Apurv Anubhav Class 7 MCQ

Apurv Anubhav Class 7 MCQ :

Apurv Anubhav Class 7 MCQ 

अपूर्व अनुभव कक्षा 7 MCQ

प्रश्न 1.

अपूर्व अनुभव कहानी के लेखक कौन हैं ?

उत्तर –

तेत्सुको कुरियानागी। 

प्रश्न 2.

अपूर्व अनुभव कहानी मूलरूप से किस भाषा में लिखी गई है ?

उत्तर –

जापानी भाषा में। 

प्रश्न 3.

अपूर्व अनुभव कहानी का जापानी भाषा से हिंदी में अनुवाद किसने किया ?

उत्तर –

याज्ञिक कुशवाहा जी ने। 

प्रश्न 4.

अपूर्व अनुभव कहानी के मुख्य पात्र कौन हैं ?

उत्तर –

तोत्तो चान और यासुकी चान नाम के दो छोटे बच्चे। 

प्रश्न 5.

तोत्तो चान और यासुकी चान कहाँ रहते थे ?

उत्तर –

तोमोए में (जापान)। 

प्रश्न 6.

तोमोए में रहने वाले सभी बच्चों के पास ऐसा क्या था जिस पर वह अपना हक समझते थे ?

उत्तर –

अपना एक -एक पेड़।

प्रश्न 7.

तोत्तो चान के पास क्या था ?

उत्तर –

अपना एक निजी पेड़।

प्रश्न 8.

तोमोए में रहने वाले सभी बच्चे अपने पेड़ों को क्या मानते थे ?

उत्तर –

अपनी निजी सम्पत्ति। 

प्रश्न 9.

तोत्तो चान कहाँ घंटों बैठकर सड़क पर आने – जाने वालों को देखा करती थी ?

उत्तर –

अपने पेड़ की द्विशाखा के ऊपर।   

प्रश्न 10.

तोत्तो चान का पेड़ कहाँ था ?

उत्तर –

मैदान के बाहरी हिस्से में कुहोन्बुत्सु जाने वाली सड़क के पास।

प्रश्न 11.

तोत्तो चान कब -कब पेड़ पर चढ़ी मिलती थी ?

उत्तर –

खाने की छुट्टी के समय  (Lunch Time) या स्कूल की छुट्टी के बाद। 

प्रश्न 12.

तोत्तो चान के पेड़ में द्विशाखा कितनी ऊंचाई पर थी ?

उत्तर –

जमीन से लगभग 6 फुट ऊपर ।

प्रश्न 13.

पेड़ की द्विशाखा वाली जगह कैसी थी ?

उत्तर –

किसी झूले की तरह आराम दायक । 

प्रश्न 14.

कभी किसी बच्चे को दूसरे बच्चे के पेड़ में चढ़ना हो तो , पेड़ में चढ़ने से पहले उसे क्या करना पड़ता था ?

उत्तर –

पेड़ के मालिक बच्चे से इजाजत लेनी पड़ती थी। 

प्रश्न 15.

यासुकी चान किस वजह से पेड़ में नहीं चढ़ पाता था ?

उत्तर –

पोलियोग्रस्त होने की वजह से।

प्रश्न 16.

क्या यासुकी चान के पास अपना कोई पेड़ था ?

उत्तर –

नही।  

प्रश्न 17.

यासुकी चान को कौन पेड़ में चढ़ाना चाहता था ?

उत्तर –

तोत्तो चान । 

प्रश्न 18.

यासुकी चान को पेड़ में चढ़ाने की योजना किसने बनायी ?

उत्तर –

तोत्तो चान ने।

प्रश्न 19.

यासुकी चान को पेड़ में चढ़ाने की योजना के बारे में तोत्तो चान ने अपने माता-पिता को क्यों नही बताया ? 

उत्तर –

डाँट खाने के डर से। 

प्रश्न 20.

तोत्तो चान ने अपनी मां से क्या झूठ बोला ?

उत्तर –

कि वह यासुकी चान के घर जा रही है। 

प्रश्न 21.

