Vah Chidiya Jo Class 6 Question Answer : वह चिड़िया जो प्रश्न उत्तर
Vah Chidiya Jo Class 6 Question Answer
वह चिड़िया जो प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1.
कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है। उस चित्र को कागज़ पर बनाओ ?
उत्तर-
कविता पढ़कर हमारे मन में निम्नलिखित चित्र उभरते हैं।
- नीले पंखोंवाली चिड़िया बहुत सुंदर है।
- उसे अन्न से बेहद प्यार हैं। इसीलिए वह ज्वार के दानों को बड़े स्वाद से खाती हैं।
- नीले पंखोंवाली चिड़िया बहुत साहसी व गर्वीली हैं।
- वह घने जंगल में बेफिक्र होकर बेहद मधुर स्वर में गाना गाती है।
- उसे तेज बहती नदी व जंगल का एकांत बहुत प्रिय है।
नीले पंखोंवाली सुंदर चिड़िया का चित्र –
प्रश्न 2.
तुम्हें कविता का कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे ? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो ?
उत्तर–
- साहसी चिड़िया
- गर्वीली चिड़िया
- सुरीली चिड़िया
प्रश्न 3.
इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है ?
उत्तर-
इस कविता के अनुसार चिड़िया को दूध भरे हुए ज्वार के दाने , तेज बहती नदी की धारा व पुराने घने जंगल से बहुत प्यार है। इसीलिए चिड़िया बेफिक्र होकर उस धने जंगल के लिए सुरीला गाना गाती हैं और तेज बहती नदी की धारा से अपने चोंच में पानी की कुछ बूँदें ले आती हैं। उसे अन्न से भी बहुत प्यार हैं।
प्रश्न 4.
आशय स्पष्ट करो ?
(क)
रस उँडेलकर गा लेती है।
उत्तर –
उपरोक्त पंक्तियों में कवि कहते हैं कि नीले पंखों वाली वह छोटी सी चिड़िया , उस पुराने धने वन में रहने वाले प्रत्येक जीव – जंतु व पेड़ –पौधों के लिए निस्वार्थ भाव से बेफिक्र होकर अपने सुरीले कंठ (गला) से बहुत ही मीठा गीत गाती है।
(ख)
चढ़ी नदी का दिल टटोलकर जल का मोती ले जाती है।
उत्तर-
उपरोक्त पंक्तियों में कवि कहते हैं कि वह नीले पंखों वाली छोटी सी चिड़िया बहुत अधिक साहसी है। वह जंगल में तेज बहने वाली नदी (उफनती नदी) की धारा के पास जाकर , उसमें से अपनी चोंच में मोती रूपी पानी की कुछ बूंदें भर कर ले आती है।कवि ने यहां पर पानी की बूंदों की तुलना मोती (मोती के दाने चमकीले होते हैं जो माला आदि बनाने के काम आते हैं) से की हैं।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
पंखोंवाली चिड़िया ऊपरवाली दराज
नीले पंखोंवाली चिड़िया सबसे ऊपरवाली दराज़
यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। ये शब्द चिड़िया और दराज संज्ञाओं की विशेषताएँ बता रहे हैं। अतः रेखांकित शब्द विशेषण हैं और चिड़िया , दराज विशेष्य हैं। यहाँ “वाला / वाली” जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ो।
…………….मोरोंवाला बाग।
……………पेड़ोंवाला घर।
……………फूलोंवाली क्यारी।
……………स्कूलवाला रास्ता।
…………….हँसनेवाला बच्चा
……………मूंछोंवाला आदमी।
उत्तर-
सुनहरे – मोरोंवाली बाग
हरे-भरे – पेड़ोंवाला बाग
लाल – फूलों वाली क्यारी
सैनिक – स्कूलवाला रास्ता
अधिक – हँसनेवाला बच्चा।
घनी – मूछोंवाला आदमी
प्रश्न 2.
वह चिड़िया ………….. जुडी के दाने रुचि से …….. खा लेती है।
वह चिड़िया …………… रस उँडेलकर गा लेती है।
कविता की इन पंक्तियों में मोटे छापे वाले शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में “रुचि से” खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में “रस उँडेलकर” गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये दोनों क्रियाविशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों में कार्य के ढंग या रीति से संबंधित क्रियाविशेषण शब्द छाँटो ?
- सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।
- गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।
- भूकंप के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।
- कोई सफ़ेद-सी चीज़ धप्प-से आँगन में गिरी।
- टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।
- तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।
- आज अचानक ठंड बढ़ गई है।
उत्तर-
- जल्दी-जल्दी
- लुढ़कती हुई
- धीरे-धीरे
- धप्प से
- फुर्ती से
- सहमकर
- अचानक
अन्य प्रश्न
प्रश्न 1.
चिड़िया कैसे पंखों वाली हैं।
उत्तर –
नीले पंखोंवाली
प्रश्न 2.
नीले पंखोंवाली चिड़िया कैसी हैं।
उत्तर –
साहसी , गर्वीली (गर्व करने वाली) और संतोषी हैं।
प्रश्न 3.
नीले पंखोंवाली चिड़िया किस अनाज को रस ले -ले कर खाती हैं।
उत्तर –जुंड़ी (ज्वार) के दानों को
प्रश्न 4.
इस कविता के कवि कौन हैं ?
उत्तर –
केदारनाथ अग्रवाल
प्रश्न 5.
नीले पंखोंवाली चिड़िया मस्त होकर मधुर स्वर में किसके लिए गीत गाती हैं।
उत्तर –
बूढ़े वन बाबा के लिए।
प्रश्न 6.
चिड़िया को जंगल की किस चीज से प्यार हैं।
उत्तर –
विजन (एकांत या शांत वातावरण) से
प्रश्न 7.
नीले पंखोंवाली चिड़िया कैसे गाती हैं।
उत्तर –
रस उड़ेलकर यानी सुरीली आवाज में
प्रश्न 8.
नीले पंखोंवाली चिड़िया जल का मोती कहाँ से लाती हैं ?
उत्तर –
उफनती नदी से यानी तेज बहती नदी से।
प्रश्न 9.
उफनती नदी से जल का मोती लाने में चिड़िया कैसा महसूस करती हैं ?
उत्तर –
गर्व
प्रश्न 10.
“बूढ़े वन बाबा” का क्या अर्थ हैं ?
उत्तर –
पुराना धना जंगल
Vah Chidiya Jo Class 6 Question Answer
My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें