Essay On My Favourite NewsPaper : मेरा प्रिय समाचार

मेरा प्रिय समाचार पत्र पर हिन्दी निबन्ध : Essay On My Favourite NewsPaper

मेरा प्रिय समाचार पत्र पर हिन्दी निबन्ध

Essay On My Favourite NewsPaper

Content/संकेत बिंदु /विषय सूची 

  1. प्रस्तावना 
  2. मेरा प्रिय समाचार पत्र (My Favourite NewsPaper)
  3. समाचार पत्र की विशेषता 
  4. उपसंहार 

प्रस्तावना 

आज के युग में जब स्मार्टफोन और 24/7 चलने वाले न्यूज़ चैनल , जो पल-पल की जानकारी आप तक पलक झपकते पहुंचा देते हैं।तब भी समाचार पत्रों की अहमियत खत्म नहीं हुई। आज भी हम हर रोज सुबह उठते ही समाचार पत्रों का इंतजार करते हैं। और घर के बड़े-बुजुर्ग सुबह की चाय का आनंद समाचार पत्र पढ़ते ही पढ़ते हुए ही लेते हैं।

समाचार पत्र न सिर्फ देश की राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में बताते हैं बल्कि हमें ज्ञान-विज्ञान की बातें भी सिखाते है और साथ ही हमारा मनोरंजन भी करते हैं। हमारी पढ़ाई लिखाई में भी हमारी मदद करते हैं।

मेरा प्रिय समाचार पत्र अमर उजाला

हमारे घर में हिंदी , अंग्रेजी तथा अन्य कई भाषाओं के समाचार पत्र व पत्र-पत्रिकाएं आती हैं। और घर के सभी परिजन इन सभी पत्र-पत्रिकाओं को बड़े रुचि से पढ़ते हैं। मैं भी इन सभी समाचार पत्रों को बहुत रुचि से पढ़ता हूं। लेकिन इन सब समाचार पत्रों में मेरा हिंदी दैनिक अमर उजाला सबसे प्रिय समाचार पत्र है।

समाचार पत्र की विशेषता 

अमर उजाला से हमें देश विदेश के ताजा और महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होते हैं। इसमें छपे सभी समाचार निष्पक्ष , तत्थ्यात्मक और सही होते हैं। यह अखबार सनसनीखेज खबरों का प्रकाशन कर लोगों को गुमराह नहीं करता है। समाचार पत्रों के साथ-साथ इसमें महत्वपूर्ण घटनाओं की तस्वीरें भी छपती हैं।

समाचार की भाषा एकदम सरल और स्पष्ट होती है। समाचार पत्र में तरह तरह के लेख लिखे होते हैं। लेख इतने सजीव तरीके से लिखे होते हैं कि उनको पढ़ते ही आंखों के सामने घटना का पूरा दृश्य साकार हो जाता है।

अमर उजाला एक संपूर्ण समाचार पत्र है जिसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ अवश्य होता है। ज्योतिषी में रुचि रखने वालों के लिए ज्योतिषी व पंचांग कॉलम। इसी तरह राजनीति में रुचि रखने वालों के लिए राजनीतिक घटनाक्रमों को दिया जाता है। यहां तक कि खाना बनाने से संबंधित अलग-अलग सरल विधियां भी इस अखबार के माध्यम से दी जाती हैं।

अखबार में संपादकीय लेख मेरा सबसे प्रिय कॉलम है क्योंकि इसमें अखबार के मुख्य संपादक द्वारा देश के राजनीतिक घटना के बारे में कोई न कोई लेख लिखा होता है। वह भी पूरी जानकारी के साथ। जिसे मैं पढ़ना कभी नहीं भूलता हूं।इसके साथ ही आर के लक्ष्मण का कार्टून भी होता है जिसमें नेताओं पर व्यंग देखने लायक होते हैं।

अमर उजाला न सिर्फ समाचार बताता है बल्कि मेरी आने वाली प्रतियोगिताओं की भी तैयारी करता है। जनरल नॉलेज पेपर में पूछे जाने वाले अधिकतर प्रश्नों के उत्तर यही मिल जाते हैं।

इसमें एक खेल व खिलाड़ी कॉलम है जिसमें खेल और खिलाड़ी के बारे में बहुत अच्छी जानकारियां दी जाती है।इस अखबार के “जागरूक पाठक कॉलम” में जागरूक पाठकों को अपने विचार व्यक्त करने का मौका भी मिलता है।एक “मेरे अनुभव” कॉलम के अंतर्गत पाठकों के प्रेरक अनुभव प्रकाशित होते हैं।

“भक्ति” नामक कॉलम में किसी न किसी संत की अमूल्य सीख सीखने को मिल ही जाती है।साथ ही “आज का इतिहास” व “आज का पंचांग स्तंभ” भी बहुत उपयोगी होते हैं।

“फ़िल्मी दुनिया” कॉलम में फिल्मों के बारे में चर्चा की जाती है। सेहत विभाग भी इसमें होता है जिसमें लोगों को सेहत संबंधी बातें बताई जाती हैं।

अमर उजाला का “रविवारी अंक” अपने आप में अनूठा होता है। इसमें वर्तमान राजनीतिक घटनाओं का विशलेक्षण तो होता ही हैं। इसके अलावा साहित्य , विज्ञान , ज्योतिषी , कला आदि विषयों के रोचक लेख भी पढ़ने को मिलते हैं।

रविवारी अंक शादी के योग्य नवयुवक व नवयुवतियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें “मैट्रिमोनियल विज्ञापन”  भी छपा रहता है। जिसमें वर अपने लिए वधू और वधू अपने लिए वर ढूंढ सकती हैं।

उपसंहार

इसमें स्थानीय खबरों को भी प्रमुखता से छापा जाता है। युद्ध , बाढ़ , भूकंप आदि आपदाओं के समय यह समाचार पत्र सहायता राशि इकठ्ठी कर पीड़ितों की भी सेवा करता है।

अभी हाल ही में अमर उजाला ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए “अपराजिता 100 मिलियन स्माइल” अभियान चलाया था। जिसमें हर वर्ग की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई थी। इस प्रकार की अनेक विशेषताओं के कारण अमर उजाला मेरा सबसे प्रिय समाचार पत्र है।

मेरा प्रिय समाचार पत्र पर निबन्ध : Essay On My Favourite NewsPaper

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein /पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद। 

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

Essay On Importance Of Television 

मेरी प्रिय बसंत ऋतु  पर निबन्ध 

My Favorite Game Essay 

Essay On My Village 

Two Essay on My Mother 

Essay on My Best Friend

Essay on Effects of lockdown 

Essay on Lockdown in Hindi

Essay on Coronavirus or Covid-19

Essay on Soldiers in hindi