Ram Lakshman Parshuram Samvad Class 10 MCQ:
Ram Lakshman Parshuram Samvad Class 10 MCQ
राम लक्ष्मण परशुराम संवाद कक्षा 10 MCQ
Note –
- राम लक्ष्मण परशुराम संवाद के प्रश्नों के उत्तर पढ़ने के लिए Click करें – Next Page
- राम लक्ष्मण परशुराम संवाद का भवार्थ (Explanation) पढ़ने के लिए Click करें – Next Page
- “राम लक्ष्मण परशुराम संवाद” के कवि कौन हैं – गोस्वामी तुलसीदास जी
- तुलसीदास के आराध्य देव कौन हैं – भगवान श्रीराम
- “राम लक्ष्मण परशुराम संवाद” को कहाँ से लिया गया हैं – रामचरितमानस से
- “राम लक्ष्मण परशुराम संवाद” को रामचरितमानस के किस काण्ड से लिया गया हैं – बालकाण्ड
- बालकाण्ड में कौन -कौन से प्रसंग आते हैं – भगवान राम के जन्म से लेकर राम-सीता विवाह तक के प्रसंग
- राम लक्ष्मण परशुराम संवाद में किस छंद का प्रयोग हुआ है – चौपाई और दोहा
- राम लक्ष्मण परशुराम संवाद में किस रस की प्रधानता है – वीर रस की
- राम लक्ष्मण परशुराम संवाद में किस शैली (शब्द शक्ति) का प्रयोग है -व्यंजना शैली (लक्ष्मण ने परशुराम पर बहुत तीखे व्यंग किये हैं)
- भगवान श्रीराम ने किसके धनुष को तोड़ा था – भगवान शिव के
- “राम लक्ष्मण परशुराम संवाद” , किस घटना के कारण हुआ – शिव धनुष टूटने के कारण
- भगवान शिव के धनुष को , भगवान श्रीराम द्वारा क्यों तोडा गया – माता सीता के स्वयंवर की शर्त को पूरा करने के लिए।
- राम और लक्ष्मण के गुरु का क्या नाम था – गुरु विश्वामित्र
- परशुराम किसे अपना गुरु मानते हैं – भगवान भोलेनाथ (शिव) को
- लक्ष्मण कैसे स्वभाव के व्यक्ति थे – उग्र स्वभाव
- परशुराम को क्या देख कर गुस्सा आया – भगवान शिव का टूटा हुआ धनुष
- किसने स्वयंवर में पहुंचकर सबको धमकी दी थी – परशुराम ने
- परशुराम ने राजसभा में बैठे लोगों को क्या चेतावनी दी – शिव धनुष को तोड़ने वाला व्यक्ति खुद सभा से अलग हो जाय वरना वो सभा में उपस्थित सभी राजाओं का वध कर देंगे।
- शिवजी के धनुष को तोड़ने वाले की तुलना ,परशुराम ने अपने किस शत्रु से की – सहस्त्रबाहु
- परशुराम के सिर पर अभी किसका ऋण शेष था – उनके गुरु का
- परशुराम अपने गुरु भगवान शिव के ऋण को कैसे उतारना चाहते थे – शिव धनुष तोड़ने वाले का वध करके
- “हे नाथ शिव धनुष को तोड़ने वाला तुम्हारा ही कोई दास होगा ” , ये पंक्ति किसने , किससे कही – भगवान श्रीराम ने परशुराम से कहा
- परशुराम ने सेवक किसे कहा – जो सेवा करें
- राम ने धनुष को किस धोखे से छू लिया था – नया होने के धोखे से
- लक्ष्मण को शांत रहने के लिए किसने कहा – भगवान श्रीराम ने
- सहस्त्रबाहु कौन था – एक राक्षस
- तुलसीदास ने “भृगुकुल के ध्वज” किसे कहा – भगवान परशुराम को
- परशुराम को “भृगुबर” क्यों कहा जाता है – क्योंकि वो भृगु ऋषि के वंशज थे।
- “भृगुकुल केतू” किसे कहा हैं – परशुराम को (भृगुकुल में पैदा होने के कारण)
- परशुराम के क्रोध को किसने शांत करने का प्रयास किया – भगवान श्रीराम ने
- लक्ष्मण ने सभी धनुषों को कैसा बताया – एक समान
