Pahalwan Ki Dholak Class 12 MCQ : पहलवान की ढोलक

Pahalwan Ki Dholak Class 12 MCQ ,

Pahalwan Ki Dholak Class 12 MCQ Hindi Aroh Chapter 14  , पहलवान की ढोलक MCQ

Pahalwan Ki Dholak Class 12 MCQ

पहलवान की ढोलक MCQ

Note – 

  1. “पहलवान की ढोलक” पाठ का सारांश पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. “पहलवान की ढोलक” पाठ के प्रश्न उत्तर पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  3. “पहलवान की ढोलक” के सारांश को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – ( Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Pahalwan Ki Dholak Class 12 MCQ

  1. “पहलवान की ढोलक” पाठ के लेखक कौन हैं – फणीश्वर नाथ रेणु
  2. पहलवान की ढोलक किस विधा में लिखी गई है – कहानी
  3. पहलवान की ढोलक कहानी मुख्य रूप से किसका वर्णन करती है – लुट्ट्न पहलवान के संधर्ष और हिम्मत का
  4. कहानी में महामारी के कारण पहलवान की असमय मृत्यु का मुख्य कारण क्या है – शाशन प्रशाशन की लापरवाही व बदइंतजामी 
  5. कहानी में किस डरावनी काली रात का वर्णन किया गया है – अमावस की काली रात
  6. लुट्ट्न कब अनाथ हुआ  – 9 वर्ष की आयु में
  7. लुट्ट्न का पालन पोषण किसने किया – लुट्ट्न की सास (पत्नी की माँ) ने
  8. लुट्ट्न सिंह ने कसरत करना क्यों शुरू किया – सास को ताना (उल्टा सीधा बोलने वाले) देने वाले गाँव वालों से बदला लेने के लिए
  9. बचपन में लुट्ट्न क्या करता था – गायें चराता था
  10. लुट्ट्न सिंह ने किससे पहलवानी सीखी – किसी से नहीं
  11. लुट्ट्न सिंह का गुरु कौन था – कोई नहीं या ढोलक
  12. लुट्ट्न किसको अपना गुरु मानता था – ढोलक को
  13. लुट्ट्न सिंह अपने आपको कहां तक प्रसिद्ध बताता था – होल – इंडिया
  14. लुट्ट्न सिंह का “होल – इंडिया” कहाँ तक फैला था -उसके जिले तक 
  15. राजा का क्या नाम था – श्यामनन्द
  16. श्यामनन्द कहाँ का राजा था – श्याम नगर
  17. लुट्ट्न सिंह दंगल देखने कहां गया  – श्याम नगर 
  18. राजा ने लुट्ट्न सिंह को कितने रुपए देकर मेला देखकर घर जाने को कहा – 10 रूपये
  19. चाँद सिंह कहाँ से आया था -पंजाब से 
  20. लुट्ट्न सिंह ने किस पहलवान को हराया – चाँद सिंह को
  21. राजमत व पंजाबी जमात किस पहलवान के पक्ष में थे – चाँद सिंह
  22. लुट्ट्न को चांद सिंह से कुश्ती लड़ने की अनुमति किसने दी – राजा साहब
  23. लुट्ट्न पहलवान ने चाँद सिंह को कहां के दंगल में हराया – श्याम नगर
  24. कुश्ती में चाँद सिंह किस प्रकार लुट्ट्न सिंह पर टूट पड़ा – बाज की तरह 
  25. विजयी होने पर लुट्ट्न सिंह ने किसे गोद में उठाया – राजा को
  26. कुश्ती में विजय पाने के बाद लुट्ट्न को किसका आश्रय प्राप्त हुआ – राजा साहब का
  27. “शेर के बच्चे” का असली नाम क्या था -चाँद सिंह
  28. किसे हराकर लुट्ट्न सिंह ने “राज पहलवान” की उपाधि प्राप्त की – चाँद सिंह को
  29. “राजा का बाघ” किसे कहा गया है – लुट्ट्न सिंह को
  30. लुट्ट्न सिंह किसका सबसे अधिक प्रिय था – श्याम नगर के राजा का
  31. लुट्ट्न सिंह ने किसकी प्रेरणा से कुश्ती में विजय प्राप्त की – ढोलक की
  32. लुट्ट्न सिंह ने पहली बार कुश्ती जीतने पर किसे प्रणाम किया – बाजे वालों के ढोलों को
  33. लुट्ट्न सिंह अपने दांव पेंच की परीक्षा किस आधार पर करता था – ढोलक की आवाज के आधार पर
  34. कुश्ती के समय ढोल की आवाज में लुट्ट्न सिंह को क्या सुनाई देता था – धाक -धिना , तिरकट तिना – दाँव काटो , चटाक – चटधा – उठापटक दे , धिना – धिना धिक – धिना – चित करो
  35. चांद पहलवान के गुरु का क्या नाम था – बादल सिंह
  36. मेले के दुकानदारों ने अपनी दुकानें क्यों बंद कर दी – चाँद सिंह की कुश्ती देखने के लिए
  37. “तुमने मिट्टी की लाज रख ली” , यह किसने लुट्ट्न सिंह से कहा – राजा ने
  38. लुट्ट्न ने किस नामी पहलवान को पटक कर हरा दिया था – काला खाँ
  39. कौन आ- ली कहकर अपने प्रतिद्वंदी पर टूट पड़ता था – काला खाँ
  40. लुट्ट्न सिंह कितने साल “राज पहलवान” रहा – 15 साल
  41. 15 वर्ष में लुट्ट्न सिंह कितनी बार हारा – एक बार भी नहीं हारा
  42. राज पहलवान बनने के बाद लुट्ट्न सिंह ने कितनी कुश्तियां लड़ी – एक भी नहीं
  43. कुश्ती जीतने के बाद लुट्ट्न सिंह क्या पहनकर घूमा करता था – एक लंबा चौगा और आंखों में रंगीन चश्मा
  44. लुट्ट्न सिंह कितने रसगुल्ले खा लिया करता था – दो सेर
  45. राजपुरोहित और मैनेजर , लुट्ट्न का विरोध क्यों कर रहे थे – क्योंकि लुट्ट्न क्षत्रिय नहीं था
  46. राज पंडितों को क्यों आपत्ति थी – क्योंकि वह निम्न जाति का था
  47. लुट्ट्न को “लुट्ट्न सिंह” पुकारने पर किसने आपत्ति जताई – राज पंडितों ने 
  48. लुट्ट्न पहलवान अपने दोनों हाथों को दोनों ओर कितनी डिग्री की दूरी पर फैला कर चलने लगा था – 45 डिग्री
  49. लुट्ट्न सिंह अपने बेटों को दंगल में उतरने से पहले , किसे प्रणाम करने की शिक्षा देता था – ढोलक को
  50. राजा साहब के बेटे यानि नए राजकुमार के आने के बाद दंगल का स्थान किसने ले लिया  – घोड़ों की रेस ने
  51. नए राजकुमार ने लुट्ट्न सिंह को राजदरबार से क्यों निकाल दिया – उन्हें पहलवानी का शौक नहीं था और पहलवान का खर्चा भी अधिक था।
  52. पहलवान के खाने – पीने का खर्चा सुनकर राजकुमार ने क्या कहा – टैरिबुल 
  53. राज दरबार से निकाले जाने के बाद लुट्ट्न सिंह कहाँ गया – अपने गांव
  54. गांव जाकर लुट्ट्न सिंह क्या करने लगा – मजदूरी 
  55. लुट्ट्न के कितने पुत्र थे – दो
  56. “वाह , बाप से बढ़कर निकलेंगे ये दोनों बेटे”। यह किसने किसके लिए कहा है –  लुट्ट्न सिंह के गांव वालों ने लुट्ट्न के बेटों के लिए कहा
  57. राज पहलवान की पदवी छिन जाने के बाद , गांव वालों ने क्या किया – गांव वालों ने लुट्ट्न सिंह की अपने स्तर से मदद करने की कोशिश की
  58. गांव वालों ने लुट्ट्न सिंह की किस तरह से मदद की – झोपड़ी बनाकर व खाने पीने का प्रबंध कर
  59. गांव वालों की मदद के बदले में लुट्ट्न सिंह ने क्या किया – गांव के नौजवानों को कुश्ती सिखाने का काम
  60. लुट्ट्न सिंह का कुश्ती का स्कूल खाली क्यों हो गया – गांव की गरीब आर्थिक स्थिति के कारण 
  61. गांव में कौन सी महामारी फैली थी  – मलेरिया और हैजा
  62. महामारी किस मौसम में फैली थी  – जाडों के मौसम में
  63. दिन-ब-दिन गांव सूना क्यों होने लगा – महामारी के कारण
  64. रात्रि की विभीषिका को कौन चुनौती देता था – पहलवान की ढोलक
  65. लुट्ट्न सिंह की ढोलक की आवाज का ग्रामीणों पर क्या असर पड़ता था – ढोलक की आवाज से उन्हें संजीवनी की सी शक्ति मिलती थी और उनके अंदर नए उत्साह का संचार होता था।
  66. महामारी के समय केवल एक आवाज सुनाई देती थी , वह क्या थी – पहलवान की ढोलक की आवाज
  67. महामारी के कारण मरे लोगों की लाशों को बिना कफन बहा देने की सलाह क्यों दी जाने लगी – गरीबी के कारण
  68. “अंधेरी रात चुपचाप आंसू बहा रही थी”।  इस वाक्य की क्या विशेषता है – यहां पर रात का मानवीकरण किया गया है
  69. गांव की झोपड़ियों से कौन सी आवाजें आती रहती थी – हे राम , हे भगवान
  70. संध्या या  रात को मिलकर कौन रोते थे – कुत्ते
  71. आमावस की काली अँधेरी रात्रि के वातावरण को किनकी आवाज और भयानक बना देती थी  – सियार व पेचक (उल्लू)
  72. मरने से पूर्व लुट्ट्न सिंह के दोनों बेटों ने कौन सी ताल बजाने को कहा – “उठा – पटक दो” वाली ताल
  73. लुट्ट्न सिंह के दोनों पुत्र सुबह किस अवस्था में मृत मिले – पेट के बल
  74. पहलवान ने बेटों का संस्कार कैसे किया – नदी में बहा दिया
  75. बेटों की मृत्यु के कितने दिन बाद लुट्ट्न सिंह की मृत्यु हुई – 4 से 5 दिन
  76. किस रात लुट्ट्न सिंह ने ढोलक नहीं बजाई – जिस रात उसकी मृत्यु हुई
  77. लुट्ट्न सिंह के शिष्यों ने उन्हें किस अवस्था में मृत देखा – चित पड़े हुए
  78. लुट्ट्न सिंह की अंतिम इच्छा क्या थी – पेट के बल सुलाने और अग्नि देते समय ढोलक बजाने की

“पहलवान की ढोलक” के सारांश को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – ( Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 12

हिन्दी वितान भाग 2 

सिल्वर वेडिंग का सारांश

सिल्वर वेडिंग के प्रश्न उत्तर

सिल्वर वेडिंग के MCQ

जूझ का सारांश

जूझ के प्रश्न उत्तर

जूझ के MCQ 

अतीत में दबे पाँव सारांश

अतीत में दबे पाँव प्रश्न उत्तर

अतीत में दबे पाँव प्रश्न उत्तर (MCQ) 

डायरी के पन्ने का सारांश

डायरी के पन्ने के प्रश्न उत्तर

डायरी के पन्ने MCQ

कक्षा 12 हिन्दी आरोह भाग 2 

काव्य खंड 

आत्मपरिचय का भावार्थ

आत्म परिचय के MCQ

आत्म – परिचय , एक गीत के प्रश्न उत्तर

दिन जल्दी-जल्दी ढलता हैं का भावार्थ

दिन जल्दी-जल्दी ढलता हैं के MCQ 

 बात सीधी थी पर कविता का भावार्थ

बात सीधी थी पर के MCQ 

कविता के बहाने कविता का भावार्थ

कविता के बहाने और बात सीधी थी मगर के प्रश्न उत्तर

कविता के बहाने  के MCQ 

पतंग का भावार्थ

पतंग के प्रश्न उत्तर

पतंग के MCQS

कैमरे में बंद अपाहिज का भावार्थ

कैमरे में बंद अपाहिज के प्रश्न उत्तर

कैमरे में बंद अपाहिज के MCQ

सहर्ष स्वीकारा है का भावार्थ

सहर्ष स्वीकारा है के प्रश्न उत्तर

सहर्ष स्वीकारा है के MCQ

उषा कविता का भावार्थ 

उषा कविता के प्रश्न उत्तर

उषा कविता के MCQ 

कवितावली का भावार्थ

कवितावली के प्रश्न उत्तर

लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप का भावार्थ

लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप के प्रश्न उत्तर

कवितावली और लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप के MCQ 

रुबाइयों का भावार्थ

रुबाइयों के प्रश्न उत्तर

गजल का भावार्थ 

रुबाइयों और गजल के MCQ 

कक्षा 12 हिन्दी आरोह भाग 2 

गद्द्य खंड 

भक्तिन का सारांश

भक्तिन पाठ के प्रश्न उत्तर

भक्तिन पाठ के MCQ

बाजार दर्शन का सारांश 

बाजार दर्शन के प्रश्न उत्तर

बाजार दर्शन के MCQ

काले मेघा पानी दे का सारांश

काले मेघा पानी दे के प्रश्न उत्तर

काले मेघा पानी दे के MCQ 

पहलवान की ढोलक का सारांश 

पहलवान की ढोलक पाठ के प्रश्न उत्तर

पहलवान की ढोलक पाठ के MCQ 

चार्ली चैप्लिन यानी हम सब का सारांश 

चार्ली चैप्लिन यानि हम सब के प्रश्न उत्तर

चार्ली चैप्लिन यानि हम सब के MCQS 

नमक पाठ का सारांश 

नमक पाठ के प्रश्न उत्तर

नमक पाठ के MCQ 

श्रम विभाजन और जाति प्रथा का सारांश

श्रम विभाजन और जाति प्रथा के प्रश्न उत्तर

श्रम विभाजन और जाति प्रथा के MCQ