Jahan Pahiya Hai Class 8 MCQ : जहाँ पहिया है।

Jahan Pahiya Hai Class 8 MCQ : 

Jahan Pahiya Hai Class 8 MCQ

जहाँ पहिया है कक्षा 8 MCQ

प्रश्न 1.  

“जहाँ पहिया है” , पाठ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर –

पालगम्मी साईनाथ जी।

प्रश्न 2.  

“जहाँ पहिया है” , पाठ मुख्य रूप से क्या है ?

उत्तर –

लेखक की रिपोर्ट का एक हिस्सा।

प्रश्न 3.  

लेखक पालगम्मी साईनाथजी किस क्षेत्र में काम करते थे ?

उत्तर –

वो एक रिपोर्टर थे। 

प्रश्न 4.  

“जहाँ पहिया है” , पाठ मुख्य रूप से किस आंदोलन पर आधारित है। 

उत्तर –

तमिलनाडु के पुडुकोट्टई क्षेत्र की महिलाओं के “साईकिल आंदोलन” पर। 

प्रश्न 5.  

महिलाओं ने “साईकिल आंदोलन” क्यों किया ?

उत्तर –

अपनी आजादी , आत्मसम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए। 

प्रश्न 6.  

पुडुकोट्टई क्षेत्र कहाँ हैं ?

उत्तर –

तमिलनाडु में। 

प्रश्न 7.  

पुडुकोट्टई क्षेत्र की महिलाओं ने साइकिल चलाकर किस परम्परा को खत्म कर डाला ?

उत्तर –

सदियों पुरानी रूढ़िवादी परम्पराओं को। 

प्रश्न 8.  

पुडुकोट्टई क्षेत्र की महिलाओं का “साइकिल आंदोलन” किसमें बदल गया ?

उत्तर –

एक सामाजिक आंदोलन में। 

प्रश्न 9.  

पुडुकोट्टई क्षेत्र की किन महिलाओं द्वारा “साइकिल आंदोलन” शुरू किया गया ?

उत्तर –

नवसाक्षर (नयी पढ़ी लिखी) ग्रामीण महिलाओं के द्वारा।

प्रश्न 10.  

लेखक के अनुसार , साइकिल चलाना सीखने के बाद कितनी महिलाओं ने “प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता” जैसे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया ?

उत्तर –

लगभग सत्तर हज़ार से भी अधिक महिलाओं ने। 

प्रश्न 10.  

लेखक के लिए विचित्र अनुभव क्या था ?

उत्तर –

साइकिल प्रशिक्षण शिविर देखना। 

प्रश्न 12.  

पुडुकोट्टई क्षेत्र की महिलाओं को अभी भी कैसे साइकिल चलानी सिखाई जाती है ?

उत्तर –

प्रशिक्षण शिविर लगाकर। 

प्रश्न 13.  

लेखक ने किस युवा मुस्लिम लड़की से साइकिल चलाने से संबंधित प्रश्न किया ?

उत्तर –

जमीला बीवी से ।

प्रश्न 14.  

जमीला बीवी ने साइकिल चलाने को क्या माना ?

उत्तर –

अपना अधिकार ।

प्रश्न 15.  

फातिमा क्या कार्य करती थी ?

उत्तर –

एक माध्यमिक स्कूल की शिक्षिका थी । 

प्रश्न 16.  

फातिमा ने साइकिल चलाना कैसे सीखा ?

उत्तर –

हर रोज शाम को आधे घंटे साइकिल किराए पर लेकर ।

प्रश्न 17.  

साइकिल चलाना सीखने के दौरान लोगों ने फातिमा को कैसे हतोत्साहित करने की कोशिश की ?

उत्तर –

ताने मार कर।  

प्रश्न 18.  

साइकिल आंदोलन से महिलाओं में किस चीज की वृद्धि हुई ?

उत्तर –

आत्मविश्वास की । 

प्रश्न 19.  

महिलाएं साइकिल चलाना क्यों सीखना चाहती थी ?

उत्तर –

आत्मनिर्भरता के लिए।  

प्रश्न 20.  

किलाकुरुचि गाँव की महिलाएँ कब साइकिल चलाना सीखती थी  ?

उत्तर –

रविवार को। 

प्रश्न 21.  

नई – नई साइकिल चालक महिलाएँ कौन सा गाना गाते हुए साइकिल चलाती थी ?

उत्तर –

“ओ बहिना , आ सीखें साइकिल , घूमें समय के पहिए संग…”।

प्रश्न 22.  

1992 में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के दिन 1500 महिलाओं ने कहाँ साइकिल चलाकर एक नया इतिहास रचा ?

उत्तर –

पुडुकोट्टई जिले की सड़कों पर । 

प्रश्न 23.  

किस साइकिल विक्रेता के द्वारा महिलाओं के साइकिल चलाने पर बहुत ही चालकी से अपना पक्ष रखा गया ?

उत्तर –

“आर-साइकिल्स” विक्रेता के द्वारा । 

प्रश्न 24.  

साइकिल विक्रेता महिलाओं के साइकिल चलाने के पक्ष में क्यों था ?

उत्तर –

साइकिल की बिक्री में बढ़ोतरी के कारण। 

प्रश्न 25.  

साइकिल विक्रेता लेखक को किस विभाग का आदमी समझकर सावधानी से बोल रहा था ?

उत्तर –

इनकम टैक्स विभाग। 

प्रश्न 26 

लेखक के अनुसार , महिलाओं को साइकिल चलाने से क्या फायदे हुए ?

उत्तर –

आर्थिक स्थिति बेहतर , समय की बचत और आत्मनिर्भरता की प्राप्ति । 

प्रश्न 27.  

“इस सारे मामले में” , यहाँ लेखक किस मामले की बात कर रहे हैं ?

उत्तर –

महिलाओं द्वारा साइकिल चलाना सीखने के । 

Note – Class 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein /पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

  1. टोपी का सारांश
  2. यह सबसे कठिन समय नही का सारांश
  3. पानी की कहानी का सारांश
  4. बाज़ और सांप का सारांश
  5. जब सिनेमा ने बोलना सीखा था का सारांश
  6. कबीर की सखियों का भावार्थ 
  7. क्या निराश हुआ जाय का सारांश
  8. लाख की चूड़ियों पाठ का सारांश 
  9. कामचोर पाठ का सारांश
  10. ध्वनि का भावार्थ 
  11. सुदामा चरित के प्रश्न उत्तर
  12. सुदामा चरित का भावार्थ
  13. जहां पहिया हैं का सारांश 
  14. भगवान के डाकिये का भावार्थ
  15. बस की यात्रा का सारांश 
  16. सूरदास के पद का भवार्थ
  17. चिठ्ठियों की अनोखी दुनिया का सारांश
  18. दीवानों की हस्ती का भावार्थ
  19. अकबरी लोटे के प्रश्न उत्तर 
  20. लोकोक्तियों का हिंदी अर्थ