Lokgeet Class 6 Question Answer

Lokgeet Class 6 Question Answer ,

Lokgeet Class 6 Question Answer

लोकगीत कक्षा 6 प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1.

निबंध में लोकगीतों के किन पक्षों की चर्चा की गई है। बिंदुओं के रूप में उन्हें लिखो ?

उत्तर-

इस निबंध में लेखक भगवतशरण उपाध्याय जी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की है।

  1. लोकगीतों का इतिहास। 
  2. लोकगीतों की रचनात्मकता। 
  3. जनमानस में लोकगीतों की लोकप्रियता। 
  4. स्त्रियों का लोकगीतों में योगदान। 
  5. लोकगीतों के विभिन्न प्रकार व उनके संगीत यंत्र। 
  6. लोकगीतों की मातृभाषा व लोकनृत्य।
  7. देश के विभिन्न प्रांतों में गाये जाने वाले लोकगीत। 

प्रश्न 2. 

हमारे यहां स्त्रियों के खास गीत कौन-कौन से हैं ?

उत्तर-

हमारे यहां तीज -त्योहारों , शादी -विवाह समारोहों  , मटकोड , ज्यौनार , कुछ विशेष अवसरों में सगे – संबंधियों के लिए प्रेम युक्त गाली के गीत , नामकरण समारोह आदि अवसरों में अलग-अलग लोकगीत गाये गाते है जो स्त्रियों के लिए खास हैं।

प्रश्न 3. 

निबंध के आधार पर और अपने अनुभव के आधार पर (यदि तुम्हें लोकगीत सुनने के मौके मिले हैं तो) तुम लोकगीतों की कौन सी विशेषताएं बता सकते हो ?

उत्तर-

लोकगीतों की निम्नलिखित विशेषताएं हैं।

  1. लोकगीत यानि आम जनता का अपना गीतसंगीत है जो गाँवघर की जनता के द्वारा आम तौर पर विशेष अवसरों पर गाए जाते हैं।
  2. ये हमें गांव के जन जीवन , रीति रिवाज व संस्कृति से परिचित कराते हैं।
  3. इनके वाद्य यंत्र बहुत ही सरल होते हैं जैसे ढोल , ढोलक , झाँझ , करताल , बांसुरी आदि। 
  4. यह समूह में ऊंची आवाज में गाए जाते हैं जिस कारण हमारे अंदर जोश व उत्साह का संचार करते हैं। 
  5. इन गीतों को गाने के लिए हमें शास्त्रीय संगीत के ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है।
  6. ये ज्यादातर स्थानीय भाषा बोली पर आधारित होते हैं जो लोगों की समझ में आसानी से जाते हैं। 

प्रश्न 4. 

“पर सारे देश के अपने-अपने विद्यापति हैं”। इस वाक्य का अर्थ क्या है। पाठ पढ़कर मालूम करो और लिखो ?

उत्तर-

यहाँ पर “विद्यापति” का अर्थ हैं लोकगीतों की रचना करने वाले लोग यानी लोकगीतों को बनाकर उनको गाने का रूप देने वाले लोग। कुछ वर्षों पूर्व तक पूर्वी भारत में अधिकतर मैथिलकोकिल विद्यापति के गीत गाए जाते हैं। लेकिन अब देश के हर राज्य में लोकगीत लिखने वाले या लोकगीतों की रचना करने वाले लोग अलगअलग हैं। जिन्हें लेखक ने “विद्यापति” का नाम दिया है। 

भाषा की बात

प्रश्न 1.

“लोक” शब्द में कुछ जोड़कर जितने शब्द तुम्हें सूझे उनकी सूची बनाओ। इन शब्दों को ध्यान से देखो और समझो कि उनका अर्थ की दृष्टि से क्या समानता है ? इन शब्दों से वाक्य भी बनाओ जैसे लोक कला ?

उत्तर –

लोकतंत्र – भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। 

लोकमंच – लोकमंच आम जनमानस की परेशानियों को दिखाने का सबसे सरल तरीका है।

लोकहित – हमें हमेशा लोकहित में कार्य करते रहने चाहिए।

लोकप्रिय – महात्मा गांधी काफी लोकप्रिय व्यक्ति थे।

लोकमत- सभा के सभी सदस्यों लोकमत का सम्मान करना चाहिए।

प्रश्न 2 .

“बारहमासा” गीत में साल के 12 महीना का वर्णन होता है। नीचे विभिन्न अंको से जुड़े कुछ शब्द दिए गए हैं। इन्हे पढ़ो और अनुमान लगाओ कि इनका क्या अर्थ है और वह अर्थ क्यों है ? इस सूची में तुम अपने मन में सोच कर भी कुछ शब्द जोड़ सकते हो।

उत्तर –

एकतारा – एक तार से बजाने वाला यंत्र।

सरपंच – पंचों का प्रमुख।

चारपाई-  चार पैरों वाली। 

सप्तऋषि – 7 ऋषियों का एक समूह। 

अठन्नी –  50 पैसे का एक सिक्का।

तिराहा – जहां से तीन रास्ते निकलते हैं या तीन रास्तों के मिलने की जगह।

दोपहर – दिन का समय (लगभग 1 बजे से 3 बजे तक का समय )।

छमाही – 6 महीने में होने वाला काम या 6 महीने का वक्त। 

नवरात्र – नौ रातों का समूह।

प्रश्न 3.

“को , में ,  से” , आदि वाक्य में संज्ञा का दूसरे शब्दों के साथ संबंध दर्शाते हैं। पिछले पाठ “झांसी की रानी” में तुमने “का” के बारे में जाना। नीचे मंजरी जोशी की पुस्तक “भारतीय संगीत की परंपरा” से भारत के एक लोगवाद्य  का वर्णन दिया गया है।  इसे पढ़ो और रिक्त स्थानों में उच्च शब्द भरो ?

उत्तर –

“तुरही” , भारत के कई प्रति में प्रचलित है। यह दिखने में अंग्रेजी के एस या सी अक्षर की तरह होती है। भारत के विभिन्न प्रांतो में पीतल या कहां से बने यह वाद्य यंत्र अलग-अलग नाम से जाना जाता है। धातु की नली को घुमाकर एस का आकर इस तरह दिया जाता है कि उसका एक सिरा संकरा हो और दूसरा सिरा घंटी नुमा चौड़ा रहे। फूंक मारने को एक छोटी नली अलग से जोड़ी जाती है।

राजस्थान में इसे वर्गू कहते हैं। उत्तर प्रदेश में यह तूरी , मध्य प्रदेश और गुजरात में रणसिंघा , हिमाचल प्रदेश में नरसिंघा के नाम से जानी जाती है। राजस्थान और गुजरात में इसे काकड़सिंघी भी कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Question Answer)

Lokgeet Class 6 Question Answer

प्रश्न 1.

“लोकगीत” पाठ के लेखक कौन है ?

उत्तर –

भगवत शरण उपाध्याय। 

प्रश्न 2.

इस पाठ में लेखक ने किस विषय के बारे में बात की हैं?

उत्तर –

इस निबंध में लेखक ने लोकगीतों के उत्पत्ति , उनके महत्व देश के विभिन्न प्रांतों में गाये जाने वाले लोकगीतों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है।

प्रश्न 3.

लोकगीत किसे कहते हैं ?

उत्तर –

लोकगीत यानि आम जनता का अपना गीतसंगीत है। 

प्रश्न 4.

लेखक के अनुसार असल में लोकगीत किसके हैं ?

उत्तर –

लोकगीत यानि आम जनता का अपना गीतसंगीत है।गाँवघर नगर की जनता के गीत। 

प्रश्न 5.

लोकगीतों को गाने के लिए किन-किन वाध्ययंत्रों की जरूरत नही होती हैं?

उत्तर –

इनको गाने के लिए किसी विशेष वाध्ययंत्र की जरूरत नही होती हैं।

प्रश्न 6.

लोकगीत किन वाध्ययंत्रों में आसानी से गाये जा सकते हैं ?

उत्तर –

आमतौर पर ढोलक , झाँझ , करताल , बांसुरी आदि वाद्ययंत्रों पर इनको आसानी से गया जाता है।

प्रश्न 7.

लोकगीत किस भाषा में होते हैं ?

उत्तर –

ये ज्यादातर स्थानीय भाषा बोली पर आधारित होते हैं जो लोगों की समझ में आसानी से जाते हैं।

प्रश्न 8.

भारत के किस प्रांत में बसे आदिवासियों का लोक संगीत बहुत ही ओजस्वी और संजीव होता है ?

उत्तर –

मध्यप्रदेश , दकन , छोटा नागपुर में गोंडखांड , ओराँवमुंडा , भीलसंथाल में बसे आदिवासियों का लोक संगीत बहुत ही ओजस्वी और संजीव होता है यानी बहुत ही जोश उत्साह के साथ बुलंद आवाज में गाया जाता है।

प्रश्न 9.

लेखक ने “पहाड़ी लोकगीत” का नाम किसे दिया है ?

उत्तर –

गढ़वाल , किन्नौर , कांगड़ा आदि स्थानों में रहने वाले पहाड़ियों के लोकगीतों को। 

प्रश्न 10.

इन लोकगीतों को लेखक ने “पहाड़ी” नाम क्यों दिया ?

उत्तर –

पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण इन लोकगीतों का नामपहाड़ीलोकगीत पड़ गया।

प्रश्न 11.

चैता , कजरी , बारहमासा , सावन आदि लोकगीत कहाँ गाये जाते हाँ ?

उत्तर –

मिर्जापुर , बनारस और उत्तर प्रदेश के पूर्वी और बिहार के पश्चिमी जिलों में गाए जाते हैं।

प्रश्न 12.

बंगाल के लोकगीत कौन से हैं ?

उत्तर –

बाउल और भतियाली बंगाल के लोकगीत हैं।

प्रश्न 13.

पंजाब के लोकगीतों के नाम लिखो ?

उत्तर –

माहिया , हीररांझा , सोनीमाहीवाल हैं। 

प्रश्न 14.

राजस्थान में कौन सा लोकगीत बड़े चाव से गया जाता हैं ?

उत्तर –

ढोलामारू। 

प्रश्न 15.

बिहार में कौन सा लोकगीत बहुत लोकप्रिय है।

उत्तर –

विदेशिया

प्रश्न 16.

विदेशिया का विषय क्या हैं ?

उत्तर –

ये गीत रसिक प्रेमीप्रेमिकाएं तथा परदेसी प्रेमी पर आधारित होते है।

प्रश्न 17.

बुंदेलखंड में कौन से लोकगीत काफी लोकप्रिय हैं।

उत्तर –

आल्हागीत”। 

प्रश्न 18.

आल्हा गीत की शुरुआत किसने की ?

उत्तर –

चंदेल राजाओं के राजकवि जगनिक ने। 

प्रश्न 19.

राजकवि जगनिक ने अपने महाकव्य में किसकी वीरता के बारे में लिखा था?

उत्तर –

आल्हा ऊदल। 

प्रश्न 20.

स्त्रियों के लोकगीतों की रचना कौन करता हैं ?

उत्तर –

स्वयं महिलाएं। 

प्रश्न 21.

पूर्वी भारत में अधिकतर किसके लोकगीत गाये जाते हैं ?

उत्तर –

मैथिलकोकिल विद्यापति के गीत गाए जाते हैं।

प्रश्न 22.

गुजरात में कौन सा नृत्य गायन प्रसिद्ध है ?

उत्तर –

गरबा

प्रश्न 23.

ब्रज में होली के अवसर पर कौन सा नृत्य दल बनाकर किया जाता है।

उत्तर –

रसिया

Lokgeet Class 6 Question Answer :

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के  हिन्दी  विषय  के  सभी Chapters   से  संबंधित videos  हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया  एक  बार  अवश्य  हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……