Ateet Mein Dabe Paon Class 12 MCQ ,
Ateet Mein Dabe Paon Class 12 MCQ
अतीत में दबे पाँव प्रश्न उत्तर MCQ
Note –
- अतीत में दबे पाँव के प्रश्न उत्तर पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
- अतीत में दबे पाँव पाठ के MCQ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
- “अतीत में दबे पाँव” पाठ के MCQ Questions को हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)
Ateet Mein Dabe Paon Class 12 MCQ Questions
- “अतीत में दबे पांव” नामक पाठ के लेखक कौन है – ओम थानवी
- “अतीत में दबे पांव” पाठ क्या हैं -एक यात्रा वृत्तांत और रिपोर्ताज
- “अतीत में दबे पांव” नामक पाठ में किस सभ्यता का वर्णन हैं – मुअनजो -दड़ो (सिंधुकालीन)
- वर्तमान में यह पुरातात्विक स्थल कहां है – पाकिस्तान के सिंध प्रांत में
- मोहनजोदड़ो किस नदी के तट पर स्थित हैं – सिंधु नदी
- मुअनजो -दड़ो किस काल के शहरों में सबसे बड़ा शहर है – ताम्रकालीन
- मुअनजो -दड़ो का अर्थ क्या है – मृतकों या मुर्दों का टीला
- वर्तमान में मुअनजो -दड़ो को किस नाम से जाना जाता है – मोहनजोदड़ो
- मुअनजो -दड़ो के टीले कैसे हैं – मानवनिर्मित
- सिंधु नदी के पानी से बचने के लिए जमीन की सतह को किस तरह ऊपर उठाया गया था – कच्ची – पक्की ईंटों की चिनाई से (टीलों के रूप में)
- मसोपोटेमिया के अभिलेखों में प्रयोग “मेलुहा” शब्द संभवत किसके लिए प्रयोग होता होगा – मोहनजोदड़ो के लिए
- मुअनजो -दड़ो (मोहनजोदड़ो) की खोज किसने की – राखलदास बनर्जी
- राखलदास बनर्जी कौन थे – पुरातत्ववेदा
- राखलदास बनर्जी यहां पर किस वर्ष आए थे – सन 1922 में
- मोहनजोदड़ो की खुदाई किस के निर्देश पर शुरू हुई थी – जान मार्शल
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन महानिदेशक कौन थे – जान मार्शल
- यह स्थल किस चीज की अनूठी मिसाल है – नगर नियोजन की
- सिंधु घाटी सभ्यता कितने साल पुरानी हैं – 5,000 वर्ष पूर्व
- मोहनजोदड़ो का नगर कितने हजार साल पहले का है – 5,000 वर्ष पूर्व का
- मोहनजोदड़ो अपने काल में किसका केंद्र रहा होगा – सभ्यता का
- मोहनजोदड़ो का समाज कैसा था – साक्षर और सुसंस्कृत
- सिंधु घाटी की सभ्यता को किस सभ्यता के समकक्ष माना जाता है – मसोपोटेमिया (इराक) और मिस्र की सभ्यता
- सिंधु घाटी की जल संबंधी अनूठी विशेषता क्या है – जल निकासी का प्रबंध
- मोहनजोदड़ो नगर कितने हेक्टेयर में फैला हुआ था – 200 हेक्टेयर में
- लेखक के अनुसार मोहनजोदड़ो की आबादी लगभग कितनी थी – 85000
- मोहनजोदड़ो के अलावा सिंधु घाटी सभ्यता का दूसरा शहर कौन सा है – हड़प्पा
- सिंधु घाटी संस्कृति किस प्रकार की मानी जाती है – मैदानी संस्कृति
- 100 वर्षों में अब तक मोहनजोदड़ो के कितने भाग की खुदाई की गई है – एक तिहाई
- मोहनजोदड़ो के स्तूप के चबूतरे वाले हिस्से को किस नाम से पुकारते हैं – गढ़
- मोहनजोदड़ो की मुख्य सड़क की चौड़ाई कितनी थी – 33 फीट
- महाकुंड कितने फुट लंबा है – 40 फुट
- महाकुंड की चौडई कितनी है – 25 फुट
- महाकुंड की गहराई कितनी है – 7 फुट
- महाकुंड के तीन तरफ किसके कमरे बने हुए हैं – साधुओं के
- महाकुंड में पानी के प्रबंध के लिए क्या व्यवस्था है – कुआं
- महाकुंड में ईंटों के बीच चूने और चिरोड़ी के गारे का इस्तेमाल क्यों किया गया था – अशुद्ध पानी के प्रवेश को रोकने के लिए
- महाकुंड के पास मिले ज्ञान शालाओं के अवशेषों को क्या नाम दिया गया है – कॉलेज ऑफ प्रीस्ट
- दो पाँत और 8 स्नानागार कहां बने थे – कुंड के उत्तर में
- कोठार किस काम आते थे – कर से प्राप्त अनाज जमा करने के
- दाढ़ी वाली मूर्ति का नाम क्या रखा गया – याजक नरेश
- नर्तकी के अलावा और किसकी मूर्ति मिली थी – दाढ़ी वाले नरेश
- मोहन जोदड़ो से सिंधु नदी कितनी दूरी पर बहती है – 5 किलोमीटर की दूरी पर
- मोहनजोदड़ो , हड़प्पा से प्राप्त हुई नर्तकी की मूर्ति किस राष्ट्रीय संग्रहालय में रखी है – राष्ट्रीय संग्रहालय , नई दिल्ली
- मोहनजोदड़ो की गलियों तथा घरों को देखकर लेखक को किस प्रदेश का ख्याल आया – राजस्थान का
- मोहनजोदड़ो के घरों में टहलते हुए लेखक को किस गांव की याद आई – कुलधरा
- मोहनजोदड़ो की खुदाई में निकली पंजीकृत चीजों की संख्या कितनी है – 50,000 से अधिक
- मोहनजोदड़ो की लंबी सड़क अब कितनी बची है। – 1/2 मील
- सिंधु घाटी सभ्यता में कपास पैदा होता था। इसका क्या प्रमाण है – सूती कपड़ा
- मोहनजोदड़ो को नागर भारत का सबसे पुराना क्या कहा गया है – लैंडस्केप
- मोहनजोदड़ो की सभ्यता और संस्कृति अब किस जगह की शोभा बढ़ा रही हैं – अजायबघरों की
- मोहनजोदड़ो के वास्तुकला की तुलना किस नगर के साथ की गई है – चंडीगढ़
- खुदाई से प्राप्त गेहूं का रंग कैसा था – काला
- अजायबघर में तैनात व्यक्ति का नाम क्या था – अली नवाज
- सिंधु सभ्यता की खूबी क्या है – सौंदर्यबोध
- लेखक ने सिंधु सभ्यता के सौंदर्यबोध को क्या नाम दिया है – समाज पोषित सौंदर्यबोध
- यहां की आडी और सीधी सड़कों को आज के वास्तुकार क्या कहते हैं – ग्रिड प्लान
- भग्न इमारत में कितने खंभे हैं – 20
- डी. के. हलका किसके नाम पर रखा गया हैं – दीक्षित काशीनाथ के
- सोने की 3 सुईयों किसे मिली थी – काशीनाथ दीक्षित
- यहां के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से का नाम डी.के.जी किसके नाम पर रखा गया है – पुरातत्वविद काशीनाथ दीक्षित
- सिंधु घाटी सभ्यता में कौन से फल उगाए जाते थे – खजूर और अंगूर
- मोहनजोदड़ो के सबसे ऊंचे चबूतरे में क्या विद्यमान हैं – बौद्ध स्तूप
- बौद्ध स्तूप कितने फुट ऊंचे चबूतरे पर निर्मित है – 25 फुट
- स्तूप से महाकुंड की ओर जाने वाले रास्ते का नाम क्या रखा गया है – डिविनिटी स्ट्रीट यानि देव मार्ग
- चबूतरे पर किसके कमरे बने हुए हैं – बौद्ध भिक्षुओं के
- साधु के कमरे कहां थे – कुंड के तीन तरफ
- दक्षिण में टूटे-फूटे घरों के जमघट को किसकी बस्ती माना गया है। – कामगारों की
- उत्तर में दो पांत में कितने स्नानघर हैं – 8
- अनाज की ढुलाई के लिए किस वाहन का प्रयोग किया जाता होगा – बैलगाड़ी
- मोहनजोदड़ो में कुओं को छोड़कर अन्य चीजों के आकार कैसे थे -चौकोर या आयताकार
- सिंधु घाटी के छोटे टीलों पर बनी बस्तियों को क्या कहा गया है – नीचा नगर
- रंगरेज के कारखानों में क्या रखा जाता होगा – रंगाई के बर्तन
- रंगाई का छोटा कारखाना खुदाई के समय किसे मिला था – माधोस्वरूप वत्स
- नालियों की क्या विशेषता थी – नालियों पक्की ईंटों से बनी और ढकी हुई थी
- सिंधु की खास पहचान , छापे वाले कपड़ों को क्या कहते हैं – अजरक
- समूची सिंधु सभ्यता में औजार तो मिले परंतु क्या नहीं मिले – हथियार
“अतीत में दबे पाँव” पाठ के MCQ Questions को हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)
Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।
You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.
यह भी पढ़ें……
कक्षा 12(हिन्दी वितान भाग 2)
- सिल्वर वेडिंग का सारांश
- सिल्वर वेडिंग के प्रश्न उत्तर
- सिल्वर वेडिंग के MCQ
- जूझ का सारांश
- जूझ के प्रश्न उत्तर
- जूझ के MCQ
- अतीत में दबे पाँव सारांश
- अतीत में दबे पाँव प्रश्न उत्तर
- अतीत में दबे पाँव प्रश्न उत्तर (MCQ)
- डायरी के पन्ने का सारांश
- डायरी के पन्ने के प्रश्न उत्तर
- डायरी के पन्ने MCQ
कक्षा 12 हिन्दी आरोह भाग 2 (काव्य खंड )
- आत्मपरिचय का भावार्थ
- आत्म – परिचय , एक गीत के प्रश्न उत्तर
- आत्म परिचय के MCQ
- दिन जल्दी-जल्दी ढलता हैं का भावार्थ
- दिन जल्दी-जल्दी ढलता हैं के MCQ
- बात सीधी थी पर कविता का भावार्थ
- बात सीधी थी पर के MCQ
- कविता के बहाने कविता का भावार्थ
- कविता के बहाने और बात सीधी थी मगर के प्रश्न उत्तर
- कविता के बहाने के MCQ
- पतंग का भावार्थ
- पतंग के प्रश्न उत्तर
- पतंग के MCQS
- कैमरे में बंद अपाहिज का भावार्थ
- कैमरे में बंद अपाहिज के प्रश्न उत्तर
- कैमरे में बंद अपाहिज के MCQ
- सहर्ष स्वीकारा है का भावार्थ
- सहर्ष स्वीकारा है के प्रश्न उत्तर
- सहर्ष स्वीकारा है के MCQ
- उषा कविता का भावार्थ
- उषा कविता के प्रश्न उत्तर
- उषा कविता के MCQ
- कवितावली का भावार्थ
- कवितावली के प्रश्न उत्तर
- लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप का भावार्थ
- लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप के प्रश्न उत्तर
- कवितावली और लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप के MCQ
- रुबाइयों का भावार्थ
- रुबाइयों के प्रश्न उत्तर
- गजल का भावार्थ
- रुबाइयों और गजल के MCQ
कक्षा 12 हिन्दी आरोह भाग 2 (गद्द्य खंड)
- भक्तिन का सारांश
- भक्तिन पाठ के प्रश्न उत्तर
- भक्तिन पाठ के MCQ
- बाजार दर्शन का सारांश
- बाजार दर्शन के प्रश्न उत्तर
- बाजार दर्शन के MCQ
- काले मेघा पानी दे का सारांश
- काले मेघा पानी दे के प्रश्न उत्तर
- काले मेघा पानी दे के MCQ
- पहलवान की ढोलक का सारांश
- पहलवान की ढोलक पाठ के प्रश्न उत्तर
- पहलवान की ढोलक पाठ के MCQ
- चार्ली चैप्लिन यानी हम सब का सारांश
- चार्ली चैप्लिन यानि हम सब के प्रश्न उत्तर
- चार्ली चैप्लिन यानि हम सब के MCQS
- नमक पाठ का सारांश
- नमक पाठ के प्रश्न उत्तर
- नमक पाठ के MCQ
- श्रम विभाजन और जाति प्रथा का सारांश
- श्रम विभाजन और जाति प्रथा के प्रश्न उत्तर
- श्रम विभाजन और जाति प्रथा के MCQ