- “का छति लाभु जून धनु तोरें” , में “जून” शब्द का क्या अर्थ है – बहुत पुराना यानि जीर्ण शीर्ण
- भगवान परशुराम , लक्ष्मण का वध क्या समझकर नहीं करते हैं – बालक समझकर
- परशुराम ने अपनी भुजाओं के बल पर क्या किया – धरती को क्षत्रिय रहित
- परशुराम अपने आप को किस कुल का द्रोही यानि दुश्मन मानते हैं – क्षत्रिय
- “बहु धनुही तोरी लरिकाई” यह किसने कहा और किससे कहा – यह लक्ष्मण ने परशुराम से कहा।
- विश्वामित्र के अनुसार साधु किसके दोषों को मन में धारण नहीं करते हैं – बालकों के
- “आपके व्यवहार को संसार में कौन नहीं जानता ” , यह शब्द किसने , किससे कहे – लक्ष्मण ने परशुराम से
- लक्ष्मण के हँसने (मुस्कराने) का क्या कारण था – परशुराम की गर्व भरी बातें एवं खुद को परशुराम द्वारा हल्के में लेने के कारण
- शूरवीर को अपनी शूरवीरता कहां प्रदर्शित करनी चाहिए – युद्ध भूमि में
- “सुनि मुनिबचन लखन मुसुकाने” , पंक्ति में कौनसा अलंकार है – अनुप्रास
- “अहो मुनीसु महाभट भानी” , शब्द किसने कहे – लक्ष्मण ने
- लक्ष्मण , परशुराम से संघर्ष क्यों नहीं करना चाहते थे – क्योंकि परशुराम ब्राह्मण थे
- “द्विजदेवता घरहि के बाढे” , शब्द किसने कहे हैं – लक्ष्मण ने
- देवता , ब्राह्मण , भक्त और गाय पर किस कुल के लोग अपनी वीरता नहीं दिखाते हैं – रघुकुल वीर
- लक्ष्मण का यह कथन “एक फूँक से पहाड़ उड़ाना” परशुराम के किस गुण को दर्शाता है – वो परमवीर योद्धा थे।
- “चहत उड़ावन फूँकि पहारू” , से लक्ष्मण का क्या अर्थ है – जिस प्रकार फूँक मारकर पहाड़ नहीं उड़ाया जा सकता , ठीक उसी प्रकार मैं आपके बार -बार फरसा दिखाकर डराने से डरने वाला नहीं हूँ।
- लक्ष्मण ने ऋण चुकाने के लिए परशुराम से किसे बुलाने के लिए कहा – हिसाब किताब की जानकारी रखने वाले लोगों को
- किसके वचन “कोटि कुलिस” के समान हैं – परशुराम के
- राम के वचन , परशुराम के लिए कैसे थे – जल के समान शीतल
- “परशुराम पुनि पुनि भोहि देखाव कुठारु” में “कुठारु” का क्या अर्थ हैं – फरसा
- “परसु” का क्या अर्थ होता है – फरसा
- परशुराम ने “सूर्यवंश का कलंक” किसे कहा है – लक्ष्मण को
- परशुराम ने “गुरु द्रोही” किसे कहा है – लक्ष्मण को
- परशुराम के अनुसार लक्ष्मण कैसे व्यक्ति हैं – मंदबुद्धि , मूर्ख और कुटिल
- “तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा” , पंक्ति में कौन सा अलंकार हैं – उत्प्रेक्षा
- परशुराम ने “गाधिसूनु” शब्द का प्रयोग किसके लिए किया – विश्वामित्र के लिए (ये विश्वामित्र के पिता थे)
- लक्ष्मण के अपशब्द , परशुराम के लिए कैसे थे – क्रोध रूपी अग्नि में घी की आहुति देने के समान
- परशुराम ने अपनी किन-किन पुरानी शौर्य कथाओं का बखान किया – धरती को क्षत्रिय विहीन करना , क्षत्रियों से जीती सारी संपत्ति ब्राह्मणों को दान करना और सहस्त्रबाहु की भुजाओं को काटना
- युद्ध क्षेत्र में शत्रु को देखकर कौन अपनी प्रशंसा करता है – कायर और कमजोर लोग
- “अयमय खाँड़ न ऊखमय” , पंक्ति में कौनसा अलंकार है – श्लेष (क्योंकि यहां पर “खांड” शब्द के दो अर्थ हैं। खाँड़ यानि तलवार और खाँड़ यानी एक प्रकार की मिठाई)
