Kya Nirash Hua Jaye Class 8 MCQ :
Kya Nirash Hua Jaye Class 8 MCQ
क्या निराश हुआ जाए कक्षा 8 MCQ
प्रश्न 1.
“क्या निराश हुआ जाए” , पाठ के लेखक कौन हैं ?
उत्तर–
हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ।
प्रश्न 2.
“क्या निराश हुआ जाए” क्या है ?
उत्तर–
एक निबंध।
प्रश्न 3.
लेखक किन घटनाओं से दुखी है ?
उत्तर–
लेखक आये दिन समाचार पत्रों में छपने वाली डकैती , चोरी , तस्करी और भ्रष्टाचार की घटनाओं से दुखी है।
प्रश्न 4.
लेखक को ऐसा क्यों लगता है कि दुनिया में कोई भी ईमानदार आदमी नही है ।
उत्तर–
क्योंकि किसी न किसी बहाने लोग एक – दूसरे पर बेईमानी का आरोप लगाते हैं।
प्रश्न 5.
लेखक के अनुसार गुण और दोष कहाँ विद्यमान होते है ?
उत्तर–
हर इंसान के अंदर।
प्रश्न 6.
लेखक के अनुसार लोग गुणों को देखने के बजाय किसको अधिक देखते हैं ?
उत्तर–
दोषों को।
प्रश्न 7.
रवींद्रनाथ ठाकुर और मदनमोहन मालवीय ने कैसे भारत का सपना देखा था ?
उत्तर–
महान संस्कृति वाला सभ्य व सुसंस्कृत भारतवर्ष ।
प्रश्न 8.
लेखक के अनुसार , भारत भूमि किन संस्कृतियों की मिलन-भूमि यानि संगम स्थल है ?
उत्तर–
भारत भूमि आर्य , द्रविड़ , हिंदू , मुसलमान , यूरोपीय और भारतीय आदर्शों व सभ्यता संस्कृति की मिलन-भूमि यानि संगम स्थल है।
प्रश्न 9.
भारत देश की संस्कृति किन संस्कृतियों के मिलन से समृद्ध हुई हैं ?
उत्तर–
भारत देश की संस्कृति कई धर्म व जातियों की संस्कृति के मिलन से समृद्ध हुई हैं।
प्रश्न 10.
लेखक के अनुसार भारतवर्ष ने हमेशा भौतिक सुख-सुविधाओं की जगह किसको अधिक महत्व दिया है ?
उत्तर–
व्यक्ति के गुणों को।
प्रश्न 11.
लेखक के अनुसार हर व्यक्ति के अंदर कौन सी भावना छुपी होती है ?
उत्तर–
लोभ , मोह , काम , क्रोध की भावना।
प्रश्न 12.
भारतवर्ष में हमेशा अपने लोभ , मोह , काम , क्रोध जैसे दुर्गुणों पर क्या करना सिखाया जाता है ?
उत्तर–
संयम रखना।
प्रश्न 13.
लेखक के अनुसार जो व्यक्ति सच्चाई व अच्छाई का मार्ग भूल चुके हैं। उनके लिए क्या अति आवश्यक है ?
उत्तर–
उनको सही रास्ते में लाना।
प्रश्न 14.
भारतवर्ष में कानून को क्या माना जाता है ?
उत्तर–
धर्म।
प्रश्न 15.
रेलवे टिकट लेने के लिए लेखक ने गलती से 10 की जगह कितने का नोट टिकट बाबू को दे दिया।
उत्तर–
100 रूपये का।
प्रश्न 16.
लेखक बस में किसके साथ सफर कर रहे थे ?
उत्तर–
अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ।
प्रश्न 17.
बस अचानक एक सुनसान जंगल में क्यों रुक गई ?
उत्तर–
खराब होने के कारण।
प्रश्न 18.
सुनसान जंगल में बस के रूकते ही सभी यात्री क्यों भयभीत हो गए ?
उत्तर–
डकैतों के डर के कारण।
प्रश्न 19.
लेखक के बच्चों के लिए दूध व पानी का इंतजाम कौन करके लाया ?
उत्तर–
बस का कंडक्टर।
प्रश्न 20.
रवींद्रनाथ ठाकुर ने अपने एक प्रार्थना गीत में भगवान से क्या प्रार्थना की थी ?
उत्तर–
“हे प्रभो !! तुम मुझे इतनी शक्ति अवश्य देना कि , अगर इस संसार में मुझे केवल नुकसान ही उठाना पड़े , या धोखा ही खाना पड़े , तब भी मेरा विश्वास तुझ पर बना रहे।
प्रश्न 21.
लेखक के मन में किस चीज की आशा अभी भी जिंदा है।
उत्तर–
अपने महान गौरवशाली भारत को पुनः पाने की।
“बाज और साँप” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)
Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel (Padhai Ki Batein /पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit कर हमें Support करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।
You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.
यह भी पढ़ें……
- टोपी का सारांश व प्रश्न उत्तर
- टोपी पाठ के प्रश्न उत्तर
- यह सबसे कठिन समय नही का सारांश और प्रश्न उत्तर
- पानी की कहानी का सारांश और प्रश्न उत्तर
- पानी की कहानी प्रश्न उत्तर
- बाज़ और सांप का सारांश और प्रश्न उत्तर
- जब सिनेमा ने बोलना सीखा था का सारांश व प्रश्न उत्तर
- कबीर की सखियों का भावार्थ और प्रश्न उत्तर
- क्या निराश हुआ जाय का सारांश व प्रश्न उत्तर
- लाख की चूड़ियों पाठ का सारांश व प्रश्न उत्तर
- कामचोर पाठ का सारांश व प्रश्न उत्तर
- ध्वनि का भावार्थ और ध्वनि कविता के प्रश्नों के उत्तर
- सुदामा चरित के प्रश्न उत्तर
- सुदामा चरित का भावार्थ
- जहां पहिया हैं का सारांश व प्रश्न उत्तर
- जहां पहिया हैं प्रश्न उत्तर
- भगवान के डाकिये का भावार्थ व प्रश्न उत्तर
- बस की यात्रा का सारांश व प्रश्न उत्तर
- सूरदास के पद का भवार्थ व प्रश्न उत्तर
- चिठ्ठियों की अनोखी दुनिया का सारांश व प्रश्न उत्तर
- दीवानों की हस्ती का भावार्थ व प्रश्न उत्तर
- अकबरी लोटे के प्रश्न उत्तर
- लोकोक्तियों का हिंदी अर्थ
- मुहावरों का हिंदी अर्थ