Saans Saans Main Baans Class 6 Question Answer

Saans Saans Main Baans Class 6 Question Answer ,

Saans Saans Main Baans Class 6 Question Answer

सांस सांस में बांस कक्षा 6 प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1.

बाँस को बूढ़ा कब कहा जा सकता है ? बूढ़े बाँस में कौन सी विशेषताएं होती हैं जो युवा बाँस में नहीं पाई जाती हैं ?

उत्तर –

एक से तीन साल तक के बांस को “युवा बांस” और 3 साल या उससे अधिक उम्र वाले बांस को “बूढ़ा बाँस” कहा जाता है। कोई भी सामान बनाने के लिए 1 से 3 साल के उम्र वाला बांस ही अच्छा माना जाता है। युवा बांस कोमल , मुलायम व लचीला होता है। उन्हें किसी भी आकार में ढालने के लिए आसानी से तोडा – मरोड़ा जा सकता है। जबकि बूढे बाँस (ज्यादा उम्र के) थोड़े सख्त होते हैं और जल्दी टूट जाते हैं।

प्रश्न 2.

बाँस से बनाई जाने वाली चीजों में सबसे आश्चर्यजनक चीज तुम्हें कौन सी लगती है और क्यों ?

उत्तर –

असम का बांस से बना जकाईनाम का जाल , जिससे छोटीछोटी मछलियों पकड़ी जाती है। इस जाल का शंकुनुमा आकार जिसका ऊपरी सिरा अंडाकार और निचला सिरा नुकीला होता हैं , मुझे आश्चर्यचकित करता हैं। इस जाल में मछलियों आराम से फँस जाती हैं।  इसके अलावा बांस से बनी टोपियों भी शानदार होती हैं। 

प्रश्न 3.

बाँस की बुनाई मानव के इतिहास में कब आरंभ हुई होगी ?

उत्तर –

ऐसा माना जाता हैं कि बाँस की बुनाई और इंसान का रिश्ता प्राचीन काल से ही हैं। हो सकता हैं कि प्राचीन काल में इंसान को अपना भोजन इकट्ठा करने के लिए कुछ डलियानुमा आकार की वस्तु की जरूरत पड़ी होगी , तो उसने बया नामक चिड़िया के घोंसले से प्रेरणा लेकर बांस की टोकरी बनाई हो।

प्रश्न 4.

बाँस के विभिन्न उपयोगों से संबंधित जानकारी देश के किस भूभाग के संदर्भ में दी गई है ?

उत्तर –

वैसे बांस भारत में कई भागों में पाया जाता है। मगर लेखक ने “साना सांस में बांस” , पाठ में मुख्यतः उत्तर पूर्व के सात राज्य अरुणाचल प्रदेश , असम , मेघालय , नगालैंड , मिजोरम ,मणिपुर और त्रिपुरा का वर्णन किया हैं।  इन राज्यों में बाँस से कई प्रकार की चीजों का निर्माण किया जाता हैं। 

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.

“सांस सांस में बाँस” ,  पाठ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर –

एलेक्स एम. जार्ज

प्रश्न 2.

इस पाठ का हिंदी अनुवाद किसने किया हैं ?

उत्तर –

शशि सबलोक जी ने

प्रश्न 3.

इस पाठ में लेखक ने किस बारे में बात की हैं ?

उत्तर –

बांस के महत्व उससे बनने वाली अनेक वस्तुओं के बारे में  

प्रश्न 4.

सांस सांस में बाँस” ,  पाठ की शुरुवात में लेखक ने किस जादूगर का जिक्र किया हैं ?

उत्तर –

चांगकीचांगलनबा जादूगर का। 

प्रश्न 5.

चांगकीचांगलनबा जादूगर की कब्र किस दिन खोदी गई ?

उत्तर –

दफनाए जाने के छठे दिन। 

प्रश्न 6.

चांगकीचांगलनबा जादूगर की कब्र में से क्या निकला ?

उत्तर –

बांस की टोकरियों के कई सारे डिजाइन। 

प्रश्न 7.

लेखक ने इस पाठ में किन राज्यों का जिक्र किया हैं ?

उत्तर –

भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के सात राज्यों का। 

प्रश्न 8.

लेखक के अनुसार  , बाँस की बुनाई और इंसान का रिश्ता कब से चला आ रहा हैं ?

उत्तर –

प्राचीन काल से। 

प्रश्न 9.

इन्सान को बांस की टोकरी बनाने की प्रेरणा कहाँ से मिली ? 

उत्तर –

बया नामक चिड़िया के घोंसले से। 

प्रश्न 10.

बांस से क्या – क्या वस्तुओं बनाई जा सकती हैं ?

उत्तर –

चटाइयां , टोपिया , टोकरिया , बर्तन , बैलगाड़ियां फर्नीचर , सजावटी सामान , मछली पकड़ने के जाल , मकान , पुल और खिलौने आदि।

प्रश्न 11.

असम में बांस से बने जाल को क्या कहते हैं ?

उत्तर –

“जकाई”

प्रश्न 12.

जकाई” का आकार कैसा होता हैं ?

उत्तर –

शंकुनुमा (जाल का ऊपरी सिरा अंडाकार और निचला सिरा नुकीला)

प्रश्न 13.

बांस से टोपियों पहने हुए लोग कहाँ आराम से दिख जायेंगे ?

उत्तर –

असम के चाय बागानों में। 

प्रश्न 14.

लोग जंगल से बांस कब इकठ्ठा करते हैं ?

उत्तर –

जुलाई से अक्टूबर तक (बर्षा ऋतु के दौरान)

प्रश्न 15.

वस्तुओं को बनाने के लिए कौन सा बांस बहुत अच्छा होता है ?

उत्तर –

1 से 3 साल के उम्र वाला। 

प्रश्न 16.

कोमल बांस की खासियत क्या हैं ?

उत्तर –

कोमल , लचीला व मुलायम होता हैं।

प्रश्न 17.

बूढे बाँस (ज्यादा उम्र के) कैसे होते हैं ?

उत्तर –

सख्त

प्रश्न 18.

कोमल बांस को किससे छीलकर खपच्चियों तैयार की जाती हैं ?

उत्तर –

दोओ यानी चौड़े चांद जैसे फाल वाले चाकू से ।

प्रश्न 19.

खपच्चियों की रंगाई के लिए किसकी त्तियों का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर –

गुड़हल तथा इमली की।

प्रश्न 20.

खपच्चियों का रंग काला करने के लिए क्या किया जाता हैं ?

उत्तर –

इन्हें आम की छाल में लपेटकर मिट्टी में दबा दिया जाता है।

प्रश्न 21.

बांस , लेखक को क्या बना देता हैं ?

उत्तर –

अमीर आदमी

प्रश्न 22.

लेखक बांस से क्या – क्या कर सकते हैं ?

उत्तर –

बांस से अपना घर , बर्तन और कई तरह के औजार बना सकते हैं। सूखे बांस को जला सकते हैं और उससे कोयला बना सकते हैं।

प्रश्न 23.

लेखक बांस को किस रूप में खाते हैं ?

उत्तर –

अचार के।

प्रश्न 24.

लेखक का बचपन किसमें बीता ?

उत्तर –

बांस के पालने (छोटे बच्चों का झूला) में ।

प्रश्न 25.

लेखक को अपनी पत्नी कैसे मिली ?

उत्तर –

बांस की टोकरी के जरिये ।

प्रश्न 26.

लेखक श्मशानघाट कैसे जायेंगे ?

उत्तर –

बांस के डंडों में बांध कर

Saans Saans Main Baans Class 6 Question Answer

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के  हिन्दी  विषय  के  सभी Chapters   से  संबंधित videos  हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया  एक  बार  अवश्य  हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……