Himalay Ki Betiyan Class 7 MCQ : हिमालय की बेटियां

Himalay Ki Betiyan Class 7 MCQ :

Himalay Ki Betiyan Class 7 MCQ

हिमालय की बेटियां कक्षा 7 MCQ

प्रश्न 1.

“हिमालय की बेटियां” , के लेखक कौन हैं ?

उत्तर –

नागार्जुन जी।

प्रश्न 2.

“हिमालय की बेटियां” , क्या है ?

उत्तर –

एक निबंध। 

प्रश्न 3.

“हिमालय की बेटियां” , पाठ का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर –

हिमालय से निकलने वाली नदियों के नाम , उनके उत्गम स्थान व मैदानी भागों में उसके परिवर्तित रूप के बारे में बताना। 

प्रश्न 4.

“हिमालय की बेटियां” , पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती हैं ?

उत्तर –

हमें इन जीवनदायिनी नदियों का सम्मान करना चाहिए। 

प्रश्न 5.

इस निबंध में लेखक ने नदियों को किस रूप में परिभाषित किया या देखा हैं ?

उत्तर –

मानव रूप में यानि नदी को स्त्री (बहन , बेटी) माना हैं। 

प्रश्न 6.

हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियों का लेखक ने किस रूप में वर्णन किया है ?

उत्तर –

बेटियों के रूप में। 

प्रश्न 7.

हिमालय से निकलने वाली नदियां लेखक को दूर से कैसे दिखाई देती हैं ?

उत्तर –

शांत व गंभीर।

प्रश्न 8.

लेखक को नदियाँ किस प्रकार प्रतीत होती थी ?

उत्तर –

किसी संभ्रांत महिला की तरह। 

प्रश्न 9.

लेखक ने नदियों को हिमालय के कंधे पर चढ़कर देखा तो ये उन्हें कैसी दिखी ?

उत्तर –

काफी पतली (कम चौड़ी)।

प्रश्न 10.

लेखक को समतल मैदानों में नदियां कैसी दिखाई देती हैं ?

उत्तर –

विशाल , विस्तृत ।

प्रश्न 11.

लेखक ने नदियों के पानी में डुबकी लगाने की तुलना किसकी गोद से की है ?

उत्तर –

माँ , दादी , मौसी व मामी आदि की।

प्रश्न 12.

लेखक ने नदियों की तुलना किससे की है ?

उत्तर –

बेटियों से। 

प्रश्न 13.

नदियों कहां पहुंच कर विशाल हो जाती है ?

उत्तर –

मैदानों में।

प्रश्न 14.

कहां जाकर नदियों का उछलना – कूदना कम हो जाता है ?

उत्तर –

मैदानी भागों में।

प्रश्न 15.

लेखक ने नदियों के ऊँचे पहाड़ से नीचे गिरने , आवाज करते हुए नीचे की तरफ तेजी से बहने की तुलना किससे की हैं ?

उत्तर –

उनके उछलने  , कूदने , खिलखिलाकर हँसने से ।

प्रश्न 16.

लेखक के अनुसार , इन नदियाँ को कहाँ पहुंचकर अपनी बीती बातें याद करने का मौका मिलता होगा ?

उत्तर –

देवदार , चीड , सरो , चिनार , सफेदा , कैल आदि के जंगलों में पहुंचकर। 

प्रश्न 17.

किसका प्रेम पाकर भी नदियों का हृदय तृप्त नही होता है ?

उत्तर –

हिमालय का। 

प्रश्न 18.

सिंधु और ब्रह्मपुत्र नदियाँ कैसे बनी हैं ?

उत्तर –

हिमालय में जमी बर्फ के पिघलने से ।

प्रश्न 19.

लेखक ने “बूढ़ा” किसे कहा है ?

उत्तर –

हिमालय को।

प्रश्न 20.

हिमालय को किसका ससुर कहा गया है ?

उत्तर –

समुंद्र का।

प्रश्न 21.

समुंद्र को किसका दामाद माना गया है ?

उत्तर –

हिमालय का।

प्रश्न 22.

पर्वतराज की बेटियों का हाथ किस सौभग्यशाली ने पकड़ा ?

उत्तर –

समुंद्र ने।

प्रश्न 23.

हिमालय को समुंद्र का ससुर क्यों कहा हैं ?

उत्तर –

क्योंकि हिमालय से निकलने वाली नदियों अंत में समुंद्र में जाकर मिल जाती हैं और नदियों को लेखक हिमालय की बेटियां मानते हैं। 

प्रश्न 24.

“बेतवा नदी को प्रेम का प्रतिदान देते जाना। तुम्हारी वह प्रेयसी तुम्हें पाकर बहुत खुश होगी” , यह पंक्ति किसने किससे कही ?

उत्तर –

यक्ष ने अपने मेघदूत से कही। 

प्रश्न 25.

कालिदास जैसे महान कवि को भी नदियों का कौन सा रूप ज्यादा पसंद था ?

उत्तर –

सजीव रूप (यानी मानव रूप)। 

प्रश्न 26.

लेखक के अनुसार , हिमालय किसकी नटखट्टता झेलता होगा ?

उत्तर –

नदियों की । 

प्रश्न 27.

नदियों को “लोकमाता” किसने कहा ?

उत्तर –

काका कालेकर ने।

प्रश्न 28.

लेखक ने नदियों को किस हिमालय की गोद में खेलने वाली बालिकाएं कहां है ?

उत्तर –

बूढ़े हिमालय की। 

प्रश्न 29.

लेखक सतलुज नदी के किनारे कहाँ बैठा था ?

उत्तर –

तिब्बत में । 

प्रश्न 30.

लेखक ने सतलज नदी को किस रूप में देखा ?

उत्तर –

एक ममतामई बहिन के। 

Himalay Ki Betiyan Class 7 MCQ :

“मेरा प्यारा तिरंगा झंडा ” ,निबन्ध को हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें।  YouTube channel link – Padhai Ki Batein / पढाई की बातें

Note – Class 6th , 8th , 9th , 10th , 11th , 12th के  हिन्दी  विषय  के  सभी Chapters   से  संबंधित videos  हमारे YouTube channel  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)  पर भी उपलब्ध हैं। कृपया  एक  बार  अवश्य  हमारे YouTube channel पर visit करें । सहयोग के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यबाद।

You are most welcome to share your comments . If you like this post Then please share it . Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

Basant Bhag -2

  1. Hum Panchhi Unmukt Gagan Ke Explanation
  2. Hum Panchhi Unmukt Gagan Ke Question Answer
  3. Dadi Maa Summary
  4. Dadi Maa Question Answer
  5. Himalay Ki Betiyan Summary
  6. Himalay Ki Betiyan Question Answer