Sansar Pustak Hai Class 6 Question Answer

Sansar Pustak Hai Class 6 Question Answer :

Sansar Pustak Hai Class 6 Question Answer

संसार पुस्तक है कक्षा 6 प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1.

लेखक ने “प्रकृति के अक्षर” किन्हें कहा है ?

उत्तर –

पहाड़ , समुद्र , सितारे , नदी , जंगल व जानवरों की पुरानी हड्डियाँ और इस तरह की तमाम अन्य चीजें , जो प्रकृति में मिलती हैं। जवाहरलाल नेहरू जी उन्हें “प्रकृति के अक्षर” कहते हैं। 

प्रश्न 2.

लाखों करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती कैसी थी ?

उत्तर –

लाखों करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती बहुत गर्म थी। तब इसमें कोई भी जानदार चीज जैसे पेड़ – पौधे , जीव – जन्तु और परिंदे नहीं थे । 

प्रश्न 3.

दुनिया का पुराना हाल किन चीजों से जाना जाता है। कुछ चीजों के नाम लिखो ?

उत्तर –

दुनिया का पुराना हाल हमें समुद्र , पहाड़ , जंगल , सितारों , नदियों व जानवरों की पुरानी हड्डियों और इसी तरह की अन्य प्राकृतिक चीजों से जाना जा सकता है। 

प्रश्न 4.

गोल , चमकीला रोड़ा अपनी क्या कहानी बताता है ?

उत्तर –

गोल , चमकीला रोड़ा अपनी कहानी में बताता है कि बहुत दिन पहले वह एक चट्टान का हिस्सा था फिर उससे टूट कर किसी पहाड़ में गिर गया जहाँ से पानी उसे बहा कर एक छोटी सी घाटी में ले आया। फिर एक पहाड़ी नाले ने उसे धकेल कर एक छोटे से दरिया में पहुंचा दिया। इस छोटे से दरिया से वह एक बड़े दरिया में पहुंच गया। इस तरह लुढ़कतेलुढ़कते उसके किनारे घिस कर गोल हो गये और वह चमकदार और चिकना हो गया।

प्रश्न 5.

गोल , चमकीले रोडे को यदि दरिया और आगे ले जाता तो क्या होता। विस्तार से उत्तर लिखो ?

उत्तर –

अगर वह दरिया उस रोड़े को धकेलकर आगे ले जाता तो आज वो छोटेछोटे रेत के कणों में टूट कर किसी समुद्र के किनारे कहीं पड़ा होता। फिर छोटेछोटे बच्चे उस रेत में खेलते और अपना बालू का घरौंदा (घर) बनाते।

प्रश्न 6.

नेहरू जी ने इस बात का हल्का सा संकेत दिया है कि दुनिया कैसे शुरू हुई होगी। उन्होंने क्या बताया , पाठ के आधार पर लिखो ?

उत्तर –

नेहरू जी कहते है कि लाखों करोड़ों वर्ष पहले धरती आग का गोला थी। तब किसी प्राणी मात्र का अस्तित्व इस धरती पर नहीं था। धीरे-धीरे धरती ठंडी होती गई और फिर इसमें पेड़ – पौधों और जानवरों की उत्पत्ति हुई। उसके कई सौ वर्षों बाद इंसान इस धरती पर आया। इस प्रकार क्रमिक विकास से चीजें अस्तित्व में आती गई। 

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Questions) 

प्रश्न 1.

“संसार पुस्तक है” , पाठ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर –

पंडित जवाहरलाल नेहरू।

प्रश्न 2.

“संसार पुस्तक है” , पाठ को किस पुस्तक से लिया गया है ?

उत्तर –

नेहरू जी की पुस्तक “पिता के पत्र पुत्री के नाम” से लिया गया है।

प्रश्न 3.

“संसार पुस्तक है” ,  किताब मूल रूप से किस भाषा में लिखी गई है ?

उत्तर –

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा यह किताब अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है। 

प्रश्न 4.

“संसार पुस्तक है” , पाठ का हिंदी रूपांतर (अनुवाद) किसने किया ?

उत्तर –

हिंदी के मशहूर उपन्यास मुंशी प्रेमचंद जी ने। 

प्रश्न 5.

जवाहरलाल नेहरू ने किसको पत्र लिखे थे ?

उत्तर –

जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पुत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को। 

प्रश्न 6.

पत्र प्राप्त करते समय इंदिरा गांधी जी कहां रहती थी ?

उत्तर –

मसूरी में। 

प्रश्न 7.

इस पाठ में जवाहरलाल नेहरू जी ने संसार को क्या माना है ?

उत्तर –

एक पुस्तक के समान ।

प्रश्न 8.

लाखों करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती कैसी थी ?

उत्तर –

गर्म या आग का गोला। 

प्रश्न 9.

करोड़ों वर्ष पहले क्या धरती पर मानव का अस्तित्व था ?

उत्तर –

नहीं।

प्रश्न 10.

जवाहरलाल नेहरू जी ने “प्रकृति के अक्षर” किसे कहा हैं ?

उत्तर –

पहाड़ , पर्वत , सितारे,  नदियाँ  , जंगल , समुद्र और जानवरों की पुरानी हड्डियों को।

प्रश्न 11.

नेहरू जी के अनुसार समुद्र , पहाड़ , पर्वत , सितारे , नदियाँ  , जंगल व जानवरों की पुरानी हड्डियों से क्या पता चल सकता है ?

उत्तर –

उस समय का इतिहास या लाखों वर्ष पहले का इतिहास।

प्रश्न 12.

जब इतिहास नहीं लिखा गया था। उस समय का हाल हम किन चीजों को देखकर पता कर सकते हैं ?

उत्तर –

समुद्र , पहाड़ , पर्वत , सितारे , नदियों , जंगलों व जानवरों की पुरानी हड्डियों को देखकर। 

प्रश्न 13.

नेहरू जी के अनुसार एक छोटा सा कंकर क्या है ?

उत्तर –

संसार रूपी बड़ी सी पुस्तक का एक छोटा सा पृष्ठ (Page) है।

प्रश्न 14.

रोड़ा यानी कंकर गोल , चमकीला और चिकना कैसे हुआ ?

उत्तर –

वर्षों तक एक जगह से दूसरी जगह लुढ़कते हुए , बहते हुए और किसी छोटी-मोटी चट्टान से टकराते हुए उसके किनारे घिस गये जिससे वह गोल और चमकीला हो गया।

प्रश्न 15.

जवाहरलाल नेहरू किस नाम से जाने जाते हैं ?

उत्तर –

“चाचा नेहरू”।

प्रश्न 16.

जवाहरलाल नेहरू कौन थे ?

उत्तर –

भारत के पहले प्रधानमंत्री।

प्रश्न 17.

जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर –

14 नवंबर 1989 को। 

प्रश्न 18.

जवाहरलाल नेहरू जी की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर –

27 मई 1964 को।

प्रश्न 19.

इस पाठ में नेहरू जी ने क्या समझाने की कोशिश की है ?

उत्तर –

पृथ्वी की शुरुआत कैसे हुई और पूरा संसार एक है और उसमें रहने वाले सभी लोग आपस में भाई -बहिन हैं।

प्रश्न 20.

नेहरू जी किससे विशेष लगाव रखते थे?

उत्तर –

छोटे बच्चों से

Sansar Pustak Hai Class 6 Question Answer

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें…