Naukar Class 6 Question Answer

Naukar Class 6 Question Answer :

Naukar Class 6 Question Answer

नौकर कक्षा 6 प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1.

आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गांधी जी ने कौन सा काम करवाया और क्यों ?

उत्तर-

कॉलेज के कुछ छात्र गांधीजी से मिलने आये। उनको अपनी अंग्रेजी भाषा के ज्ञान पर बड़ा गर्व था। काफी देर बातचीज करने के बाद उन्होंने गांधीजी से उनकी सेवा करने की इच्छा जताई । उन्होंने सोचा कि शायद गांधीजी उन्हें कुछ लिखाई – पढ़ाई से संबंधित कोई कार्य सौंपेंगे लेकिन गांधीजी ने उन सभी छात्रों को गेहूं साफ करने में लगा दिया। महज एक घंटे में ही वो इस कार्य से थक गए और गांधी जी से विदा लेकर चले गये।

प्रश्न 2.

“आश्रम में गांधीजी कई ऐसे काम भी करते थे जिन्हें आमतौर पर नौकर करते हैं”। पाठ से तीन ऐसे प्रसंगों को अपने शब्दों में लिखो जो इस बात का प्रमाण हों ?

उत्तर-

गांधीजी जब बैरिस्टर थे , हजारों रुपए कमाते थे। उस वक्त भी वो प्रतिदिन सुबह खुद चक्की में आटा पीसा करते थे। आश्रम में सब्जियां छीलने से लेकर खाना बनाने और परोसने तक का काम भी वो खुद ही करते थे। साथ ही साथ वो आश्रम में बर्तन साफ करने व कुँए से पानी भरने का काम भी नियम से करते थे। 

प्रश्न 3.

लंदन में भोज पर बुलाए जाने पर गांधीजी ने क्या किया ?

उत्तर-

जब गांधीजी क्षिण अफ्रीका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की मांगों को ब्रिटिश सरकार के सामने रखने के लिए लंदन गए तो वहां कुछ भारतीय छात्रों ने उन्हें शाकाहारी भोज के लिए आमंत्रित किया। वो लोग स्वयं गांधी जी के लिए भोजन बनाने लगे। दिन के लगभग दो बजे एक दुबलापतला आदमी आक तश्तरियाँ धोने  , सब्जी साफ करने व अन्य छोटे – मोटे कामों में उनकी मदद करने लगा। बाद में छात्रों को पता लगा कि वह दुबलापतला व्यक्ति स्वयं गांधी जी ही थे।

प्रश्न 4.

गांधी जी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध कैसे छुड़ाया ?

उत्तर-

गांधीजी , श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध छुड़वाने के लिए बच्चे को अपने साथ अपने बिस्तर में सुलाने लगे। रात को वो अपनी चारपाई के पास एक बर्तन में पानी भर कर रख देते थे। रात में जैसे ही बच्चे को दूध पीने की इच्छा होती तो वो बच्चे को पानी पिला देते थे। एक पखवाड़े तक माँ से अलग सोने के बाद बच्चे ने धीरे-धीरे मां का दूध पीना ही छोड़ दिया। 

प्रश्न 5.

आश्रम में काम करने या करवाने का कौन सा तरीका गांधी जी अपनाते थे। इस पाठ को पढ़कर लिखो ?

उत्तर-

गांधीजी हमेशा अपना काम स्वयं करते थे और उन्हें काम करता देख उनके अनुयाई भी उनका अनुसरण कर कार्य करने लगते थे यानि गांधीजी स्वयं काम करके दूसरों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करते थे जो लोगों के लिए एक प्रेरणा का काम करता था। 

प्रश्न 6.

गांधीजी इतना पैदल क्यों चलते थे । पैदल चलने के क्या लाभ है। लिखो ?

उत्तर-

गांधीजी अक्सर पैदल चलते थे। वो पैदल चलने के लाभ से अच्छी तरह से परिचित थे। पैदल चलने के अनेक लाभ होते हैं। पैदल चलने से शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तचाप संतुलित रहता हैं , हृदय रोग में भी फायदा पहुंचता हैं।मोटापा कम होता हैं। रोज पैदल चलने से शारीरिक सपूर्ति बनी रहती है। शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती है। भूख बढ़ती है। व्यक्ति अपने आप को तरोताजा महसूस करता है। इसके साथ ही कई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए पैदल चलना आवश्यक है। 

भाषा की बात

प्रश्न 1.

“पिराई” संज्ञा है। पीसना शब्द से “ना” निकाल देने पर “पीस” धातु रह जाती है।  पीस धातु में “आई” प्रत्यय जोड़ने पर “पिसाई” बनता है। किसी-किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसे संज्ञा बनाने के बाद उसके रूप में बदलाव आ जाता है। जैसे ढोना से दुलाई , बोना से बुवाई।  मूल शब्द के अंत में जोड़कर नया शब्द बनाने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं। नीचे कुछ संज्ञाएं दी गई है। बताओ यह किन क्रियायों से बनी है ?

उत्तर-

संज्ञा – क्रिया 

बुआई  – बोना

रोपाई  –  रोपना 

कटाई  –  काटना

सिंचाई  –  सींचना 

कताई  –  कातना 

रँगाई  –  रंगना

प्रश्न 2.

हर काम – धंधे के क्षेत्र की कुछ अपनी अलग-अलग भाषा और संज्ञा शब्द भंडार होते हैं। ऊपर लिखे शब्दों का संबंध दो अलग-अलग कामों से है। पहचानो कि दिए गए शब्दों का संबंध किन कामों से है ?

उत्तर –

ऊपर दिए गए शब्दों का संबंध कृषि और कपड़ों से है। 

प्रश्न 3.

तुमने कपड़ों को सिलते हुए देखा होगा। नीचे इस काम से जुड़े कुछ शब्द दिए गए हैं। आसपास के बड़ों से या दर्जी से इन शब्दों के बारे में पूछो और इन शब्दों के वाक्य प्रयोग बताओ ?

उत्तर –

तुरपाई – जरा इस कमीज में तुरपाई कर दो।

बखिया – मेरी पैंट में बखिया मार दो। 

कच्ची सिलाई – पहले कपड़े में कच्ची सिलाई कर लो फिर बाद में पक्की कर देना।

चोर सिलाई –  मेरी दोनों कमीजों में चोर सिलाई कर दो। 

प्रश्न 4.

नीचे लिखे गए शब्दों को पाठ से लिए गए हैं। इन्हें पाठ में खोज कर बताओ कि यह स्त्रीलिंग है या पुलिंग है।?

उत्तर –

पुलिंग – पतीला। 

स्त्रीलिंग – कालिख , भराई , चक्की , रोशनी , जेल और सेवा। 

लधु उत्तरीय प्रश्न (Short Question Answer)

प्रश्न 1.

“नौकर” , पाठ के लेखक कौन है ?

उत्तर –

अनु बंद्योपाध्याय जी। 

प्रश्न 2.

इस निबंध में लेखिका ने किसके बारे में वर्णन किया हैं ?

उत्तर –

उन्होंने गाँधी जी के व्यक्तित्व , स्वभाव , आदतों व उनकी दिनचर्या के बारे में विस्तारपूर्वक बताया हैं।

प्रश्न 3.

गांधीजी प्रतिदिन सुबह क्या करते थे ?

उत्तर –

वो प्रतिदिन सुबह चक्की में आटा पीसा करते थे।

प्रश्न 4.

गांधीजी किस काम को करने में कोई शर्म महसूस नहीं करते थे ?

उत्तर –

बाहरी लोगों के सामने शारीरिक मेहनत करने यानि कोई भी काम करने में। 

प्रश्न 5.

कॉलेज के छात्रों से गांधीजी ने क्या काम करवाया ?

उत्तर –

गेहूँ साफ करने का। 

प्रश्न 6.

कॉलेज के छात्रों को किस पर गर्व था ?

उत्तर –

अंग्रेजी भाषा के ज्ञान पर। 

प्रश्न 7.

आश्रम के लोग किस चीज की शिकायत नही कर पाते थे ?

उत्तर –

गांधी जी के बनाये व परोसे हुए बेस्वाद खाने व उबली हुई सब्जियां की। 

प्रश्न 8.

गांधी जी को क्या बहुत अधिक प्रिय था ?

उत्तर –

चमकते हुए बर्तन। 

प्रश्न 9.

किस युद्ध के दौरान गांधीजी ने युद्ध घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर एक दिन में 25-25 मील तक ढोया था ?

उत्तर –

दक्षिण अफ्रीका के बोअर युद्ध के दौरान। 

प्रश्न 10.

भारतीय छात्रों द्वारा लंदन में भोज पर बुलाए जाने पर गांधीजी ने क्या किया ?

उत्तर –

तश्तरियाँ धोने  , सब्जी साफ करने व अन्य छोटे – मोटे कामों में छात्रों की मदद की। 

प्रश्न 11.

गांधीजी किस काम को अनिवार्य मानते थे ?

उत्तर –

बच्चों के विकास के लिए मां-बाप का प्यार और उनकी देखभाल को ।

प्रश्न 12.

दक्षिण अफ्रीका में जेल से छूटने के बाद गांधीजी के किसके बच्चे का दूध पीना छुड़वाया ? 

उत्तर –

श्रीमती पोलक के। 

प्रश्न 13.

गांधी जी , श्रीमती पोलक के बच्चे को ढूध की जगह क्या पिला देते थे ? 

उत्तर –

पानी । 

प्रश्न 14.

गांधीजी , दक्षिण अफ्रीका में किस राजनेता का काम अपने हाथ से करते थे ?

उत्तर –

गोखले जी का। 

प्रश्न 15.

गांधीजी आश्रम में सहायक के रूप में किसे रखना चाहते थे ?

उत्तर –

किसी हरिजन व्यक्ति को। 

प्रश्न 16.

गांधीजी घरेलू नौकरों को क्या मानते थे ? 

उत्तर –

अपने भाई -बहिन।

प्रश्न 17.

गांधीजी के अनुसार नौकरों को क्या नही समझना चाहिए ?

उत्तर –

वेतनभोगी मजदूर। 

प्रश्न 18.

गांधीजी को किस नाम से जाना जाता हैं ?

उत्तर –

राष्ट्रपिता।

Naukar Class 6 Question Answer :

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के  हिन्दी  विषय  के  सभी Chapters   से  संबंधित videos  हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया  एक  बार  अवश्य  हमारे YouTube channel पर visit करें  सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें