Aatmparichay Class 12 Question Answer : प्रश्नोत्तर

Aatmparichay Class 12 Question Answer :

Aatmparichay Class 12 Question Answer  

आत्म-परिचय कक्षा 12 के प्रश्न उत्तर

Note –

  1. आत्म-परिचय” कविता के MCQS पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. आत्म-परिचय” कविता का भावार्थ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  3. इसी कविता के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – ( Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

प्रश्न 1.

कविता एक ओर “जगजीवन का भार लिए घूमने” की बात करती है और दूसरी ओर “मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूं”। विपरीत से लगते इन कथनों का क्या आशय है ?

उत्तर –

हर व्यक्ति एक समाज और एक परिवार में रहता है जहां उसे कुछ सांसारिक और कुछ पारिवारिक दायित्वों को निभाना ही पड़ता है। जीवन में आने वाले दुख-सुख ,  उतार-चढ़ावों और अनेक प्रकार के संधर्षों का हर व्यक्ति को सामना करना पड़ता है।

कोई भी सांसारिक व्यक्ति इन सबसे एकदम अलग नहीं हो सकता है। उसको न चाहते हुए भी इन सब दायित्वों का निर्वहन करना ही पड़ता है। इसीलिए कवि “जग जीवन का भार लिए धूमने अर्थात सांसारिक दायित्वों की पूर्ति करने ” की बात करते हैं।

दूसरी ओर “मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूं” से कवि का आशय यह है कि वो अपने सभी सांसारिक व पारिवारिक दायित्वों को निभाते हुए भी अपना जीवन अपने हिसाब से जीते हैं। लोगों के बीच प्रेम बांटने की कोशिश करते हैं और खुद अपने जीवन को भी प्रेम से सराबोर रखने की कोशिश करते हैं। पूरी मस्ती के साथ अपना जीवन जीते हैं। लोग क्या कहेंगे , वे इस बात की परवाह नहीं करते।

प्रश्न 2.

“जहां पर दाना रहते हैं , वही नादान भी होते हैं”। कवि ने ऐसा क्यों कहा होगा ?

उत्तर –

दाना का अर्थ होता है बुद्धिमान या ज्ञानी और नादान का अर्थ होता है नासमझ या अज्ञानी। उपरोक्त पंक्तियों से कवि का आशय यह है कि समाज में ज्ञानी और अज्ञानी दोनों तरह के लोग रहते हैं।

अज्ञानी लोग इस संसार के भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए अपना पूरा जीवन बर्बाद कर देते हैं। जबकि बुद्धिमान लोग इस संसार के मोह माया के जाल से दूर होकर अपना जीवन पूरी मस्ती के साथ प्रेम पूर्वक गुजारते हैं और लोगों के बीच में भी प्रेम बांटने की कोशिश करते हैं।

प्रश्न 3.

“मैं और , और जग और , कहाँ का नाता”। पंक्ति में “औ”र शब्द की विशेषता बताइए। 

उत्तर –

इन पंक्तियों में तीन बार “और” शब्द का प्रयोग किया हैं जिसमें पहला “और” कवि के अपने लिए प्रयोग किया है जहां वो अपने आप को अन्य लोगों से अलग बताते है। दूसरा “और” संसार के लिए प्रयोग किया गया। और तीसरा “और”  संसार और कवि के बीच का संबंध बताता है।

इन पंक्तियों में कवि अपने आप को दुनिया वालों से अलग बताते हैं। वो कहते हैं कि मैं कुछ अलग ही तरह का व्यक्ति हूँ और यह दुनिया मुझसे बिल्कुल अलग हैं। यानि हममें कोई समानता नहीं है। हम बिल्कुल अलग-अलग हैं।

प्रश्न 4.

शीतल वाणी में आग के होने का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर –

कवि कहते हैं कि वो अपने कष्टों व दुःखों में भी अपने जीवन को बड़े प्रेम के साथ जीते हैं। और अपनी शीतलता प्रदान करने वाली वाणी के द्वारा लोगों को प्रेम का संदेश देना चाहते है। भले ही उनकी आवाज में शीतलता हो लेकिन उनके शब्दों में लोगों के दिलों में उत्साह व जोश जगाने की असीम शक्ति हैं।

इसीलिए वो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते हैं। उनकी सोच में बदलाव लाना चाहते हैं ताकि दुनिया में प्रेम बढ़ सके।

प्रश्न 5.

बच्चे किस बात की आशा में नीड़ों से झांक रहे होंगे ?

 उत्तर –

बच्चे अपने माता-पिता के घर लौटने के इंतजार में घौसलों से बाहर झाँक रहे होंगे ताकि उन्हें अपने माता पिता से भोजन , सुरक्षा और स्नेह मिल सके। 

प्रश्न 6.

“दिन जल्दी -जल्दी ढलता है” की आवृति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है ?

उत्तर –

“दिन जल्दी -जल्दी ढलता है” की आवृति के दवारा कवि यह कहना चाहते है कि समय परिवर्तनशील है। यह बहुत तेजी से गुजरता है। और जो समय बीत गया उसे वापस भी नही लाया जा सकता हैं। इसीलिए हर व्यक्ति को समय का महत्व समझते हुए उसका सदुपयोग करना चाहिए।

“दिन जल्दी -जल्दी ढलता है” की आवृति कविता को एक लय देती है जिससे कविता में गेयता आती हैं। और वह एक सुंदर गीत बन जाता हैं।  “दिन जल्दी -जल्दी ढलता है” भी एक सुंदर गीत हैं।  

इसी कविता के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel   (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 12(हिन्दी वितान भाग 2) 

  1. सिल्वर वेडिंग का सारांश
  2. सिल्वर वेडिंग के प्रश्न उत्तर
  3. सिल्वर वेडिंग के MCQ
  4. जूझ का सारांश
  5. जूझ के प्रश्न उत्तर
  6. जूझ के MCQ 
  7. अतीत में दबे पाँव सारांश
  8. अतीत में दबे पाँव प्रश्न उत्तर
  9. अतीत में दबे पाँव प्रश्न उत्तर (MCQ) 
  10. डायरी के पन्ने का सारांश
  11. डायरी के पन्ने के प्रश्न उत्तर
  12. डायरी के पन्ने MCQ

कक्षा 12 हिन्दी आरोह भाग 2 (काव्य खंड) 

  1. आत्मपरिचय का भावार्थ
  2. आत्म परिचय के MCQ
  3. आत्म – परिचय , एक गीत के प्रश्न उत्तर
  4. दिन जल्दी-जल्दी ढलता हैं का भावार्थ
  5. दिन जल्दी-जल्दी ढलता हैं के MCQ 
  6.  बात सीधी थी पर कविता का भावार्थ
  7. बात सीधी थी पर के MCQ 
  8. कविता के बहाने कविता का भावार्थ
  9. कविता के बहाने और बात सीधी थी मगर के प्रश्न उत्तर
  10. कविता के बहाने  के MCQ 
  11. पतंग का भावार्थ
  12. पतंग के प्रश्न उत्तर
  13. पतंग के MCQS
  14. कैमरे में बंद अपाहिज का भावार्थ
  15. कैमरे में बंद अपाहिज के प्रश्न उत्तर
  16. कैमरे में बंद अपाहिज के MCQ
  17. सहर्ष स्वीकारा है का भावार्थ
  18. सहर्ष स्वीकारा है के प्रश्न उत्तर
  19. सहर्ष स्वीकारा है के MCQ
  20. उषा कविता का भावार्थ 
  21. उषा कविता के प्रश्न उत्तर
  22. उषा कविता के MCQ 
  23. कवितावली का भावार्थ
  24. कवितावली के प्रश्न उत्तर
  25. लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप का भावार्थ
  26. लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप के प्रश्न उत्तर
  27. कवितावली और लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप के MCQ 
  28. रुबाइयों का भावार्थ
  29. रुबाइयों के प्रश्न उत्तर
  30. गजल का भावार्थ 
  31. रुबाइयों और गजल के MCQ 

कक्षा 12 हिन्दी आरोह भाग 2 (गद्द्य खंड )

  1. भक्तिन का सारांश
  2. भक्तिन पाठ के प्रश्न उत्तर
  3. भक्तिन पाठ के MCQ
  4. बाजार दर्शन का सारांश 
  5. बाजार दर्शन के प्रश्न उत्तर
  6. बाजार दर्शन के MCQ
  7. काले मेघा पानी दे का सारांश
  8. काले मेघा पानी दे के प्रश्न उत्तर
  9. काले मेघा पानी दे के MCQ 
  10. पहलवान की ढोलक का सारांश 
  11. पहलवान की ढोलक पाठ के प्रश्न उत्तर
  12. पहलवान की ढोलक पाठ के MCQ 
  13. चार्ली चैप्लिन यानी हम सब का सारांश 
  14. चार्ली चैप्लिन यानि हम सब के प्रश्न उत्तर
  15. चार्ली चैप्लिन यानि हम सब के MCQS 
  16. नमक पाठ का सारांश 
  17. नमक पाठ के प्रश्न उत्तर
  18. नमक पाठ के MCQ 
  19. श्रम विभाजन और जाति प्रथा का सारांश
  20. श्रम विभाजन और जाति प्रथा के प्रश्न उत्तर
  21. श्रम विभाजन और जाति प्रथा के MCQ