तोत्तो चान घर से निकल कर सीधे कहाँ पहुंची ?

उत्तर –

अपने स्कूल।

प्रश्न 22.

तोत्तो चान के गले में क्या पड़ा था जो हिल रहा था ?

उत्तर –

रेलपास। 

प्रश्न 23.

स्कूल के बाहर तोत्तो चान का इंतजार कौन कर रहा था ?

उत्तर –

यासुकी चान।

प्रश्न 24.

यासुकी चान और तोत्तो चान , दोनों किस ख्याल से बहुत उत्साहित थे ?

उत्तर –

पेड़ में चढ़ने के। 

प्रश्न 25.

तोत्तो चान पेड़ में चढ़ने के लिए सीढ़ी कहाँ से लाई ?

उत्तर –

चौकीदार के छप्पर से।

प्रश्न 26.

यासुकी चान अपने पूरे प्रयास के बाद भी पेड़ में क्यों नही चढ़ पाया ?

उत्तर –

पोलियोग्रस्त होने की वजह।

प्रश्न 27.

यासुकी चान तोत्तो चान से कितना बड़ा था ?

उत्तर –

एक वर्ष। 

प्रश्न 28.

तोत्तो चान को गाल फुला कर तरह – तरह के चेहरे क्यों बनाने पड़े ?

उत्तर –

निराश यासुकी चान को हँसाने के लिए। 

प्रश्न 29.

तोत्तो चान दुबारा चौकीदार के छप्पर से क्या लाई ?

उत्तर –

एक तिपाही सीढ़ी।

प्रश्न 30.

यासुकी चान को द्विशाखा से पेड़ पर चढाने के लिए तोत्तो चान ने क्या जुगति लड़ाई ?

उत्तर –

उसने यासुकी चान को लेटने को कहा और फिर उसे पेड़ की तरफ खींचने का प्रयास करने लगी।

प्रश्न 31.

पेड़ में यासुकी चान और तोत्तो चान को धूप से कौन बचा रहा था ?

उत्तर –

बादल का एक टुकड़ा। 

प्रश्न 32.

किसकी बहन अमेरिका में रहती थी ?

उत्तर –

यासुकी चान की। 

प्रश्न 33.

पेड़ में बैठे -बैठे यासुकी चान ने तोत्तो चान को किस बारे में बताया ?

उत्तर –

टेलीवीजन के बारे में।

प्रश्न 34.

यासुकी चान पेड़ में चढ़कर क्यों खुश था ?

उत्तर –

क्योंकि उसे पता था कि पेड़ में चढ़ने का उसका यह पहला और आखरी मौका है। 

पंडित जवाहरलाल नेहरू पर निबंध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें  ।  YouTube channel link – (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के  हिन्दी  विषय  के  सभी Chapters   से  संबंधित videos  हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें) पर भी उपलब्ध हैं। कृपया  एक  बार  अवश्य  हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post . Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

बसंत -2

  1. Hum Panchhi Unmukt Gagan Ke Explanation
  2. Hum Panchhi Unmukt Gagan Ke Question Answer
  3. Hum Panchhi Unmukt Gagan Ke Question Answer
  4. Dadi Maa Question Answer
  5. Dadi Maa Summary
  6. Himalay Ki Betiyon summary
  7. Himalay Ki Betiyon Question Answer
  8. Himalay Ki Betiyon Mcq
  9. Kathputli Explanation And Summary
  10. Mithaiwal Summary
  11. Mithaiwal Question Answer
  12. Mithaiwal MCQ
  13. Rakt Aur Hamara Sharir Summary
  14. Rakt Aur Hamara Sharir Question And Answer
  15. Rakt Aur Hamara Sharir MCQ
  16. Shaam Ek Kisan Explanation
  17. Shaam Ek Kisan Question Answer
  18. Shaam Ek Kisan MCQ
  19. Chidiya Ki Bachchi Summary
  20. Chidiya Ki Bachchi MCQ
  21. Chidiya Ki Bachchi Question Answer
  22. Apurv Anubhav Summary