Sangatkar Class 10 Question Answer : संगतकार के प्रश्न

Sangatkar Class 10 Question Answer,

Sangatkar Class 10 Question Answer Hindi Kshitij 2 chapter 9 , संगतकार के प्रश्न उत्तर कक्षा 10 हिन्दी क्षितिज 2 ,

Sangatkar Class 10 Question Answer

संगतकार के प्रश्न उत्तर

Note –

  1. संगतकार” कविता के MCQS पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  2. संगतकार” कविता का भावार्थ पढ़ने के लिए Link में Click करें – Next Page
  3. “संगतकार” कविता के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।YouTube channel link –  ( Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

प्रश्न 1.

संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ?

उत्तर –

किसी भी कार्य (जैसे कम्पनी , व्यवसाय , गीत , फिल्म आदि ) को सफल बनाने के लिए लोगों का एक समूह दिन रात मेहनत करता है। लेकिन सफलता का श्रेय , नाम व प्रसिद्धि सिर्फ कुछ शीर्ष लोगों को ही मिलती है।

इसी तरह एक गाने को बनाने में मुख्य गायक के अलावा कई सारे लोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे निर्देशक , तबला वादक , हारमोनियम वादक , संगीतकार , गीतकार आदि। तब जाकर वह गाना प्रसिद्ध होता है।

यहां पर कवि संगतकार के माध्यम से उन असंख्य सह – कलाकारों व सहयोगियों की ओर संकेत करते हैं जो अपनी प्रसिद्धि की परवाह किए बगैर गाने को प्रभावशाली बनाने का अथक प्रयास करते हैं।  कवि उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

प्रश्न 2.

संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं ?

उत्तर –

संगतकार जैसे व्यक्ति लगभग हर क्षेत्र में दिखाई देते हैं।

  1. एक फिल्म को बनाने में निर्माता , निर्देशक , सह – कलाकार , स्टंटमैन , कोरियोग्राफर , मेकअप आर्टिस्ट आदि की आवश्यकता होती है जो अक्सर गुमनाम रह जाते हैं।
  2.  एक कंपनी को दुनिया भर में प्रसिद्ध करने में लाखों कर्मचारियों की भूमिका होती है लेकिन प्रसिद्ध सिर्फ कंपनी के मुखिया को ही मिलती है।
  3. नृत्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध नृतक या नृत्यांगना को ही लोग जानते हैं। सह – नृतक या नृत्यांगनाओं को बहुत कम लोग जानते हैं।
  4. भवन निर्माण के क्षेत्र में असंख्य मजदूर काम करते हैं।
  5. सबसे बड़ा उदाहरण अपने देश की राजनीति का है। जहां पर एक नेता को सफल बनाने में हजारों कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका रहती है।

प्रश्न 3.

संगतकार किन – किन रूपों में मुख्य गायक – गायिकाओं की मदद करते हैं ?

उत्तर –

संगतकार निम्न रूपों में मुख्य गायक – गायिकाओं की मदद करते हैं। 

  1. वो अपनी आवाज को मुख्य गायक की आवाज के साथ मिलाकर गीत को प्रभावशाली बनाने में मदद करते हैं
  2. जब मुख्य गायक किसी गाने के अंतरा की गहराईयों में खोकर मस्त होकर गाने लगता हैं तो कभी – कभी वह अपने मूल सुरों को भूल जाता हैं। मगर संगतकार हमेशा स्थाई पंक्ति को दोहराता रहता है जो उस समय मुख्य गायक को वापस मूल स्वर पकड़ने में मदद करता हैं।
  3. ऊंचे स्वर में गाने वक्त जब गायक का गला बैठ जाता है। तब वह एकाएक अपना आत्मविश्वास खोने लगता है। उसका मनोबल टूटने लगता है। उसकी आवाज में भी हताशा व निराशा झलकने लगती है। उस समय संगतकार ही अपनी आवाज के जरिए उसके हौसले और मनोबल को ऊंचा करने का प्रयास करता है।

 प्रश्न 4 .

भाव स्पष्ट कीजिए 

और उसकी आवाज में जो एक हिचक साफ सुनाई देती है

या अपने स्वर को ऊंचा न उठाने की जो कोशिश है

उसे विफलता नहीं

उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए 

उत्तर-

उपरोक्त पंक्तियों में कवि कहते हैं कि जब भी संगतकार मुख्य गायक के स्वर में अपना स्वर मिलता है यानि उसके साथ गाना गाता है तो उसकी आवाज में एक हिचक साफ सुनाई देती है। और उसकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि उसकी आवाज मुख्य गायक की आवाज से धीमी रहे।

लेकिन हमें इसे संगतकार की कमजोरी या असफलता नही माननी चाहिए क्योंकि वह मुख्य गायक के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए ऐसा करता है। यानि अपना स्वर ऊँचा कर वह  मुख्य गायक के सम्मान को ठेस नही पहुंचाना चाहता है। यह उसका मानवीय गुण हैं।

प्रश्न 5 .

किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह तरह से अपना योगदान देते हैं। कोई एक उदाहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए ?

उत्तर –

किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह – तरह से अपना योगदान देते हैं। जैसे एक फिल्म को प्रसिद्धि दिलाने में न सिर्फ उस फिल्म के नायक या नायिका का सधा हुआ सुंदर अभिनय महत्वपूर्ण होता है। बल्कि उस फिल्म को बनाने वाला निर्माता , निर्देशक , सह कलाकार , स्टंटमैन , मेकअप आर्टिस्ट , कोरियोग्राफर आदि भी महत्वपूर्ण होते हैं।

इन सब के सामूहिक योगदान से ही नायक या नायिका का किरदार व व्यक्तित्व निखरता है। तभी वह प्रसिद्ध के चरम पर पहुंचता है।

प्रश्न 6.

कभी-कभी तारसप्तक की ऊंचाइयों पर पहुंच कर मुख्य गायक का स्वर बिखरता नजर आता है। उस समय संगतकार उसे बिखरने से बचा लेता है। इस कथन के आलोक में संगतकार की विशेष भूमिका को स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर –

जब कभी मुख्य गायक ऊंचे स्वर में गाता है तो उसका गला बैठने लगता है। उससे सुर सँभलते नहीं हैं। स्वर का चढ़ाव अत्यधिक ऊपर पहुंच जाने के कारण उसका स्वर बिखरता नजर आता है।तब गायक को ऐसा लगने लगता है जैसे कि अब उससे आगे गाया नहीं जाएगा।

उसके भीतर निराशा छाने लगती है। उसका मनोबल खत्म होने लगता है। उसकी आवाज कांपने लगती हैं जिससे उसके मन की निराशा व हताशा प्रकट होने लगती है।

उस समय मुख्य गायक को हौसला बढ़ाने वाला व उसके अंदर उत्साह जगाने वाला संगतकार का मधुर स्वर सुनाई देता हैं। उस सुंदर आवाज को सुनकर मुख्य गायक फिर नए जोश से गाने लगता हैं।

प्रश्न 7.

सफलता के चरम शिखर पर पहुंचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खडाता है तब उसे सहयोगी किस तरह संभालते हैं ?

उत्तर –

सफलता के चरम पर पहुंचकर यदि व्यक्ति लड़खड़ाता हैं तो उसके सहयोगी उसका हौसला बढाकर , उसके अंदर नया उत्साह व ऊर्जा भरकर उसे संभालने की कोशिश करते हैं। और बीती बातों को भूलाकर , उसे जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कुछ अन्य प्रश्न 

प्रश्न 1.

संगतकार की भूमिका का महत्व कब सामने आता है ?

उत्तर –

संगतकार की भूमिका का महत्व उस समय साफ दिखाई देता है जब वह मुख्य गायक के सुर में अपना सुर मिलाकर उसके सुरों को संभालता है। और मुख्य गायक को लीक से भटकने नहीं देता है।

जब मुख्य गायक गीत गाते हुए सुरों की दुनिया में खो जाता है और अंतरे की सुर तान की बारीकियों में उलझ कर बिखरने लगता है। तब संगतकार ही स्थाई को बार – बार गाकर मुख्य गायक को वापस सुर के साथ जोड़ देता है।

यानि वह मुख्य गायक की कमियों को छिपाकर उसके गायन की प्रस्तुति को सफल बनाता है।

प्रश्न 2 .

तारसप्तक और संगतकार शब्दों का आशय स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर –

तारसप्तक –

गायक द्वारा ऊंचे स्वर में गाए जाने वाले सरगम को तारसप्तक कहा जाता है।

संगतकार –

मुख्य गायक की गायकी को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लोगों को संगतकार कहा जाता है। जब भी मुख्य गायक अपनी गायन की प्रस्तुति करता है तो उस समय संगतकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संगतकार के बिना मुख्य गायक ना तो सफल हो सकता है और न ही उसका गाना प्रभावशाली बन सकता है। हालांकि ऐसे लोग कभी-कभार ही जनता के सामने या चर्चा में आते हैं।

संगतकार मुख्य गायक की इच्छानुसार अपने स्वर को उसके स्वर में मिलाता है और उसके स्वर को भटकने से बचाता है। उसका उत्साह बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देता है।  संगतकार कोई भी हो सकता है जैसे सह -गायक , तबला वादक , हारमोनियम वादक , गिटार वादक या कोई अन्य हो सकता है।

प्रश्न 3 .

संगतकार की मनुष्यता किसे कहा गया है। और वह अपनी मनुष्यता कैसे बनाए रखता है ?

उत्तर –

संगतकार एक ऐसा व्यक्ति है जो स्वयं पीछे रहकर दूसरों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह मुख्य कलाकार की सफलता में हरसंभव सहयोग करता है। यही उसकी मनुष्यता है।

संगतकार मुख्य गायक के स्वर में अपना स्वर मिलाकर उसके गायन को प्रभावी और सफल बनाता है। ऐसा करते समय भी उसे इस बात का ख्याल रखना होता है कि कही उसका स्वर मुख्य गायक के स्वर से ऊँचा न हो जाए। उसके सम्मान को कोई ठेस न पहुंच जाय। इस प्रकार वह अपनी मनुष्यता बनाए रखता है।

प्रश्न 4.

संगतकार कविता में नौसिखिया किसे कहा गया है और क्यों ?

उत्तर –

संगतकार कविता में मुख्य गायक को नौसिखिया कहा गया है। जब मुख्य गायक संगीत की जटिल तानों में खोकर सुर छोड़ देता है तब उसकी स्थिति बिल्कुल वैसे ही हो जाती है जैसा नया नया संगीत सीखने वाले नौसिखिया की होती है।

Sangatkar Class 10 Question Answer ,

“संगतकार” कविता के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।YouTube channel link –  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)
Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel   (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit कर हमें Support करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

कक्षा 10 हिन्दी

कृतिका भाग 2 

माता का आँचल का सारांश

 माता का ऑचल पाठ के प्रश्न व उनके उत्तर

माता का ऑचल पाठ के MCQ

जार्ज पंचम की नाक का सारांश

जार्ज पंचम की नाक के प्रश्न उत्तर

जार्ज पंचम की नाक के MCQ

साना साना हाथ जोड़ि का सारांश 

साना साना हाथ जोड़ि के प्रश्न उत्तर

साना साना हाथ जोड़ि के MCQS

कक्षा 10 हिन्दी क्षितिज भाग 2 

पद्य खंड 

सूरदास के पद का भावार्थ 

सूरदास के पद के प्रश्न उत्तर

सूरदास के पद के MCQ

सवैया व कवित्त कक्षा 10 का भावार्थ

सवैया व कवित्त कक्षा 10 के प्रश्न उत्तर

सवैया व कवित्त कक्षा 10 के MCQ

आत्मकथ्य कविता का भावार्थ कक्षा 10

आत्मकथ्य कविता के प्रश्न उत्तर

आत्मकथ्य कविता के MCQS 

उत्साह कविता का भावार्थ व प्रश्न उत्तर

अट नही रही हैं कविता का भावार्थ व प्रश्न उत्तर

उत्साह व अट नही रही हैं के MCQS

कन्यादान कक्षा 10 का भावार्थ

कन्यादान कक्षा 10 के प्रश्न उत्तर

कन्यादान कक्षा 10 के MCQ

राम लक्ष्मण परशुराम संवाद पाठ का भावार्थ

राम लक्ष्मण परशुराम संबाद के प्रश्न उत्तर

राम लक्ष्मण परशुराम संबाद के MCQ

छाया मत छूना कविता का भावार्थ

छाया मत छूना के प्रश्न उत्तर

छाया मत छूना के MCQ 

संगतकार का भावार्थ

संगतकार के प्रश्न उत्तर

संगतकार के MCQ

फसल का भावार्थ व प्रश्न उत्तर

फसल के MCQS 

यह दंतुरित मुस्कान का भावार्थ

यह दंतुरित मुस्कान के प्रश्न उत्तर

यह दंतुरित मुस्कान के MCQ 

कक्षा 10 हिन्दी क्षितिज भाग 2 

गद्द्य खंड 

लखनवी अंदाज पाठ सार कक्षा 10  हिन्दी क्षितिज

लखनवी अंदाज पाठ के प्रश्न व उनके उत्तर

लखनवी अंदाज पाठ के प्रश्न MCQ

बालगोबिन भगत पाठ का सार

बालगोबिन भगत पाठ के प्रश्न उत्तर

बालगोबिन भगत पाठ के MCQ 

नेताजी का चश्मा” पाठ का सारांश

नेताजी का चश्मा” पाठ के प्रश्न व उनके उत्तर

नेताजी का चश्मा” पाठ के MCQ

मानवीय करुणा की दिव्य चमक का सारांश 

मानवीय करुणा की दिव्य चमक के प्रश्न उत्तर

मानवीय करुणा की दिव्य चमक के MCQ

एक कहानी यह भी का सारांश

एक कहानी यह भी के प्रश्न उत्तर