Jhansi Ki Rani Class 6 Question Answer

Jhansi Ki Rani Class 6 Question Answer :

Jhansi Ki Rani Class 6 Question Answer

झाँसी की रानी कक्षा 6 प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1.

“किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लई”।

(क) 

इस पंक्ति में किस घटना की ओर संकेत है ?

उत्तर-

यह पंक्ति झांसी के राजा और रानी लक्ष्मीबाई के पति गंगाधर राव की आकस्मिक मृत्यु की ओर संकेत करती है।

(ख)

“काली घटा घिरने” की बात क्यों कही गई है ?

उत्तर –

“काली घटा घिरना यानि विपत्ति में पड़ना” की बात तीन प्रमुख वजहों से कही गई है।

(1) पति गंगाधर राव की आकस्मिक मृत्यु से रानी लक्ष्मीबाई बहुत कम उम्र में विधवा हो गई।

(2) पति की मृत्यु के समय उनकी कोई संतान भी नही थी।

(3) राजा की निसंतान मृत्यु होने के कारण अंग्रेजों को झांसी पर कब्जा करने का सुनहरा अवसर मिल गया था।

प्रश्न 2.

कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को “बूढ़ा” कहकर और उसमें “नई जवानी” आने की बात कह कर सुभद्रा कुमारी चौहान क्या बताना चाहती है ?

उत्तर –

अंग्रेज या तो भारतीय राजाओं से संधि कर या उनसे जबरदस्ती उनके राज्य छीन कर , धीरे-धीरे पूरे भारत में अपने साम्रराज्य का विस्तार कर रहे थे। वो यहां की बहुमूल्य धन – सम्पति को लूट रहे थे। लोगों पर उनके अत्याचार रोज -रोज बढ़ते जा रहे थे। लेकिन किसी भी भारतीय राजा या नबाब में इतना साहस नहीं था कि वह अपनी मातृभूमि की रक्षा कर सके। इसीलिए कवयित्री ने भारत को “बूढ़ा” कहा है।

परंतु रानी लक्ष्मीबाई ने लोगों में एक नए जोश , उत्साह व आशा का संचार किया। उन्होंने लोगों को आजादी का मूल्य समझाया और उन्हें अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया जिसे कवयित्री ने “नई जवानी” का नाम दिया है।

प्रश्न 3.

“झांसी की रानी” के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखो और यह भी बताओ कि उनका बचपन तुम्हारे बचपन से कैसे अलग था ?

उत्तर –

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम मणिकर्णिका था। परंतु लोग उन्हें प्यार से “मनु” कह कर बुलाते थे। जब वो मात्र 4 वर्ष की थी तब उनकी माता का देहांत हो गया। वो कानपुर के नाना साहब की मुँहबोली बहन थी। वो उनको प्यार से “छबीली” कह कर पुकारते थे । उनका बचपन नाना साहब के साथ खेलते व पढ़ते हुए बीता था। वे बचपन में अपनी हमउम्र सहेलियों से खेलने के बजाय कृपाण , ढाल , बरछी व कटारी आदि से खेलती थी। नकली युद्ध करना ,व्यूह रचना करना , शिकार करना , सैन्य घेरना , दुर्ग तोड़ना , घुड़सवारी सवारी करना उनके प्रिय खेल थे।

इनका विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ। परंतु बहुत जल्द ही राजा का आकस्मिक निधन हो गया। राजा की कोई संतान न होने के कारण अंग्रेजों ने झांसी पर अपना अधिकार कर लिया। परंतु रानी लक्ष्मीबाई ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और युद्ध मैदान में उतरकर उनसे जमकर संघर्ष किया। और अंत में मातृभूमि के खातिर लड़ते हुए युद्ध भूमि में वीरगति को प्राप्त हुई।

आज के दौर के बच्चों को क्रिकेट , फुटबाल , कम्प्यूटर गेम , वीडियो गेम खेलना पसंद हैं। वो पढ़ाई -लिखाई आदि में ज्यादा व्यस्त रहते हैं। 

प्रश्न 4.

वीर महिला की इस कहानी में कौन-कौन से पुरुषों के नाम आए हैं ?

उत्तर –

नाना साहेब , धुंधूपंत , अजीमुल्ला सरनाम , अहमद साहब मौलवी , ठाकुर कुंवर सिंह और सैनिक अभिराम सिंह । इसके अलावा उनकी दो सहेलियां काना और मंदरा के नाम भी , इस कविता में प्रमुख रूप से आये हैं। 

प्रश्न 5.

कविता में किस दौर की बात है। कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है ?

उत्तर –

इस कविता में “भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम यानि 1857 के विद्रोह या 1857 के युद्ध” तथा उसमें भाग लेने वाले क्रांतिकारियों की वीरता व साहस का वर्णन किया गया हैं।

यह कविता उस समय के माहौल के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। अंग्रेज दिन – प्रतिदिन भारतीय राजाओं और नवाबों से उनके राज्य छीन कर अपने अंग्रेजी शासन में मिला कर अपने साम्रराज्य का विस्तार कर रहे थे। भारतीय लोगों पर उनके अत्याचार रोज -रोज बढ़ते जा रहे थे जिससे उनके प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। लेकिन शुरुवात में किसी भी भारतीय राजा या नबाब में इतना साहस नहीं था कि वो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजो के खिलाफ जा सके।

लेकिन अंग्रेजों के अत्याचार से तंग आकर धीरे -धीरे कुछ वीर क्रांतिकारी आगे आए और उन्होंने अंग्रेजों को रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हो सके। इस तरह भारत धीरे-धीरे अंग्रेजों का गुलाम बनते गया।

प्रश्न 6.

सुभद्रा कुमारी चौहान रानी लक्ष्मी बाई को “मर्दानी” क्यों कहती हैं ?

उत्तर –

उस समय बरछी , ढाल , कृपाण चलाना व तलवारबाजी करना और खासकर युद्ध जैसे कार्य मर्दों (पुरुषों) के लिए ही माने जाते थे । परंतु रानी लक्ष्मीबाई भी किसी पुरुष की तरह ही युद्ध भूमि में उतरी और उन्होंने अंग्रेजों से जमकर युद्ध किया। उनकी वीरता , रण कौशल और अदम्य साहस देखकर अंग्रेज भी अचम्भित थे। इसीलिए सुभद्रा कुमारी चौहान जी उन्हें “मर्दानी” कहती हैं

लघु उत्तरीय प्रश्न  (Short Questions)

प्रश्न 1.

“झांसी की रानी” कविता की कवयित्री कौन है ?

उत्तर –

सुभद्रा कुमारी चौहान जी। 

प्रश्न 2.

इस कविता को किस काव्य से लिया गया है ?

उत्तर –

मुकुल से। 

प्रश्न 3.

“झांसी की रानी” के बचपन का नाम क्या था ?

उत्तर –

मणिकर्णिका।

प्रश्न 4.

झांसी की रानी ने जिस युद्ध में भाग लिया। वह किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर –

“1857 का विद्रोह” या “भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम”। 

प्रश्न 5.

झांसी की रानी ने किस सन में युद्ध किया था ?

उत्तर –

1857 में। 

प्रश्न 6.

भारत की “स्वतंत्रता का पहला आंदोलन” किसे माना जाता है ?

उत्तर –

सन 1857 की क्रांति को। 

प्रश्न 7.

“झांसी की रानी” किसकी मुंहबोली बहन थी ?

उत्तर –

कानपुर के नाना साहब की।

प्रश्न 8.

नाना साहब उन्हें क्या कह कर बुलाते थे ?

उत्तर –

छबीली।

प्रश्न 9.

लक्ष्मीबाई किसके साथ पढ़ती और खेलती थी ?

उत्तर –

नाना साहब के साथ

प्रश्न 10.

बचपन में रानी लक्ष्मीबाई की प्रिय सहेलियों कौन थी?

उत्तर –

बरछी , ढाल , कृपाण और कटारी। 

प्रश्न 11.

रानी लक्ष्मीबाई किस वीर योद्धा की कहानी सुन – सुनकर बड़ी हुई ?

उत्तर –

वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की। 

प्रश्न 12.

बचपन में लक्ष्मीबाई के प्रिय खेल क्या थे ?

उत्तर –

नकली युद्ध करना , व्यूह रचना करना , शिकार करना , सैन्य घेरना , दुर्ग तोड़ना आदि।

प्रश्न 13.

लक्ष्मीबाई की कुलदेवी कौन थी ?

उत्तर –

महाराष्ट्र की कुलदेवी “भवानी”।

प्रश्न 14.

रानी लक्ष्मी का विवाह किसके साथ हुआ ?

उत्तर –

झांसी के राजा गंगाधर राव के साथ। 

प्रश्न 15.

झांसी के राजा के मरते ही कौन अंग्रेज शासक मन ही मन खुश हुआ ?

उत्तर –

लार्ड डलहौजी।

प्रश्न 16.

झांसी पर सबसे पहले किस अंग्रेज शाशक ने कब्जा किया ?

उत्तर –

डलहौजी ने। 

प्रश्न 17.

रानियों और बेगमों के गहने किस बाजार में नीलामी होते थे ?

उत्तर –

कोलकाता के। 

प्रश्न 18.

अंग्रेज क्या लिखकर अपने अखबार में गहनों की नीलामी छापते थे ?

उत्तर –

“नागपुर के जेवर ले लो ,  लखनऊ के नौलखा हार ले लो”। 

प्रश्न 19.

झाँसी के मैदान में सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई के साथ युद्ध करने कौन अंग्रेज लेफ्टिनेंट आया ?

उत्तर –

लेफ्टिनेंट वॉकर। 

प्रश्न 20.

रानी का घोड़ा किस जगह थक कर गिर पड़ा और स्वर्ग सिधार गया ?

उत्तर –

कालपी में।

प्रश्न 21.

झांसी की रानी की उन सहेलियों का नाम क्या था जिन्होंने युद्ध में उनका सहयोग किया ?

उत्तर –

काना और मंदरा।

प्रश्न 22.

अंग्रेजों का मित्र कौन राजा था ?

उत्तर –

ग्वालियर का राजा सिंधिया।

प्रश्न 23.

किस वजह से रानी चारों ओर से अंग्रेजों से घिर गई ?

उत्तर –

रानी का घोड़ा नया था जो एक नाला पार न कर सका। 

प्रश्न 24.

जब रानी वीरगति को प्राप्त हुई,  वह कितने वर्ष की थी ?

उत्तर –

मात्र तेइस (23 Years) की। 

प्रश्न 25.

रानी की इस वीर गाथा को कौन गाते हैं ?

उत्तर –

बुंदेलखंड या बुंदेल के हरबोले (बुंदेल के लोक गायक)। 

प्रश्न 26.

“झांसी की रानी” कविता से हमें क्या संदेश मिलता हैं ?

उत्तर –

हमें अपनी मातृभूमि व अपनी आजादी के लिए वीरता और साहस के साथ लड़ना चाहिए। चाहे इसके लिए हमें कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। आजादी बहुत मूलयवान हैं। इसे हर कीमत पर हासिल करना चाहिए।

प्रश्न 27. 

रानी लक्ष्मीबाई के घोड़ों का क्या नाम था ?

उत्तर –

पवन , सारंगी व बादल। युद्ध के वक्त वो बादल नाम के घोड़े पर सवार थी। 

प्रश्न 28. 

रानी लक्ष्मीबाई का जन्म कब हुआ ?

उत्तर –

रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1835 को काशी (वाराणसी) में एक महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण परिवार में हुआ। 

प्रश्न 29. 

रानी लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र का क्या नाम था ?

उत्तर – 

दामोदर राव।

प्रश्न 30. 

रानी लक्ष्मीबाई की लड़ते हुए किस जगह पर मृत्यु हुई ?

उत्तर –

ग्वालियर में। 

Jhansi Ki Rani Class 6 Question Answer

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें  सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……