Anekarthi Shabd In Hindi : अनेकार्थी शब्द

Anekarthi Shabd In Hindi ,

Anekarthi Shabd In Hindi , अनेकार्थी शब्द हिंदी में ,

Anekarthi Shabd In Hindi

अनेकार्थी शब्द हिंदी में

Anekarthi Shabd In Hindi

अनेकार्थी शब्द का अर्थ होता है अनेक अर्थों वाला शब्द। अर्थात जिन शब्दों के ए से अधिक अर्थ होते हैं। अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं। अंग्रेजी में अनेकार्थी शब्दों को (Homonyms) कहते हैं।

जैसे –

“आम” शब्द के दो अर्थ होते हैं।

  1. आम – सामान्य या मामूली
  2. आम – एक फल का नाम

“जग” शब्द के दो अर्थ होते हैं।

  1. जग – संसार
  2. जग – एक बर्तन

“हल” शब्द के दो अर्थ होते हैं।

  1. हल – एक कृषि यंत्र
  2. हल -किसी समस्या का समाधान

ऐसे ही हिंदी भाषा में अनेक शब्द हैं जिनके दो या दो से अधिक अर्थ होते हैं। अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं। नीचे कुछ अनेकार्थी शब्द दिये गये हैं।

Anekarthi Shabd In Hindi

अंबर –

  1. आकाश
  2. वस्त्र या कपड़ा

अक्षर –

  1. वर्ण
  2. कभी नष्ट न होने वाला

अधर –

  1. निचला होंठ
  2. धरती और आसमान के बीच में (अंतरिक्ष)

अदिति –

  1. पृथ्वी
  2. प्रकृति
  3. देवताओं की माता
  4. वाणी

अरुण –

  1. लाल  रंग या सिन्दूर
  2. सूर्य

अब्ज –

  1. कपूर
  2. अरब की संख्या
  3. कमल
  4. चन्द्रमा
  5. शंख

अर्क –

  1. एक पौधा (आर्क)
  2. सूर्य
  3. सत्त (सोंफ का अर्क यानि काढ़ा)

अब्द –

  1. बादल
  2. वर्षा
  3. आकाश

अक्रूर –

  1. भगवान श्री कृष्ण के चाचा
  2. कोमल स्वभाव वाला व्यक्ति (जिसके अंदर क्रूरता का भाव न हो)

अपेक्षा –

  1. आकांक्षा
  2. लालच
  3. अनुरोध

अचल –

  1. अटल
  2. पहाड़
  3. स्थिर

अज –

  1. बकरा
  2. दशरथ के पिता
  3. अजन्मा

अतिथि –

  1. मेहमान
  2. अग्नि
  3. संन्यासी

अर्थ –

  1. धन – दौलत
  2. तात्पर्य
  3. किसी पद्य खंड का अर्थ

अहि –

  1. दुष्ट
  2. सूर्य
  3. साँप
  4. बादल

आत्मज –

  1. पुत्र
  2. कामदेव

आतुर-

  1. उत्सुक
  2. उतावला
  3. रोगी

कर्ण-

  1. कान
  2. कुंती पुत्र कर्ण या पांडवों का भाई कर्ण

अनंत –

  1. आकाश
  2. जिसका कोई अंत न हो
  3. ईश्वर

कनक –

  1. सोना
  2. धतूरा
  3. गेहूँ

कल –

  1. बीता हुआ कल
  2. आने वाला कल
  3. यंत्र (मशीन के कल पुर्जे)

कुल –

  1. वंश
  2. सारा (Total)
  3. सभी

काम –

  1. कार्य
  2. इच्छा
  3. चार पुरुषार्थों में एक पुरुषार्थ (काम)

काल –

  1. समय
  2. शत्रु
  3. यमराज

कृष्ण –

  1. भगवान कृष्ण
  2. काला
  3. कृष्ण पक्ष

खग –

  1. पक्षी
  2. वाण
  3. ग्रह

खर –

  1. गधा
  2. दुष्ट
  3. रावण के भाई का नाम

खल –

  1. दवा कूटने का पात्र
  2. धतूरा
  3. दुष्ट

गुरू –

  1. शिक्षक
  2. बड़ा
  3. छन्द में दीर्घ मात्रा

गोपाल –

  1. गाय पालने वाला
  2. भगवान श्री कृष्ण का एक नाम
  3. किसी लड़के का नाम।

घट-

  1. शरीर
  2. घड़ा (कलश)
  3. कम

चक्र –

  1. कुम्हार का चाक
  2. विष्णु का अस्त्र
  3. पहिया

चढ़ाई –

  1. हमला
  2. किसी पर्वत या पहाड़ की चढ़ाई करना

चाल –

  1. गति
  2. धोखा
  3. छप्पर या रहने की छोटी सी जगह (जैसे मुंबई की चाल)

चपला –

  1. चंचल स्त्री
  2. लक्ष्मी
  3. बिजली

जग –

  1. एक बर्तन
  2. संसार

जलज –

  1. कमल
  2. शंख
  3. मछली

टीका –

  1. तिलक
  2. चेचक आदि का टीका

तारा

  1. बृहस्पति की स्त्री
  2. नक्षत्र
  3. बालि की स्त्री

ताल

  1. संगीत का ताल
  2. झील या तालाब

तीर

  1. बाण
  2. नदी का किनारा या तट

तात –

  1. पूज्य
  2. पिता
  3. गुरु

तम –

  1. अँधेरा
  2. अज्ञान
  3. क्रोध

दिवा –

  1. दिन
  2. दीपक

नाग –

  1. सर्प
  2. हाथी
  3.  नागकेसर

नाक  –

  1. इज्जत (मान – प्रतिष्ठा या नाक का सवाल )
  2. नासिका

नाग –

  1. सर्प
  2. हाथी
  3. बादल

नागर-

  1. चतुर
  2. नारंगी।

निशाचर –

  1. राक्षस
  2. भूत- प्रेत

मधु –

  1. शहद
  2. पराग
  3. चैत्रमास

पत्र –

  1. पत्ता
  2. चिट्ठी
  3. पृष्ठ
  4. पंख

नग –

  1. नगीना
  2. पर्वत

जुआ –

  1. पासा फेंकने वाला एक खेल
  2. बैल के कंधे में रखा जाने वाला जुआ

तंग –

  1. परेशान
  2. सकरा
  3. कमी पैसे की कमी

थान –

  1. पशुओं को बांधने का स्थान
  2. कपड़े का थान

निशान –

  1. झंडा
  2. चिन्ह
  3. डंका

धन-

  1. धन -दौलत
  2. गणित का एक चिन्ह (+)

पक्ष –

  1. पंख
  2. दल
  3. पखवाड़ा
  4. ओर (पहला पक्ष या दूसरा पक्ष )

पत्र –

  1. चिट्ठी
  2. पत्ता

पय –

  1. दूध
  2. जल

पर –

  1. पंख
  2. परंतु
  3. ऊपर

पात्र –

  1. बर्तन
  2. नाटक का पात्र (कलाकार)

पूर्व

  1. एक दिशा
  2. पहले

फल –

  1. परिणाम
  2. कोई भी फल (जैसे आम , अमरूद , केला)

बाल-

  1. केश
  2. छोटे बालक
  3. धान या गेहूं की बाल (बालियें)

भेंट-

  1. उपहार
  2. किसी से मिलना या भेंट करना

मत

  1. वोट
  2. राय
  3. सिद्धांत

योग –

  1. जोड़ (गणित का जोड़)
  2. योगाभ्यास
  3. योगी होने का भाव

रक्त –

  1. खून
  2. केशर

लक्ष्य –

  1. उद्देश्य
  2. निशाना

वर्ण-

  1. अक्षर
  2. जाति , रंग – रूप

विहंग-

  1. पक्षी
  2. बादल
  3. विमान

विधि-

  1. ब्रह्मा
  2. तरीका (उपाय)

संज्ञा-

  1. नाम शब्द
  2. होश (चेतना)

हल-

  1. समाधान
  2. कृषि का एक यंत्र

हर –

  1. शिव
  2. चुरा लेना।

हंस-

  1. सरोवर का पक्षी
  2. श्वेत

हरि –

  1. विष्णु
  2. बन्दर
  3. हवा

हार –

पुष्पों की माला

हारना (किसी से हार जाना)

दक्षिण –

  1. दक्षिण दिशा
  2. दाहिना
  3. अनुकूल

Anekarthi Shabd In Hindi ,

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel   (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद। 

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें

Anekarthi Shabd (अनेकार्थी शब्द )

Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द)

Vilom Shabd (विलोम शब्द) 

Hindi Muhavare हिंदी मुहावरे व उनके वाक्य प्रयोग)

Essay On New Education Policy 2020

Essay On Swachchh Bharat Abhiyan

Essay On Atma Nirbhar Bharat

Essay On Importance Of Television 

Essay On My Favourite Season (Spring Seasons)

My Favorite Game Essay 

Essay On My Village 

Essay on Effects of lockdown 

Essay on Lockdown in Hindi

Essay on Coronavirus or Covid-19

Essay on Soldiers in hindi

Essay On New Education Policy 2020

Essay On Swachchh Bharat Abhiyan

Essay On Atma Nirbhar Bharat