Ticket Album Class 6 Question Answer

Ticket Album Class 6 Question Answer :

Ticket Album Class 6 Question Answer

टिकट अलबम कक्षा 6 प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1.

नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ पर क्या लिखा और क्यों ? इसका असर कक्षा के अन्य लड़के – लड़कियों पर क्या हुआ ? 

उत्तर –

नागराजन के मामा ने मोती जैसे अक्षरों में अलबम के मुख्य पृष्ठ पर लिखा “इस अल्बम को चुराने वाला बेशर्म हैं। ऊपर लिखे नाम को कभी देखा हैं ? यह अल्बम मेरा हैं। जब तक घास हरी हैं और कमल लाल , सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे , उस अन्नत काल तक के लिए यह अल्बम मेरा हैं”। 

कक्षा के सभी लड़कों ने इसे अपने अलबम में उतार लिया। लड़कियों ने झट से इसे अपनी कापियों और किताबों में टीप लिया। 

प्रश्न 2.

नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा के मन की क्या दशा हुई ?

उत्तर –

नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा मन ही मन में कुढ़ने लगा। अब उसे स्कूल जाना भी खलने लगा और अपने सहपाठियों के सामने जाने में भी शर्म आने लगी। वह अपने मन में नागराजन से ईर्ष्या रखने लगा। यहां तक कि उसे अब अपने अलबम से भी चिढ होने लगी थी। 

प्रश्न 3.

अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था ?

उत्तर –

अलबम चुराते समय राजप्पा काफी डर गया था। उसका दिल काफी तेजी से धडकने लगा । उसका पूरा शरीर जैसे जलने लगा। डर के मारे उसका गला सूखने लगा था और चेहरा तमतमाने लगा था। 

प्रश्न 4.

राजप्पा ने नागराजन का टिकट अल्बम अंगीठी में क्यों डाल दिया ?

उत्तर –

अल्बम चुराने के बाद राजप्पा को डर सताने लगा था कि कही उसकी चोरी पकड़ी गई तो पुलिस उसे पकड़ कर ले जायेगी। इसीलिए उसने नागराजन का टिकट अल्बम अंगीठी में डाल दिया। 

प्रश्न 5.

लेखक ने राजप्पा के टिकट इकठ्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से क्यों की ?

उत्तर –

जिस तरह शहद बनाने के लिए मधुमक्खियों दूर -दूर जाकर अनेक फूलों का रस इकठ्ठा करती हैं। ठीक उसी तरह राजप्पा ने भी अनेक स्थानों में जाकर बिभिन्न लोगों से मिलकर अपने अल्बम के टिकट इकठ्ठा किये थे। इसीलिये लेखक ने राजप्पा के टिकट इकठ्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से की हैं। 

प्रश्न 6.

निम्नलिखित शब्दों का अर्थ लिखकर उनके वाक्य बनाओ ?

उत्तर –

खोंसना – (जबरदस्ती किसी चीज को डालने या रखने की कोशिश करना )

वाक्य प्रयोग मैंने अपने बालों में जबरदस्ती अपनी पेन्सिल खोंसने की कोशिश की जिससे मेरी पेन्सिल टूट गई।

जमधट – (भीड़ इकठ्ठी होना)

वाक्य प्रयोग – आज शनिबाजार में सस्ती सब्जी खरीदने के लिए लोगों का जमधट लगा हुआ था।

टटोलना – (ढूढ़ना / तलाश करना ) 

वाक्य प्रयोग – जब मैंने रेखा से कुछ पैसे उधार मांगे तो उसने अपनी जेब टटोलने का नाटक शुरू कर दिया।

कुढ़ना – ( खीझना या जलना)

वाक्य प्रयोग – नागराजन के टिकट अल्बम को देखकर राजप्पा मन ही मन कुढ़ने लगा।

ठहाका – जोर से हंसना।

वाक्य प्रयोग – सुरेश के हर चुट्किले पर रमेश ठहाका लगाकर हँसने लगा।

अगुआ – (आगे -आगे चलना / सबसे आगे चलना। / लीडरशिप )

वाक्य प्रयोग – अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारतीय दल की अगुआई नीरज चोपड़ा ने की।

पुचकारना – स्नेह या प्यार जतलाना।

वाक्य प्रयोग – अपने छोटे बच्चे को माँ बार -बार पुचकार रही थी।

खलना – (बुरा लगना / कमी अखरना)।

वाक्य प्रयोग – दिवाली के दिन सुरेश को अपने पापा की कमी खलने लगी थी।

हेकड़ी – (बल दिखाना या रौब मारना)

वाक्य प्रयोग –  पापा के पुलिस में होने के कारण मोहन बात -बात पर हेकड़ी दिखाता रहता हैं।

तारीफ – (प्रशंशा करना)

वाक्य प्रयोग – अपनी तारीफ सुनना सबको अच्छा लगता हैं।

प्रश्न 7.

कहानी में व्यक्तियों और वस्तुओं के लिए प्रयुक्त हुए “नहीं” का अर्थ देने वाले शब्दों (नकारात्मक विशेषण) को छांट कर लिखो। उनका उल्टा अर्थ देने वाले शब्द भी लिखो।  

उत्तर –

  • बंद – खुला
  • धमंडी -स्वाभिमानी
  • चिंतित -निश्चिंत
  • ईर्ष्यालु – स्पर्धालु
  • फिसड्डी -अब्बल

लधु प्रश्न (Short Questions) 

प्रश्न 1.

“टिकट अल्बम” के लेखक कौन हैं ?

उत्तर –

सुंदरा रामस्वामी।

प्रश्न 2.

“टिकट अल्बम” का तमिल से हिंदी में अनुवाद किसने किया ?

उत्तर –

सुमित अय्यर ने ।

प्रश्न 3.

“टिकट अल्बम” मूल रूप से किस भाषा में लिखी गया हैं ?

उत्तर –

तमिल।

प्रश्न 4.

राजप्पा और नागराजन कौन थे ?

उत्तर –

सहपाठी (एक ही कक्षा में पढ़ने वाले) ।

प्रश्न 5.

नागराजन के अल्बम से पहले किसका अल्बम सबसे अच्छा था ?

उत्तर –

राजप्पा का।

प्रश्न 6.

नागराजन को टिकटों का अल्बम किसने भेंट किया ?

उत्तर –

उसके मामा ने।

प्रश्न 7.

नागराजन के मामा ने टिकट अल्बम कहाँ से भिजवाया था ?

उत्तर –

सिंगापुर से।

प्रश्न 8.

नागराजन से उसका अल्बम मांगने वक्त लड़कियों के दल की अगुवाई किसने की ?

उत्तर –

पार्वती ने।

प्रश्न 9.

सरपंच का लड़का राजप्पा के टिकट अल्बम को कितने रुएये में खरीदना चाहता था ?

उत्तर –

पच्चीस  (Rs 25/-) ।

प्रश्न 10.

नागराजन के अल्बम को देखकर राजप्पा कैसा महसूस करता था ?

उत्तर –

जलन यानि वह मन ही मन कुढ़ता रहता था। 

प्रश्न 11.

जब राजप्पा ने नागराजन का अल्बम चुराया तो उस वक्त नागराजन कहाँ था ?

उत्तर –

शहर में।

प्रश्न 12.

नागराजन की बहिन का क्या नाम था ?

उत्तर –

कामाक्षी।

प्रश्न 13.

राजप्पा ने नागराजन का अल्बम चुराकर कहाँ छुपाया ?

उत्तर –

अपनी पुस्तक की अलमारी के पीछे।

प्रश्न 14.

राजप्पा ने अल्बम को जलती अँगीठी में क्यों डाल दिया ? 

उत्तर –

चोरी पकड़े जाने व पुलिस के आने के डर से।

प्रश्न 15.

राजप्पा ने अपना प्यारा टिकट अल्बम हमेशा के लिए किसे दे दिया ?

उत्तर –

नागराजन को।

प्रश्न 16.

अपने प्यारे अलबम को अपनी छाती से लगाकर राजप्पा फूट -फूट कर क्यों रोने लगा ?

उत्तर –

क्योंकि उसने अपना प्यारा टिकट अल्बम हमेशा के लिए नागराजन को दे दिया।

Ticket Album Class 6 Question Answer

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें  सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……