Swami Vivekananda Quotes स्वामी विवेकानंद के 51 विचार

स्वामी विवेकानंद के 51 अनमोल विचार /कथन हिन्दी में : Swami Vivekananda Quotes in Hindi .

स्वामी विवेकानंद के 51 अनमोल विचार /कथन 

Swami Vivekananda Quotes 

Swami Vivekananda Quotes : स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कलकत्ता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ था। उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने उनको “स्वामी विवेकानंद” नाम दिया। स्वामी विवेकानंद भारत के महान आध्यात्मिक गुरु व समाज सुधारक थे।

Swami Vivekananda Quotes 

उन्होंने अमेरिका के शिकागो में आयोजित “विश्व धर्म सम्मेलन” में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय वेदांत दर्शन का प्रचार पूरे विश्व में करने का प्रयास किया। आगे चलकर स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। 

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद के विचारों को। …

SWAMI VIVEKANANDA QUOTES IN HINDI …

Quote 1.

जितना कठिन संघर्ष होगा , जीत उतनी ही शानदार होगी।

Quote 2.

उठो जागो और तब तक मत रुको , जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।

Quote 3.

चिंतन करो , चिंता मत करो। नित नए नए विचारों को जन्म दो। 

Quote 4.

पवित्रता , दृढ़ता और धैर्य। ये तीनों सफलता के लिए आवश्यक है। और इन सबसे ऊपर प्रेम की भावना है।

Quote 5. 

हम जो बोते हैं , वही काटते हैं

Quote 6.

एक अच्छे चरित्र का निर्माण हज़ारों ठोकरों को खाने के बाद ही होता है। 

Quote 7.

यदि आप मेरे पास आकर किसी और की बुराई करते हैं , तो मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि आप दूसरों के पास जाकर मेरी भी बुराई करते होंगे।

Quote 8.

दान देना सबसे बड़ा धर्म है। ज्ञान का दान सर्वोत्तम दान है। 

Quote 9.

दिल और दिमाग में टकराव की स्थिति में हमेशा दिल की ही सुनो।

Quote 10.

संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है , असंभव से भी आगे निकल जाना।

Quote 11.

सब कुछ खोने से ज्यादा बुरा है उस उम्मीद को खोना , जिसके भरोसे हम दुबारा सब कुछ वापस पा सकते हैं।

Quote 12.

खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। 

Quote 13.

सभी शक्तियां आपके अंदर हैं। आप कुछ भी और सब कुछ कर सकते हैं।

Quote 14.

हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता होते हैं ।

Swami Vivekananda Quotes 

Quote 15.

विश्व एक विशाल व्यायामशाला है , जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

Quote 16.

तुम जैसा सोचते हो , वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे , तो निर्बल और सबल मानोगे तो , सबल बन जाओगे।

Quote 17.

जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते , तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते हैं ।

Quote 18. 

किसी मकसद के लिए खड़े हो तो , एक पेड़ की तरह। गिरो तो एक बीज की तरह , ताकि दोबारा उठकर उसी मकसद के लिए फिर से जंग लड़ सको। 

Quote 19.

स्वयं में बहुत सी कमियां के बाबजूद अगर मैं स्वयं से प्रेम कर सकता हूं , तो फिर दूसरों में थोड़ी-बहुत कमियों की वजह से मैं उनसे घृणा कैसे कर सकता हूं।

Quote 20.

किसी एक दिन जब आपके सामने कोई समस्या ना आए। आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

Quote 21.

तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता , कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अपने अंदर से ही सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं है।

Quote 22.

सत्य को हजार तरीके से बताया जा सकता है , फिर भी हर एक सत्य ही होगा।

Quote 23.

बाहरी स्वभाव , केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप है।

Quote 24.

तुम फुटबॉल के जरिए भी स्वर्ग के ज्यादा निकट हो सकते हो , बजाय गीता का अध्ययन करने के।

Quote 25.

शक्ति जीवन है , निर्बलता मृत्यु है। विस्तार जीवन है , संकुचन मृत्यु है। प्रेम जीवन है , द्वेष मृत्यु है।

Quote 26.

किसी की निंदा ना करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं , तो जरूर बढ़ाइए। अगर नहीं बढ़ा सकते तो , अपने हाथ जोड़िये और अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिए और उन्हें उनके मार्ग पर जाने दीजिए।

Quote 27.

एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब भूल जाओ।

Quote 28.

जब तक जीना , तब तक सीखना । अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

Quote 29.

जब लोग तुम्हें गाली दें तो , तुम उन्हें आशीर्वाद दो। सोचो तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं।

Quote 30.

ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी है । वह हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।

Quote 31.

अग्नि हमें गर्मी देती है , वह हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष  नहीं है।

Quote 32.

हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है। इसीलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं और वो दूर तक यात्रा करते हैं। 

Quote 33.

जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है शारीरिक , बौद्धिक या मानसिक। उसे जहर की तरह त्याग दो। 

Quote 34.

जो सत्य है। उसे पूर्ण निर्भीक होकर लोगों से कहो। उससे किसी को कष्ट होता है या नहीं। ध्यान मत दो।

Quote 35.

यही दुनिया है। यदि तुम किसी पर उपकार करोगे , तो लोग उसे कोई महत्व नहीं देंगे। किंतु जैसे ही तुम उस कार्य को करना बंद कर दोगे तो , वो तुरंत तुम्हें बदमाश प्रमाणित करने से भी नहीं हिचकेंगे। मेरे जैसे भावुक व्यक्ति अपने सगे संबंधियों द्वारा ठगे जाते हैं। 

Quote 36.

सच्ची सफलता और आनंद का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि वह बदले में कुछ नहीं मांगता। पूर्ण रूप से निस्वार्थ व्यक्ति सबसे सफल है।

Quote 37.

एक विचार लो , उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो , उसके सपने देखो , उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क , मांसपेशियों , नसों , शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचारों को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है। 

Quote 38.

यदि स्वयं पर विश्वास करना और अधिक विस्तार से पढ़ाया और अभ्यास कराया गया होता। तो मुझे यकीन है कि बुराइयों और दुख का एक बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता। 

Quote 39.

कुछ मत पूछो , बदले में कुछ मत मांगो। जो देना है वह दो। वह तुम तक वापस आएगा , पर उसके बारे में अभी मत सोचो।

Quote 40.

क्या तुम नहीं अनुभव करते कि दूसरों के ऊपर निर्भर रहना बुद्धिमानी नहीं है। बुद्धिमान व्यक्ति को अपने पैरों पर दृढ़ता पूर्वक खड़ा होकर कार्य करना चाहिए। धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Quote 41.

एक दिन सभी मरेंगे। अमीर में मरेंगे और गरीब भी मरेंगे। सज्जन भी मरेंगे और दुर्जन भी मरेंगे। इसीलिए निष्कपट होकर जीवन जीना सीखो।

Quote 42.

महात्मा वह है , जो गरीब और असहाय लोगों के लिए रोता है।

Quote 43.

परोपकार धर्म का दूसरा नाम है।

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

Quote 44.

दुनिया क्या सोचती है सोचने दो । तुम अपने इरादों पर मजबूत रहो। एक दिन दुनिया तुम्हारे कदमों पर होगी।

Quote 45.

ही लोग अच्छा जीवन जीते हैं , जो दूसरों के लिए जीते हैं। 

Quote 46.

जिस प्रकार विभिन्न जल स्रोतों से उत्पन्न धाराएं अंततः जाकर समुद्र में मिलती हैं। उसी प्रकार मनुष्य द्वारा अपनाया गया मार्ग चाहे अच्छा हो या बुरा , भगवान तक जाता है 

Quote 47.

मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान है। जब वह केंद्रित होती हैं , तो चमक उठती हैं।

Quote 48.

जिस पल आपको पता चल जाएगा कि ईश्वर आपके अंदर है। उस क्षण के बाद प्रत्येक व्यक्ति में आपको ईश्वर की छवि दिखाई देगी। 

Quote 49.

वे लोग धन्य हैं , जिनके शरीर दूसरों की सेवा में नष्ट हो जाते हैं। प्रेम की भावना सबसे ऊपर है।

Quote 50.

स्वतंत्र होने का साहस करो। जहां तक तुम्हारे विचार जाते हैं , वहां तक जाने का प्रयास करो। और उन विचारों को अपने जीवन में उतारने का साहस करो।

Quote 51.

शुद्ध रहिए और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार कीजिए। यही सभी पूजा का सार हैं। 

स्वामी विवेकानंद के 51 अनमोल विचार : Swami Vivekananda Quotes

You are most welcome to share your comments.If you like this post. Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

Raksha Bandhan Quotes in Hindi

World Environment Day Quotes in hindi

भगवान गौतम बुद्ध के 102 अनमोल वचन(Gautam Buddha Quotes)

क्यों मनाई जाती हैं बुद्ध पूर्णिमा ,जानिए 

Inspirational New Year Quotes

International Women’s Day Quotes  

Poem on International Women Day

Daughter’s Day Poem in hindi

Poem on Holi in Hindi

Poem on Teacher’s day in Hindi

Poem on My Today India in Hindi