Womens Day Quote : International Women’s Day

International Women’s Day Quote , Happy Women’s Day Quotes.

International Women’s Day Quote

Womens Day Quote :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day) हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है।यह दिन दुनिया भर की सभी महिलाओं के लिए बहुत खास होता है।क्योंकि इस दिन दुनिया भर में उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया जाता है।और उनकी उपलब्धियों के लिए (चाहे वो आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र हो ) उन्हें सराहा जाता है।

भारत में भी महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।भारत में महिलाओं के सम्मान के लिए 8 मार्च को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाता है।

महिलाओं के सम्मान के दिवस यानी International Women’s Day  के उपलक्ष्य में हम भी कुछ Quotes लिख रहे हैं। जिन्हें आप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के समय अपने लोगों को भेज कर उन्हें अपने दिल के जज्बातों से वाकिफ करा सकते हैं। 

Happy Womens Day Quote

लगा दी ऊंची छलांग अंतरिक्ष में , नाप दिया एवरेस्ट हमने।

लहरा दिया तिरंगा खेल के मैदान में , समुद्र की गहराई भी माप ली हमने,

देश के प्रहरी वन खड़े है सीमा की रक्षा में ,  मौजूदगी हर क्षेत्र में दर्ज करा दी हमने। 

फिर भी दोयम दर्जा क्यों मिला  , बस कोई इतना बता दे हमें ?

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

मां बनकर जन्म दिया ,

बहन बन चलना सिखाया मैंने।

बेटी बन खुशियां बिखेर दी घर आंगन में, 

प्रथम शिक्षक बन अक्षर ज्ञान कराया मैंने। 

सहेली बन सुलझाई तेरे जीवन की पहेली ,

हमसफर बन जीवन की राह आसान बनाई मैंने।

रूप कई है मेरे मगर ,  हर रूप में साथ हूं मैं तेरे। 

Happy Women’s Day 

Happy Women’s Day Quotes

चाह नहीं दुर्गा काली सा पूजो तुम मुझे ,

चाह नहीं महिमामंडित करो मंचों सेमिनारों से ,

चाह नहीं सम्मान करो तुम मेरा सिर्फ कागजों बातों में,

फूल सा खिलने दो , भौंरों सा गुनगुनाने दो मुझे,

दो पल चैन से जी लूँ , मन में लिए सपने ढेरों।

चाह बस इतनी सी है मेरी,

मैं नारी हूं ….. बस मुझे नारी ही रहने दो !!!!

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

हे ममतामयी नारी ,

मां ,बहन ,पत्नी, बेटी कितने हैं तेरे रूप,

सबके जीवन में मिश्री सी घुल जाती, 

तू बन ममता का प्रतिरूप। 

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

मां बनकर छाती से अपनी दूध पिलाया,

बहन बनकर दी तूने दुलार की छाया।

जीवनसंगिनी बनकर तूने हर पल साथ निभाया,

बेटी बनकर जीवन का सुखद एहसास कराया। 

हे नारी !!!! तेरे कितने हैं रूप।

हर रूप में तू करुणा का प्रतिरूप।

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

पापा की लाडली परी हूं मैं , पर हूं दिल से थोड़ी नादान।

सबसे करती हंसी ठिठोली , देख मुझे सबके चेहरे पर बिखरे मुस्कान।

कोमल दिल की हूं मैं मल्लिका  ,करती सब पर अपनी जान कुर्बान। 

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

सारी दुनिया जपे कृष्ण से पहले राधा का नाम,

साधु संत हर पल कहें सीताराम। 

बिन शक्ति के शिव भी हैं अधूरे,

बिन नारी के नर भी नहीं पूरे। 

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

सारे रिश्तो की डोर मजबूती से थामे । नव सृजन करने वाली शक्ति है नारी,

बस मान सम्मान की भूखी है पर , हर घर का मजबूत स्तम्भ है नारी। 

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

ईट पत्थरों से बनते देखे हमने बहुत मकान ,

पर घर तो उसे नारी ही बनाती है। 

घर के हर अंधेरे कोने को रोशन ,

एक नन्हा दीप जलाकर नारी ही करती है।

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

जिस घर में एक पुरुष शिक्षित होता है सिर्फ पुरुष ही शिक्षित होता है।लेकिन जिस घर में एक महिला शिक्षित होती है उस घर की पूरी पीढ़ी ही शिक्षित हो जाती है”

किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती है ” ।

“जहां नारियों का आदर होता है, वहां देवता निवास करते हैं “।

” नारी जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी,
आंचल में हैं दूध और आँखों में पानी। ”

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

“महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं।”

“जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं। तो आप एक आदमी को ही शिक्षित करते हैं।लेकिन जब आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं।तब आप एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करते हैं “।

“स्त्री पुरुष से उतनी ही श्रेष्ठ है। जितना प्रकाश अँधेरे से “।

“हर सफल पुरुष के पीछे महिला का हाथ होता है”।

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

“किसी भी समाज की उन्नति वहां की महिलाओं की उन्नति पर निर्भर करती है। स्त्री की उन्नति पर ही राष्ट्र की उन्नति निर्भर है।”

” नारी ! तुम केवल श्रद्धा हो विश्वास रजत नग पगतल में ,

पीयूष स्रोत सी बहा करो जीवन के सुंदर समतल में “।

“दुनिया  में  दो  शक्तिया  हैं। एक  तलवार  की  एक  कलम  की। इन  दोनों  के  बीच  में  कडा मुकाबला और दुश्मनी  है।एक  तीसरी ताकत है।जो  दोनों से  शक्तिशाली  है।वो है महिलाओं की   ताकत”। (मोहम्मद अली जिन्ना)

महिला का वास्तविक आभूषण उसका चरित्र, उसकी पवित्रता है। (महात्मा गाँधी)

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

किसी को भी मत कह दो कि तुम कमजोर हो ,क्योंकि तुम एक औरत हो। (मैरी कॉम )

किसी भी सभ्यता का आकलन समाज की महिलाओं के व्यवहार से किया जा सकता है। (राल्फ वाल्डो )

कोई भी राष्ट्र उन्नति के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता। जब तक कि उस राष्ट्र की महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त ना हो। (मोहम्मद अली जिन्ना)

एक महिला पूर्ण चक्र है।उसके भीतर सृजन पोषण और परिवर्तन करने की शक्ति है।

Happy Women’s Day 

Happy Womens Day Quote

“At the end of the day, Don’t forget that you are a person , Don’t forget that you are a mother , a wife and a daughter (Indra Noori)”

“I urge all women to believe in themselves and in the fact that they are capable of running a successful professional life as well as family life” .(Chanda Kochhar)

You are most welcome to share your comments.If you like this post.Then please share it.Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

पढ़िए शानदार Inspirational New Year Quotes (हिंदी में )

पढ़िए एक प्यारी सी कविता “आज का भारत”

पढ़िए एक कविता “Save and Educated Girl Child”