Akshron Ka Mahatva Class 6 : प्रश्न उत्तर

Akshron Ka Mahatva Class 6 Question Answer ,

Akshron Ka Mahatva Class 6 Question Answer

अक्षरों का महत्व कक्षा 6 प्रश्न उत्तर

Akshron Ka Mahatva Class 6 Question Answer

प्रश्न 1.

पाठ में ऐसा क्यों कहा गया हैं कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुवात हुई ?

उत्तर – 

अक्षरों की खोज करने के बाद इन्सान अपने विचार व हिसाब -किताब को लिख कर रखने लगा और तभी से मानव को “सभ्य” कहा जाने लगा। इन्सान ने जबसे लिखना शुरू किया तभी से इतिहास का भी आरम्भ हुआ और एक पीढ़ी का ज्ञान दूसरी पीढ़ी तक आसानी से पहुंचने लगा जिससे मानव जीवन के रहन – सहन में काफी तेजी से परिवर्तन आया।

किसी भी देश या कौम का इतिहास तबसे ही शुरू होता हैं जबसे उस देश या कौम के इंसानों द्वारा लिखे गए लेख मिलने शुरू होते हैं। इसीलिए अक्षरों की खोज के साथ ही एक नये युग की शुरुवात मानी गई हैं।

प्रश्न 2.

अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ  ? पाठ पढ़ कर उत्तर लिखो ?

उत्तर – 

अक्षरों की खोज आज से छः हजार (Six Thousand ) साल पहले हुई। इससे पहले प्रागैतिहासिक काल में इन्सान अपनी भावनाओं को अनेक चित्रों (जैसे पशुओं , पक्षियों , इन्सान आदि) के माध्यम से व्यक्त करता था। चित्र संकेतों के बाद भाव संकेत अस्तित्व में आये। जैसे एक छोटे गोले के चारों ओर खींची गई रेखाओं को सूर्य का प्रतीक माना गया। भाव संकेतों के बाद धीरे – धीरे अक्षरों की खोज हुई।

प्रश्न 3.

अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर -दराज के इलाकों तक पहुंचाने के लिए किन -किन माध्यमों का सहारा लेता था ?

उत्तर – 

अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर -दराज के इलाकों तक पहुंचाने के लिए अनेक चित्र संकेतों (जैसे पशुओं , पक्षियों , इन्सान आदि) का सहारा लेता था। चित्र संकेतों के बाद भाव संकेतों के माध्यम से लोग अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने लगे थे।

 अन्य प्रश्न (Extra Questions)  

प्रश्न 1.

“अक्षरों की कहानी” पाठ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – 

“अक्षरों की कहानी” पाठ के लेखक गुणाकर मुले जी हैं।

प्रश्न 2.

किताब किससे मिलकर बनी होती हैं ?

उत्तर – 

किताब अलग -अलग तरह के अक्षरों से बनी मिलकर बनी होती हैं।

प्रश्न 3.

अब तक दुनिया में कितनी किताबें छप चुकी हैं ?

उत्तर –

दुनिया में अब तक करोड़ों किताबें छप चुकी हैं। 

प्रश्न 4.

अक्षरों के माध्यम से हम किस चीज का आदान – प्रदान करते हैं ?

उत्तर – 

अक्षरों के माध्यम से हम अपने विचारों का आदान – प्रदान करते हैं ।

प्रश्न 5.

हमारे पूर्वजों के अनुसार अक्षरों की खोज किसने की ?

उत्तर –

हमारे पूर्वज सोचते थे कि अक्षरों की खोज ईश्वर ने की हैं। 

प्रश्न 6.

अक्षरों की खोज किसने की ?

उत्तर – 

मनुष्य ने।

प्रश्न 7.

हमारी धरती लगभग कितने वर्ष पुरानी हैं ?

उत्तर –

हमारी धरती लगभग पांच अरब साल पुरानी हैं।  

प्रश्न 8.

धरती बनने के बाद , इसमें कितने समय तक कोई जीवन नही था ?

उत्तर – 

दो -तीन अरब साल तक।

प्रश्न 9.

शुरुवात में , इस धरती में किसने जन्म लिया ?

उत्तर – 

जानवरों व बनस्पतियों ने।

प्रश्न 10.

इंसान इस धरती पर कितने साल पहले आया ?

उत्तर – 

इंसान इस धरती पर पांच लाख साल पहले आया।

प्रश्न 11.

इंसान ने गांव बसाने कब शुरू किये ?

उत्तर –

दस हजार साल पहले ही इंसान ने गांव बसाने शुरू किये।

प्रश्न 12.

इन्सान ने खेती करने के लिए पहले किन औजारों का प्रयोग किया ?

उत्तर –

पत्थरों के औजारों का।

प्रश्न 13.

पत्थरों के औजारों के बाद इंसान ने किस धातु के औजार बनाये ?

उत्तर –

तांबे व काँसे के।

प्रश्न 14.

प्रागैतिहासिक काल किसे कहते हैं ?

उत्तर –

प्रागैतिहासिक काल , इतिहास लिखने से पहले के युग को कहते हैं क्योंकि इतिहास लिखने की शुरुवात बहुत बाद में हुई।

प्रश्न 15.

शुरुवात में इन्सान अपनी भावनाओं को कैसे व्यक्त करता था ?

उत्तर –

शुरुवात में इन्सान अपनी भावनाओं को अनेक चित्र संकेतों के माध्यम से व्यक्त करता था जैसे पशुओं , पक्षियों , इन्सान आदि।

प्रश्न 16.

चित्र संकेतों के बाद , इंसान ने अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए कौन सा माध्यम अपनाया।

उत्तर –

भाव संकेतों का।

प्रश्न 17.

अक्षरों की खोज कब हुई ?

उत्तर –

अक्षरों की खोज आज से छः हजार (Six Thousand ) साल पहले हुई।

प्रश्न 18.

अक्षरों की खोज करने के बाद इन्सान ने क्या किया ?

उत्तर –

अक्षरों की खोज करने के बाद इन्सान अपने विचार व हिसाब -किताब को लिख कर रखने लगा।

प्रश्न 19.

इतिहास लिखना कब से आरम्भ हुआ ?

उत्तर –

इन्सान ने जबसे लिखना शुरू किया तभी से इतिहास का आरम्भ हुआ यानि लगभग छः हजार (Six Thousand ) साल पहले से।

प्रश्न 20.

इतिहास लिखने की शुरूवात छः हजार साल पहले हुई। इससे पहले के समय (काल) को क्या कहते हैं ?

उत्तर –

“प्रागैतिहासिक काल”।

प्रश्न 21.

अगर इन्सान अक्षरों की खोज न करता तो क्या होता ?

उत्तर –

आज हम अपने इतिहास के बारे में न जान पाते और न ही अपने पूर्वजों की जीवन शैली , उनके ज्ञान व अपनी प्राचीन सभ्यता व संस्कृति से परचित हो पाते।

प्रश्न 22.

मानव को “सभ्य” कब से माना जाने लगा ?

उत्तर –

अक्षरों की खोज करने के बाद।

प्रश्न 23.

एक छोटे गोले के चारों ओर खींची गई रेखाएं किसका प्रतीक था ?

उत्तर –

एक छोटे गोले के चारों ओर खींची गई रेखाएं “सूर्य” या “ताप” या “धूप” का प्रतीक था।

प्रश्न 24.

“अक्षरों का महत्व” पाठ के आधार पर स्थायी भाषा कौन सी मानी जाती है ?

उत्तर –

लिखित यानि लिखी गई भाषा को स्थायी भाषा माना जाता हैं।

प्रश्न 25.

“अक्षरों” से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर –

“अक्षर” शब्द का अर्थ होता है – “जो न घट सके और न नष्ट हो सके“।

Akshron Ka Mahatva Class 6 Question Answer

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें