के लिए भोजन भी बनाना पड़ता था। इसीलिए उसके पास इतना समय ही नही था कि वह अपने अच्छे और बुरे भाग्य के बारे में सोचती।

प्रश्न 3.
“भूख मीठी कि भोजन मीठा” से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-

भूख एक ऐसी चीज है जिसे इंसान बहुत लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं कर सकता हैं।और जब इंसान को अत्यधिक भूख लगती हैं तो वह भोजन का स्वाद नहीं देखता हैं। उसे उस वक्त बेस्वाद चीज भी स्वादिष्ट ही लगती हैं। उस जो भी खाद्य पदार्थ मिलता है। वह उसे ही खाकर अपनी भूख मिटाना चाहता है। इसीलिए कहा गया है कि  “भूख मीठी कि भोजन मीठा”। 

“भूखे पेट तो भगवान के भजन भी नहीं होते हैं”।  यानी पेट भरा होने पर ही भगवान के चरणों में भी मन लगता है।

प्रश्न 4.
“पुरखों की गाढ़ी कमाई से हासिल की गई चीज़ों को हराम के भाव बेचने को मेरा दिल गवाही नहीं देता”। मालकिन के इस कथन के आलोक में विरासत के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।

उत्तर-

हमारे पूर्वजों द्वारा हमें दी गई सभी चीजें जैसे बर्तन , गहने , जमीन जायदाद आदि हमारे लिए हमारे पूर्वजों की विरासत होते हैं। और हम अपने पूर्वजों की विरासत को उनकी याद , उनके प्रति आदर सम्मान के रूप में संजोकर कर रखना चाहते हैं ।

इस पाठ की एक मालकिन को भी अपने पूर्वजों से पीतल के बर्तन विरासत में मिले थे। और वह जानती थी कि यह उनके पूर्वजों द्वारा अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई से खरीदे गये अनमोल उपहार है जो उसे विरासत में मिले है।उसे उन वस्तुओं से बहुत लगाव था। इसीलिए उसने उन्हें बेचने के बजाय सभाँल कर व सहेज कर रखा था। 

प्रश्न 5.
माटी वाली को रोटियों का इस तरह हिसाब लगाना उसकी किस मजबूरी को प्रकट करता है?
उत्तर-

माटी वाली का रोटियों का हिसाब लगाना उसकी दयनीय आर्थिक स्थिति को प्रकट करता है। वह महिला बहुत गरीब थी। दिनभर दूसरों के घरों में मिट्टी पहुंचा कर जैसे तैसे वह अपना और अपने पति का पेट भरती थी।

अगर कभी उसे किसी घर से एक या दो रोटी मिल जाती थी तो वह उसे बचाकर अपने पति के लिए ले जाती थी।

प्रश्न 6.
“आज माटी वाली बुड्ढे को कोरी रोटियाँ नहीं देगी” ।इस कथन के आधार पर माटी वाली के हृदय के भावों को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर-

माटी वाली अपने पति से बहुत प्रेम करती थी और वह अपने पति के लिए अपने कर्तव्यों को भी अच्छी तरह से समझती थी। भले ही उसका पति बीमार व बूढा हो गया हो , मगर वही उसके जीने का एकमात्र सहारा था। इसीलिए वह चाहती थी कि वह अपने पति को अच्छा खाना खिलाए , उसकी खूब सेवा करें लेकिन अपने आर्थिक हालातों के कारण वह ऐसा नहीं कर पाती थी।

वह अपने और अपने पति का पेट भरने के लिए दिन भर मजदूरी करती थी। उस दिन भी वह लोगों द्वारा दी गई रोटियां को बचाकर अपने पति के लिए ले जा रही थी। साथ में उसने अपनी कमाई के पैसों से एक पाव प्याज भी खरीदा था ताकि वह घर जाकर अपने पति को प्याज की सब्जी के साथ रोटी खिला सके।

प्रश्न 7.
“गरीब आदमी का शमशान नहीं उजड़ना चाहिए”। इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-

यहां पर “गरीब आदमी का शमशान नहीं उजड़ना चाहिए” से आशय “गरीब आदमी का घर नहीं उजड़ना चाहिए” से हैं ।

माटी वाली का पति जो उसका एकमात्र सहारा था , अब वो इस दुनिया को छोड़ कर जा चुका था। उसके अंतिम संस्कार की चिंता उसे खाये जा रही थी। ऊपर से जलभराव के कारण पूरा शहर पानी में डूब चुका था। शहर के सारे श्मशान भी जलमग्न हो चुके थे।

यहां तक कि माटी वाली की झोपड़ी भी जलमग्न हो रही थी। अब उसे अपना वह घर बिना पति के किसी शमशान की भाँति ही नजर आ रहा था। वह भी अब उजड़ रहा था।

प्रश्न 8.
“विस्थापन की समस्या” पर एक अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर-

किसी प्राकृतिक आपदा या मानव जनित आपदा के कारण किसी क्षेत्र विशेष के लोगों को सरकार या स्थानीय प्रशासन द्वारा एक जगह से हटाकर दूसरी जगह बसाया जाता है जिसे विस्थापन कहा जाता है।

इससे उस स्थान विशेष पर बसे लोगों को बहुत अधिक नुकसान होता है। जैसे उनकी खेती-बाड़ी खत्म हो जाती है। जमीन व घर छिन जाते है। रोजी रोटी कमाने के साधन खत्म हो जाते हैं। बसे बसाये लोग बेघर व बेरोजगार हो जाते हैं। इससे लोगों के आर्थिक हालात भी खराब हो जाते हैं और दूसरी जगह उनको फिर से बसने में बहुत अधिक समय लग जाता है।

इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है और विकास का पहिया भी रुक जाता है। टिहरी बांध बनने से अनेक परिवारों को अपने पूर्वजों की भूमि छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा। इनमें से कुछ लोगों का जीवन तो पटरी पर लौट आया है लेकिन बहुत लोग अभी भी बेरोजगार हैं और उनके आर्थिक हालात भी बहुत खराब है।

विस्थापन करने से पहले सरकार को लोगों के घर , जमीन-जायदाद व रोजगार के बारे में सोचना आवश्यक है और माटीवाली जैसे बेघर व बिना जमीन जायदाद वाले लोगों का भी जीवन जीने का पक्का इंतजाम करना चाहिए। ताकि विस्थापितों का जीवन बिना किसी परेशानी के व्यतीत हो सके।

Mati Wali Class 9 Question Answer ,

हमारे YouTube channel  से जुड़ने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें

कक्षा 9 (गद्य खंड)

हिंदी कृतिका

Is Jal Pralay Mein Class 9 Summary

Is Jal Pralay Mein Class 9 Question Answer

Is Jal Pralay Mein Class 9 MCQ

Mere Sang Ki Auraten Class 9 Summary

Mere Sang Ki Auraten Class 9 Question Answer

Mere Sang Ki Auraten Class 9 MCQ 

Reedh Ki Haddi Class 9 Summary

Reedh Ki Haddi Class 9 Question Answer

Reedh Ki Haddi Class 9 MCQ 

Mati Wali Class 9 Summary

Mati Wali Class 9 Question Answer

Mati Wali Class 9 MCQ 

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Summary

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya Question Answer

Kis tarah Aakhirkar Main Hindi Mein Aaya MCQ 

हिंदी क्षितिज कक्षा 9

(गद्य खंड)

Do Baion Ki Katha summary

Do Bailon Ki Katha Question Answer

Do Bailon Ki Katha MCQS

Lhasa Ki Aur Class 9 Summary

Lhasa Ki Aur Class 9 Question Answers

Lhasa Ki Aur Class 9 MCQS

Upbhoktavad Ki Sanskriti Class 9 Summary

Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 Question Answers

Upbhoktavad ki Sanskriti Class 9 MCQS 

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Summary

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 Question Answers

Sanwale Sapno Ki Yaad Class 9 MCQS 

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Summary

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Class 9 Question Answers

Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya MCQS

Premchand Ke Phate Jute Class 9 Summary

Premchand ke Phate Jute Class 9 Question Answers

Premchand ke Phate Jute Class 9 MCQ

Mere Bachpan Ke Din Class 9 Summary

Mere Bachpan Ke Din Class 9 Question Answer

Mere Bachpan Ke Din Class 9 MCQS 

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Summary

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 Question Answer

Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 MCQS

हिंदी क्षितिज कक्षा 9

(काव्य खंड)

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Full Explanation

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 Question Answers

Sakhiyan Avam Sabad Class 9 MCQS

Vaakh Class 9 Full Explanation

Vaakh Class 9 Question Answer

Vaakh Class 9 MCQS 

Raskhan Ke Savaiye Class 9 Explanation

Raskhan Ke Savaiye Class 9 Question Answers

Raskhan Ke Savaiye Class 9 MCQ

Kaidi Aur Kokila Class 9 Full Explanation

Kaidi Aur Kokila Class 9 Question Answer

Kaidi Aur Kokila Class 9 MCQ

Gram Shree Class 9 Explanation

Gram Shree Class 9 Question Answer

Gram Shree Class 9 MCQ

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Explanation And Summary

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 Question Answer

Chandra Gahna Se Lautati Ber Class 9 MCQ

Megh Aaye Class 9 Explanation

Megh Aaye Class 9 Question Answer

Megh Aaye Class 9 MCQ

Yamraj Ki Disha Class 9 Explanation

Yamraj Ki Disha Class 9 Question Answer

Yamraj Ki Disha Class 9 MCQ

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Summary And Explanations

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 Question Answer

Bachche Kam Par Ja Rahe Hain Class 9 MCQ