Poem For Teachers Day : शिक्षक दिवस की कविताएं

Poem For Teachers Day

शिक्षक दिवस की कविताएं

Poem For Teachers Day : प्राचीन काल से ही भारत में गुरु शिष्य परंपरा रही है। हमारे देश में माता-पिता के बाद गुरु को ही सर्वोच्च स्थान दिया गया है।वास्तव में गुरु पूजनीय होते हैं।क्योंकि मनुष्य मां बाप के माध्यम से इस धरा पर जन्म लेता है।लेकिन ज्ञान की ज्योति तो उसके अंदर गुरु ही जलाते हैं।गुरु हमेशा अपने शिष्यों का मार्गदर्शन कर उसे सही दिशा में चलने को प्रेरित करते हैं। 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गुरुओं को समर्पित यह दिन हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। 

शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर हम भी आपके लिए गुरु को समर्पित कुछ कविताएं लेकर आए। 

Poem for Teachers Day

शिक्षक दिवस की कविताएं

गुरु ही है ज्ञान के दाता , गुरु ही है भाग्यविधता।

देकर विद्द्या का महादान, शिष्यों को बनाते हैं महान।

जलाकर दीपक ज्ञान का , जीवन का अंधियारा मिटाते हैं। 

तन मन को कर आलोकित , सफलता के मार्ग पर चलाते हैं।

गुरु शरण में जाकर ही , भगवान राम भी पुरुषोत्तम कहलाए। 

श्री कृष्ण ने भी , गुरु संदीपनी के चरणों में शीश झुकाये।

वेद पुराण भी करते हैं , गुरु की महत्ता का बखान। 

ऋषि-मुनियों ने भी गाए हैं , गुरु की महिमा के गुणगान। 

सतयुग हो या कलयुग , हर युग में गुरु ही है महान।

ऐसे गुरु को मेरा , सत सत बारंबार प्रणाम। 

Happy Teacher’s Day

Poem For Teachers Day

हमारे देश में है गुरु का सबसे ऊंचा स्थान , क्योंकि गुरु ही देते हैं विद्या का ज्ञान।

अज्ञानता के घने अंधेरे में , ज्ञान का दीपक जलाकर गुरु ही राह दिखाते हैं।

बतला कर ज्ञान का गूढ़ मंत्र , सफलता के नित नए आयाम बनाते हैं।

देकर दुनिया का सबसे बड़ा धन विद्या का , जीवन हमारा खुशियों से भर देते हैं।

सतयुग से कलयुग तक हर युग में , हम गुरु के आगे ही शीश नवाते हैं।

महिमा क्या बखान करुँ  मैं गुरु की , भगवान भी गुरु चरणों में झुक जाते हैं।

विश्वामित्र से सीख धनुर्धर विद्द्या , अभेद्य लंका को जीत जाते हैं राम।

गुरु शरण में जाकर ही , 64 कलाओं में पारंगत हो जाते हैं श्याम ।

चाणक्य जैसे गुरु ही , बालक चंद्रगुप्त को मगध का सम्राट बनाते हैं।

बात मान कर गुरु की , छत्रपति शिवाजी अपना नाम इतिहास में दर्ज करवाते हैं। 

ध्यान से सुन कर गुरु आचरेकर की बात , सचिन क्रिकेट के भगवान बन जाते हैं।

देवता भी करते है गुरु का सम्मान , इसीलिए बृहस्पति रहते हैं गुरु पद पर शोभयमान । 

दानव भी नही है पीछे गुरु की महिमा गाने में , शुक्राचार्य गुरु पद की परम्परा निभाते है। 

मन में हमारे ज्ञान की रोशनी भर , जीवन आलोकिक कर देते हैं। 

सत सत प्रणाम है ऐसे गुरु को , जो जीवन जीने की राह बताते हैं। 

Happy Teacher’s Day

Poem For Teachers Day

आओ मिलकर शिक्षक दिवस मनाए। 

गुरु की महिमा का गुणगान करें , गुरु को फिर सम्मान दें। 

गुरु ने ही हमको अक्षर ज्ञान कराया ,क ख ग घ पढ़ना सिखलाया। 

बड़ों का करो आदर , छोटों को तुम बांटो प्यार। 

क्या बुरा क्या भला , इस बात को गुरु ने बातों बातों में समझाया।

धरती अंबर सूरज चांद सितारे , दूर नही ये हमसे , पास हैं हमारे । 

इनके बिना नहीं मानव जीवन , ये बात हमको गुरु ने ही बतलायी।

अपना भारत देश है एक गुलदस्ता , हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई फूल है इसके सारे। 

सभी धर्मों का करो तुम सम्मान , यह पाठ हमको गुरु ने ही पढ़ाया।

होली दीपावली लोहडी ईद और क्रिसमस , ये सारे त्यौहार हैं हमारे।

आओ मिलकर सारे इन्हें मनायें , गुरु ने यही हमको है सिखलाया ।

गुरु ही शून्य से शिखर तक पहुंचाते है , रहस्य सफलता का बतलाते।

कभी डांट से कभी प्यार से , जीवन जीने की कला गुरु ने ही सिखाई।

गुरु आप ही बंदनीय , गुरु आप ही पूज्नीय , गुरु आप ही आदरणीय।

हे गुरु , देवों से भी पहले आपको मेरा सत सत नमन।

आओ मिलकर शिक्षक दिवस मनाए। 

Happy Teacher’s Day

Poem For Teachers Day

अथाह ज्ञान के सागर होते हैं शिक्षक , खुद जुगनू बन मार्ग दिखाते हैं शिक्षक। 

विद्यालय की जान होते हैं शिक्षक , सफलता का मंत्र बताते हैं शिक्षक। 

अक्षर ज्ञान दे शिक्षित कराते हैं शिक्षक , सभी धर्मों पर्वों का सम्मान करना सिखाते हैं शिक्षक। 

राष्ट्रभक्ति की अलख दिल में जगाते हैं शिक्षक , एकता अखंडता का पाठ पढ़ाते हैं शिक्षक।

भेद भाव मिटा प्यार से रहना सिखाते हैं शिक्षक , तपा कुंदन में हमें खरा सोना बनाते हैं शिक्षक।

कोरे कागज में सफलता की कहानी लिखना सिखाते हैं शिक्षक , वंदनीय होते हैं शिक्षक।

पूजनीय होते हैं शिक्षक , आदरणीय होते हैं शिक्षक।

ऐसे गुरुजनों को शत शत नमन , क्योंकि शिष्यों के लिए तो भगवान होते हैं शिक्षक। 

Happy Teacher’s Day

Poem For Teachers Day

You are most welcome to share your comments.If you like this post.Then please share it.Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

International Women’s Day Poem 

International Women’s Day Quote

पढ़िए शानदार Inspirational New Year Quotes (हिंदी में )

पढ़िए एक कविता “आज का भारत ” (हिंदी में )

Poem on “Save and Educate Girl Child” in English 

कुछ शानदार कवितायें “Daughter’s Day / बेटी दिवस ” पर बेटियों के लिए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *