Kabir Ke Pad Class 11 MCQ : कबीर के पद कक्षा 11 MCQ

Kabir Ke Pad Class 11 MCQ

कबीर के पद कक्षा 11 MCQ

Note –

  1. “कबीर के पद” का भावार्थ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. “कबीर के पदों” के प्रश्न उत्तर पढ़ने के लिए Link में Click करें –Next Page
  3. “कबीर के पदों” का भावार्थ हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें।YouTube channel link – (Padhai Ki Batein )

Kabir Ke Pad Class 11 MCQ Questions 

  1. कबीरदासजी किस सिद्धांत को मानते थे – अद्वैतवाद के
  2. “कबीर के पद” में किस भाषा का प्रयोग किया गया हैं – सधुक्कडी भाषा
  3. कबीरदासजी किसके उपासक थे – निर्गुण , सर्वव्यापक , अविनाशी , निराकार परब्रह्म के
  4. कबीरदासजी के अनुसार , किसकी सत्ता इस पूरी सृष्टि के कण-कण में व्याप्त है –  ईश्वर की
  5. कुम्हार कितने प्रकार की मिट्टी को मिलाकर बर्तनों का निर्माण करता है – एक ही प्रकार
  6. “एकै खाक गढ़े सब भांडै एकै काेंहरा सांनां” , इस पंक्ति में “काेंहरा” शब्द का क्या अर्थ हैं –  कुम्हार
  7. संत कबीरदासजी ने ईश्वर के कितने स्वरूपों को जाना है – केवल एक स्वरूप को
  8. कबीरदासजी ने किसको सिर्फ एक माना है – ईश्वर को
  9. कबीरदासजी के अनुसार ,  ईश्वर कहां-कहां पर विद्यमान है – सृष्टि के कण-कण में
  10. कबीरदासजी ने प्रकृति के किन रूपों को एकाकार करना चाहा – पानी और हवा को
  11. कबीरदासजी के अनुसार , जो लोग ईश्वर को अलग-अलग मानते हैं , वो किस जगह के अधिकारी हैं – नर्क के
  12. “दोजग” का क्या अर्थ हैं – नर्क
  13. “तदवीर” का क्या अर्थ हैं – उपाय
  14. “हम तौ एक एक करि जांनां” ,  पद में ईश्वर के प्रतीक के रूप में किसे माना है – कुम्हार को
  15. “हम तौ एक एक करि जांनां” , में कौन सा अलंकार है – यमक अलंकार (एक – एक , दोनों के अलग -अलग अर्थ हैं)
  16. मानव शरीर का निर्माण कितने तत्वों से हुआ है – पांच
  17. “जैसे बाढी काष्ट ही काटै”  , में “बाढी” का क्या अर्थ हैं – बढ़ई
  18. बढ़ई लकड़ी को तो काट सकता है लेकिन क्या नहीं काट सकता है – उसके भीतर की आग को
  19. “काष्ट ही काटै” , में कौन सा अलंकार है  – अनुप्रास अलंकार
  20. “सरूपै सोई” , में कौन सा अलंकार है  – अनुप्रास अलंकार
  21. “कहै कबीर” , में कौन सा अलंकार है  – अनुप्रास अलंकार
  22. “सतों देखत जग बौराना ” , पद में कबीरदासजी का स्वर कैसा है-  विद्रोह का
  23. कैसे व्यक्ति का , संसार के लोग जल्दी विश्वास कर लेते हैं – झूठे
  24. सत्यवादी लोगों के साथ , संसार के लोग कैसा व्यवहार करते हैं – उन्हें मारते हैं
  25. इस्लाम धर्म की धार्मिक पुस्तक का क्या नाम है – कुरान शरीफ
  26. “सतों देखत जग बौराना “, में बौराना क्या है – बावला होना या पागल होना
  27. “पतियाना “, शब्द का क्या अर्थ हैं – विश्वास करना
  28. “आसन मारि डिंभ धरि बैठे” , में “डिंभ धरि” क्या है – आडंबर करना
  29. “गरबांना” शब्द का क्या अर्थ हैं – अहंकार
  30. धर्म के नाम पर कौन आपस में लड़ – मर रहे हैं – हिंदू और मुसलमान
  31. कबीर ने किसका घोर विरोध किया है – बाह्य आडंबरों का
  32. माया जाल में फंसे गुरु और शिष्य को अंत में क्या करना पड़ता है – पछताना
  33. “मुरीद” शब्द का क्या अर्थ हैं – शिष्य या अनुगामी
  34. “पीर औलिया” से कबीरदासजी का क्या आशय हैं  – धर्मगुरु , संत , ज्ञानी
  35. “पीपर पाथर पूजन लागे” ,  में कौन सा अलंकार है – अनुप्रास अलंकार
  36. घर-घर मंत्र देने वाले लोगों को किस चीज का अभिमान है – ज्ञान का
  37. किसे देखकर सारा संसार लालच में पड़ जाता है – माया को
  38. कबीरदासजी स्वयं को क्या मानते है – दीवाना – मस्ताना
  39. संत कबीर ने जगत को कैसा बताया है – बौराना (वावला)
  40. कबीर जी ने सत्य को जानने के लिए क्या आवश्यक बताया है – आत्मज्ञान
  41. सत्य को न जानने वाले लोग कैसे बैठते हैं – आसन लगाकर समाधि में
  42. “पखानहि” शब्द का अर्थ क्या हैं – पत्थर या पत्थर की मूर्तियों
  43. सच्चे मार्ग से भटक कर लोग क्या गाना भूल गए हैं – साखी और सबद
  44. लोग किसके नाम पर दिखावा करते हैं – धर्म के
  45. कबीर ने “तूँही” शब्द किसके लिए प्रयोग किया है – परमात्मा के लिए
  46. कबीर के अनुसार , किसे देखकर गर्व नहीं करना चाहिए – माया
  47. कबीर के अनुसार , मनुष्य निर्भय कब होता है – माया का त्याग करने पर
  48. सबके हृदय में क्या व्याप्त रहता है – ईश्वर
  49. कबीरदासजी के अनुसार , लोग टोपी व माला पहन कर और माथे पर तिलक लगाकर अपने आप को क्या कहते हैं –  धर्म का सच्चा अनुयाई
  50. कबीरदासजी का जन्म कब हुआ था – सन 1398 (काशी , उत्तरप्रदेश)

“कबीर के पदों” का भावार्थ हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें । YouTube channel link – (पढाई की बातें / Padhai Ki Batein )

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (पढाई की बातें / Padhai Ki Batein )  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 11 हिन्दी (वितान भाग 1)

  1. भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर का सारांश 
  2.  भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के प्रश्न उत्तर 
  3. भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के MCQS
  4. राजस्थान की रजत बूंदें का सारांश 
  5. राजस्थान की रजत बूंदें पाठ के प्रश्न उत्तर 
  6. राजस्थान की रजत बूंदें पाठ के MCQS
  7. आलो आँधारि पाठ का सारांश
  8. आलो आँधारि पाठ प्रश्न उत्तर 
  9. आलो आँधारि पाठ के MCQS 

कक्षा 11 हिन्दी आरोह भाग 1 (काव्यखण्ड) 

  1. कबीर के पद का भावार्थ 
  2. कबीर के पद के प्रश्न उत्तर 
  3. मीरा के पद का भावार्थ 
  4. मीरा के पदों के प्रश्न उत्तर 
  5. पथिक का भावार्थ 
  6. पथिक पाठ के प्रश्न उत्तर
  7. वे आँखें कविता का भावार्थ 
  8. वे आँखें कविता के प्रश्न उत्तर 
  9. घर की याद कविता का भावार्थ 
  10. घर की याद कविता के प्रश्न उत्तर 
  11. ग़ज़ल का भावार्थ 
  12. ग़ज़ल के प्रश्न उत्तर 
  13. आओ मिलकर बचाएँ का भावार्थ 
  14. आओ मिलकर बचाएँ के प्रश्न उत्तर

कक्षा 11 हिन्दी आरोह भाग 1(गद्द्य खंड )

  1. नमक का दारोगा कक्षा 11 का सारांश
  2. नमक का दरोग के प्रश्न उत्तर 
  3. नमक का दरोग के MCQS 
  4. मियाँ नसीरुद्दीन का सारांश 
  5. मियाँ नसीरुद्दीन पाठ के प्रश्न उत्तर 
  6. मियाँ नसीरुद्दीन पाठ के MCQS 
  7. अपू के साथ ढाई साल पाठ का सारांश 
  8. अपू के साथ ढाई साल के प्रश्न उत्तर
  9. अपू के साथ ढाई साल के MCQ
  10. विदाई संभाषण पाठ का सारांश
  11. विदाई संभाषण पाठ के प्रश्न उत्तर 
  12. विदाई संभाषण पाठ के MCQS 
  13. गलता लोहा पाठ का सारांश
  14. गलता लोहा के प्रश्न उत्तर
  15. गलता लोहा के MCQS 
  16. स्पीति में बारिश का सारांश
  17. स्पीति में बारिश के प्रश्न उत्तर
  18. स्पीति में बारिश के MCQS 
  19. जामुन का पेड़ के प्रश्न उत्तर
  20. जामुन का पेड़ के MCQS
  21. भारत माता का सारांश 
  22. भारत माता के प्रश्न उत्तर
  23. भारत माता के MCQS