- तर्जनी अंगुली को देखकर कौन मर जाता है – कुम्हड़वतिआ (छुईमुई)
- “आपके व्यवहार को संसार में कौन नहीं जानता” , यह शब्द किसने किसके लिए कहे – लक्ष्मण ने परशुराम के लिए
- परशुराम ने लक्ष्मण को काल के वश में बताया – क्योंकि लक्ष्मण उन्हें देख कर हंस रहे थे
- राजसभा के सभी लोगों ने क्या अनुचित माना – लक्ष्मण का परशुराम को अपशब्द कहना
- लक्ष्मण ने “आत्मप्रशंसी” किसे कहा – परशुराम को
- परशुराम ने लक्ष्मण के व्यवहार से परेशान होकर क्या कहा – बालक समझकर तुम्हें नहीं मार रहा हूं
- “जल सम बचन” , में कौन सा अलंकार है – उपमा
- श्रीराम परशुराम के क्रोध के सामने विनम्र क्यों रहे – क्योंकि वो जानते थे कि क्रोधी को क्रोध से जीतना बुद्धिमता नहीं है
- “महाभट” , का क्या अर्थ है – महान योद्धा
- “कटुवादी” का क्या अर्थ है – कटु अर्थात कड़वा बोलने वाला।
- “धालुक” शब्द का क्या अर्थ है – नाश करने वाला
- “रिपु” का क्या अर्थ होता है – शत्रु
- महिदेव का क्या अर्थ है – ब्राह्मण
कवि तुलसीदासजी से संबंधित प्रश्न
- तुलसीदास का जन्म कब हुआ – 1532 में
- तुलसीदास का जन्म कहां हुआ था – उत्तर प्रदेश में (उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले के राजापुर गांव में)
- तुलसीदास का निधन कहां हुआ – 1623 में काशी में
- कुछ विद्वानों के अनुसार तुलसीदास का जन्म कहां माना जाता हैं – सोरों (जिला एटा) में
- तुलसीदास जी का जीवन कैसा बिता – संघर्षपूर्ण
- तुलसीदास के गुरु कौन थे- नरहरि दास
- तुलसीदास किस मार्ग के कवि थे – राममार्गी
- तुलसीदासजी को राम भक्ति का मार्ग कैसे मिला – गुरु कृपा से
- तुलसीदास के काव्य में किन-किन रसों की प्रधानता रही है – शांत और करुण रस
- रामचरितमानस में मुख्य रूप से किसका प्रयोग हुआ हैं – चौपाइयां व दोहे का
- चौपाइयां व दोहे के अलावा और किसका प्रयोग रामचरितमानस में हुआ हैं – सोरठे , हरिगीतिका तथा छंदों
- तुलसीदास ने अपने काव्य में किस भाषा का अधिक प्रयोग किया है – अवधी भाषा (अवध क्षेत्र में रहने के कारण)
- रामचरितमानस किस भाषा में लिखी गई है – अवधी
- विनय पत्रिका किस भाषा में लिखी गई है – ब्रजभाषा
- कवितावली किस भाषा में लिखी गई है – ब्रजभाषा
- कवितावली में किन छंदों की छटा देखने को मिलती है – सवैया और कवित्त
- “राम लक्ष्मण परशुराम संवाद” , रामचरितमानस के किस कांड से लिया गया है – बालकांड
- तुलसीदासजी किस काव्य धारा के कवि हैं – राम भक्ति काव्य धारा
- तुलसीदास की प्रसिद्ध रचनाएं कौन-कौन सी हैं – रामचरितमानस , कवितावली , गीतावली , दोहावली , कृष्ण गीतावली , विनय पत्रिका।
“बालगोबिन भगत” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click कीजिए । – (Padhai Ki Batein /पढाई की बातें)
Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel (Padhai Ki Batein /पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।
You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.
यह भी पढ़ें……
कक्षा 10 हिन्दी (कृतिका भाग 2)
- माता का आँचल का सारांश
- माता का ऑचल पाठ के प्रश्न व उनके उत्तर
- माता का ऑचल पाठ के MCQ
- जार्ज पंचम की नाक का सारांश
- जार्ज पंचम की नाक के प्रश्न उत्तर
- जार्ज पंचम की नाक के MCQ
- साना साना हाथ जोड़ि का सारांश
- साना साना हाथ जोड़ि के प्रश्न उत्तर
- साना साना हाथ जोड़ि के MCQS
कक्षा 10 हिन्दी क्षितिज भाग 2 (पद्य खंड)
- सूरदास के पद का भावार्थ
- सूरदास के पद के प्रश्न उत्तर
- सूरदास के पद के MCQ
- सवैया व कवित्त कक्षा 10 का भावार्थ
- सवैया व कवित्त कक्षा 10 के प्रश्न उत्तर
- सवैया व कवित्त कक्षा 10 के MCQ
- आत्मकथ्य कविता का भावार्थ कक्षा 10
- आत्मकथ्य कविता के प्रश्न उत्तर
- उत्साह कविता का भावार्थ व प्रश्न उत्तर
- अट नही रही हैं कविता का भावार्थ व प्रश्न उत्तर
- उत्साह व अट नही रही हैं के MCQS
- कन्यादान कक्षा 10 का भावार्थ
- कन्यादान कक्षा 10 के प्रश्न उत्तर
- कन्यादान कक्षा 10 के MCQ
- राम लक्ष्मण परशुराम संवाद पाठ का भावार्थ
- राम लक्ष्मण परशुराम संबाद के प्रश्न उत्तर
- राम लक्ष्मण परशुराम संबाद के MCQ
- छाया मत छूना कविता का भावार्थ
- छाया मत छूना के प्रश्न उत्तर
- छाया मत छूना के MCQ
- संगतकार का भावार्थ
- संगतकार के प्रश्न उत्तर
- संगतकार के MCQ
- फसल का भावार्थ व प्रश्न उत्तर
- फसल के MCQS
- यह दंतुरित मुस्कान का भावार्थ
- यह दंतुरित मुस्कान के प्रश्न उत्तर
- यह दंतुरित मुस्कान के MCQ
कक्षा 10 हिन्दी क्षितिज भाग 2 (गद्द्य खंड )
- लखनवी अंदाज पाठ सार कक्षा 10 हिन्दी क्षितिज
- लखनवी अंदाज पाठ के प्रश्न व उनके उत्तर
- लखनवी अंदाज पाठ के प्रश्न MCQ
- बालगोबिन भगत पाठ का सार
- बालगोबिन भगत पाठ के प्रश्न उत्तर
- बालगोबिन भगत पाठ के MCQ
- नेताजी का चश्मा” पाठ का सारांश
- नेताजी का चश्मा” पाठ के प्रश्न व उनके उत्तर
- नेताजी का चश्मा” पाठ के MCQ
- मानवीय करुणा की दिव्य चमक का सारांश
- मानवीय करुणा की दिव्य चमक के प्रश्न उत्तर
- मानवीय करुणा की दिव्य चमक के MCQ
- एक कहानी यह भी का सारांश
- एक कहानी यह भी के प्रश्न उत्तर