Ve Aankhen Class 11 MCQ : वे आँखें कक्षा 11 MCQ

Ve Aankhen Class 11 MCQ

वे आँखें MCQ

Note –  

  1. वे आँखें” कविता का भावार्थ पढ़ने के लिए इस Link में Click करें – Next Page
  2. वे आँखें पाठ के प्रश्न उत्तर पढ़ने के लिए Link में Click करें –   Next Page
  3. वे आँखें” कविता के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link –   (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Ve Aankhen Class 11 MCQ Questions 

  1. “वे आँखें” कविता के कवि कौन हैं –  सुमित्रानंदन पंत जी
  2. “वे आंखें” कविता , किस दौर की कविता है – प्रगतिवादी
  3. “वे आंखें” कविता में किसकी आंखों व जीवन का वर्णन किया गया है – किसान की
  4. किसान की आंखों में कवि को कैसा अंधकार दिखाई देता हैं – गुफा के समान
  5.  “किसान की आंखें अंधकार से भरी हुई गुफा के समान है” , से कवि का क्या आशय हैं –    किसान की आंखों में आशा या उम्मीद की किरण का न दिखाई देना।
  6. किसकी आंखों को देखकर कवि का मन डर गया था – किसान की
  7. “दारुण दैन्य दुःख का नीरव रोदन” , किसकी आंखों में भरा हुआ है – किसान की
  8. भयानक गरीबी , दुःख , दर्द व मौन रुदन से भरी हुई किसान की आंखों को देखकर किसका मन डरने लगता है – कवि का
  9. “अंधकार की गुहा” , में कौन सा अलंकार है – उपमा अलंकार
  10. “कगार सदृश” , में कौन सा अलंकार है – उपमा अलंकार
  11. किसान की आंखों में किसका अभिमान हुआ करता था  – एक आजाद किसान जिसके पास अपने हरे -भरे खेत -खलिहान थे ।
  12. किसान का पहले का जीवन कैसा था-  अभिमान व खुशियों से भरा
  13. “वे आंखें” कविता में किसने , किसका साथ छोड़ दिया – संसार के लोगों ने किसान का
  14. किसान किन खेतों से बेदखल हुआ  – अपने लहलहाते हरे-भरे खेत- खलिहानों से 
  15. “जीवन की हरियाली” , से क्या तात्पर्य है – जीवन में प्रसन्नता व खुशियां
  16. “तृन तृन” , में कौन सा अलंकार है – पुनरुक्त प्रकाश अलंकार
  17. “जीवन की हरियाली” , में कौन सा अलंकार है –  उपमा अलंकार
  18. “कारगुन” कौन होते हैं – जमीदार के कारिंदे यानी जमींदार के लोग
  19. कारगुनों की लाठी से किसान का कौन मारा गया – पुत्र
  20. किसकी याद करने से किसान की छाती फटने लगती है – अपने जवान पुत्र की
  21. किसान का बेटा किस अवस्था में मारा गया – भरी जवानी में
  22. किसे याद करके किसान की छाती में सांप लोटने लगते हैं – अपने मरे हुए जवान बेटे को 
  23. “आँखों का तारा होना ” का क्या अर्थ हैं  – अत्यधिक प्रिय होना
  24. किसने थोड़े से ऋण के बदले किसान की सारी खेती हथिया ली – सूदखोर जमींदारों ने 
  25. किसकी नीलामी की स्मृति किसान के मन में वेदना जगाती है – बैलों की
  26. “कुर्क हुई बरघों की जोड़ी” में “बरघ” क्या है – बैल
  27. किसान की आंखों में रह – रह कर क्या चुभती है – नीलाम हुई बैलों की जोड़ी
  28. “रह रह आँखों में चुभती वह” ,  में कौन सा अलंकार है – पुनरुक्त प्रकाश अलंकार (रह -रह)
  29. किसान का घर – बार क्यों बिक गया – ऋण न चुका पाने के कारण
  30. किसान का घर द्वार किसने बिकवा दिया – महाजन ने
  31. किसान की आंखों में क्या नाचा करती है – सुखी जीवन रूपी खेती
  32. कवि ने “उजरी” नाम से किसे संबोधित किया है – किसान की गाय को
  33. किसान “उजरी” किसे कहा करता था – अपनी सफेद रंग की गाय को
  34. “सुख की खेती” , में कौन सा अलंकार है – उपमा अलंकार
  35. देखरेख के अभाव में किसकी मृत्यु हो गई – किसान की बिटिया की
  36. किसान की पत्नी की मृत्यु का क्या कारण था – दवा का अभाव
  37. किसान की पतोहू को किसने पकड़कर थाने लाने को कहा था – कोतवाल ने
  38. किसने , किसे “पतिघातिन” कहा – समाज ने किसान की विधवा पतोहू को
  39. कौन कुएं में डूब कर मर गई – किसान की विधवा बहू 
  40. पत्नी को पैर की जूती किसने कहा – किसान ने
  41. परंपरावादी वादी लोग अभी भी पत्नी को क्या मानते हैं – पैर की जूती
  42. कौन सी बात किसान की निराशा आंखों में क्षण भर के लिए चमक लाती है – विगत सुख की स्मृति
  43. बीते दिनों की मधुर स्मृतियों किसान को अपने हृदय में कैसी चुभती हुई महसूस होती थी  – किसी कांटे की नोंक की भांति
  44. किसान की निराशा भरी आँखों में देखने से कवि को कैसा अनुभव होता हैं – भय का
  45. किसान की आँखें टकटकी लगाकर शून्य को क्यों निहारती रहती थी – बीते सुखों का स्मरण करने से वह एक गहरी सोच में डूब जाता था ।
  46. किसान की कौन सी संपत्ति या खेती उजड़ गई – सुख की खेती यानि खुशियों भरे दिन
  47. “वे आँखें” कविता में किसान की पीड़ा के लिए किसको मुख्य रूप से जिम्मेदार बताया गया है –  महाजन , जमींदार व कोतवाल को

सुमित्रानंदन पंत जी से संबंधित कुछ प्रश्न

  1. सुमित्रानंदन पंतजी का जन्म कब हुआ  – 20 मई 1900 ( कौसानी ग्राम , अल्मोड़ा  , उत्तराखंड )
  2. सुमित्रानंदन पंत का मूल नाम क्या था  – गुसाईं दत्त
  3. सुमित्रानंदन पंतजी की मृत्यु कब हुई – 28 दिसंबर 1977
  4. “प्रकृति के सुकुमार चितेरे कवि” किसे कहा जाता हैं – सुमित्रानंदन पंतजी
  5. सुमित्रानंदन पंतजी कौन से वाद के कवि माने जाते हैं – छायावाद
  6. सुमित्रानंदन पंतजी की पहली काव्य रचना कौन सी हैं – वीणा (1918)
  7. सुमित्रानंदन पंतजी को कौन -कौन से सम्मान मिले हैं – पद्म विभूषण (1961) , ज्ञानपीठ (1968) , साहित्य अकादमी
  8. सुमित्रानंदन पंत जी को किस काव्य संग्रह के लिए “ज्ञानपीठ पुरस्कार” मिला  – चिदम्बरा

वे आँखें” कविता के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।   YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 11 हिन्दी (वितान भाग 1)

  1. भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर का सारांश 
  2.  भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के प्रश्न उत्तर 
  3. भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के MCQS
  4. राजस्थान की रजत बूंदें का सारांश 
  5. राजस्थान की रजत बूंदें पाठ के प्रश्न उत्तर 
  6. राजस्थान की रजत बूंदें पाठ के MCQS
  7. आलो आँधारि पाठ का सारांश
  8. आलो आँधारि पाठ प्रश्न उत्तर 
  9. आलो आँधारि पाठ के MCQS 

कक्षा 11 हिन्दी आरोह भाग 1 (काव्यखण्ड )

  1. कबीर के पद का भावार्थ
  2. कबीर के पद के प्रश्न उत्तर
  3. कबीर के पद के MCQ
  4. मीरा के पद का भावार्थ 
  5. मीरा के पदों के प्रश्न उत्तर
  6. मीरा के पद के MCQ
  7. पथिक का भावार्थ 
  8. पथिक पाठ के प्रश्न उत्तर
  9. पथिक के MCQ 
  10. वे आँखें कविता का भावार्थ 
  11. वे आँखें कविता के प्रश्न उत्तर
  12. वे आँखें कविता के MCQS 
  13. घर की याद कविता का भावार्थ 
  14. घर की याद कविता के प्रश्न उत्तर
  15. घर की याद कविता के MCQS 
  16. ग़ज़ल का भावार्थ 
  17. ग़ज़ल के प्रश्न उत्तर
  18. ग़ज़ल के MCQS 
  19. आओ मिलकर बचाएँ का भावार्थ 
  20. आओ मिलकर बचाएँ के प्रश्न उत्तर
  21. आओ मिलकर बचाएँ के MCQS 

कक्षा 11 हिन्दी आरोह भाग 1 (गद्द्य खंड )

  1. नमक का दारोगा कक्षा 11 का सारांश
  2. नमक का दरोग के प्रश्न उत्तर 
  3. नमक का दरोग के MCQS
  4. मियाँ नसीरुद्दीन का सारांश
  5. मियाँ नसीरुद्दीन पाठ के प्रश्न उत्तर
  6. मियाँ नसीरुद्दीन पाठ के MCQS 
  7. अपू के साथ ढाई साल पाठ का सारांश
  8. अपू के साथ ढाई साल के प्रश्न उत्तर
  9. अपू के साथ ढाई साल के MCQ
  10. विदाई संभाषण पाठ का सारांश
  11. विदाई संभाषण पाठ के प्रश्न उत्तर
  12. विदाई संभाषण पाठ के MCQS
  13. गलता लोहा पाठ का सारांश
  14. गलता लोहा के प्रश्न उत्तर
  15. गलता लोहा के MCQS 
  16. स्पीति में बारिश का सारांश
  17. स्पीति में बारिश के प्रश्न उत्तर
  18. स्पीति में बारिश के MCQS
  19. जामुन का पेड़ का सारांश 
  20. जामुन का पेड़ के प्रश्न उत्तर
  21. जामुन का पेड़ के MCQS
  22. भारत माता का सारांश 
  23. भारत माता के प्रश्न उत्तर
  24. भारत माता के MCQS