Chitthiyon Ki Anoothi Duniya Class 8 MCQ

Chitthiyon Ki Anoothi Duniya Class 8 MCQ :

Chitthiyon Ki Anoothi Duniya Class 8 MCQ

चिट्ठियों की अनूठी दुनिया कक्षा 8 MCQ 

प्रश्न 1.

“चिट्ठियों की अनूठी दुनिया” , के लेखक कौन हैं ?

उत्तर –

अरविंद कुमार सिंह।

प्रश्न 2.

चिट्ठियों की अनूठी दुनिया” , को गद्य की किस विधा में लिखा गया है ?

उत्तर –

निबंध।

प्रश्न 3.

इस पाठ के जरिये लेखक ने किसके महत्व को समझाया है ? 

उत्तर –

चिट्ठियों /पत्रों के महत्व को । 

प्रश्न 4.

लेखक पत्रों की दुनिया को कैसी दुनिया मानते हैं ?

उत्तर –

बहुत अजीबोगरीब दुनिया । 

प्रश्न 5.

आज पत्रों की जगह किसने ले ली है ?

उत्तर –

SMS , Whatapp E_ mail etc. 

प्रश्न 6.

लेखक राजनीति , साहित्य , कला या अन्य क्षेत्रों के लिए पत्रों को क्या मानते हैं ?

उत्तर –

विवाद की जड़ ।

प्रश्न 7.

लेखक के अनुसार , नई घटनाओं का जन्म किसके द्वारा होता है ?

उत्तर –

पत्रों के द्वारा।

प्रश्न 8.

दुनिया भर का अधिकतर साहित्य किस पर आधारित है ?

उत्तर –

पत्रों पर। 

प्रश्न 9.

प्राचीन काल में कई शासकों व राजाओं द्वारा एक दूसरे को लिखे गये पत्रों से क्या पता चलता हैं ?

उत्तर –

उस समय की सभ्यता , संस्कृति व राजनीति का। 

प्रश्न 10.

पत्र को संस्कृत में “पत्र” तो उर्दू में क्या कहा जाता है ?

उत्तर –

खत।  

प्रश्न 11.

पत्र को किस भाषा में “उत्तरम्” कहा जाता है ?

उत्तर –

तेलुगु में। 

प्रश्न 12.

पत्र को कन्नड़ में “कागद” तो तमिल भाषा में क्या कहा जाता है ?

उत्तर –

कडिद। 

प्रश्न 13.

पत्र लोगों की किन यादों को सहेज कर रखते हैं ?

उत्तर –

खट्टी , मीठी , दोनों यादों को । 

प्रश्न 14.

सही तरीके से पत्र लिखने को क्या माना जाता है ?

उत्तर –

एक कला।

प्रश्न 15.

लेखक के अनुसार , भारत में रोज कितनी चिट्टियां डाकघरों में डाली जाती हैं ?

उत्तर –

करीबन साढ़े चार करोड़।  

प्रश्न 16.

“सैकड़ों साल तक संचार का साधन केवल तेज घोड़े ही रहे हैं” , यह किसने कहा है ?

उत्तर –

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने (1953 में)। 

प्रश्न 17.

संचार के किस साधन से संदेश रेल (ट्रेन) से भी अधिक तेज गति से लोगों तक पहुँचते थे ? 

उत्तर –

तार के द्वारा। 

प्रश्न 18.

आधुनिक समय में संचार के कौन -कौन से साधन है ?

उत्तर –

टेलीफोन , मोबाइल , वायरलेस , रडार आदि ।

प्रश्न 19.

स्कूली पाठ्यक्रम में किस विषय को मुख्य रूप से शामिल किया गया ?

उत्तर –

पत्र लेखन को। 

प्रश्न 20.

16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित करने की शुरूवात किसने की ?

उत्तर –

विश्व डाक संघ ने (सन 1972 में) ।

प्रश्न 21.

किन लोगों के पत्र आज अनुसंधान का विषय बने हुए हैं ?

उत्तर –

बड़ेबड़े लेखकों , पत्रकारों , व्यापारियों , प्रशासकों , सन्यासियों और किसानों के पत्र आदि । 

प्रश्न 22.

पंडित नेहरू किसे पत्र लिखते थे ?

उत्तर –

अपनी पुत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को। 

प्रश्न 23.

बड़ी – बड़ी हस्तियों की सबसे यादगार धरोहर क्या हैं ?

उत्तर –

उनके द्वारा लिखे गए पत्र। 

प्रश्न 24.

भारत की आजादी से पहले अंग्रेज अफसरों ने जो अपने घरों परिवारों को पत्र लिखे। उन्हें आगे चलकर किस रूप में बदल दिया गया ?

उत्तर –

पुस्तक के रूप। 

प्रश्न 25.

कौन पत्र मिलते ही तुरंत पत्र का जवाब खुद अपने हाथों से लिख देते थे ?

उत्तर –

महात्मा गांधी। 

प्रश्न 26.

स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नेताओं के पत्रों को लोग किस तरह का सम्मान देते थे ?

उत्तर –

किसी प्रशस्ति पत्र की तरह।

प्रश्न 27.

भारत का कौन सा इकलौता ऐसा सरकारी विभाग है जो करोड़ों लोगों को जोड़ने का काम करता है ?

उत्तर –

डाक विभाग। 

प्रश्न 28.

डाक विभाग की पहुंच कहाँ -कहाँ तक है ?

उत्तर –

हर घर , हर शहर और हर गांव तक । 

प्रश्न 29.

गांव के गरीब लोग डाकियों का इंतजार क्यों करते हैं ?

उत्तर –

अपने मनीआर्डर के लिए।

प्रश्न 30.

डाकिये गरीब लोगों को कैसे लगते हैं ?

उत्तर –

किसी देवदूत की तरह।  

“चिट्ठियों की अनूठी दुनिया” कविता के भावार्थ को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।YouTube channel link –  ( Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

  1. टोपी का सारांश व प्रश्न उत्तर
  2. टोपी पाठ के प्रश्न उत्तर 
  3. यह सबसे कठिन समय नही का सारांश और प्रश्न उत्तर
  4. पानी की कहानी का सारांश और प्रश्न उत्तर
  5. पानी की कहानी प्रश्न उत्तर  
  6. बाज़ और सांप का सारांश और प्रश्न उत्तर
  7. जब सिनेमा ने बोलना सीखा था का सारांश व प्रश्न उत्तर
  8. कबीर की सखियों का भावार्थ और प्रश्न उत्तर
  9. क्या निराश हुआ जाय का सारांश व प्रश्न उत्तर
  10. लाख की चूड़ियों पाठ का सारांश व प्रश्न उत्तर
  11. कामचोर पाठ का सारांश व प्रश्न उत्तर
  12. ध्वनि का भावार्थ और ध्वनि कविता के प्रश्नों के उत्तर  
  13. सुदामा चरित के प्रश्न उत्तर
  14. सुदामा चरित का भावार्थ
  15. जहां पहिया हैं का सारांश व प्रश्न उत्तर
  16. जहां पहिया हैं प्रश्न उत्तर
  17. भगवान के डाकिये का भावार्थ व प्रश्न उत्तर 
  18. बस की यात्रा का सारांश व प्रश्न उत्तर
  19. सूरदास के पद का भवार्थ व प्रश्न उत्तर 
  20. चिठ्ठियों की अनोखी दुनिया का सारांश व प्रश्न उत्तर
  21. दीवानों की हस्ती का भावार्थ व प्रश्न उत्तर
  22. अकबरी लोटे के प्रश्न उत्तर