Vakyansh Ke Liye Ek Shabd in Hindi : वाक्यांश के

Vakyansh Ke Liye Ek Shabd in Hindi  ,

Vakyansh Ke Liye Ek Shabd in Hindi , वाक्यांश के लिए एक शब्द , One Word Substitution In Hindi ,

Vakyansh Ke Liye Ek Shabd in Hindi

वाक्यांश के लिए एक शब्द

Vakyansh Ke Liye Ek Shabd in Hindi

कही -कही पर बड़े वाक्यांशों को लिखने के बजाय उनके स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता हैं लेकिन वह एक शब्द उस पूरे वाक्यांश का सही -सही अर्थ स्पष्ट कर देता हैं। बड़े वाक्यांशों के लिए एक शब्द का प्रयोग करने से भाषा में संक्षिप्तता एवं गति आ जाती है। इसीलिए कई बार कुछ वाक्यांशों के लिए एक शब्द का प्रयोग किया जाता हैं।

जैसे –

  1. जिस पर विश्वास किया जा सके – विश्वसनीय

(यहां पर पूरा वाक्य लिखने के बजाय सिर्फ “विश्वसनीय” शब्द लिखने मात्र से ही पूरे वाक्य का अर्थ आसानी से समझ में आ जाता हैं क्योंकि दोनों का अर्थ एक ही होता हैं। )

2.  आकाश को छूने वाला – गगनचुंबी

( यहां पर “गगनचुंबी” शब्द “आकाश को छूने वाला” वाक्य का अर्थ स्पष्ट कर रहा हैं। )

नीचे कुछ “वाक्यांशों के लिए एक शब्द” की List दी जा रही हैं।

Vakyansh Ke Liye Ek Shabd

  1. जिसकी तुलना ना हो सके -अतुलनीय
  2. जिसका आदि यानि प्रारंभ का पता न हो – अनादि
  3. जिसका कभी अंत न हो – अनंत
  4. जो किसी से न डरे – निडर
  5. आगे आने वाला -आगामी
  6. जिसमें दया हो – दयालु
  7. जो चीज संसार में न हो – अलौकिक
  8. जिसे कहा न जा सके – अकथनीय
  9. जिसे क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य
  10. जिसकी गिनती न हो सके -अगण्य
  11. जिसको अनुभव हो – अनुभवी
  12. जो पहले न हुआ हो – अपूर्व
  13. जिसका मूल्य न ऑका जा सके – अमूल्य
  14. जो इस लोक का न हो – अलौकिक
  15. जो कम खाता हो – अल्पाहारी
  16. जिसका वर्णन न किया जा सके – अवर्णनीय
  17. अत्यधिक बढ़ा – चढ़ा कर कही जाने वाली बात – अतिशयोक्ति
  18. अवश्य होने वाली घटना – अवश्यंभावी
  19. जो कानून के अनुसार न हो -अवैध
  20. जो बिना वेतन के काम करें – अवैतनिक
  21. कम जानने वाला – अल्पज्ञ
  22. कम अक्ल वाला – अल्पबुद्धि
  23. जिसकी सहायता करने वाला कोई न हो – असहाय
  24. जिसकी कोई सीमा न हो – असीम
  25. जहां रोगियों का इलाज होता है – अस्पताल
  26. जो अहिंसा में विश्वास रखें – अहिंसावादी
  27. ऊपरी बनावट या तड़क-भड़क – आडंबर
  28. अपनी हत्या स्वयं करना – आत्महत्या
  29. जो नई खोज करें – आविष्कारक
  30. जो ईश्वर में विश्वास रखता हो – आस्तिक 
  31. जो ईश्वर में विश्वास न रखता हो – नास्तिक 
  32. वर्षा के समय आकाश में दिखने वाला सतरंगा धनुष – इंद्रधनुष
  33. जो दूसरों से ईर्ष्या करता हो – ईर्ष्यालु 
  34. बाद में जो अधिकारी बने – उत्तराधिकारी
  35. जिसका हृदय विशाल हो – उदार
  36. शिष्टाचारवश किया गया कार्य – औपचारिक
  37. जहां से औषधि मिले – औषधालय
  38. जो बीत गया हो – अतीत
  39. आदेश जो निश्चित अवधि तक लागू हो – अध्यादेश
  40. कांटो से भरा हुआ – कंटकाकीर्ण 
  41. कलाकार द्वारा बनाई गई वस्तु – कलाकृति
  42. जो कार्य कष्ट उठाकर किया गया हो – कष्टसाध्य
  43. निरंतर कर्मशील रहने वाला – कर्मठ
  44. जहां कलपुर्जे बनाए जाते हो – कारखाना
  45. जो अपने काम में होशियार हो – कार्यकुशल
  46. जनता में चली आ रही सुनी – सुनाई बात – किंबदंती
  47. जो इंद्रियों द्वारा न जाना जा सके – अगोचर
  48. बुराई के लिए प्रसिद्ध – कुख्यात
  49. जो मिट्टी के बर्तन बनाए – कुम्हार
  50. बुरे मार्ग पर चलने वाला – कुमार्गी
  51. उच्च कुल से संबंधित – कुलीन
  52. जो कभी न मरता हो – अमर
  53. तेज बुद्धि वाला – कुशाग्रबुद्धि
  54. जो अपने प्रति की गई भलाई को न माने – कृतध्न
  55. किए हुए उपकार को मानने वाला – कृतज्ञ
  56. जो टुकड़े – टुकड़े हो गया हो – खंडित
  57. जो भीतर से खाली हो – खोखला
  58. आकाश को छूने वाला – गगनचुंबी
  59. जो गुप्त बातों का पता लगाएं – गुप्तचर
  60. छुपाने योग्य बातें – गोपनीय
  61. जिसके हाथ में चक्र हो – चक्रपाणि
  62. जिसका पता न हो – अज्ञात
  63. चक्र के आकार में सेना की रचना – चक्रव्यूह
  64. चिकित्सा करने वाला – चिकित्सक
  65. अंडे से जन्म लेने वाला –  अंडज
  66. देखने योग्य – दर्शनीय
  67. जो चित्र बनाएं – चित्रकार
  68. जो विज्ञान के बारे में जानता हो – वैज्ञानिक
  69. छात्रों को दिया जाने वाला अनुदान – छात्रवृत्ति
  70. जल में रहने वाला – जलचर
  71. जानने की इच्छा रखने वाला – जिज्ञासु
  72. सीमा का अनुचित उल्लंघन करना – अतिक्रमण
  73. जिसने इंद्रियों को वश में कर लिया हो – जितेंद्रिय 
  74. प्रतिदिन होने वाला कार्य – दैनिक कार्य
  75. जहां पुस्तकें पढ़ने के लिए रखी जाती है – पुस्तकालय
  76. नक्षत्र का ज्ञान रखने वाला – ज्योतिषी
  77. जो किसी का पक्ष न ले- निष्पक्ष
  78. जो बच्चा गोद लिया हुआ हो -दत्तक
  79. जो देखने योग्य हो – दर्शनीय
  80. जहां जाना कठिन हो – दुर्गम
  81. इंद्रियों की पहुंच से बाहर – इंद्रयातीत
  82. जिसे किसी बात का पता ना हो -अनभिज्ञ
  83. जिसका आचार व्यवहार अच्छा न हो – दुराचारी
  84. जो रोग से ग्रस्त हो – रोगी
  85. जो कठिनाई से समझ में आए -दुर्बोध
  86. जो मिठाई बनाता है – हलवाई
  87. जो अपनी बात से हटे या टले नहीं – अटल
  88. किसी बात पर आवश्यकता से अधिक जोर डालना – दुराग्रह
  89. जो बहुत कठिनाई से मिले – दुर्लभ
  90. जिसे करना कठिन हो – दुष्कर
  91. दण्ड दिये जाने योग्य – दण्डनीय
  92. दूसरों पर उपकार करने वाला – उपकारी
  93. आगे की सोचने वाला – दूरदर्शी
  94. धर्म को चलाने वाला -धर्म प्रवर्तक
  95. आकाश में घूमने वाला – नभचर
  96. जो कम बोलता हो – मितभाषी या अल्पभाषी
  97. नया आया हुआ व्यक्ति – नवागंतुक 
  98. सबसे आगे रहने वाला -अग्रणी
  99. जिसको भेदा न जा सके -अभेद्य
  100. लिखने का कार्य करने वाला लेखक
  101. जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके – अच्युत
  102. मांस खाने वाला – मांसाहारी
  103. गांव में रहने वाला -ग्रामीण
  104. शहर में रहने वाला -शहरी
  105.  जो जूते ठीक करता है- मोची
  106. महल का वह भाग जहां रानियों निवास करती है – अंत:पुर
  107.  जो दूसरों के साथ भलाई करे-  परोपकारी
  108. जिस पुस्तक में 8 अध्याय हों – अष्टाध्यायी
  109.  जो पहले जन्मा हो या बड़ा भाई -अग्रज
  110. जो बाद में जन्मा हो या छोटा भाई – अनुज
  111. जिसके बारे में कोई निश्चित न हो – अनिश्चित
  112. जो छूने योग्य न हो – अछूत
  113. जो छुआ न गया हो – अछूता
  114. आवश्यकता से अधिक बरसात – अतिवृष्टि
  115. बरसात का बिल्कुल ना होना – अनावृष्टि
  116. बहुत कम वर्षा का होना -अल्पवृष्टि
  117. जिसकी गहराई का पता ना चल सके – अथाह
  118. आगे का विचार न कर सकने वाला – अदूरदर्शी
  119.  जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो – अधिकृत
  120. वह सूचना जो सरकार की ओर से जारी हो -अधिसूचना
  121. विधायका (संसद) द्वारा स्वीकृत नियम – अधिनियम
  122. अविवाहित महिला -अनूढा
  123. जो साधा न जा सके – असाध्य
  124. गुरु के पास रहकर पढ़ने वाला – अंतेवासी
  125. जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित हैं – अधोहस्ताक्षरकर्ता
  126. कुसंगति के कारण चरित्र पर दोष लगना – कलंक
  127. दूसरों की उन्नति को न देख सकने वाला -ईर्ष्यालु
  128. जिसका आदर न किया गया हो -अनादृत
  129. जो सुना हुआ ना हो -अश्रव्य
  130. जिसके आने की तिथि निश्चित ना हो -अतिथि
  131. कमर से नीचे पहने जाने वाला वस्त्र – अधोवस्त्र
  132. जो धन को व्यर्थ ही खर्च करता हो – अपव्ययी
  133. केवल फल खाकर जिंदा रहने वाला – फलाहारी
  134. जो किसी पर अभियोग लगाए – अभियोगी
  135. जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध है – अपथ्य
  136. न जोता गया खेत – अप्रहत
  137. आदेश की अवहेलना – अवज्ञा
  138. जो व्यक्ति दूसरे देश में रहता हैं  – प्रवासी
  139. जो सहनशील न हो -असहिष्णु
  140. रचना जो किसी अन्य भाषा में अनुवाद हो – अनूदित / अनुवादित
  141. ऊपर की ओर जाने वाली -उर्ध्वगामी
  142. ऊपर की ओर बढ़ती हुई सांस – उर्ध्वस्वास
  143. ऊपरी दिखावे के रूप में होने वाला – औपचारिक
  144. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश – न्यायमूर्ति
  145. उपकार के प्रति किया गया उपकार – प्रतिकार
  146. ऊपर कहा गया – उपर्युक्त
  147. उच्च वर्ण के पुरुष का निम्न वर्ण की स्त्री से विवाह – अनुलोम विवाह
  148. किसी पद का उम्मीदवार – प्रत्याशी
  149. महान पुरुष – यशस्वी
  150. कठिनाई से समझने वाला -दुर्बोध
  151. कल्पना से परे हो -अकल्पनीय
  152. किसी की हंसी उड़ाना – उपहास
  153. कुछ दिनों तक बने / टिके रहने वाला – टिकाऊ
  154. कठिनाई से प्राप्त होने वाला – दुर्लभ
  155. किसी प्राणी को न मारना – अहिंसा
  156. किसी श्रेष्ठ व्यक्ति का स्वागत करना – अभिनंदन
  157. किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा करना – अभिलाषा
  158. किसी के शरीर की रक्षा करने वाला – अंगरक्षक
  159. कुछ खास शर्तों द्वारा कोई कार्य करने का समझौता – संविदा
  160. घुलने योग्य पदार्थ-  घुलनशील
  161. दूसरे देश से अपने देश सामान मंगाना – आयात
  162. दूसरे देशों को सामान भेजना – निर्यात
  163. देखने योग्य – दर्शनीय
  164. दर्द से भरा हुआ – दर्दनाक
  165. द्रुपद की पुत्री- द्रौपदी
  166. द्वार या आँगन के फर्श पर रंगों से चित्र बनाने की कला- अल्पना / ऐपण
  167. दस वर्षो का समय – दशक
  168. आकाश के पिंडों का विवेचन करने वाला शास्त्र – खगोलशास्त्र
  169. आकाश के पिंडों का विवेचन करने वाला व्यक्ति  – खगोलशास्त्री
  170. चक्र के रूप में घूमती हुई चलने वाली हवा – चक्रवात
  171. लंबे समय तक जीवित रहने वाला – चिरञ्जीवी
  172. तेज बुद्धि वाला – कुशाग्रबुद्धि
  173. चार भुजाओं वाला – चतुर्भुज
  174. जिसकी आशा नहीं की जा सके – अप्रत्याशित
  175. लेखक द्वारा अपनी जीवनी लिखना  – आत्मकथा
  176. किये हुए उपकार को मानने वाला – कृतज्ञ
  177. किसी विषय का विशेष रूप से ज्ञाता – विशेषज्ञ
  178. जिसका वर्णन नहीं किया जा सके – अवर्णनीय
  179. जो जन्म से नेत्रहीन हो  – जन्मांध
  180. दोपहर के बाद का समय  – अपराह्न
  181. दोपहर के पहले का समय – पूर्वाह्न
  182. जिस स्त्री का पति मर चुका हो – विधवा
  183. जिस पुरुष की पत्नी मर चुकी हो – विधुर।
  184. जो लिखना -पढ़ना न जानता हो -अनपढ़
  185. जो लिखना -पढ़ना जानता हो -साक्षर
  186. जिसके माता-पिता मर चुके हो -अनाथ
  187. भारत में रहने वाला -भारतीय
  188. सोने चांदी के गहने या वस्तुओं बनाने वाला -सुनार
  189. जिसकी कोई उपमा न हो – अनुपम
  190. जो परीक्षा में पास न हो या फेल हो – अनुत्तीर्ण
  191. आलोचना करने वाला – आलोचक
  192. अखबार या टीबी पर समाचार देने वाला व्यक्ति  –  संवाददाता
  193. जो चोरी-छिपे माल लाता और ले जाता हो – तस्कर
  194. जो छोटे कद का व्यक्ति  – ठिगना
  195. जहां सिक्कों की ढलाई होती है – टकसाल
  196. जो चमत्कारी क्रियाओं का प्रदर्शन करता है – जादूगर
  197. किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता- अनुदान
  198. जो अशिष्ट या अभद्र व्यवहार करता हो – गँवार
  199. दूसरों के दोष को खोजने वाला- छिद्रान्वेषी
  200. किसी को भय से बचाने का वचन देना- अभयदान

Vakyansh Ke Liye Ek Shabd in Hindi ,

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel   (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद। 

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें

Anekarthi Shabd (अनेकार्थी शब्द )

Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द)

Vilom Shabd (विलोम शब्द) 

Hindi Muhavare हिंदी मुहावरे व उनके वाक्य प्रयोग)

Essay On New Education Policy 2020

Essay On Swachchh Bharat Abhiyan

Essay On Atma Nirbhar Bharat

Essay On Importance Of Television 

Essay On My Favourite Season (Spring Seasons)

My Favorite Game Essay 

Essay On My Village 

Essay on Effects of lockdown 

Essay on Lockdown in Hindi

Essay on Coronavirus or Covid-19

Essay on Soldiers in hindi

Essay On New Education Policy 2020

Essay On Swachchh Bharat Abhiyan

Essay On Atma Nirbhar Bharat