Aalo Aandhari Class 11 Question Answer

Aalo Aandhari Class 11 Question Answer ,

Aalo Aandhari Class 11 Question Answer Hindi Vitan Chapter 3 , आलो आँधारि कक्षा 11 के प्रश्न उत्तर हिन्दी वितान पाठ 3  

Aalo Aandhari Class 11 Question Answer

आलो आँधारि कक्षा 11 के प्रश्न उत्तर

Note –

  1. आलो आँधारि ” पाठ के MCQS पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. आलो आँधारि ” पाठ का सारांश पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  3. आलो आँधारि” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।   YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

प्रश्न 1.

पाठ के किन आंशों से समाज की यह सच्चाई उजागर होती है कि पुरुष के बिना स्त्री का कोई अस्तित्व नहीं है ? क्या वर्तमान समय में स्त्रियों की इस सामाजिक स्थिति में कोई परिवर्तन आया है ? तर्क सहित उत्तर दीजिए ?

उत्तर –

पाठ में कई ऐसे प्रसंग आए हैं जिनसे यह सच्चाई उजागर होती है कि पुरुष के बिना स्त्री का कोई अस्तित्व नहीं है।

  1. जब लेखिका अपने पति का घर छोड़कर अपने बच्चों के साथ किराए के एक मकान में अकेले रहने लगी तो उसके आसपास के लोग उससे , उसके पति के बारे में तरह – तरह के प्रश्न पूछते थे।
  2. कभी-कभी काम से घर देर से पहुंचने पर मकान मालकिन भी उससे तरह-तरह के सवाल करने लगती थी।
  3. किसी पुरुष के साथ बात करने पर उसे शक की नजर से देखा जाता था।
  4. लोगों को उसके अकेले बाजार घूमने – फिरने में भी आपत्ति थी। 
  5. किराये के घर के टूट जाने पर वह सारी रात अकेले खुले आसमान के नीचे वही बैठी रही जबकि अन्य लोग अपने बच्चों को लेकर वहां से चले गये।

पहले की तुलना में वर्तमान समय में महिलाओं की सामाजिक स्थिति में बहुत अधिक परिवर्तन आया है। अब अधिकतर महिलाएं पढ़ी-लिखी व अपने पैरों पर खड़ी हैं जिस वजह से उन्हें घर से बाहर निकलना ही पड़ता है।

वो घर व बाहर , दोनों जगह की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं।  अब पुरुष भी उन्हें सहयोग करने लगे हैं। पहले के मुकाबले महिलाओं को अब समाज में सम्मान की नजर से देखा जाता है।

प्रश्न 2.

अपने परिवार से तातुश के घर तक के सफर में बेबी के सामने रिश्तों की कौन सी सच्चाई उजागर होती है ?

उत्तर –

अपने घर से तातुश के घर तक के सफर में बेबी को अपने और पराए की अच्छी पहचान हो चुकी थी। अब रिश्तो की सच्चाई उसके सामने आ चुकी थी। पति का घर छोड़ने के बाद उसे अनेक मुसीबतों का सामना करना पड़ा। किराए के मकान में मकान मालिक तथा आसपास के लोगों की उल्टी सीधी बातें उसे सुननी पड़ती थी।

कुछ लोगों ने उसके अकेलेपन का फायदा भी उठाना चाहा और कुछ लोग उससे छेड़खानी करने में भी नहीं हिचकते थे। इन कठिन परिस्थितियों में उसे अपने सगे भाइयों का साथ भी नहीं मिला।  लेकिन तातुश के घर में आने के बाद उसे पहली बार अपनेपन का एहसास हुआ ।

तातुश उसे अपनी बेटी की तरह मानते और उसकी हर जरूरत का ध्यान रखते थे। उन्होंने बेबी को लिखने – पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जिस वजह से वो एक लेखिका बन पायी।

तब उसे समझ में आया कि कभी-कभी खून के रिश्ते भी साथ नहीं निभाते लेकिन एक अनजान व्यक्ति आपका हाथ पकड़ कर आपको एक सम्मानित मुकाम तक पहुंचा सकता है। विपरीत परिस्थितियों में मजबूती से आपके साथ खड़ा रह सकता है और आपके हर काम में आपको प्रोत्साहित कर सकता है।

प्रश्न 3.

इस पाठ से घरों में काम करने वालों के जीवन की जटिलता का पता चलता है। घरेलू नौकरों को और किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है ?  इस पर विचार लिखिए?

उत्तर –

इस पाठ के माध्यम से घरों में काम करने वाली महिलाओं के जीवन के संधर्षों के बारे में पता चलता है । कुछ जगहों में इन धरेलू नौकरों को शोषण का सामना करना पड़ता हैं। कुछ जगहों पर मालिक उनसे मनमाना काम करवाते हैं और उन्हें मजदूरी भी पूरी नहीं देते हैं।

घरेलू नौकरों का वेतन बहुत कम होने की वजह से ये लोग अपने परिवार व बच्चों की जिम्मेदारियों को भी ठीक ढंग से नहीं निभा पाते हैं। सही खान -पान के अभाव में इनके बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं ।

खुद बीमार होने की स्थिति में या परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने पर पैसे के अभाव में , इन्हें सही इलाज भी नहीं मिल पाता हैं। पैसे की तंगी इनके जीवन में सदा बनी रहती है जिस कारण कई बार इनके बच्चे भी अशिक्षित रह जाते हैं।

प्रश्न 4.

“आलो आँधारि” रचना बेबी की व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ कई सामाजिक मुद्दों को समेटे हैं। किन्ही दो मुख्य समस्याओं पर अपने विचार प्रकट कीजिए ?

उत्तर –

“आलो आँधारि” रचना बेबी हालदार की अपनी आत्मकथा है जिसमें उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को बयां किया है लेकिन इस पाठ के माध्यम से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ कई सामाजिक समस्याएं भी उजागर होती हैं जिनमें प्रमुख दो निम्नलिखित हैं।

समाज में महिलाओं की दशा

आज भी समाज में तलाकशुदा या पति के बिना अकेले रहने वाली महिलाओं को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता है। लोग उसके अकेलेपन व मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। बेबी हालदार को भी शुरुआती दिनों में जब वो किराए के मकान में रहती थी , तब उन्हें भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

लोग उनसे उनके पति के बारे में अनेक सवाल करते थे। कठिन समय में उसके खुद के भाइयों ने भी उसका साथ नहीं दिया।

बेबी हालदार सिर्फ सातवीं तक पढ़ी थी। इसीलिए उन्हें कोई ढंग का काम नहीं मिल रहा था। धरेलू नौकरानी का काम करना उनकी मजबूरी थी। अगर वह शिक्षित होती तो उन्हें किसी अच्छी जगह पर नौकरी मिल सकती थी । कठिन परिस्थितियों में शिक्षा ही व्यक्ति के काम आती हैं। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति खासकर महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक है।

कमजोर आर्थिक –

तातुश के घर में काम मिलने से पहले बेबी हालदार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। उसे जो भी काम मिलता है उसमें मजदूरी बहुत कम होती जिससे उसका घर का खर्चा पूरा नहीं हो पाता था। उस पर , उसके तीन बच्चों की जिम्मेदारी थी। घर का किराया व अन्य खर्चे उसकी तनख्वाह से पूरे नहीं हो पाते थे। इसीलिए वह हर समय काम की तलाश में रहती थी।

आर्थिक तंगी की वजह से उसे मजबूरी बस एक ऐसे घर में रहना पड़ा जहां बाथरूम व पानी की समस्या थी। शौच करने के लिए भी घर से बाहर जाना पड़ता था।

आज भी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को हर रोज इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जहां पर एक शौचलय कई परिवारों द्वारा उपयोग में लाया जाता है लेकिन महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ी समस्या है।

Aalo Aandhari Class 11 Question Answer

प्रश्न 5.

“तुम दूसरी आशापूर्णा देवी बन सकती हो”- जेठू का यह कथन रचना संसार के किस सत्य को उद्घाटित करता है। 

उत्तर –

प्रसिद्ध लेखिका आशापूर्णा देवी जी का जीवन भी अभाव एवं संघर्षों में ही बीता लेकिन अपने दृढ़ निश्चय व लिखने के प्रति अपने जुनून की वजह से उन्होंने साहित्य जगत में अपना एक मुकाम बनाया। लेखिका बेबी हालदार का जीवन भी संघर्षमय था। इसीलिए जेठू , लेखिका को आशापूर्णा देवी जी का उदाहरण देकर उन्हें लेखन के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास करते थे।

जेठू जानते थे कि प्रतिभा व रचनात्मकता , विपरीत परिस्थितियों में भी अपना मुकाम हासिल कर सकती है। यदि व्यक्ति के अंदर लिखने का जुनून हो तो , अभाव व कठिनाइयों उसका रास्ता नहीं रोक सकती। इसीलिए वो सदैव बेबी हालदार को लिखने के लिए प्रेरित करते थे। वो उन्हें सफल लेखिकाओं की श्रेणी में खड़ा देखना चाहते थे।

प्रश्न 6.

बेबी की जिंदगी में तातुश का परिवार न आया होता तो उसका जीवन कैसा होता। कल्पना करें और लिखें ?

उत्तर –

अगर बेबी की जिंदगी में तातुश का परिवार न आया होता तो उसका जीवन पहले की तरह ही संधर्षमय रहता। वह किसी घर में एक साधारण नौकरानी की तरह कार्य कर अभाव व कठिनाइयों में अपना जीवन व्यतीत कर रही होती और लोगों के तानों को सुन -सुनकर परेशान हो रही होती।

किसी झुग्गी – झोपड़ी में किराए के एक छोटे से मकान में रहकर अपना जीवन बिताती। शौचालय व पानी जैसी समस्याओं का उनको रोज सामना करना पड़ता है। शिक्षा के अभाव में उसके बच्चे भी अनपढ़ ही रह जाते हैं जिससे उसके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाता है।

अपने रोजमर्रा की व्यस्ततम जिंदगी में वह लेखिका बनने की तो सोच भी नहीं पाती लेकिन तातुश के सहयोग से वो एक लेखिका बन गई और उसके बच्चे भी शिक्षा ग्रहण करने लगे। उन्हें जीवन की कई समस्याओं से तातुश के घर में आकर छुटकारा मिल गया। 

प्रश्न 7.

सवेरे कोई पेशाब के लिए उसमें घुसता तो दूसरा उसमें घुसने के लिए बाहर खड़ा रहता। टट्टी के लिए बाहर जाना पड़ता था लेकिन वहां भी चैन से कोई टट्टी नहीं कर सकता था क्योंकि सूअर पीछे से आकर तंग करना शुरू कर देते। लड़के – लड़कियां , बड़े – बूढ़े सभी हाथ में पानी की बोतल ले टट्टी के लिए बाहर जाते। अब वो वहां बोतल संभाले या सुअर भगाएं। मुझे तो यह देख सुनकर बहुत खराब लगता”। 

अनुवाद के नाम पर मात्र अंग्रेजी से होने वाले अनुवादों के बीच भारतीय भाषा में रची बसी हिंदी का यह एक अनुकरणीय नमूना है। उपयुक्त पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए बताएं कि इस कथन से आप कहां तक सहमत हैं ?

उत्तर –

आज भी हमारे देश में , उन जगहों पर हर रोज कई लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है जहां पर सामूहिक शौचालय बनाए जाते हैं।  ऐसे में शौचालय के बाहर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी के आने का इंतजार करना या खुले में शौच के लिए जाना , उनकी मजबूरी बन जाती हैं।

खुले में शौच करने से उन्हें अनेक तरह की परेशानियों के साथ – साथ बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है लेकिन कोई और व्यवस्था न होने के कारण यह उनकी मजबूरी बन जाती है।

Aalo Aandhari Class 11 Question Answer

आलो आँधारि” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।   YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit कर हमें Support करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 11 हिन्दी

वितान भाग 1 

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर का सारांश 

 भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के प्रश्न उत्तर 

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के MCQS

राजस्थान की रजत बूंदें का सारांश 

राजस्थान की रजत बूंदें पाठ के प्रश्न उत्तर 

राजस्थान की रजत बूंदें पाठ के MCQS

आलो आँधारि पाठ का सारांश

आलो आँधारि पाठ प्रश्न उत्तर 

आलो आँधारि पाठ के MCQS 

कक्षा 11 हिन्दी आरोह भाग 1 

काव्यखण्ड 

कबीर के पद का भावार्थ

कबीर के पद के प्रश्न उत्तर

कबीर के पद के MCQ

मीरा के पद का भावार्थ

मीरा के पदों के प्रश्न उत्तर

मीरा के पद के MCQ

पथिक का भावार्थ

पथिक पाठ के प्रश्न उत्तर

पथिक के MCQ

वे आँखें कविता का भावार्थ

वे आँखें कविता के प्रश्न उत्तर

वे आँखें कविता के MCQ

घर की याद कविता का भावार्थ

घर की याद कविता के प्रश्न उत्तर

घर की याद कविता के MCQ

ग़ज़ल का भावार्थ

ग़ज़ल के प्रश्न उत्तर

ग़ज़ल के MCQ

आओ मिलकर बचाएँ का भावार्थ

आओ मिलकर बचाएँ के प्रश्न उत्तर

आओ मिलकर बचाएँ के  MCQS

कक्षा 11 हिन्दी आरोह भाग 1 

गद्द्य खंड 

नमक का दारोगा कक्षा 11 का सारांश

नमक का दरोग के प्रश्न उत्तर 

नमक का दरोग के MCQS 

मियाँ नसीरुद्दीन का सारांश 

मियाँ नसीरुद्दीन पाठ के प्रश्न उत्तर

मियाँ नसीरुद्दीन पाठ के MCQS 

अपू के साथ ढाई साल पाठ का सारांश

अपू के साथ ढाई साल के प्रश्न उत्तर

अपू के साथ ढाई साल के MCQ

विदाई संभाषण पाठ का सारांश

विदाई संभाषण पाठ के प्रश्न उत्तर

विदाई संभाषण पाठ के MCQS

गलता लोहा पाठ का सारांश

गलता लोहा के प्रश्न उत्तर

गलता लोहा के MCQS

स्पीति में बारिश का सारांश

स्पीति में बारिश के प्रश्न उत्तर

स्पीति में बारिश के MCQS 

जामुन का पेड़ का सारांश

जामुन का पेड़ के प्रश्न उत्तर

जामुन का पेड़ के MCQS

भारत माता का सारांश 

भारत माता के प्रश्न उत्तर

भारत माता के MCQS