Paar Nazar Ke Class 6 Question Answer :प्रश्न उत्तर

Paar Nazar Ke Class 6 Question Answer ,

Paar Nazar Ke Class 6 Question Answer

पार नजर के कक्षा 6 प्रश्न उत्तर 

Paar Nazar Ke Class 6 Question Answer

प्रश्न 1.

छोटू का परिवार कहाँ रहता था ?

उत्तर –

छोटू का परिवार मंगल ग्रह पर धरती के नीचे रहता था।

प्रश्न 2.

छोटू को सुरंग में जाने की इजाजत क्यों नही थी ? पाठ के आधार पर लिखो। 

उत्तर –

सुरंग में जाने के लिए सिक्योरिटी पास आवश्यक था। इसके साथ ही सुरंग में एक ख़ास किस्म का स्पेस सूट पहन कर जाना पड़ता था जो वहां जाने वालों को ठंड से बचाता था और साथ ही साथ वह उन्हें आक्सीजन भी प्रदान करता था। सुरंग में जाने वालों को खास किस्म के जूते पहनकर जमीन में चलनेफिरने का भी प्रशिक्षण दिया जाता था

प्रश्न 3.

कंट्रोल रुम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की ?

उत्तर –

कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने वहाँ लगे कंप्यूटर स्क्रीन में देखा कि दो अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह की तरफ बढ़े चले आ रहे हैं। उनमें से एक अंतरिक्ष यान जमीन पर उतरा। उस अंतरिक्ष यान से एक यांत्रिक हाथ बाहर निकला जिसकी लम्बाई बढ़ती जा रही थी।

तभी अचानक छोटू ने कान्सोल का लाल बटन दबा दिया। लाल बटन दबते ही खतरे की घंटी बज उठी। पापा ने छोटू को एक जोरदार थप्पड़ मारा और लाल बटन को फिर से अपनी जगह पर रख दिया। मगर इस सब में यांत्रिक हाथ का संतुलन बिगड़ गया और वह बेकार हो गया।

प्रश्न 4.

इस कहानी के अनुसार , मंगल ग्रह पर कभी आम जन – जीवन था।  वह सब कैसे नष्ट हो गया ? इसे लिखो।

उत्तर –

मंगल ग्रह पर भी कभी आम जन – जीवन था लेकिन धीरे -धीरे सूर्य में परिवर्तन होने लगा जिस कारण वहाँ का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया। वातावरण में भी अनेक तरह के परिवर्तन आने लगे जिसके कारण धरती के सभी जीव एक -एक करके मरने लगे।

लेकिन मंगल ग्रह वासियों ने अपने तकनीकी ज्ञान की वजह से जमीन के नीचे घर बना लिये और विभिन्न यंत्रों के सहारे वो  सूरज की रोशनी का इस्तेमाल कर जमीन के नीचे आराम से अपना जीवन गुजार रहे थे ।

प्रश्न 5.

कहानी के अनुसार , अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों ?

उत्तर –

नेशनल एअरोनॉटिकल्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के द्वारा मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजे गये ।

इन अंतरिक्ष यानों को मंगल ग्रह पर भेजने का मुख्य उद्देश्य वहां की मिट्टी के विभिन्न नमूनों को इकठ्ठा करना था जिसके आधार पर इस बात का पता लगाया जा सके कि वहाँ जीवन हैं या नही अर्थात वहाँ पर इंसान रहते हैं या नही।

प्रश्न 6.

नंबर एक , नम्बर दो और नंबर तीन , अजनबी से निपटने के कौन से तरीके सुझाते हैं और क्यों ?

उत्तर –

कहानी के अनुसार जैसे ही मंगल ग्रह वासियों को यह पता चला कि किसी अन्य ग्रह से कोई अंतरिक्ष यान उनके ग्रह में आ रहा हैं तो तत्काल कॉलोनी की प्रबंध समिति द्वारा एक सभा बुलाई गई जिसमें सभी लोगों के बीच गंभीर विचारविमर्श हुआ।

नंबर एक , जिसके ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान को नष्ट कर देने से हमें उनके बारे में कोई जानकारी नही मिल पाएगी।

नंबर दो , जो एक वैज्ञानिक थे। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान को नष्ट कर देने से उनको हमारे बारे में पता चल जायेगा। इसीलिए हमें उन पर सिर्फ नजर रख कर उनके कार्यों का आंकलन करना चाहिए ।

नंबर तीन , जिसके ऊपर सामाजिक व्यवस्था की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी व्यवस्था की जाय जिससे इन अंतरिक्ष यानों में लगे यंत्रों को हमारी धरती की कोई महत्वपूर्ण चीज हाथ लगे।

अन्य प्रश्न (Short Questions) 

प्रश्न 1.

पार नजर के” , पाठ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर –

पार नजर के” , पाठ के लेखक जयंत विष्णु नालीकर जी हैं।

प्रश्न 2.

पार नजर के” , कहानी मूलत: किस भाषा में लिखी गयी हैं ?

उत्तर –

मराठी भाषा में। 

प्रश्न 3.

पार नजर के” , कहानी का मराठी भाषा से हिंदी भाषा में अनुवाद किसने किया ?

उत्तर –

रेखा देशपांडेजी ने

प्रश्न 4.

यह कहानी कौन से ग्रह में रहने वाले लोगों की हैं ?

उत्तर –

मंगल ग्रह

प्रश्न 5.

मंगल ग्रह के लोग कहाँ रहते थे ?

उत्तर –

मंगल ग्रह की धरती के ऊपर रहने के बजाय धरती के नीचे रहते थे।

प्रश्न 6.

मंगल ग्रह के लोग धरती के ऊपर क्यों नही रहते थे ?

उत्तर –

क्योंकि वहाँ का वातावरण जीने लायक नहीं था

प्रश्न 7.

इस कहानी का मुख्य पात्र कौन हैं ?

उत्तर –

छोटू नाम का एक छोटा सा लड़का

प्रश्न 8.

छोटू के पापा रोज कहाँ से होकर अपने काम पर जाते थे ?

उत्तर –

एक सुरंगनुमा रास्ते से

प्रश्न 9.

सुरंग कहाँ जाती थी ?

उत्तर –

सुरंग जमीन के ऊपर ।

प्रश्न 10.

छोटू ने अपने पापा से क्या चुराया।

उत्तर –

सुरंग में जाने का सिक्योरिटी पास

प्रश्न 11.

छोटू ने सिक्योरिटी पास का इस्तेमाल किस काम के लिए किया ?

उत्तर –

सुरंग का पहला दरवाजा खोल कर उसके अंदर प्रवेश करने के लिए।

प्रश्न 12.

छोटू के पापा धरती के ऊपर कैसे जाते थे।

उत्तर-

एक ख़ास किस्म का स्पेस सूट पहन कर

प्रश्न 13.

स्पेस सूट पहनने के क्या फायदे थे ?

उत्तर –

स्पेस सूट से उन्हें जरूरी आक्सीजन मिलती थी और वह उन्हें ठंड से भी बचाता था

प्रश्न 14.

छोटू के पापा एक खास किस्म के जूते क्यों पहनते थे ? 

उत्तर –

मंगल ग्रह की जमीन के ऊपर चलनेफिरने के लिए। 

प्रश्न 15.

मंगल ग्रह के वातावरण में तरह -तरह के परिवर्तन क्यों आने लगे थे ?

उत्तर –

सूर्य में परिवर्तन के कारण

प्रश्न 16.

सूर्य में हुए परिवर्तन से मंगल ग्रह में क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर –

वहां का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया।

प्रश्न 17.

मंगल ग्रह के लोग किस कारण जमीन के नीचे अपने घर बना पाये ?

उत्तर –

उन्नत तकनीकी ज्ञान के कारण।

प्रश्न 18.

मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान किसने भेजे ?

उत्तर –

नेशनल एअरोनॉटिकल्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने।

प्रश्न 19.

कंट्रोल रूम में छोटू ने क्या शरारत की ?

उत्तर –

छोटू ने कंट्रोल रूम के कान्सोल का लाल बटन दबा दिया।

प्रश्न 20.

अंतरिक्ष यान ने जमीन पर उतरने के बाद क्या किया ?

उत्तर –

अपना एक यांत्रिक हाथ बाहर निकला जिसकी लम्बाई बढ़ती जा रही थी।

प्रश्न 21.

छोटू की शरारत का क्या असर हुआ ?

उत्तर –

अंतरिक्ष यान के यांत्रिक हाथ का संतुलन बिगड़ गया और वह बेकार हो गया।

प्रश्न 22.

कॉलोनी की प्रबंध समिति द्वारा क्या फैसला लिया गया ?

उत्तर –

ग्रह में कुछ ऐसी व्यवस्था की जाय जिससे अंतरिक्ष यानों में लगे यंत्रों को उनकी धरती की कोई महत्वपूर्ण चीज हाथ लगे।

प्रश्न 23.

नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान क्यों भेजे ?

उत्तर –

मंगल ग्रह की मिट्टी के नमूनों को इकठ्ठा करने के लिए।

प्रश्न 24.

पृथ्वी के वैज्ञानिक मंगल ग्रह में क्या खोज रहे हैं ?

उत्तर –

मंगल ग्रह में जीवन हैं या नहीं।

प्रश्न 25.

वैज्ञानिकों के लिए आज भी कौन सा प्रश्न रहस्य बना हुआ हैं ?

उत्तर –

मंगल ग्रह में जीवन हैं या नहीं। इसका आज भी वैज्ञानिकों के पास कोई जबाब नही हैं।

प्रश्न 26.

“पार नज़र के” पाठ का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर –

इस कहानी का उद्देश्य बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति रूचि व जिज्ञासा पैदा करना हैं।

प्रश्न 27.

अंतरिक्ष यान का यांत्रिक हाथ क्या काम कर रहा था ?

उत्तर –

मंगल ग्रह की मिट्टी के नमूने इकठ्ठे कर रहा था।

प्रश्न 28.

“पार नज़र के” , पाठ से क्या सीख मिलती है ?

उत्तर –

“पार नज़र के” , पाठ से हमें यह सीख मिलती है कि हमारी धरती के आलावा इस ब्रह्माण्ड में स्थित किसी अन्य ग्रह में जीवन हो सकता हैं। हमें उसे तलाशने का प्रयास करना चाहिए।  

Paar Nazar Ke Class 6 Question Answer

My Best Friend निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के हिन्दी विषय के सभी Chapters से संबंधित videos हमारे YouTube channel (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया एक बार अवश्य हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें…