Bachpan Class 6 Question Answer : प्रश्न उत्तर 

Bachpan Class 6 Question Answer ,

Bachpan Class 6 Question Answer

बचपन कक्षा 6 प्रश्न उत्तर

 प्रश्न 1.

लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या-क्या काम करती थी ?

उत्तर- 

लेखिका इतवार (रविवार) की सुबह अपने मोजे धोती थी और फिर जूतों पर पॉलिश करके उसे कपड़े या ब्रश से रगड़कर चमकाती थी।

प्रश्न 2.

“तुम्हें बताऊँगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है”। इस बात के लिए लेखिका क्या – क्या उदाहरण देती हैं ?

उत्तर –

“तुम्हें बताऊँगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है”। इस बात के लिए लेखिका निम्न उदाहरण देती हैं।

  1. लेखिका के समय में रेडियो और टेलीविजन नहीं थे मगर कुछ घरों में ग्रामोफोन होते थे। 
  2. बचपन में लेखिका कुल्फी खाती थी लेकिन अब आइसक्रीम का जमाना आ गया हैं।
  3. लेखिका के समय में कचौड़ी -समोसा खूब खाया जाता था लेकिन अब उसकी जगह पैटीज आ गई हैं।
  4. लेखिका शहतूत , फाल्से और खसखस का शर्बत पीती थी लेकिन अब लोग पेप्सी और कोक पीने लगे हैं।

प्रश्न 3.

पाठ से पता करके लिखो कि लेखिका को चश्मा क्यों लगाना पड़ा ? चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें क्या कहकर चिढ़ाते थे ?

उत्तर –

लेखिका को चश्मा इसलिए लगाना पड़ा क्योंकि वो दिन की रोशनी में पढ़ने के बजाय रात में टेबल लैंप में पढ़ना ज्यादा पसंद करती थी और उनके चचरे भाई ने उन्हें “लंगूर” कह कर चिढ़ाया करते थे।

प्रश्न 4.

लेखिका अपने बचपन में कौन – कौन सी चीजें मज़ा ले- लेकर खाती थीं ? उनमें से प्रमुख फलों के नाम लिखो ?

उत्तर-

अपने बचपन में लेखिका चॉकलेट को बड़े मजे ले – लेकर खाती थी। वो चॉकलेट को खड़े -खड़े खाने के बजाय रात को खाना खाने के बाद बिस्तर पर आराम से लेटकर मजे लेकर खाना ज्यादा पसंद करती थी। उनके पसंदीदा फल “काफल” और “चेस्टनट” थे। इसके आलावा वो शहतूत , फ़ाल्से और खसखस का शरबत भी पीती थी।

प्रश्न 5.

उम्र बढ़ने के साथ-साथ लेखिका के पहनावे में क्या-क्या बदलाव आये ? 

उत्तर –

उम्र बढ़ने के साथ-साथ लेखिका के पहनावे की रूचि (पसंद , नापसंद) में भी बदलाव आया। पहले वो रंग -बिरंगे कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती थी। उन्हें नीला – जामुनी , ग्रे , काला और चॉकलेटी रंग बहुत अधिक पसंद था लेकिन बाद में उन्हें सिर्फ सफेद रंग के कपड़े ही अच्छे लगते थे।

अन्य प्रश्न 

प्रश्न 1.

“बचपन” पाठ की लेखिका कौन है ?

उत्तर –

कृष्णा सोबती। 

प्रश्न 2.

लेखिका का जन्म किस सदी में हुआ था ?

उत्तर –

उनका जन्म पिछली शताब्दी (18 फरवरी 1925 (गुजरात) में हुआ था।

प्रश्न 3.

इस पाठ को लिखते समय लेखिका किस उम्र की महिला थी ?

उत्तर

इस पाठ को लिखते समय लेखिका हमारी दादी , नानी , बड़ी बुआ या बड़ी मौसी की उम्र की महिला थी यानि बुजुर्ग महिला।

प्रश्न 4.

लेखिका को बचपन में इतवार की सुबह क्या – क्या काम करने पड़ते थे ?

उत्तर –

अपने मोजे धोना और जूतों पर पॉलिश करना।

प्रश्न 5.

हर शनिवार लेखिका को क्या पीना पड़ता था ?

उत्तर –

हर शनिवार लेखिका को ऑलिव ऑयल या कैस्टर ऑयल पीना पड़ता था।

प्रश्न 6.

स्कैंडल पॉइंट के सामने की दुकान में किस ट्रेन का मॉडल बना था ?

उत्तर –

शिमला -कालका ट्रेन का मॉडल।

प्रश्न 7.

हवाई जहाजों को देखकर लेखिका को कैसा लगता था ?

उत्तर –

हवाई जहाजों को देखकर लेखिका को ऐसा लगता था मानो पंख फैलाकर कोई भारी – भरकम पक्षी उडा जा रहा हैं।

प्रश्न 8.

लेखिका को सप्ताह में कितनी बार चॉकलेट खरीदने की छूट थी ?

उत्तर – 

एक बार

प्रश्न 9.

लेखिका ने अपना पहला चश्मा किस डॉक्टर से बनावाया था ?

उत्तर –

एक अंग्रेज डॉक्टर से

प्रश्न 10.

बचपन में लेखिका ने शिमला रिज में कौन सी सवारी का आनंद उठाया था ?

उत्तर –

घोड़े की सवारी का।

प्रश्न 11.

लेखिका कौन सी टोपियों पहनना पसंद करती थी ?

उत्तर –

हिमाचली टोपियों। 

प्रश्न 12.

लेखिका को कौन सा खट्टा -मीठा फल बहुत पसंद था ?

उत्तर

काफल। 

प्रश्न 13.

चश्मा लगाते समय डॉक्टर ने क्या भरोसा दिया था ?

उत्तर –

कुछ दिनों में ही उनका चश्मा उतर जायेगा।

प्रश्न 14.

चश्मा लगाने पर लेखिका के चचरे भाई उन्हें क्या कह कर चिढ़ाया करते थे ?

उत्तर –

चश्मा लगाने पर उनके चचरे भाई उन्हें “लंगूर” कह कर चिढ़ाया करते थे।

प्रश्न 15.

टोपी के संबंध में लेखिका क्या सोचती थी ?

उत्तर –

लेखिका को टोपी पहनना बहुत ही सहज व आरामदायक लगता था। 

प्रश्न 16.

बढ़ती उम्र के साथ लेखिका को अब कौन से रंग के कपड़े पहनने पसंद आने लगे थे ?

उत्तर –

बढ़ती उम्र के साथ लेखिका को सफेद रंग के कपड़े अच्छे लगने लगे थे ।

प्रश्न 17.

उन दिनों लड़कियाें बालों में क्या लगाया करती थी ?

उत्तर –

उन दिनों बालों में रंग -बिरंगे रिबन लगाने का बड़ा फैशन था।

प्रश्न 18.

लेखिका के बचपन की कुल्फी आजकल किसमें बदल गई हैं ?

उत्तर –

आइसक्रीम। 

प्रश्न 19.

लेखिका अपने बचपन में चॉकलेट कब खाती थीं ?

उत्तर –

लेखिका रात को खाना खाने के बाद , बिस्तर में आराम से लेटकर चॉकलेट को मजे ले -लेकर खाती थी।

प्रश्न 20.

“बचपन” पाठ किस पर आधारित हैं ? 

उत्तर –

“बचपन” पाठ लेखिका की बचपन की यादों पर आधारित हैं यानि यह पाठ एक संस्मरण हैं।

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

यह भी पढ़ें। 

बाल रामकथा 

  1. Awadhpuri Me Ram Summary
  2. Jungle Aur Janakpur Summary
  3. Do Vardan Summary
  4. Ram Ka Van Gaman Summary
  5. Chitrkoot Main Bharat Summary
  6. Dandak Van Main Das Varsh Summary
  7. Sone Ka Hiran Summary
  8. Sita Ki Khoj Summary
  9. Ram Aur Sugreev Summary
  10. Lanka Main Hanuman Summary
  11. Lanka VIjay Summary
  12. Ram Ka Rajyabhishek

बसंत भाग -1 

  1. Vah Chidiya Jo Explanation
  2. Vah Chidiya Jo Question Answer
  3. Bachpan Summary
  4. Bachpan Question Answer
  5. Nadan Dost Question Answer
  6. Nadan Dost Summary
  7. Chaand Se Thodi Si Gappe Explanation
  8. Chaand Se Thodi Si Gappe Question Answer
  9. Akshron Ka Mahatva Summary
  10. Akshron Ka Mahatva Question Answer
  11. Saathi Haath Badhana Explanation
  12. Saathi Haath Badhana Question Answer
  13. Aise-Aise Summary
  14. Aise-Aise Question Answer
  15. Ticket Album Summary
  16. Ticket Album Question Answer
  17. Jhansi Ki Rani Explanation
  18. Jhansi Ki Rani Question Answer
  19. Jo Dekhkar Bhi Nahi Dekhte Summary
  20. Jo Dekhkar Bhi Nahi Dekhte Question Answer
  21. Sansar Pustak Hai Summary
  22. Sansar Pustak Hai Question Answer
  23. Main Sabse Chhoti Houn Explanation