Bharat Mata Class 11 Question Answer : प्रश्न उत्तर

Bharat Mata Class 11 Question Answer ,

Bharat Mata Class 11 Question Answer Hindi Aroh Chapter 9 , भारत माता कक्षा 11 के प्रश्न उत्तर हिन्दी आरोह ,

Bharat Mata Class 11 Question Answer

भारत माता कक्षा 11 के प्रश्न उत्तर

Note –

  1. “भारत माता” पाठ के MCQS पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. “भारत माता” पाठ का सारांश पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  3. “भारत माता” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।   YouTube channel link – (Padhai Ki Batein /पढाई की बातें)

प्रश्न 1.

भारत की चर्चा नेहरूजी कब और किससे करते थे ?

उत्तर –

नेहरूजी भारत की चर्चा देश भर में होने वाले अपने विभिन्न कार्यक्रमों या जलसों में किसानों के साथ करते थे। 

प्रश्न 2.

नेहरूजी भारत के सभी किसानों से कौन सा प्रश्न बार-बार करते थे ?

उत्तर-

नेहरू जी भारत के सभी किसानों से तीन प्रश्न बार-बार करते थे। 

  1. भारत माता की जय का क्या अर्थ है ?
  2. भारत माता कौन है ?
  3. धरती का अर्थ कहां की धरती से है ?

प्रश्न 3.

दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था ?

उत्तर-

दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए आसान होने के तीन प्रमुख कारण थे। 

  1. लोगों ने हमारे महाकाव्य व पुराणों की उन कथा – कहानियों को सुना था जिनमें इन देशों की कल्पना की गई थी।
  2. कुछ लोगों ने हमारे देश के चारों कोनों में स्थित बड़े -बड़े तीर्थों की यात्रायें की थी यानी पूरे देश का भ्रमण किया था।
  3. कुछ पुराने सिपाही बड़ी लड़ाईयों में भाग लेने के लिए , तो कुछ लोग नौकरी करने के लिए विदेश गये थे। इसीलिए लोगों को विदेशों में चल रही गतिविधियों के बारे में समझाना , नेहरू जी के लिए आसान हो गया था। 

प्रश्न 4.

किसान सामान्यतः भारत माता का अर्थ क्या लेते थे ?

उत्तर-

किसान सामान्यतः भारत माता का अर्थ भारत की धरती से समझते थे।

प्रश्न 5.

 भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी ?

उत्तर-

नेहरूजी के विचार में “भारत माता” का अर्थ भारत की पावन भूमि , यहां की नदियां , पहाड़ , खेत – खलिहान तथा करोड़ों करोड़ भारतीय लोगों से था। इन सब को एक साथ मिलाकर ही भारत माता की अवधारणा पूर्ण होती है।

प्रश्न 6.

आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था ?

 उत्तर-

आजादी से पूर्व किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे थे। अधिकतर किसान गरीबी , कर्जदारी , पूजीपतियों के शिकंजे में फंसे थे। जमींदार और महाजन उनसे ज्यादा सूद (ब्याज) वसूलते थे। अंग्रेज सरकार उनसे अत्यधिक लगान लेती थी और ऊपर से पुलिस भी उनपर खूब जुल्म करती थी और यह सब एक विदेशी सरकार यानि अंग्रेज सरकार के कारण हो रहा था। 

गरीबी , कर्जदारी , शोषण , अन्याय , अंग्रेज सरकार के मनमाने टैक्स , पुलिस प्रशाशन का गैरजिम्मेदाराना रवैया आदि किसानों की मुख्य समस्याएं थी। 

पाठ के आसपास

प्रश्न 1.

आजादी से पहले भारत निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे ? क्या आजादी के बाद वो साकार हुए ? चर्चा कीजिए ?

उत्तर –

आजादी से पहले नेहरूजी ने भारत निर्माण के कई सपने थे जिनमें प्रमुख थे गरीबी उन्मूलन , किसानों को जमींदारों तथा साहूकारों के चुंगुल से मुक्त करना , कर्ज में ब्याज दर कम करना , पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों पर किए जाने वाले अत्याचारों से मुक्ति दिलाना आदि थे जो ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारतीयों पर किये जाते थे। 

आजादी के बाद नेहरु जी ने अपने उन सपनों को पूर्ण करने के लिए अनेक प्रयास किए। गरीब , किसान तथा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए सरकारी स्तर पर अनेक कार्यक्रमों को आरंभ किया। बैंकों से किसानों को सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराया गया लेकिन आज भी कई किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। उनके हालात में बहुत अधिक सुधार नहीं हुआ हैं। 

कुछ बच्चे अभी भी स्कूल नहीं पहुंच पाए हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। आम जनता को समय पर न्याय नहीं मिल पाता हैं यानि जिस भारत का सपना नेहरू जी ने देखा था वह पूरी तरह से पूर्ण नहीं हो पाया है। अभी भी कई अधूरे कार्य करने बाकी हैं। 

प्रश्न 2.

भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं ?

उत्तर –

 भारत के विकास को लेकर मैं निम्नलिखित सपने देखता हूं।

  1. गरीबी का उन्मूलन हो।
  2. सभी को समान शिक्षा व रोजगार के अवसर प्रदान हों। 
  3. निर्धन व गरीब बच्चों के लिए शिक्षा मुफ्त व भोजन व्यवस्था हो।
  4. महिलाओं व बच्चियों को पूर्ण सुरक्षा , स्वतंत्रता व अच्छी शिक्षा मिले।  
  5. भारत के किसी भी व्यक्ति को जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं जैसे रोटी , कपड़ा , मकान के लिए परेशान ना होना पड़े।
  6. अलग – अलग क्षेत्रों में नए – नए रोजगारों का सृजन किया जाय ताकि नवयुवकों को  बेरोजगारी की समस्या से मुक्ति मिले। 
  7. कानून व्यवस्था ऐसी हो कि भारत के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिले।
  8. लोगों को अन्याय व शोषण का शिकार न होना पड़े। 
  9. भारत का हर व्यक्ति सुखी एवं समृद्ध हो। 

प्रश्न 3.

आपकी दृष्टि में “भारत माता” और “हिंदुस्तान” की क्या संकल्पना है ? बताइए ?

उत्तर-

मेरी दृष्टि में “भारत माता” और “हिंदुस्तान” एक ही हैं। इन दोनों का अर्थ भारत की धरती ,  नदी , पहाड़ , पर्वत , खेत – खलिहान ,पशु – पक्षी और इस धरती पर रहने वाले करोड़ों – करोड़ लोगों से हैं।

इसके साथ ही हमारी प्राचीन भारतीय सभ्यता व संस्कृति , हमारे महान ऋषि मुनियों द्वारा रचित वेद – पुराण और अन्य ग्रंथ व हमारे पूर्वजों की धरोहर है । इन सब से मिलकर ही “भारत माता” बनती है। हमारा “हिंदुस्तान” बनता है। 

प्रश्न 4.

वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है ? चर्चा कीजिए ?

उत्तर-

आजादी के बाद किसानों के हित में कई सारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया। आजादी से पहले किसानों को जमींदारों से उनकी शर्तों पर ऋण लेना पड़ता था। जमींदार उनसे मनमाना ब्याज भी वसूलते थे लेकिन वर्तमान समय में किसानों को बैंकों से कम ब्याज दर में ऋण आसानी से उपलब्ध होने लगा है।

सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है तथा उनकी आमदनी को दोगुना करने का भी प्रयास कर रही है। उन्हें प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ , सूखा , अकाल पड़ने पर सरकार की तरफ से कर्ज माफी और सहयोग राशि दी जाती हैं लेकिन अभी भी किसानों के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। 

 भाषा की बात

प्रश्न 1. 

नीचे दिए गए वाक्यों का पाठ के संदर्भ में अर्थ लिखिए ?

उत्तर-

  1. दक्खिन – दक्षिण प्रांतों के लिए। जैसे केरल , तमिलनाडु , आंध्रप्रदेश , कर्नाटक।
  2. पश्छिम – पश्चिम प्रांतों के लिए। जैसे महाराष्ट्र , गुजरात और राजस्थान।
  3. यक साँ – एक समान।
  4. एक जुज – एक हिस्सा या एक अंश 
  5.   ढद्दे -बोझ 

प्रश्न 2. 

नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए ?

उत्तर-

  1. आजादी – आजाद
  2. चमक – चमकीला
  3. हिंदुस्तान – हिंदुस्तानी
  4. विदेश – विदेशी
  5. सरकार – सरकारी
  6. यात्रा – यात्री
  7. पुराण – पौराणिक
  8. भारत – भारतीय 

Bharat Mata Class 11 Question Answer

“भारत माता” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।   YouTube channel link – (Padhai Ki Batein/ पढाई की बातें)

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein/पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit कर हमें Support करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 11 हिन्दी

वितान भाग 1 

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर का सारांश 

 भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के प्रश्न उत्तर 

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के MCQS

राजस्थान की रजत बूंदें का सारांश 

राजस्थान की रजत बूंदें पाठ के प्रश्न उत्तर 

राजस्थान की रजत बूंदें पाठ के MCQS

आलो आँधारि पाठ का सारांश 

आलो आँधारि पाठ प्रश्न उत्तर 

आलो आँधारि पाठ के MCQS 

कक्षा 11 हिन्दी आरोह भाग 1 

काव्यखण्ड 

कबीर के पद का भावार्थ

कबीर के पद के प्रश्न उत्तर

कबीर के पद के MCQ

मीरा के पद का भावार्थ

मीरा के पदों के प्रश्न उत्तर

मीरा के पद के MCQ

पथिक का भावार्थ

पथिक पाठ के प्रश्न उत्तर

पथिक के MCQ

वे आँखें कविता का भावार्थ

वे आँखें कविता के प्रश्न उत्तर

वे आँखें कविता के MCQ

घर की याद कविता का भावार्थ

घर की याद कविता के प्रश्न उत्तर

घर की याद कविता के MCQ

ग़ज़ल का भावार्थ

ग़ज़ल के प्रश्न उत्तर

ग़ज़ल के MCQ

आओ मिलकर बचाएँ का भावार्थ

आओ मिलकर बचाएँ के प्रश्न उत्तर

आओ मिलकर बचाएँ के  MCQS 

कक्षा 11 हिन्दी आरोह भाग 1 

गद्द्य खंड 

नमक का दारोगा कक्षा 11 का सारांश

नमक का दरोग के प्रश्न उत्तर 

नमक का दरोग के MCQS 

मियाँ नसीरुद्दीन का सारांश 

मियाँ नसीरुद्दीन पाठ के प्रश्न उत्तर

मियाँ नसीरुद्दीन पाठ के MCQS 

अपू के साथ ढाई साल पाठ का सारांश

अपू के साथ ढाई साल के प्रश्न उत्तर

अपू के साथ ढाई साल के MCQ

विदाई संभाषण पाठ का सारांश

विदाई संभाषण पाठ के प्रश्न उत्तर

विदाई संभाषण पाठ के MCQS

गलता लोहा पाठ का सारांश

गलता लोहा के प्रश्न उत्तर

गलता लोहा के MCQS

स्पीति में बारिश का सारांश

स्पीति में बारिश के प्रश्न उत्तर

स्पीति में बारिश के MCQS 

जामुन का पेड़ का सारांश

जामुन का पेड़ के प्रश्न उत्तर

जामुन का पेड़ के MCQS

भारत माता का सारांश 

भारत माता के प्रश्न उत्तर

भारत माता के MCQS