Fit India Movement क्या है ? जानिए इस अभियान का महत्व।

What is Fit India Movement :

फिट इंडिया अभियान

Fit India Movement

29 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से “फिट इंडिया अभियान” की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत करते हुए श्री मोदी ने देशवासियों को अनेक फिटनेस मन्त्रों के साथ स्वस्थ रहने की सलाह दी।

Fit India Movement

स्वच्छता अभियान के बाद अब सरकार ने देश की जनता को फिट रखने का अभियान चलाया है। फिट इंडिया अभियान की शुरुआत के वक्त फिल्मी जगत, खेल जगत, उद्योग जगत, राजनीति जगत की भी अनेक गणमान्य हस्तियों उपस्थित थी।

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर फिट इंडिया अभियान की शुरुआत

“स्वस्थ शरीर इन्सान की सबसे बड़ी पूँजी हैं।इसीलिए हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए”।इस सोच के साथ फिट इंडिया अभियान की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर की।

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को “नेशनल स्पोर्ट्स डे (National Sport Day) के रूप में भी मनाया जाता है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा “आज ऐसे युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का दिन है जो तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं”।

उन्होंने कहा कि “स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज ही नए भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने का रास्ता बना सकता है।इसीलिए फिट इंडिया अभियान को आम लोगों तक ले जाने की जरूरत है”। उन्होंने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के वचनों को याद कियाऔर कहा कि “जीवन में लक्ष्य हो तो सुख समृद्धि उसके उप-उत्पाद के रूप में सामने आते हैं”

फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य 

फिट इंडिया अभियान  का उद्देश्य भारत के हर नागरिक को शारीरिक व मानसिक तौर पर फिट रखना। लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक करना,उन्हें फिटनेस के लिए प्रेरित करना।ताकि अनेक बीमारियों से बचा जा सके। इस अभियान में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जायेगा”।

इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को शारीरिक गतिविधियों और खेल के प्रति प्रोत्साहन करना भी है। देश के हर नागरिक का स्वस्थ रहना जरूरी है।इसीलिए देश के 130 करोड़ देशवासियों को खुद को तो स्वस्थ रखना ही हैं ।और दूसरों को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है।

अगर देश का हर नागरिक स्वस्थ होगा,तो देश खुद-ब-खुद प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा।नए भारत की मजबूत नीव रखने के लिए तथा उसे प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए देश के हर नागरिक का स्वस्थ होना जरूरी है।

“मन की बात” कार्यक्रम में भी फिट इंडिया अभियान का जिक्र किया था

प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले अपने रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में भी फिट इंडिया अभियान का जिक्र किया था।उन्होंने कहा था कि “हर वर्ष 29 अगस्त “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर हम देशभर में फिट इंडिया अभियान की शुरुवात करने वाले हैं।उन्होंने कहा था कि “खुद को तंदुरुस्त रखना ,देश को फिट बनाना है। बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सबके लिए यह बड़ा रोचक अभियान है।और यह आपका अपना अभियान होगा”।

फिट इंडिया अभियान का मुख्य मकसद स्वास्थ्य के प्रति देश के लोगों को जागरूक करना है।इसीलिए इस अभियान को भी सरकार स्वच्छता अभियान की ही तरह आगे बढ़ाएगी। 

अनेक मंत्रालयों के सहयोग से आगे बढ़ेगा अभियान

भारत सरकार फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए कई विभागों के साथ मिलकर काम करेंगी।इनमें खेल मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय आदि प्रमुख हैं। 

फिट इंडिया अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा

सरकार फिट इंडिया अभियान को जनआंदोलन बनाने का हर संभव प्रयास करेगी ताकि इसे सफल बनाया जा सके।अभियान को योजनाबद्ध तरीके से हर स्तर पर पहुंचाया जाएगा चाहे वह ब्लॉक हो या पंचायत।इसको जन जन की मुहिम बनाया जायेगाताकि अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ेलोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जाएगा

प्रधानमंत्री के कहा कि “बैडमिंटन हो, टेनिस हो, कुश्ती हो बॉक्सिंग हो, एथलेटिक्स हो या कोई भी खेल।हमारे खिलाड़ी हमारी आकांक्षाओं, हमारी उम्मीदों को पूरा कर रहे हैं।इस अभियान को भले ही सरकार ने शुरू किया हो।लेकिन आगे जनता ही बढाएगी”।

स्कूल कॉलेज तक पहुंचाया जाएगा फिट इंडिया अभियान मिशन 

फिट इंडिया अभियान को स्कूल, कॉलेज, जिला, ब्लॉक, गांव।हर स्तर पर इस मूवमेंट को मिशन की तरह चलाया जाएगा।इस अभियान के तहत हर कॉलेज व विश्वविद्यालय को एक 15 दिवसीय फिटनेस प्लान भी तैयार करना होगा।और इस प्लान को अपने पोर्टल या वेबसाइट पर अपलोड भी करना होगा। 

सलाह के लिए समिति का गठन किया गया था 

केंद्र सरकार ने फिट इंडिया अभियान को शुरू करने से पहले सलाह के लिए एक समिति का गठन किया गया।इसमें ओलंपिक संघ,राष्ट्रीय खेल संघ,सरकारी अधिकारी,निजी निकाय और प्रसिद्ध हस्तियों को शामिल किया गया था।इस 28 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष खेल मंत्री किरेण रिजिजू थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिये फिट रहने के मन्त्र 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान को शुरू करते हुए लोगों को स्वस्थ व फिट रहने के कुछ मन्त्र दिये । जैसे……..

  1. बॉडी फिट है तो माइंड हिट।
  2. फिटनेस एक शब्द नहीं,बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है।
  3. इसमें जीरो इन्वेस्टमेंट(Investment) हैलेकिन Return असीमित है
  4. जो लोग सफल है उनका एक ही मंत्र है फिटनेस पर उनका फोकस
  5. सफलता और फिटनेस का रिश्ता भी एक दूसरे से जुड़ा हैखेल,फिल्म, हर क्षेत्र के हीरो फिट रहते हैं
  6. किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मानसिक और शारीरिक फिटनेस का होना जरूरी है
  7. शरीर के लिए लिफ्ट या एस्केलेटर्स के बजाय बल्कि सीढ़ी का उपयोग करना सही होता हैलेकिन यह तभी हो पाएगा जब आप फिट हैं
  8. किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को मेंटल और फिजिकल तौर पर फिट होना जरूरी है। चाहे बोर्डरूम हो या बॉलीवुडजो फिट है वह आसमान छूता है
  9. आज Lifestyle Diseases, Lifestyle Disorder की वजह से हैं। लेकिन Lifestyle Disorder को हम Lifestyle में बदलाव करके ठीक कर सकते हैं।
  10. कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति 8-10 किलोमीटर तक पैदल चल ही लेता थाकुछ ना कुछ फिटनेस के लिए करता ही थालेकिन आज नई टेक्नोलॉजी की वजह से नए साधन बाजार में आए और व्यक्ति का पैदल चलना काफी कम हो गया।

प्रसिद्ध हस्तियों को भी फिट इंडिया अभियान से जोड़ा जाएगा

सरकार इस फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए खेल,उद्योग,राजनीति और फिल्मी जगत के गणमान्य व्यक्तियों को इस अभियान से सीधे सीधे जोड़ने का प्रयास करेगी।ताकि लोग इन से प्रेरित होकर अपने को फिट रखने की कोशिश करेंगे।इसके अलावा विभिन्न स्तर पर स्वयंसेवकों की टीमें भी बनाई जाएंगी।जो शहर-शहर , गांव-गांव जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ने का हर संभव प्रयास करेगी। 

जीवन शैली में बदलाव

बदलते समय के साथ-साथ भारत के लोगों के जीवन स्तर पर भी बड़ा बदलाव आया है। लोगों का रहन-सहन , खान-पान व जीवन जीने के तौर तरीके पहले जैसे नहीं रहे। असमय भोजन , जंक फ़ूड , शाररिक व्यायाम न करना या अन्य वजहों से कई बीमारियें हो रही हैं जिसने बड़े,बुजुर्गों व युवाओं को ही नहीं,यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चों को भी अपनी की चपेट में ले लिया हैं।

आजकल छोटे-छोटे बच्चों को भी डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर , दिल की बीमारी व मोटापे आदि की शिकायत हो रही है।लेकिन इनमें से कई बीमारियों को हम अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव कर दूर कर सकते हैं।

भारत में बढ़ती बीमारियों

पिछले कुछ दशकों में निश्चित रूप से भारत के लोगों के रहन-सहन,खान-पान में परिवर्तन आया है।जिसकी वजह से भारत के नागरिक कई बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।बीमारी का यह ग्राफ  हर रोज बढ़ता ही जा रहा है।

2017 की वैश्विक स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार –

  1. विकसित देशों में गैर-संक्रामक बीमारियां औसतन 55 वर्ष की उम्र में लोगों में देखी जा रही हैं।जबकि भारत में यह अधिकतर 45 वर्ष की उम्र में ही नागरिकों को अपनी चपेट में ले रही हैं।
  2. भारत में दिल के रोगियों की संख्या लगभग 5.45 करोड़ हैं।जबकि 13.5 करोड़ लोग मोटापे का शिकार है।
  3. भारत में हर 10 में से एक व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है।जबकि हर पांचवें व्यक्ति को हाइपरटेंशन की समस्या है।इस वक्त देश में 24.5% पुरुष तथा 20% महिलाएं हाइपरटेंशन का शिकार हैं।और भारत में लगभग 1.63 करोड़  मौतों हाइपरटेंशन की वजह से होती है
  4. भारत में पिछले दो दशकों में दो तिहाई गैर-संक्रामक रोग के मरीज बढ़े हैं1990 में देश में कुल मौतों से 37.09% गैर संक्रामक रोगों से हो रही थीलेकिन आज यह 62% तक पहुंच गई है
  5. भारत में कुल आबादी का लगभग 10% आबादी मानसिक रोगी हैयानि किसी ने किसी मानसिक परेशानी की गिरिफ्त में है

छोटे छोटे उपाय जिंदगी को रखे खुशहाल

  1. अगर अपनी व्यस्त जिंदगी से रोज सिर्फ 45-60 मिनट निकाल कर नियमित योग और व्यायाम को अपनाये
  2. Morning या Evening Walk करें
  3. जंक फ़ूड को ना कहें।घर के बने खाने को प्राथमिकता दें
  4. खाने को समय पर खाएं,नियमित समय से सोएं और अनुशासित जीवन जीयें ।
  5. खाने में फलों,सब्जियों को प्राथमिकता दें
  6. पान,गुटका,धूम्रपान,तम्बाकू,एल्कोहल का सेवन न करें

आदि ऐसे अनेक छोटे-छोटे उपाय हैं जिन्हें हम सरलता से अपने जीवन में अपना सकते हैं

फिटनेस अभियान कई देशों में चल रहा है

आज पूरी दुनिया में लोग फिटनेस के प्रति जागरूक हुए हैं।दुनिया के कुछ देश जैसे अमेरिका ,चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया ने अपने यहां अपने नागरिकों को फिट करने के लिए इसतरह के अभियानों को चलाया है।

चीन में “हेल्दी चाइना मिशन 2030” चलाया जा रहा है।ताकि चीन का हर नागरिक फिजिकली फिट हो।वही अमेरिका 2021 तक अपने 1,000 शहरों को फ्री-फिटनेस अभियान से जोड़ने के मिशन के लिए काम कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में भी यह अभियान चलाया जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया ने 2030 तक अपने 15% नागरिकों का आलस्य दूर करने का लक्ष्य रखा है।इग्लैंड में भी 2020 तक 5 लाख नए लोगों को इस अभियान से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।जर्मनी में “फिट इंस्टीड ऑफ फैट” अभियान चल रहा है यानि फैट नहीं फिट रहो।

फिट इंडिया अभियान से जुड़ें , खुद भी स्वस्थ रहें और परिवार को भी स्वस्थ रखें।  

हिंदी निबंध हमारे YouTube channel  में देखने के लिए इस Link में Click करें । YouTube channel link –  (Padhai Ki Batein / पढाई की बातें)

You are most welcome to share your comments.If you like this post.Then please share it.Thanks for visiting.

यह भी पढ़ें……

  1. दीक्षारम्भ और परामर्श योजनाएं क्या है जानिए ?
  2. क्या है अनुच्छेद 371 जानें  विस्तार से ?
  3. क्या है वयोश्री योजना? जानें  विस्तार से ?
  4. स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम क्या है जानें?