Saathi Haath Badhana Class 6 Question Answer

Saathi Haath Badhana Class 6 Question Answer ,

Saathi Haath Badhana Class 6 Question Answer

साथी हाथ बढ़ाना कक्षा 6 प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1.

इस गीत की किन पंक्तियों को तुम अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हो ?

उत्तर –

इस गीत की निम्नलिखित पंक्तियों को हम अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हैं। 

साथी हाथ बढ़ाना 

एक अकेला थक जाएगा , मिलकर बोझ उठाना। 

साथी हाथ बढ़ाना। 

हम मेहनतवालों ने जब भी , मिलकर कदम बढ़ाया 

सागर ने रास्ता छोड़ा , परबत ने सीस झुकाया 

फौलादी हैं सीने अपने , फौलादी हैं बाहें 

हम चाहें तो चट्टानों में पैदा कर दें राहें 

प्रश्न 2.

“सागर ने रास्ता छोड़ा , परवत ने सीस झुकाया” , साहिर ने ऐसा क्यों कहा हैं ? लिखो।

उत्तर –

उपरोक्त पंक्तियों में कवि भारत के लोगों की हौसला अफजाई करते हुए नजर आते हैं। गीतकार साहिर जी कहते हैं कि जब भी मेहनत करने वाले लोगों ने मिलजुल कर दृढ़तापूर्वक कार्य करने का निश्चय किया हैं तो समुद्र ने भी उन्हें रास्ता दिया हैं और पर्वत ने भी उनके सामने अपना सिर झुकाया हैं। यानि संगठित होकर एकता व ईमानदारी के साथ कार्य किया जाय तो बड़ी से बड़ी मुश्किल समस्या का समाधान भी आसानी से निकाला जा सकता हैं

प्रश्न 3.

गीत में सीने व बाँहों को “फौलादी” क्यों कहा हैं ?

उत्तर –

कवि के अनुसार हम बलवान , शक्तिवान , शाररिक रूप से बहुत अधिक मजबूत व दृढ़इच्छा शक्ति वाले लोग हैं। हमारे बाजुओं में अपार बल हैं जिससे हम किसी भी मुश्किल काम को बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

मुहावरे व उनका अर्थ वाक्य सहित 

प्रश्न 1.

मुहावरे व वाक्य प्रयोग। 

1.  अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। 

2. एक और एक मिलकर ग्यारह होते है। 

(क)

ऊपर लिखी कहावतों का अर्थ गीत की किन पंक्तियों से मिलता -जुलता हैं ?

उत्तर –

ऊपर लिखी कहावतों का अर्थ गीत की निम्न पंक्तियों से मिलता -जुलता हैं। 

1 . अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। 

उत्तर – एक अकेला थक जाएगा।

2. एक और एक मिलकर ग्यारह होते है। 

उत्तर –

एक से एक मिले तो कतरा , बन जाता हैं दरिया 

एक से एक मिले तो जर्राबन जाता हैं सेहरा 

एक से एक मिले तो राई , बन सकती हैं परबत 

एक से एक मिले तो इंसाँ  , बस में कर ले किस्मत 

(ख)

मुहावरे व वाक्य प्रयोग। 

1.  अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। 

अर्थ – केवल एक व्यक्ति किसी बड़े कार्य को नही कर सकता।

वाक्य प्रयोग –

अगर हमें अपने देश से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना हैं तो हम सब को इसके लिए सामूहिक प्रयास करना पड़ेगा क्योंकि एक अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। 

2. एक और एक मिलकर ग्यारह होते है। 

अर्थ – एकता में शक्ति होती है।

वाक्य प्रयोग –

अगर हमें अपनी प्राचीन भारतीय सभ्यता व संस्कृति को बचाना हैं तो हमें इसके संरक्षण के लिए एक और एक मिलकर ग्यारह होना ही पड़ेगा।

प्रश्न 2.  मुहावरे व वाक्य प्रयोग। 

उत्तर –

(1) हाथ को हाथ न सूझना।

उत्तर –

अर्थ – कुछ भी दिखाई न देना।

वाक्य प्रयोग – 

अमावस्या की रात इतनी अँधेरी थी कि हाथ को हाथ नही सूझ रहा था।

(2)  हाथ साफ़ करना।

अर्थ – चोरी करना।

वाक्य प्रयोग –

कल रात चोरों ने एक सुनार की दुकान में लाखों रूपये के गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया।

उत्तर –

(3)  हाथ -पैर फूलना।

अर्थ – डर जाना या भयभीत हो जाना। 

वाक्य प्रयोग –

परीक्षा हॉल में नकल करते हुए बच्चों ने जब प्रिंसपल महोदय को अपने सामने देखा तो उनके हाथ -पैर फूल गए।

उत्तर –

(4)  हाथों -हाथ लेना।

अर्थ – बहुत अधिक स्वागत–सत्कार करना

वाक्य प्रयोग –

विश्व फुटबाल चैंपियन बनने के बाद भारत लौटी टीम को सभी लोगों ने हाथों – हाथ लिया।

उत्तर –

(5)  हाथ लगना।

अर्थ – अचानक किसी वस्तु का मिल जाना

वाक्य प्रयोग –

आज घर पर कोई नही था। इसीलिए खीर की पूरी कटोरी मेरे हाथ लग गयी।

प्रश्न 1.

इस गीत में परबत , सीस , रस्ता और इंसाँ शब्दों का प्रयोग हुआ हैं। इन शब्दों के प्रचलित रूप लिखो ?

उत्तर –

परबत – पर्वत

सीस – सिर या माथा

रस्ता – रास्ता या मार्ग

इंसाँ – इन्सान  /  मनुष्य

अन्य प्रश्न (Extra Questions)

प्रश्न 1.

“साथी हाथ बढ़ाना” , कविता के कवि या गीतकार कौन हैं ?

उत्तर –

साहिर लुधियानवी जी ।

प्रश्न 2.

“साथी हाथ बढ़ाना” , गीत को किस फिल्म के लिए लिखा गया था ?

उत्तर –

“नया दौर”।

प्रश्न 3.

“साथी हाथ बढ़ाना” , गीत कब लिखा गया था ?

उत्तर –

भारत की आजादी के कुछ समय बाद यानि 1947 में ।

प्रश्न 4.

यह गीत हमें क्या प्रेरणा देता हैं ?

उत्तर –

यह गीत हमें सद्भावना के साथ मिलजुल कर रहने व काम करने की प्रेरणा देता हैं।

प्रश्न 5.

इस गीत में कवि किसे सम्बोधित कर रहे हैं ?

उत्तर –

देशवासियों को / भारतवासियों को ।

प्रश्न 6.

इस गीत में कवि देशवासियों को क्यों सम्बोधित कर रहे हैं ?

उत्तर –

भारत के पुन:निर्माण में अपना सहयोग देने व मिलजुल कर कार्य करने के लिए।

प्रश्न 7.

“कल गैरों की खातिर की “, पंक्ति में कवि “गैर” कहकर किसे संम्बोधित कर रहे हैं ?

उत्तर –

अंग्रजों को ।

प्रश्न 8.

कवि के अनुसार हमारा सीना व बाहें किस चीज से बनी हुई हैं ?

उत्तर –

फौलाद (लोहे) की।

प्रश्न 9.

“साथी हाथ बढ़ाना” , गीत में सीने और बाहों का फौलादी होना क्या दर्शाता हैं ?
उत्तर –
मनुष्य की मज़बूत इच्छाशक्ति को। 

प्रश्न 10.

हम अपने लिए रास्ता कहाँ से निकाल सकते हैं ?

उत्तर –

चट्टानों से।

प्रश्न 11.

मेहनत करने वाले लोगों के सामने किसने अपना सिर झुकाया हैं ?

उत्तर –

पर्वत ने।

प्रश्न 12.

कवि के अनुसार हमारी मंजिल व रास्ता कौन सा हैं ?

उत्तर –

सच की मंजिल और रास्ता नेक (अच्छाई) का ।

प्रश्न 13.

कवि के अनुसार , इन्सान को कब नही धबराना चाहिए ?

उत्तर –

घोर विपत्ति या संकट आने पर।

प्रश्न 14.

सागर ने रास्ता कब -कब छोड़ा ?

उत्तर –

जब – जब मेहनत करने वालों ने अपने मजबूत कदम बढाए।

प्रश्न 15.

राई के छोटे – छोटे दाने इकठ्ठा होकर किस चीज का निर्माण कर देते हैं ?

उत्तर –

पर्वत का।

प्रश्न 16.

पानी की एक -एक बूंद मिलकर किसमें बदल जाती हैं ?

उत्तर –

दरिया में।

प्रश्न 17.

छोटे -छोटे रेत के कण मिलकर क्या बना देते हैं ?

उत्तर –

एक पूरा रेगिस्तान।

प्रश्न 18.

“एक से एक मिले तो राई , बन सकती हैं परबत” , में कवि ने किसकी ताकत को समझाया हैं ?

उत्तर –

“एकता की ताकत” ।

प्रश्न 19.

हम अपनी किस्मत कैसे बदल सकते हैं ?

उत्तर –

आपस में मिलजुल कर रहने व कार्य करने से।

प्रश्न 20 .

“साथी हाथ बढ़ाना” , का क्या अर्थ है ?

उत्तर –

मिलजुल कर कार्य करना।

Saathi Haath Badhana Class 6 Question Answer

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……