Sansar Pustak Hai Class 6 Summary

Sansar Pustak Hai Class 6 Summary :

Sansar Pustak Hai Class 6 Summary

संसार पुस्तक है कक्षा 6 सारांश

Sansar Pustak Hai Class 6 Summary

“संसार पुस्तक है” , पाठ के लेखक आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी हैं। यह पाठ जवाहरलाल नेहरू जी की प्रसिद्द किताब “पिता के पत्र पुत्री के नाम” से लिया गया है। नेहरू जी ने इस किताब को अंग्रेजी भाषा में लिखा था लेकिन इसका हिंदी में अनुवाद , हिंदी के मशहूर उपन्यासकार “मुंशी प्रेमचंद जी” ने किया है । पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था तथा उनकी मृत्यु 27 मई 1964 को हुई थी । उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। इसीलिए उनको “चाचा नेहरू” के नाम से जाना जाता है।

जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पुत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को कई सारे पत्र लिखे थे। ये पत्र उन्हीं में से एक हैं। जब इंदिरा गांधी केवल 10 वर्ष की थी तो वो अपनी पढ़ाई के लिए मसूरी गई और पंडित जवाहरलाल नेहरू जी उस वक्त इलाहाबाद में रहते थे। इसीलिए पिता – पुत्री के बीच बातचीत अक्सर पत्रों के माध्यम से ही होती थी। इन पत्रों में पंडित जवाहरलाल नेहरू अपनी पुत्री को दुनिया व दुनियादारी की बातों की जानकारी देते थे।

इस पत्र के माध्यम से वो अपनी पुत्री को बताते हैं कि तुमने इंग्लैंड और हिंदुस्तान के विषय में इतिहास में पढा होगा लेकिन इंग्लैंड केवल एक छोटा सा टापू है जबकि हिंदुस्तान एक बहुत बड़ा देश है। इतना बड़ा देश होने के बावजूद भी हिंदुस्तान , दुनिया का एक छोटा सा हिस्सा मात्र ही है।

अगर तुम्हें इस पूरी दुनिया के बारे में जानने का शौक है तो तुम्हें दुनिया के सभी देशों व उसमें बसे सभी लोगों के बारे में जानना आवश्यक हैं। सिर्फ हिंदुस्तान के बारे में ही जानना काफी नही है। यदि तुम इस दुनिया के बारे में जानना चाहती हो तो तुम्हें यह भी समझना होगा कि पूरा संसार एक है और इसमें रहने वाले हम सभी भाई-बहन हैं।

जवाहरलाल नेहरू अपनी पुत्री इंदिरा गांधी जी को बताते हैं कि यह धरती लाखों करोड़ों वर्ष पुरानी है। एक समय ऐसा भी था जब यह धरती बेहद गर्म थी और इसमें कोई जीव – जंतु या पेड़ – पौधा नहीं था। यह सब तो इतिहास की किताबों से पढ़ा जा सकता है परंतु जिस जमाने में आदमी ही नहीं थे तब भला उस वक्त की बातों को इतिहास में कौन लिखता।

लेकिन कुछ चीजें हैं जैसे पहाड़ , समुद्र , सितारे , नदिया , जंगल , जानवरों की पुरानी हड्डियां आदि चीजों से हम उस समय की दुनिया का हाल पता कर सकते हैं क्योंकि यह संसार खुद अपने आप में एक पुस्तक है और रास्ते में पड़ा एक छोटा सा कंकर इस संसार रूपी पुस्तक का एक छोटा सा पेज (Page) हैं। वह छोटा सा कंकर भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता हैं मगर तुम्हें उसे पढ़ना आना चाहिए।

जैसे किसी भाषा को सीखने के लिए उसके अक्षरों का ज्ञान होना आवश्यक है उसी प्रकार प्रकृति के अक्षरों को भी समझना आवश्यक हैं। तभी तुम प्रकृति की कहानी उसके पत्थरों और चट्टानों आदि के माध्यम से समझ सकते हो । रास्ते में पड़ा कोई रोड़ा (छोटा सा पत्थर या कंकड़)  हमें अपने बारे में बहुत कुछ बताता है जैसे वो गोल , चमकीला और चिकना कैसे हो गया ? उसके खुरदरे कोने कैसे गायब हो गए ?

वह कंकर तुम्हें अपनी कहानी में बतायेगा कि बहुत दिन पहले वह एक चट्टान का हिस्सा था फिर उससे टूट कर किसी पहाड़ में गिर गया जहाँ से पानी उसे बहा कर एक छोटी सी घाटी में ले आया। फिर एक पहाड़ी नाले ने उसे धकेल कर एक छोटे से दरिया में पहुंचा दिया। इस छोटे से दरिया से वह एक बड़े दरिया में पहुंच गया। इस तरह लुढ़कते -लुढ़कते उसके किनारे घिस कर गोल हो गये और वह चमकदार और चिकना हो गया।

शायद किसी वजह से दरिया ने उसे किनारे पर छोड़ दिया। अगर वह दरिया उसे धकेलकर आगे ले जाता तो आज वो छोटे -छोटे रेत के कणों में टूट जाता है और समुद्र के किनारे कहीं पड़ा होता। फिर छोटे -छोटे बच्चे उस रेत में खेलते और बालू का घरौंदा (घर) बनाते।

अंत में नेहरूजी कहते हैं कि जब एक छोटा सा रोडा (कंकर) भी तुम्हें इतनी सारी बातें बता सकता है तो पहाड़ और दूसरी चीजें , जो हमारे चारों तरफ है उनसे कितनी बातें पता चल सकती है। 

Sansar Pustak Hai Class 6 Summary

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें…