Vyoshree Yojana क्या है? किसको मिलेगा इसका फायदा।

Vyoshree Yojana : 

राष्ट्रीय वयोश्री योजना

Vyoshree Yojana

इंसान के जीवन के तीनों चरणों (बचपन , जवानी और वृद्धावस्था) में वृद्धावस्था ही एक ऐसा चरण है जहां पर इंसान को अपनी उम्र बढ़ने के साथ-साथ अनेक शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।जो उम्र के इस दौर में खुद ब खुद चली आती हैं। जैसे कान से कम सुनाई देना, आंखों से कम दिखाई देना, दांतो का गिर जाना, कमर दर्द, हाथ पैरों में दर्द और कमजोरी आदि।

जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं।वो तो इन बीमारियों से निजात पाने के लिए आधुनिक उपकरणों का सहारा लेकर अपनी परेशानियों को थोड़ा कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अपने देश में कुछ बुजुर्ग ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि वो इन उपकरणों को खरीद सकें। ऐसे ही बुजुर्गों की परेशानियों को कम करने के लिए सरकार ने “वयोश्री योजना” की शुरुआत की है।

इस योजना का फायदा देश भर के उन वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा।जो बीपीएल परिवारों से आते हैं और जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है।  वयोश्री योजना को अब पूरे देश में लागू करने का फैसला किया गया है।इसके तहत अगले 5 सालों में इस योजना को देश के सभी जिलों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।अब तक यह योजना देश के सिर्फ 327 जिलों में ही लागू थी।

वयोश्री योजना के शुरुवात 

वयोश्री योजना देश के बुजुर्ग नागरिको की मदद के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक राष्ट्रीय योजना है जो अब पूरे देश में चलाई जाएगी।वैसे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी घोषणा तो  2015-16 के आम बजट में गई थी।

लेकिन इसकी शुरुवात 2017-18 में की गई।राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2017 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से श्री थावरचंद गहलोत ने की।तब यह योजना कुछ ही जिलों तक सीमित थी।योजना के शुरुआत के वक्त इसका बजट 477 करोड़ रुपए का था।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना का उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के बुजुर्गों की बुढ़ापे में होने वाली अनेक परेशानियों को कम करने में मदद करना है।क्योंकि उम्र के इस पड़ाव में बुजुर्गों को अनेक शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार आर्थिक तंगी की वजह से वो अपने लिए आवश्यक उपकरण नहीं खरीद पाते हैं।जिसकी वजह से उन्हें अपने कामों को करने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।या अपने छोटे-मोटे कामों के लिए भी अन्य लोगों पर निर्भर आश्रित रहना पड़ता है।

इन्हीं शारीरिक समस्याओं को कम करने के लिए,उन सभी गरीब वृद्धजनों को उनकी शारीरिक समस्याओं को देखते हुए सरकार द्वारा मुफ्त में उपकरणों को दिये जाएगे।जो इनकी परेशानियों को कम करने में मदद करेंगे।  इस योजना में अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने की कोशिश की जा रही हैं।

बजट 

इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अनुमानित बजट 483.6 करोड़ रुपया है।

देश में बुजुर्गों की आबादी

एक सर्वे के मुताबिक 2011 में देश में बुजुर्गों की कुल आबादी 11 करोड़ थी।इनमें से लगभग 30% बुजुर्ग शहरी इलाकों में रहते है बाकी 70% से अधिक बुजुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं।

इनमें से करीब 6% बुजुर्ग वृद्ध अवस्था में होने वाली शाररिक विकलांगता से परेशान हैं।एक अनुमान के मुताबिक 2026 तक देश में बुजुर्गों की आबादी बढ़कर 18 करोड़ तक  हो जाएगी। 

योजना के संचालन में वित्त संबंधी कोई बाधा नहीं

वयोश्री योजना को पूरे देश में लागू करने के लिए सरकार को कोई भी वित्त संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।वयोश्री योजना को आसानी से संचालित किया जा सकता है क्योंकि सरकार इस योजना का संचालन बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों में जमा उस पैसे से कर रही है जिसके कोई दावेदार नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह की कुल धनराशि करीब 14 हजार करोड रुपए हैं जो सरकार के अधीन है।

कमेटी का होगा गठन

राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले में लाभार्थीयों की पहचान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिसके अध्यक्ष जिलाअधिकारी या उपायुक्त होगें।

लाभार्थीयों की पहचान करने के लिए राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने बीपीएल लाभार्थियों के आंकड़ों एवं जानकारियों को उपयोग किया जाएगा।

वयोश्री योजना के लिए योग्यता 

  • यह योजना गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए है।इसीलिए बीपीएल कार्ड आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ वही व्यक्ति उठा सकते हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है।

वयोश्री योजना से लाभ 

  • इस योजना लाभ सिर्फ उन वरिष्ठ नागरिकों को ही मिलेगा जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है।
  • इस योजना में सरकार कैंप लगाएगी जिसमें डॉक्टर लाभार्थियों का चेकअप करेंगे।उसके बाद लाभार्थियों को आवश्यक उपकरण दिए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत मिलने वाले सारे उपकरण मुफ्त में दिए जाएंगे।
  • अगर किसी परिवार में एक से अधिक वरिष्ठ नागरिक लाभार्थी के रूप में होंगे तो उपकरणों की संख्या में कमी की जा सकती।
  • यदि किसी वरिष्ठ नागरिक को एक से अधिक परेशानी अथवा रोग है तो प्रत्येक के लिए अलग-अलग उपकरण दिए जाएंगे।
  • हर जिले में 30% लाभ महिलाओं को दिया जायेगा।
  • ये सभी उपकरण उच्च गुणवत्ता वाले होंगे।इन सभी उपकरणों को भारतीय मानक ब्यूरो(BIS) द्वारा तय किए मापदंडों के अनुसार ही बनाया जाएगा।
  • योजना को “भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम” एजेंसी द्वारा लागू किया जाएगा।
  • ALMICO इन सभी उपकरणों का 1 वर्ष तक मुफ्त में मेंटेनेंस देगा।

योजना के तहत दिये जाने वाले उपकरण 

  1. व्हीलचेयर
  2. तिपाई
  3. कान की मशीन
  4. चश्मा
  5. बैसाखी/छड़ी
  6. डेन्चर
  7. वॉकर
  8. एल्बो क्रचेस
  9. कमर दर्द के लिए बेल्ट
  10. गले व घुटने के काँलर
  11. इसके अलावा अन्य उपकरण भी दिये जा सकते है

हिंदी निबंध हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें । YouTube channel link –  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

You are most welcome to share your comments.If you like this post.Then please share it.Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

  1. क्या है किसान सम्मान निधि योजना ?
  2. क्या है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना?
  3. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की क्या है खास बात?
  4. क्या है कुसुम योजना?
  5. लोकायुक्त और लोकपाल कानून क्या है?
  6. मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा क्या होता है?