Surdas Ke Pad Class 8 MCQ : सूरदास के पद

Surdas Ke Pad Class 8 MCQ :

Surdas Ke Pad Class 8 MCQ

सूरदास के पद कक्षा 8 MCQ 

प्रश्न 1.

सूरदासजी किसके अनन्य उपासक थे ?

उत्तर – 

भगवान श्रीकृष्ण के।

प्रश्न 2.

सूरदासजी किस शाखा के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं ?

उत्तर – 

भक्ति शाखा के।

प्रश्न 3.

सूरदासजी की अधिकतर कविताएं किस पर आधारित हैं ?

उत्तर – 

कृष्णजी की बाल लीलाओं पर। 

प्रश्न 4.

कान्हा किस लालच में दूध पी जाते थे ? 

उत्तर – 

लंबे और घने बालों के लोभ में। 

प्रश्न 5.

कृष्णजी अपनी माता यशोदा से क्या शिकायत करते हैं ?

उत्तर – 

उनके बाल उनके बड़े भाई बलराम के जैसे लंबे और घने क्यों नही हो रहे हैं । 

प्रश्न 6.

बलराम के बराबर अपने बालों की चोटी बनाने के लिए श्रीकृष्ण क्या पीने को भी तैयार हो जाते थे ?

उत्तर – 

कच्चा दूध। 

प्रश्न 7.

कृष्ण को किसके बराबर अपनी चोटी बढ़ानी थी ?

उत्तर –

बलराम के।  

प्रश्न 8.

“हरि-हलधर की जोटी” , में किस जोड़ी की बात हो रही है ?

उत्तर – 

बलराम और कृष्ण की। 

प्रश्न 9.

“तू जो कहति बल की बेनी ज्यौं , ह्नै है लाँबी-मोटी” , में “बल” कौन हैं ?

उत्तर – 

बलराम (कृष्ण के बड़े भाई)। 

प्रश्न 10.

माता यशोदा क्या कह कर कान्हा को दूध पिलाती थी ?

उत्तर – 

दूध पीने से उनके बाल उनके बड़े भाई बलराम के जैसे लंबे और घने हो जाएंगे। 

प्रश्न 11.

यशोदा मैया के अनुसार कान्हा की चोटी भूमि पर कैसे लोटपोट करने लगेगी ?

उत्तर – 

किसी नागिन (सांप) के जैसे।

प्रश्न 12.

कान्हा के अनुसार मैया उन्हें क्या खाने को नहीं देती हैं ?

उत्तर – 

मक्खन और रोटी ।

प्रश्न 13.

कृष्ण को दूध के बजाय क्या अधिक पसंद था।

उत्तर – 

मक्खन और रोटी। 

प्रश्न 14.

सूरदासजी किस पर न्यौछावर हुए जाते हैं ?

उत्तर – 

अपने बाल गोपाल यानि कान्हा पर ।

प्रश्न 15.

सूरदासजी किसकी जोड़ी को सदा साथ में देखना चाहते हैं ?

उत्तर – 

कृष्ण और उनके बड़े भाई हलधर (बलराम) की जोड़ी को ।

प्रश्न 16.

माँ यशोदा के पास कौन शिकायत लेकर आती हैं ? 

उत्तर – 

एक गोपी।

प्रश्न 17.

गोपी माँ यशोदा से क्या शिकायत करती हैं ?

उत्तर – 

कृष्ण के द्वारा उनके घर में माखन चोरी करने की ।

प्रश्न 18.

गोपी के अनुसार कृष्ण उनके घर माखन चोरी करने कब आते हैं ?

उत्तर – 

दोपहर के वक्त। 

प्रश्न 19.

कृष्ण किसे गोपी के घर का सारा दूध दही खिला देता हैं ?

उत्तर – 

अपने दोस्तों को। 

प्रश्न 20.

कृष्ण किसके ऊपर चढ़कर छींके (मक्खन रखने की जगह) तक पहुँच जाते हैं ?

उत्तर – 

ओखली पर । 

प्रश्न 21.

“गोरस” , क्या हैं ?

उत्तर – 

दूध , दही , मक्खन। 

प्रश्न 22.

गोपी के अनुसार कृष्ण रोज लोगों के घर में किस चीज का नुकसान करते हैं ?

उत्तर – 

गोरस का। 

प्रश्न 23.

गोपी माता यशोदा से क्या चाहती है ?

उत्तर – 

माता यशोदा कृष्ण को समझाएं और नुकसान करने पर उन्हें डाँट लगाए। 

प्रश्न 24.

गोपी माता यशोदा को क्या ताना देती है ?

उत्तर – 

क्या तुमने किसी अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। 

प्रश्न 25.

इस कविता में किस रस की प्रधानता देखी जा सकती है ?

उत्तर – 

वात्सल्य रस की। 

हमारे YouTube channel  से जुड़ने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – ( Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein /पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

  1. टोपी का सारांश व प्रश्न उत्तर 
  2. यह सबसे कठिन समय नही का सारांश और प्रश्न उत्तर
  3. पानी की कहानी का सारांश और प्रश्न उत्तर  
  4. बाज़ और सांप का सारांश और प्रश्न उत्तर 
  5. जब सिनेमा ने बोलना सीखा था का सारांश व प्रश्न उत्तर
  6. कबीर की सखियों का भावार्थ और प्रश्न उत्तर
  7. क्या निराश हुआ जाय का सारांश व प्रश्न उत्तर
  8. लाख की चूड़ियों पाठ का सारांश व प्रश्न उत्तर 
  9. कामचोर पाठ का सारांश व प्रश्न उत्तर
  10. ध्वनि का भावार्थ और ध्वनि कविता के प्रश्नों के उत्तर  
  11. सुदामा चरित के प्रश्न उत्तर
  12. सुदामा चरित का भावार्थ
  13. जहां पहिया हैं का सारांश व प्रश्न उत्तर 
  14. भगवान के डाकिये का भावार्थ व प्रश्न उत्तर 
  15. बस की यात्रा का सारांश व प्रश्न उत्तर 
  16. सूरदास के पद का भवार्थ व प्रश्न उत्तर 
  17. चिठ्ठियों की अनोखी दुनिया का सारांश व प्रश्न उत्तर 
  18. दीवानों की हस्ती का भावार्थ व प्रश्न उत्तर 
  19. अकबरी लोटे के प्रश्न उत्तर 
  20. लोकोक्तियों का हिंदी अर्थ 
  21. मुहावरों का हिंदी अर्थ