Baaz Aur Saanp Class 8 Question Answer :
Baaz Aur Saanp Class 8 Question Answer
बाज और साँप कक्षा 8 प्रश्न उत्तर
Note –
“बाज और साँप” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)
प्रश्न 1.
घायल होने के बाद भी बाज ने यह क्यों कहा, “मुझे कोई शिकायत नहीं है“। विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर–
बाज ने अपना पूरा जीवन पूरी स्वतंत्रता के साथ जिया। उसने जीवन के हर पल का आनंद उठाया और हर सुख को भोगा। अपने साहस और हिम्मत से उसने आसमान की असीम ऊंचाइयां को नाप दिया और मृत्यु के भय से डरे बिना हर खतरे का सामना किया। इसीलिए मृत्यु को निकट देख उसे अपने आप से कोई शिकायत नहीं थी।
प्रश्न 2.
बाज जिंदगी भर आकाश में ही उड़ता रहा फिर घायल होने के बाद भी वह उड़ना क्यों चाहता था ?
उत्तर–
बाज बहुत साहसी प्रवृत्ति का था और उसे खतरों से खेलने में मजा आता था। उसने आसमान की असीम ऊंचाइयों में स्वछंदता पूर्वक उड़ने का आनंद प्राप्त किया था। इसीलिए अब वह अपना अंतिम समय उस गुफा के दुर्गंध भरे वातावरण में नहीं बिताना चाहता था।
वह मरने से पहले एक बार फिर आसमान में उड़ कर उस असीम सुख को प्राप्त कर लेना चाहता था जो उसे आसमान की ऊंचाइयों में उड़ने से मिलती थी। इसीलिए वह उड़ना चाहता था।
प्रश्न 3.
साँप उड़ने की इच्छा को मूर्खतापूर्ण मानता था। फिर उसने उड़ने की कोशिश क्यों की ?
उत्तर –
सांप सोचता था कि सारे पक्षी मूर्ख होते हैं जो आसमान में उड़ने के लिए लालायित रहते हैं। लेकिन जब उसने देखा की बाज घायल अवस्था में भी आकाश में उड़ने के लिए कितना बेचैन था और सिर्फ आसमान में उड़ने की खुशी पाने के लिए उसने अपने प्राण तक गँवा दिये ।
यह बात उसे बेचैन कर रही थी। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर आकाश में उड़ने में क्या खुशी मिलती है। वह इसी रहस्य को जानना चाहता था। इसीलिए उसने आकाश में उड़ने का फैसला किया।
प्रश्न 4.
बाज के लिए लहरों ने गीत क्यों गाया था ?
उत्तर–
बाज वाकई में अदम्य साहसी था। घायल होने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने जीवन के अंतिम समय में भी , अपनी इच्छा पूर्ति के लिए , अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर , स्वछंदता पूर्वक आकाश में उड़ने का एक अंतिम प्रयास किया। इसीलिए लहरों ने बाज की हिम्मत व साहस की प्रशंसा के गीत गाए।
प्रश्न 5.
घायल बाज को देखकर साँप खुश क्यों हुआ होगा ?
उत्तर–
सांप बहुत कायर था। वह सोचता था कि वह अपनी गुफा में बिल्कुल सुरक्षित व सुखी है। लेकिन जब अचानक उसकी गुफा के पास एक घायल बाज आ गिरा तो , वह काफी भयभीत हो गया और उसे अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी।
लेकिन जब उसने देखा कि बाज स्वयं ही घायल और अधमरा हैं और उसे कोई हानि नहीं पहुंचा सकता हैं तो वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करने लगा। इसीलिए वह खुश हो गया।
प्रश्न 6.
समुद्र की लहरों के अनुसार , दुनिया में कौन लोग बहादुर व हिम्मती हैं ?
उत्तर –
जो अपने लक्ष्य व अपनी स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं करते हैं और अपनी जिंदगी को दांव में लगाकर , आने वाले हर खतरे का बहादुरी से सामना कर अपनी जिंदगी को पूरी आजादी के साथ जीते हैं ।
प्रश्न 7.
लेखक समुद्र की लहरों के माध्यम से क्या संदेश देना चाहते हैं ?
उत्तर –
लगातार और बार-बार प्रयास करने से ही सफलता मिलती है। भले ही आपको शुरुवात में असफलता का सामना क्यों ना करना पड़े लेकिन आप तब तक प्रयास करते रहें जब तक आप अपने लक्ष्य को प्राप्त नही कर लेते।
प्रश्न 8.
बाज को अपने मरने का दुख क्यों नहीं था ?
उत्तर –
क्योंकि उसने अपने जीवन के हर पल को भरपूर जिया हैं। दूर-दूर तक खूब लम्बी उड़ानें भरी हैं। स्वतंत्रता पूर्वक आकाश की असीम ऊँचाइयों को अपने पंखों से छुआ है।
प्रश्न 9.
इस कहानी से हमें क्या संदेश मिलता है ?
उत्तर –
इस कहानी से हमें यह संदेश मिलता है कि बिना हिम्मत हारे और बिना रुके , जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना डट कर करना चाहिए क्योंकि साहसी व बहादुर लोगों को दुनिया जीते जी तो सलाम करती ही है मरने के बाद भी सलाम करती है।
प्रश्न 10.
बाज की प्रशंशा में किसने मधुर गीत गाया ?
उत्तर –
बाज की प्रशंशा में समुद्र की लहरें ने मधुर गीत गाया ।
“बाज और साँप” पाठ के सारांश को हमारे YouTube channel में देखने के लिए इस Link में Click करें। YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)
Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel (Padhai Ki Batein /पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit कर हमें Support करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।
You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.
यह भी पढ़ें……
- टोपी का सारांश व प्रश्न उत्तर
- टोपी पाठ के प्रश्न उत्तर
- यह सबसे कठिन समय नही का सारांश और प्रश्न उत्तर
- पानी की कहानी का सारांश और प्रश्न उत्तर
- पानी की कहानी प्रश्न उत्तर
- बाज़ और सांप का सारांश और प्रश्न उत्तर
- जब सिनेमा ने बोलना सीखा था का सारांश व प्रश्न उत्तर
- कबीर की सखियों का भावार्थ और प्रश्न उत्तर
- क्या निराश हुआ जाय का सारांश व प्रश्न उत्तर
- लाख की चूड़ियों पाठ का सारांश व प्रश्न उत्तर
- कामचोर पाठ का सारांश व प्रश्न उत्तर
- ध्वनि का भावार्थ और ध्वनि कविता के प्रश्नों के उत्तर
- सुदामा चरित के प्रश्न उत्तर
- सुदामा चरित का भावार्थ
- जहां पहिया हैं का सारांश व प्रश्न उत्तर
- जहां पहिया हैं प्रश्न उत्तर
- भगवान के डाकिये का भावार्थ व प्रश्न उत्तर
- बस की यात्रा का सारांश व प्रश्न उत्तर
- सूरदास के पद का भवार्थ व प्रश्न उत्तर
- चिठ्ठियों की अनोखी दुनिया का सारांश व प्रश्न उत्तर
- दीवानों की हस्ती का भावार्थ व प्रश्न उत्तर
- अकबरी लोटे के प्रश्न उत्तर
- लोकोक्तियों का हिंदी अर्थ
- मुहावरों का हिंदी अर्थ